एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 182 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे। जवाब में डेविड वार्नर (200) के दोहरे शतक और एलेक्स कैरी (111) के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित कर दी और पहली पारी के आधार पर 386 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 204 रन पर सिमटीइसके बाद दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 204 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए तेम्बा बावूमा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। बावूमा के अलावा काइल वेरेयनी ने 33, थ्यूनिस डी ब्रून ने 28 और सारेल इर्वी ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन ल्योन ने तीन, स्कॉट बोलैंड ने 2, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टॉर्क ने 1-1 विकेट लिया।ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर की घोषितइससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 8 विकट पर 575 रन बनाकर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर (200) ने बेहतरीन पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया। वार्नर के अलावा एलेक्स कैरी ने 111 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा स्टीव स्मिथ (85), ट्रेविस हेड (51) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 51) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिक नोर्ट्जे ने 3, कागिसो रबाडा ने 2 और लुंगी एन्गिडी और मार्को जानसेन ने 1-1 विकेट लिया।189 पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारीइससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गयी। दक्षिण अफ्रीका के लिए काइल वेरेयनी (52) और मार्को जेनसेन (59) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान डीन एल्गर ने 26 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन ने 5 विकेट लिये।इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और केवल 29 के स्कोर पर सारेल इर्वी 18 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच देकर चलते बने। थूनिस डी ब्रुइन कुछ कास नहीं कर सके और केवल 12 रन बनाकर कैमरन ग्रीन का शिकार बने। 58 के कुल स्कोर पर कप्तान डीन एल्गर 26 रन बनाकर रन आउट हो गये। इसके बाद तेम्बा बावुमा (01) और खाया जोंडो (05) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गये। इसके बाद काइल वेरेयनी और मार्को जेनसेन ने अफ्रीकी पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। 179 के कुल स्कोर पर वेरेयनी 52 रन बनाकर कैमरन ग्रीन की गेंद पर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद ही जेनसेन भी 59 रन बनाकर ग्रीन का शिकार बने। जेनसेन के आउट होने के बाद केशव महाराज (02), कागिसो रबाडा (04) और लुंगी एन्गिडी (02) जल्दी-जल्दी आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन ने 5, मिचेल स्टॉर्क ने 2 और स्कॉट बोलैंड व नाथन ल्योन ने 1-1 विकेट लिया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान बुधवार (28 दिसंबर) को कर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टी20 विश्व कप का आयोजन 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होगा। साथ ही जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम का एलान हुआ है।टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी। ग्रुप-2 में टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड है। ग्रुप की शीर्ष दो टीममें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केपटाउन में 26 फरवरी को खेला जायेगा।आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
लियोनेल मेसी ने धोनी की बेटी जीवा को भेजा स्पेशल गिफ्टएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इस महीने की शुरुआत में अपने जीवन भर का सपना पूरा किया जब उन्होंने अपनी टीम को कतर में फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जीताया। यह अर्जेंटीना की तीसरी विश्व कप जीत थी जिसके लिए टीम को 36 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। मेस्सी ने अपने सबसे कम उम्र के प्रशंसकों में से एक को भी खुश किया और हाल ही में सात वर्षीय जीवा धोनी को विशेष रूप से हस्ताक्षर वाली अर्जेंटीना की जर्सी भेजी। जीवा पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी हैं। कुछ दिन पहले भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने खुलासा किया कि मेसी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को एक हस्ताक्षरित जर्सी भेजी थी। अब अर्जेंटीना और पीएसजी के इस फुटबॉलर ने धोनी की बेटी के लिए एक और जर्सी भेजी है। जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेस्सी द्वारा उपहार में दी गई जर्सी की तस्वीर साझा की। स्टार फुटबॉलर के भारत में भी लाखों प्रशंसक हैं और यह सर्वविदित है कि धोनी भी एक बड़े फुटबॉल प्रशंसक हैं और उन्होंने कई साल पहले मेस्सी के बारे में ट्वीट किया था। मेसी ने जर्सी पर पैरा जीवा कहते हुए हस्ताक्षर किए, जिसकी एक तस्वीर जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की गई। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है: जैसा पिता वैसी बेटी...। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी के साथ क्रिसमस और नए साल की छुट्टी मनाने के लिए दुबई गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की मिनी नीलामी के बाद धोनी दुबई में हैं, जहां उनके साथ टीम इंडिया के विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल हुए।
