Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
कोडरमा : यामाहा प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा 40 रन से विजयी
Published / 2023-01-11 21:10:24
कोडरमा : यामाहा प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा 40 रन से विजयी

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। एआर यामाहा इंटरप्राइजेज झुमरीतिलैया के द्वारा मंगलवार को यामहा प्रीमीयर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला करमा मैदान में गुमो और कोडरमा की टीम के बीच खेला गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा एसपी कुमार गौरव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव, जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, करमा मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, फुटबॉल एसोसिएशन कोडरमा के अध्यक्ष अरशद खान, निवर्तमान वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, समाजसेवी संतोष कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने गुब्बारा उड़ाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी कोडरमा ने कहा कि ए आर यामहा इंटरप्राइजेज के द्वारा स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन करने से युवाओं में खेल के प्रति जोश भरने का काम किया है। खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में हमेशा फुर्ती बनी रहती है। वही जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा अनुशासित होकर खेलना चाहिए ताकि बेहतर खेल से समाज में एक अलग पहचान के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम भी मिलती है। कार्यक्रम को अन्य कई अतिथियों ने भी संबोधित किया। फाइनल मुकाबला का टॉस जीतकर कोडरम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। वही जवाबी पारी खेलने उतरी गुमो की टीम 10 ओवर में 107 रन बना पाई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार कोडरमा टीम के गौरव सिंह को दिया गया।  जिन्होंने 19 बॉल में 59 रनों का योगदान दिया। वही मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार सचिन कुमार को दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टूर्नामेंट के आयोजक ए आर यामहा के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय ने कहा कि टी-10 मैच में जिले के 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें कोडरमा और गुमो की टीम फाइनल में पहुंची थी उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से उनके द्वारा प्रत्येक साल तीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 31 हजार पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम गुमो को 21 हजार पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सदरुल होददा एवं मो साकिब ने किया। वहीं मैच का एंपायरिंग मो हसन एवं अमित रॉय ने किया। मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान, चाणक्य स्कूल के निर्देशक मुन्ना कुमार,नीरज कुमार, विनोद कुमार, अरशद, तौसीफ, मोहित सिंह, सोनू ,अजय कुमार, संतोष साहू आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त
Published / 2023-01-10 22:33:09
भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 67 रन से जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी और मैच 67 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को लोरिस ने कहा अलविदा
Published / 2023-01-10 18:32:53
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को लोरिस ने कहा अलविदा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस के कप्तान और गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के तीन हफ्ते बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। लोरिस ने फ्रांस के खेल अखबार ल इक्विप के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करने का फैसला किया है, इस विचार के साथ कि मैं अपना सब कुछ दे चुका हूं। अभी इसकी घोषणा करना जरूरी है, क्योंकि ढाई महीने बाद यूरोपियन चैंपियनशिप के क्वालीफायर शुरू होंगे। नवंबर 2008 में उरुग्वे के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में पदार्पण करने वाले लोरिस फ्रांस के लिये सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। फ्रांस ने लोरिस की कप्तानी में फीफा विश्व कप 2018 का खिताब जीता था, जबकि वह अपने देश को यूईएफए यूरो 2016 और विश्व कप 2022 के फाइनल तक ले जा चुके हैं। लोरिस ने कहा कि मैं वास्तव में विश्व कप के अंत के बाद से इसके बारे में सोच रहा हूं, लेकिन शायद छह महीने से मेरे अंदर कुछ विचार थे, और जो टूनार्मेंट के दौरान बढ़े, जिसने मुझे यह निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। एक समय आता है जब आपको एक तरफ कदम बढ़ाने की जरूरत होती है। मैंने हमेशा कहा है कि फ्रांस की राष्ट्रीय टीम किसी एक व्यक्ति की नहीं है। उन्होंने कहा कि साढ़े 14 सीजन के लिये फ्रांस का गोलकीपर होना एक बड़ी बात है, लेकिन यह मानसिक रूप से थका देने वाला भी है और मुझे उम्मीद है कि खुद के लिए कुछ समय निकालने से मैं कुछ और वर्षों तक उच्चतम स्तर पर खेल सकूंगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी नहीं खेलेंगे बुमराह
Published / 2023-01-09 19:31:54
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी नहीं खेलेंगे बुमराह

