Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
धोनी ने चाहा, तो बेन स्टोक्स होंगे सीएसके के नये कप्तान
Published / 2022-12-24 23:22:45
धोनी ने चाहा, तो बेन स्टोक्स होंगे सीएसके के नये कप्तान

सीईओ ने खत्म किया सस्पेंस, धोनी पर छोड़ा फैसलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन के लिए शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में हुई नीलामी बेहद दिलचस्प रही। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्टोक्स आने वाले समय में सीएसके के कप्तान हो सकते हैं। वहीं अब चेन्नई के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बेन स्टोक्स को टीम में शामिल करने पर एमएस धोनी की प्रतिक्रिया भी बताई। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि स्टोक्स को कप्तानी देने का फैसला भी धोनी के निर्णय पर टिका है। इस पर कई चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाओं में से एक टीम के कप्तान एमएस धोनी की थी। उन्होंने स्टोक्स के टीम में होने पर खुशी जाहिर की है। स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी। नतीजतन, नीलामी में कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में लेने की जंग छिड़ गयी। अंत में चेन्नई ने जीत हासिल की और उसे अपने बेड़े में शामिल कर लिया। चेन्नई के सीईओ का कहना है कि धोनी स्टोक्स को अपनी टीम में देखकर खुश हैं। विश्वनाथन ने क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा कि हम बेन स्टोक्स को टीम में पाकर बहुत उत्साहित थे और यह बहुत भाग्यशाली था कि उन्होंने इस नीलामी में हिस्सा लिया। बेन स्टोक्स भी कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन यह धोनी को तय करना है। हमें एक ऑलराउंडर की जरूरत थी और वह हमें मिल गया है, जिससे खुद धोनी भी बहुत खुश हुए हैं। काइल जैमिसन चोटिल हो गये हैं इसलिए किसी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखायी। लेकिन स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वह ठीक हैं। हमारी टीम अब अच्छी नजर आ रही है। अब फोकस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा।बता दें कि स्टोक्स इस नीलामी में टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी। नतीजतन, नीलामी में कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में लेने की जंग छिड़ गई। अंत में चेन्नई ने जीत हासिल की।

टेस्ट सीरीज : बांग्लादेश ने दिया 145 का लक्ष्य, भारत 45/4
Published / 2022-12-24 19:27:20
टेस्ट सीरीज : बांग्लादेश ने दिया 145 का लक्ष्य, भारत 45/4

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (51) और लिटन दास (73) के जुझारू अर्द्धशतकों की मदद से बंगलादेश ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। जाकिर ने 135 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाकर 51 रन बनाये, जबकि लिटन ने 98 गेंदों पर सात चौकों के साथ 73 रन का योगदान दिया। भारत ने तीसरे दिन की अच्छी शुरुआत की और 70 रन पर बंगलादेश के चार विकेट गिरा दिये। जाकिर अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद उमेश यादव (32/1) का शिकार हो गये, जबकि अक्षर पटेल (68/3) ने मेहदी हसन मिराज को शून्य रन पर पवेलियन भेज दिया। बंगलादेश के छह विकेट 113 रन पर गिरने के बाद विकेटकीपर नूरुल हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 31 रन बनाये। लिटन और नूरुल के बीच सातवें विकेट के लिये 46 रन की साझेदारी हुई, जबकि नूरुल का विकेट गिरने के बाद लिटन और तस्कीन अहमद ने भी आठवें विकेट के लिये 60 रन जोड़े। इन दोनों साझेदारियों की मदद से बंगलादेश ने 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। तस्कीन 46 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिये मोहम्मद सिराज ने और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिये, जबकि जयदेव उनाडकट को एक विकेट हासिल हुआ। जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम को भी झटके लगने शुरू हो गये हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 45 रन पर चार विकेट खो चुका है। अक्षर पटेल (26) और जयदेव उन्नादकट (3) नाबाद लौटे हैं। भारत ने शुभमन गिल  (7), केएल राहुल (2), पुजारा (6) और विराट कोहली (1) वापस लौट चुके हैं।

क्या पंजाब किंग्स को आइपीएल का खिताब दिलायेंगे सैम करन!
Published / 2022-12-24 18:21:48
क्या पंजाब किंग्स को आइपीएल का खिताब दिलायेंगे सैम करन!

आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं सैम करन पंजाब किंग्स ने उनपर कर दी है पैसों की बारिश एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के सैम करन ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को आईपीएल नीलामी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले करन एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में शामिल हो गये हैं। करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले थे। इस बीच ये यक्ष प्रश्न है कि क्या सैम करन पंजाब किंग्स को आइपीएल का खिताब दिला पायेंगे। करन से पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं। सैम करन की बात करें तो वह इंग्लैंड के लिए 35 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान करन ने 158 रन बनाए हैं। उनका औसत 12.15 और स्ट्राइक रेट 130.58 रहा है। स्टोक्स ने 41 विकेट अपने नाम किए हैं। वह आॅस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में प्लेयर आफ द सीरीज चुने गए थे। इसके अलावा वह फाइनल में प्लेयर आॅफ द मैच भी बने थे। आईपीएल में सैम करन 32 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 22.47 की औसत से 337 रन बनाए हैं। करन का औसत 22.47 और स्ट्राइक रेट 149.78 रहा है। वह गेंदबाजी में भी कमाल दिखा चुके हैं। करन ने आईपीएल में 32 विकेट लिए हैं। 11 रन पर चार विकेट  उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

उमेश-अश्विन ने बांग्लादेश को 227 पर समेटा, भारत 19-0
Published / 2022-12-22 23:07:08
उमेश-अश्विन ने बांग्लादेश को 227 पर समेटा, भारत 19-0

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिये हैं। भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और दूसरे दिन राहुल-गिल भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलायी। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाये। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिये। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गयी। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 19 रन बना लिये हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।

बरही : स्टैंड बाय से मुख्य टीम में शामिल हुई बीएसए की खिलाड़ी रितिका
Published / 2022-12-22 20:40:01
बरही : स्टैंड बाय से मुख्य टीम में शामिल हुई बीएसए की खिलाड़ी रितिका

अनुमंडल क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। झारखंड क्रिकेट अंडर-15 महिला टीम में बीएसए बरही की महिला खिलाड़ी रितिका कुमारी ने जगह बनाने में सफलता पाई है। बता दे कि कुछ दिनों पूर्व चयनित खिलाडियों में  हजारीबाग जिला के तीन खिलाड़ियों को झारखंड क्रिकेट महिला अंडर-15 टीम में शामिल किया गया था। जिसमें बीएसए बरही की खिलाड़ी वर्षा कुमारी को मुख्य टीम में तो बीएसए बरही की रितिका कुमारी व हजारीबाग की विशाखा कुमारी को स्टैंडबाय में शामिल किया गया था। कुछ दिन पश्चात झारखंड क्रिकेट बोर्ड ने रितिका कुमारी के खेल प्रतिभा को देखते हुए स्टैंडबाय से हटाकर झारखंड क्रिकेट अंडर-15 महिला टीम के मुख्य टीम में वर्षा के साथ रितिका को भी शामिल कर लिया गया है। इस प्रकार अब बरही बीएसए की दो महिला क्रिकेटर वर्षा कुमारी एवं रितिका कुमारी दोनो झारखंड अंडर-15 महिला टीम के मुख्य टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। उक्त दोनों खिलाड़ियों के सफलता पर बरही के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक कार्यकतार्ओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। जिसमें बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी, विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील साव, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज केशरी, अमित कुमार केशरी, बीएसए अध्यक्ष नौशाद अहमद, सचिव बलराम केशरी, गाजो यादव, राणा समाज के अध्यक्ष सिकंदर राणा, धर्मपाल केशरी, शिवकुमार ठाकुर, अनिल रजक, मनितोष कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल है।

दिल्ली करेगी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की 2023 में मेजबानी
Published / 2022-12-21 22:38:56
दिल्ली करेगी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की 2023 में मेजबानी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने घोषणा की है कि 2023 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली में 28 मार्च से दो अप्रैल तक किया जाएगा। साथ ही अगले साल से होने वाली रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिताओं के दौरान पहलवानों को उनके वजन में दो किलोग्राम तक की छूट दी जायेगी। नई दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन तीन साल के दो बार होगा। भारतीय राजधानी ने फरवरी 2020 में भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। दो किग्रा छूट को यूडब्ल्यूडब्ल्यू ब्यूरो ने सोमवार को स्वीकृति दी जब इसने 2023 के कैलेंडर को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। यूडब्ल्यूडब्ल्यू की वेबसाइट के अनुसार,ह्यह्यब्यूरो के समक्ष भार वर्ग में दो किग्रा की छूट का प्रस्ताव रखा गया जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस कदम से पहलवान भविष्य की रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिताओं में अधिक भार वर्ग की जगह अपनी पसंद के भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश कर पायेंगे।

भारत-बांग्लादेश टेस्ट : केएल राहुल बाहर, पुजारा होंगे कप्तान!
Published / 2022-12-21 19:12:03
भारत-बांग्लादेश टेस्ट : केएल राहुल बाहर, पुजारा होंगे कप्तान!

दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल हुए कप्तान केएल राहुल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल हो गए। वह अभ्यास सत्र के दौरान अपने हाथ में चोट लगा बैठे हैं। अगर राहुल गुरुवार (22 दिसंबर) से शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं तो उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा टीम की कमान संभाल सकते हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद राहुल कप्तान और पुजारा उपकप्तान बने थे। राहुल के चोट के बारे में भारतीय टीम के बल्लेबाजी विक्रम राठौर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल को चोट लगी है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। माना जा रहा है कि राहुल के अगले मुकाबले में खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जायेगा। भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने चटगांव में पहला टेस्ट 188 रन से अपने नाम किया था। विक्रम राठौर ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल की चोट गंभीर नहीं लग रही है। ऐसा लगता है कि वह ठीक हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। डॉक्टर उनकी चोट को देख रहे हैं। राहुल अगर चोटिल होते हैं तो पुजारा को कप्तानी मिलेगी और अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। उन्हें अंगूठे की चोट के कारण बाहर हुए रोहित शर्मा की जगह दल में शामिल किया गया था। टेस्ट में राहुल का फॉर्म हाल के दिनों में खराब रहा है। वह पिछली पांच पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राहुल ने पिछला अर्धशतक जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में लगाया था। उसके बाद वह पांच पारियों में क्रमश: आठ, 12, 10, 22 और 23 रन ही बना सके हैं। राहुल के करियर की बात करें तो 44 मैचों में 35.02 की औसत से 2592 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया क्लीन स्वीप
Published / 2022-12-20 18:03:13
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया क्लीन स्वीप

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने बेन डकेट (82 नाबाद) के अर्द्धशतक के दम पर मंगलवार को तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 3-0 से जीत ली। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 167 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने 112/2 के स्कोर से दिन की शुरूआत करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने के लिये सिर्फ 38 मिनट का समय लिया। कप्तान बेन स्टोक्स ने 43 गेंदों पर तीन चौकों के साथ नाबाद 35 रन बनाये। डकेट ने 78 गेंदों पर 12 चौकों के साथ 82 रन बनाये और 29वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर को चौका लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। ब्रेंडन मैकुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद यह पिछले 10 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की नौवीं जीत है, जबकि इससे पहले 17 टेस्ट में उन्हें सिर्फ एक जीत मिली थी। इस विजय के साथ इंग्लैंड पाकिस्तान को उसके घर में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम भी बन गयी। स्टोक्स ने जीत के बाद कहा कि हम यहां की परिस्थितियों में अच्छी तरह ढल गये, चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से। हर खिलाड़ी का खुद पर और अपने आसपास के लोगों में जो विश्वास है वह अविश्वसनीय है। हर खिलाड़ी ने किसी न किसी मौके पर मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि पाकिस्तान में क्रिकेट का क्या मतलब है। हमें यहां अविश्वसनीय समर्थन मिला है। हमें ऐसा लगा कि यहां क्रिकेट को त्योहार की तरह मनाया गया। हम यहां जीतने के अलावा रोमांचक क्रिकेट खेलने भी आये थे। घरेलू टीम को हराना बहुत खास एहसास था।

केरल में जूनियर कलात्मक जिमनास्टिक प्रतियोगिता को लेकर कंडीशनिंग कैम्प चक्रधरपुर में शुरू
Published / 2022-12-19 22:22:25
केरल में जूनियर कलात्मक जिमनास्टिक प्रतियोगिता को लेकर कंडीशनिंग कैम्प चक्रधरपुर में शुरू

टीम एबीएन, रांची। 30 दिसम्बर से 2 जनवरी  2022 तक केरल में 57वां राष्ट्रीय जूनियर कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता को लेकर 19 से 23 दिसंबर तक चक्रधरपुर में कंडीशनिंग कैप आयोजित किया गया है। राज्य भर से भाग लिये जिम्नास्ट को उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कंडीशनिंग कैम्प के चुना गया है। लिए कुल 14 जिम्नास्ट आज चक्रधरपुर पहुंचकर जितेंद्र कुमार और देव पूजन के देखरेख में प्रशिक्षण  प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के अंत में अच्छे प्रदर्शन आधार पर जूनियर मेन्स कलात्मक जिमनास्टिक और जूनियर वुमन कलात्मक जिमनास्टिक के लिए पांच-पांच खिलाड़ी का चयन कर झारखंड टीम का गठन किया जायेगा।जूनियर मेन्स कलात्मक जिमनास्टिक : 1. टोनु गोपाल 2. विट्टु कुमार 3. प्रवेश कुमार 4. पवन कुमार 5. अमर कुमार महतो 6. प्रेमेश्वर राय 7. अयुश स्वान्सी जूनियर वुमन कलात्मक जिमनास्टिक : 1.सपना कुमारी 2. विरिन्दा तिर्की 3. सपना कुमारी 4. रिधिमा कोसिक 5. मुस्कान गुप्ता 6. तनुश्री कुमारी 7. खुशी कुमारीइस कंडीशनिंग कैंप का संचालन रेलवे के प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार और देव पूजन के देख रेख में किया जायेगा। यह जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन ने दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.