वनडे का जिम्मा फिर रोहित शर्मा के के पास ही, धवन-पंत का पत्ता साफएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया का एलान किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे।भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जायेगा।टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल के न होने की वजह उनकी अथिया शेट्टी से शादी को माना जा रहा है। ऐसे संकेत हैं कि 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विराट, राहुल और रोहित को शायद अब इस प्रारूप में चुना भी नहीं जाएगा। वहीं, ऋषभ पंत को दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के विकेटकीपर होंगे।टीम इस प्रकार है : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
टीम एबीएन, रांची। भुनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-2 से तथा महिला टीम ने मिजोरम को 5- 1 से पराजित किया। 20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिये। मंगलवार को पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 5-2 से पराजित किया। इस मैच में हॉकी झारखंड की ओर से अमर दीप सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया। वहीं हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-1 गोल से पराजित की, जिसमें प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल और रजनी केरकेट्टा,संजना होरो तथा निशा मिंज ने एक एक गोल की।झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, सुरजीत झा, संजीव झा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा करते हुए साल 2022 को अलविदा कहा। अब भारतीय टीम नए साल में नए इरादों के साथ उतरना चाहेगी। साल 2023 में भारत का सामना अब सबसे पहले श्रीलंका से होगा। श्रीलंका की टीम तीन टी20आई और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। हालांकि, भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा खेलते हुए नहीं दिख सकते हैं। कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित को आई अंगूठे की चोट अभी भी परेशान कर रही है, जिस कारण वह नहीं खेल पायेंगे। खैर, वो खेल पाएंगे या नहीं इसका पता इस महीने के अंत तक पता चल जायेगा जब टीम का ऐलान होगा, लेकिन रोहित की गैरमौजूदगी में सोशल मीडिया पर हार्दकि पांड्या को कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई है। अगर पांड्या कप्तान बनते हैं तो साफ है कि टीम नए सिरे से शुरूआत करने जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ सभी मैचों का शेड्यूल आया सामने-टी20 सीरीज3 जनवरी : पहला टी20, मुंबई5 जनवरी : दूसरा टी20, पुणे7 जनवरी : तीसरा टी20, राजकोटवनडे सीरीज10 जनवरी : पहला वनडे, गुवाहाटी12 जनवरी : दूसरा वनडे, कोलकाता15 जनवरी : तीसरा वनडे, केरला
संभावनाएं फिलहाल खत्म : बार्सिलोना नहीं जायेंगे लियोनल मेसी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने वाले दिग्गज लियोनल मेसी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेंन के साथ 2024 तक का करार करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके बार्सिलोना जाने की संभावनाएं फिलहाल टल गई हैं। मेसी का अगली गर्मियों में पीएसजी के साथ करार खत्म होने जा रहा है। वह पिछले 18 माह से पीएसजी के साथ जुड़े हुए हैं। चैंपियंस लीग की रेस में है पीएसजी : अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने के बाद बार्सिलोना क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्ता ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया था कि वह क्लब के पुराने साथी मेसी को वापस बार्सिलोना लाना चाहते हैं। इसके बाद से यह संभावनाएं जग पड़ीं की मेसी एक बार फिर बार्सिलोना के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन अब यह बात सामने आ गई है कि मेसी पीएसजी के साथ करार करने जा रहे हैं। इसका बड़ा कारण पीएसजी का चैंपियंस लीग की रेस में बने रहना है। पीएसजी के साथ जुड़े रहकर उनके चैंपियंस लीग विजेता बनने का सपना एक बार फिर साकार हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार यही कारण है कि वह क्लब के साथ 2024 तक का करार करने जा रहे हैं। मेसी के छुट्टियों से लौटने के बाद करार पर मुहर लग जायेगी। मेसी के पीएसजी के साथ करार करने का मतलब यह नहीं है कि वह बार्सिलोना के साथ जुड़ नहीं सकते हैं। 2024 के बाद उनका बार्सिलोना जाना संभव हो सकता है। लापोर्ता का कहना है कि वह अभी पीएसजी के फुटबालर हैं। हम एक न एक दिन उनकी क्लब में वापसी पर जरूर खुश होंगे।
दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को सात विकेट से हरायाएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया। भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिये थे। उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट और लिये तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया हार जायेगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे। उनादकट 16 गेंद पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। उनके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गये। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेहदी इतने में नहीं रुके। उन्होंने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पारी में पांचवीं सफलता हासिल की। अक्षर ने 69 गेंद पर 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।74 रन पर जब टीम इंडिया के सात विकेट गिर गये तो ऐसा लगा कि बांग्लादेश चमत्कार कर सकता है। भारतीय टीम दबाव में थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस अय्यर 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्कनाम....कीलियन एमबाप्पे.. ! उम्र 23 साल। फुटबॉल वर्ल्ड कप के 92 साल के इतिहास में केवल दूसरे ऐसे खिलाड़ी, जिसने फाइनल मुकाबले में हैट्रिक गोल दागे। 79 मिनट तक अर्जेंटीना के सामने जो फ्रांस भीगी बिल्ली बना नजर आ रहा था, उसे एक एमबाप्पे ने शेर बना दिया। अक्सर फिल्मों में होता है कि आखिरी लम्हों में हीरो आता है और पूरा खेल पलट देता है। 80वें मिनट में अर्जेंटीनी खिलाड़ी की गलती की वजह से फ्रांस को मुकाबले की पहली पेनल्टी मिली और एमबाप्पे ने बॉल को गोलपोस्ट में डाल दिया। मेसी के पहले वर्ल्ड कप जीत के जश्न के इंतजार में बैठी दुनिया की सांसे थम गईं। इस गोल से पहले एमबाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 5 गोल दागे थे। पर पांचों ही फील्ड गोल थे। यह इस वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर उनका पहला गोल था। फाइनल का रोमांच अपने चरम पर जा पहुंचा था।मेसी के समर्थक कुछ समझ पाते, इसके पहले ही 97 सेकंड के भीतर उनकी पूरी दुनिया हिल गई। फ्रांसीसी खिलाड़ी कॉमॉन ने बॉल एमबाप्पे को पास की और एमबाप्पे ने थुराम को गेंद पास कर दी। थुराम ने आव देखा न ताव और गेंद फिर एक दफा एमबाप्पे के हवाले कर दी। इसके बाद एमबाप्पे वन मैन आर्मी की तरह हाफलाइन से अकेले ही फुटबॉल लेकर चल पड़े। रास्ते में अर्जेंटीना का एक भी डिफेंडर उन्हें रोक नहीं सका। गोल पोस्ट के लेफ्ट कॉर्नर के निचले हिस्से में दनदनाता शॉट। मुकाबला 2-2 से बराबर हो चुका था। फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल हद से ज्यादा रोमांचकारी हो चुका था। जो फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो दर्शक दीर्घा में अपने खिलाड़ियों के सुस्त रवैये के कारण लगातार चिंता में टहल रहे थे, एमबाप्पे ने उनके चेहरे का नूर लौटा दिया। उन्हें जीत दिखाई पड़ने लगी थी।मौजूदा फुटबॉल वर्ल्ड के 2 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आमने-सामने थे तो यकीन था कि कसर दोनों में से कोई बाकी नहीं छोड़ेगा। एक्स्ट्रा टाइम में 15-15 मिनट के 2 हाफ। 108वें मिनट में मेसी ने गोल कर दिया और अर्जेंटीना को मैच में 3-2 से आगे बढ़ा दिया। यह गोल भी बहुत विपरीत परिस्थिति में हुआ। दरअसल अर्जेंटीनी लौटारी मार्टीनेज के गोलपोस्ट में शॉट खेलने पर गोलकीपर से टकराकर बॉल मेसी के पास चली गई। मेसी ने भी तत्काल गोल पोस्ट पर अटैक किया लेकिन ऐसा लगा कि फ्रांस के खिलाड़ी ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर तक नहीं पहुंचने दिया। पर रेफरी ने इसे गोल करार दिया क्योंकि जब तक बॉल को बाहर किया गया था, तबतक वह गोलपोस्ट के भीतर टप्पा खा चुकी थी।एक्स्ट्रा टाइम में अब केवल 12 मिनट का समय शेष था। लगा कि अर्जेंटीनी डिफेंडर अब किसी भी सूरत में गोल नहीं खाएंगे। फिर 116वें मिनट में पूरा खेल और एक बार बदल गया। एमबाप्पे का शॉट अर्जेंटीनी खिलाड़ी गोंजालो मोन्टीएल के हाथ से जा टकराया और बदले में फ्रांस को पेनल्टी नसीब हो गई। एमबाप्पे ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचा कर मुकाबला फिर एक दफा 3-3 से बराबर कर दिया। दिलचस्प यह रहा कि इस वर्ल्ड कप में फाइनल से पहले एमबाप्पे ने 5 गोल दागे थे और पांचों ही फील्ड गोल थे। वर्ल्ड कप फाइनल में ही एमबाप्पे ने 2 गोल पेनल्टी पर कर दिए। इस युवा खिलाड़ी ने वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए और हालात बदल दिए। नतीजा यह हुआ कि विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया।कीलियन एमबाप्पे ने अपनी टीम की ओर से पहला अटेंप्ट लिया और फिर एक बार बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। उनके बाद फ्रांस के दो खिलाड़ी लगातार शूटआउट में गोल करने से चूक गए और नतीजा यह रहा कि फ्रांस 4-2 से फाइनल हार गया। एमबाप्पे निराश थे और उनकी निराशा आंखों में साफ नजर आ रही थी। वह कुछ बोल पाने की स्थिति में भी नहीं थे। ऐसे में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो खुद मैदान पर आए और अपने चैंपियन खिलाड़ी को ढाढस बंधाया। मेसी का तो शायद यह आखिरी विश्वकप था लेकिन एमबाप्पे अगले 3 वर्ल्ड कप जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। जब भी वह फील्ड पर नजर आएंगे तो समूची दुनिया कह उठेगी...द वन मैन आर्मी। गो..विन इट।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.