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई सचिव शाह ने कहा कि बुमराह को गेंदबाजी करने के लिये तैयार होने के वास्ते कुछ और समय की जरूरत है और यह निर्णय एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। चयनकर्ता समिति ने फिलहाल बुमराह की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट से दूर थे और पीठ की चोट के कारण आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भी शामिल नहीं हुए थे। टी20 विश्व कप से पहले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 सीरीज के लिये बुमराह को टीम में वापस बुलाया गया, लेकिन दो मैचों के बाद उनकी पीठ की समस्या बढ़ गयी थी। बीसीसीआई ने तीन जनवरी को बताया था कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने बुमराह को रिहैब से गुजरने के बाद फिट घोषित कर दिया है। बीसीसीआई ने कहा था कि तेज गेंदबाज रिहैब से गुजरा है और उसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसी) ने फिट घोषित कर दिया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम में शामिल होंगे।बोर्ड ने कहा था कि बुमराह को चयनकर्ता समिति की सिफारिश पर टीम में शामिल कर लिया गया है, हालांकि अब बीसीसीआई ने एनसीए की सिफारिश के आधार पर उन्हें वनडे सीरीज में नहीं खिलाने का फैसला लिया है। क्रिकेट समाचार वेबसाइट क्रिकबज ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से कहा कि बोर्ड बुमराह के साथ जल्दबाजी नहीं करना चाहता। क्रिकबज ने कहा कि यह निर्णय आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज और अक्टूबर में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सूत्रों के अनुसार बुमराह न्यूजीलैंड के विरुद्ध 18 जनवरी से शुरू होने वाली सीमित ओवर शृंखलाओं में खेल सकते हैं। बुमराह 10 जनवरी को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिये गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं, हालांकि श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी टीम में शामिल हो गये हैं। श्रीलंका वनडे के लिये भारतीय स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

टी20 में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव
Published / 2023-01-08 14:18:35
टी20 में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव

मात्र 843 गेंदों में किया यह कारनामाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने पहली पारी में 228 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद 91 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह सूर्यकुमार का टी20 में तीसरा शतक था और इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल में 1,500 तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी (गेंदों के मामले में) बन गये हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए सूर्यकुमार यादव ने केवल 843 गेंदें लीं, जो सभी खिलाड़ियों में सबसे तेज है। वह पारी के मामले में टी20आई में 1,500 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। लैंडमार्क तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एरोन फिंच और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं जिन्होंने टी20आई में 1,500 रन बनाने के लिए 39 पारियां लीं। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 42 पारियों में मील के पत्थर तक पहुंचे और सूर्यकुमार ने 43 पारियों में ऐसा किया। सूर्यकुमार यादव 150 या उससे अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ लैंडमार्क तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 45 मैचों की 43 पारियों में 46.41 की औसत से 1578 रन बनाये हैं। उनके पास प्रारूप में तीन शतक और 13 अर्धशतक हैं, जिसमें 117 का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर और 180.34 का स्ट्राइक रेट है। सूर्यकुमार ने टी20आई में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया जिसने सबसे छोटे प्रारूप में अपना तीसरा शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 45 गेंदें लीं। भारतीय द्वारा सबसे तेज टी20 शतक कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया है जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। इस बल्लेबाजी स्टार के पास अब टी20आई में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा शतक भी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम टी20 में चार शतक हैं जो एक रिकॉर्ड है। उनके बाद सूर्यकुमार यादव, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो हैं, जिनके नाम तीन-तीन शतक हैं।

श्रीलंका को 91 रन से हरा भारत ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज, अब वनडे की बारी
Published / 2023-01-07 22:28:41
श्रीलंका को 91 रन से हरा भारत ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज, अब वनडे की बारी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 91 रन से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने मुंबई में पहला टी20 जीता था। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की थी। लंकाई टीम अपने प्रदर्शन को राजकोट में नहीं दोहरा सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिये। लंकाई टीम के लिए बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाये। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।अब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 10 जनवरी को गुवाहाटी में पहला मैच होगा। 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर दूसरा मुकाबला खेला जायेगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में होगा।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान
Published / 2023-01-07 18:27:55
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान

सानिया मिर्जा के फैंस को बड़ा झटका, ये टूर्नामेंट होगा आखिरीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी गेम टेनिस करियर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सानिया ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सानिया ने बताया है कि वह अगले महीने दुबई में आखिरी टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी। इस दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा जिसमें यह एक डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट होगा।सानिया ने पिछले सत्र के आखिर में अपने खेल को अलविदा कहने का मन बनाया था लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह अगस्त 2022 में अमेरिकी ओपन से बाहर हो गयी और पूरे सत्र खेल से दूर रही। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली 36 वर्षीय सानिया एक दशक से अधिक समय से दुबई में रह रही हैं और वह अपने घरेलू मैदान पर खेल को अलविदा कहना चाहेंगी। सानिया ने डब्ल्यूटीए टेनिस डॉट कॉम से कहा कि मैं डब्ल्यूटीए फाइनल्स (बीते सत्र में) के  बाद खेल को अलविदा कहने वाली थी, क्योंकि डब्ल्यूटीए फाइनल्स के युगल वर्ग में हमारी जगह पक्की थी।अमेरिकी ओपन से ठीक पहले मेरी कोहनी में चोट लग गई थी, इसलिए मुझे इसके बाद के हर टूर्नामेंट से हटना पड़ा। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी। मैंने वापसी के लिए अभ्यास जारी रखा था। सानिया ने महिला युगल और मिश्रित युगल में तीन-तीन ग्रैंड स्लैम जीता है।न्होंने कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ इस महीने के आस्ट्रेलियन ओपन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए हामी भरी है। वह पिंडली में चोट की समस्या से जूझ रही है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चोट उसकी विदाई की योजनाओं में बाधा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के दौरान दुबई में खेल को अलविदा कहने की है। दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप, एक डब्ल्यूटीए 1000 स्तर का टूर्नामेंट है। यह 19 फरवरी से शुरू होगा।

चेतन शर्मा फिर बने चयन समिति के अध्यक्ष
Published / 2023-01-07 18:15:41
चेतन शर्मा फिर बने चयन समिति के अध्यक्ष

इन पूर्व क्रिकेटरों के नाम पर लगी बीसीसीआई की मुहरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसीआई) ने नई चयन समिति का एलान कर दिया है। चेतन शर्मा को एक बार फिर से इस पद कि लिए चुना गया है। उनके अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत के नाम पर मुहर लगी। बीसीसीआई को चयनकर्ता पद के लिए 600 से ज्यादा लोगों के आवेदन मिले थे। चयन समिति का चयन क्रिकेट सलाहकार समिति ने किया है। बीसीसीआई ने बताया कि चेतन शर्मा एक बार फिर से चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई ने कहा कि सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति ने अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई। 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। 11 नाम हुए थे शॉर्टलिस्ट बोर्ड ने आगे बताया कि उचित विचार-विमर्श और सावधानीपूर्वक विचार करने पर सीएसी ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को शॉर्टलिस्ट किया। साक्षात्कार के आधार पर समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है: चेतन शर्मा, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरत। शरत को किया गया प्रमोट भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास पूर्व क्षेत्र से हैं। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज शरत दक्षिण क्षेत्र से सुनील जोशी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हैं। शरत को प्रमोट किया गया है, क्योंकि वह जूनियर पुरुष टीम पैनल के अध्यक्ष थे। यह शरत की समिति थी जिसने पिछले साल भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को चुना था। शिव सुंदर दास ने देबाशीष को किया रिप्लेस शिव सुंदर दास ने पूर्वी क्षेत्र से अपने पूर्व साथी देबाशीष मोहंती को रिप्लेस किया है। देबाशीष और दास साथ में भारत और ओडिशा के लिए खेले थे। दास ने 2000 और 2002 के बीच 23 टेस्ट और चार एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 180 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में भी खेले। मोहंती ने चयनकर्ता के रूप में पांच साल के अपने कार्यकाल को पूरा कर लिया था। वह जूनियर और सीनियर दोनों पैनल का हिस्सा थे। टी20 विश्व कप के बाद चयन समिति को किया गया था बर्खास्त चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को टी20 विश्व कप के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद एक जनवरी को टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर बीसीसीआई ने चर्चा की थी। इस दौरान चेतन शर्मा के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे। बैठक में इस साल के अंत में आने वाले 50 ओवर के विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा की गयी थी।

सितंबर में खेला जायेगा एशिया कप 2023
Published / 2023-01-05 17:31:05
सितंबर में खेला जायेगा एशिया कप 2023

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एसीसी ने गुरुवार को घोषणा की कि एशिया कप 2023 का आयोजन विश्व कप 2023 से एक महीने पहले सितंबर में किया जायेगा। छह एशियाई देशों के इस टूनार्मेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बंगलादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफाइंग टीम हिस्सा लेगी। श्रीलंका ने पिछले साल टी20 प्रारूप में एशिया कप जीता था, हालांकि भारतीय सरजमीन पर अक्टूबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस बार यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जायेगा। एसीसी ने फिलहाल मेजबान देश की पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तान इस टूनार्मेंट का मूल मेजबान है, हालांकि बीसीसीआई दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान में खेलने का इच्छुक नहीं है। एसीसी के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अक्टूबर 2022 में कहा था कि भारत एशिया कप खेलने के लिये पाकिस्तान नहीं जायेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के तत्कालीन अध्यक्ष रमीज राजा ने इसके जवाब में कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिये पाकिस्तान नहीं आया तो वह भी विश्व कप के लिये भारत नहीं जायेंगे। पीसीबी के नये अध्यक्ष नजम सेठी ने हालांकि पदभार संभालने के बाद इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। श्री शाह ने एशिया कप की घोषणा के साथ एसीसी के अगले दो साल का कैलेंडर भी जारी किया। उन्होंने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह इस खेल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिये तैयार देशों के क्रिकेटरों के साथ यह क्रिकेट के लिये एक अच्छा समय होगा।  साल 2023-24 के इस कैलेंडर में 145 एकदिवसीय और टी20 मैचों का ब्योरा मौजूद है। साल 2023 में 75 मैच खेले जायेंगे जबकि 2024 में 70 मुकाबले आयोजित होंगे। इसके अलावा, उभरते हुए खिलाड़ियों (अंडर-23) का एशिया कप पुन: शुरू हो रहा है और इस साल जुलाई में पुरुषों के लिये 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया जायेगा। इसमें आठ टीमें शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल दिसंबर में टी20 प्रारूप में होगा। उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के लिये एशिया कप इस साल जून में टी20 प्रारूप में होगा जिसमें आठ टीमें शामिल होंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.