Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत
Published / 2023-02-11 18:07:46
भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत

सीरीज में 1-0 से आगे, रोहित और स्पिन तिकड़ी ने किया कमाल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाये थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गयी। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाये और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिये। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गयी है। अब टीम इंडिया को सीरीज के बाकी तीन में से दो मैच जीतने हैं और भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जायेगा। एक मैच जीतने पर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। टेस्ट की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले ही स्पिन गेंदबाजी को लेकर डरी हुई थी और मैच में स्पिन गेंदबाजों ने ही आस्ट्रेलिया का बेड़ा गर्क कर दिया। दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम एक सेशन में ही आल आउट हो गई। नागपुर में तीसरे दिन के दूसरे सत्र में आस्ट्रेलिया ने 32.3 ओवर खेले और 91 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। वहीं, तीसरे दिन ही पहले सत्र में भारत के आखिरी तीन विकेट लेने में आस्ट्रेलिया ने 79 रन लुटा दिये। इनमें से 37 रन तो मोहम्मद शमी ने बनाये, जबकि आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 25 रन स्टीव स्मिथ ने बनाये। आस्ट्रेलिया ने मैच शुरू होने से पहले ही घुटने टेक दिये थे। इसी वजह से कंगारू बल्लेबाज न तो स्पिन गेंदबाजों को खेल पाये और न ही तेज गेंदबाजों को। पहली पारी में शमी और सिराज ने ही आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था।

महिला टी-20 विश्व कप : कल होगी भारत-पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर
Published / 2023-02-11 18:05:18
महिला टी-20 विश्व कप : कल होगी भारत-पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय से आईसीसी खिताब को तरस रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा इस बार इंतजार को खत्म करने का होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी रोमांचक होता है लेकिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी होने से यह शायद अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके।पाकिस्तान ने हालांकि भारत को पिछले साल एशिया कप में हराया था जब भारतीय टीम ने जरूरत से ज्यादा प्रयोग किये थे। पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दबदबे को लगातार चुनौती दे रही है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी। वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही है। भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के हिस्से सिर्फ 3 जीत ही आयी है।

बैसाखी पर चलते नजर आये ऋषभ पंत
Published / 2023-02-10 21:25:34
बैसाखी पर चलते नजर आये ऋषभ पंत

कार-एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आयी तस्वीरें एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। पंत इस फोटो में बैसाखी थामे नजर आ रहे हैं। उनके एक पैर पर पट्टी बंधी है। पंत का पिछले साल दिसंबर के अंत में कार एक्सीडेंट हो गया था। वह तब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। 25 साल के ऋषभ पंत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर। पंत बैसाखी के सहारे चलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। उनके दाएं पैर में सूजन भी दिख रही है। वह एक पैर के सहारे ही खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस पंत के असहनीय दर्द का अंदाजा लगा सकते हैं। ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को कार हादसे का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पंत को तुरंत रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें देहरादून शिफ्ट किया गया। फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। ये हादसा बेहद गंभीर था। हादसे के तुरंत बाद उनका कार भी जल गई थी।

रोहित की शतक और जडेजा-अक्षर की अर्द्धशतक की बदौलत भारत 321/7
Published / 2023-02-10 18:45:38
रोहित की शतक और जडेजा-अक्षर की अर्द्धशतक की बदौलत भारत 321/7

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : भारत के पास 144 रन की बढ़त एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का दबदबा बना रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 321/7 है। भारत के पास 144 रन की बढ़त है और उसके तीन विकेट बचे हुए हैं। इसके अलावा दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। ऐसे में टीम इंडिया तीसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी।  मैच में दूसरे दिन क्या हुआ? 77/1 से आगे खेलते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की। रोहित और अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद अश्विन 23 रन बनाकर मर्फी के दूसरे शिकार बने। तीसरे नंबर पर आये पुजारा ने खराब शॉट पर मर्फी को विकेट दिया। वह सिर्फ सात रन बना पाये। लंच के बाद पहली गेंद पर कोहली भी लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर मर्फी को विकेट दे गये। उन्होंने 12 रन बनाये और खराब किस्मत के चलते आउट हुए। टेस्ट मैच की पहली पारी में सूर्यकुमार आठ रन बना पाये और लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। इसके बाद कप्तान रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। रोहित और जडेजा के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान रोहित ने अपना शतक भी पूरा किया। नई गेंद आने के बाद पैट कमिंस ने उन्हें 120 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद आए श्रीकर भरत भी आठ रन बनाकर मर्फी के पांचवें शिकार बने। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत की पारी दूसरे दिन ही खत्म हो जाएगी, लेकिन जडेजा और अक्षर ने ऐसा नहीं होने दिया। इन दोनों ने अब तक 81 रन की साझेदारी की है। जडेजा 66 और अक्षर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों मैच के तीसरे दिन भारत की बढ़त को 200 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा दोनों की कोशिश शतकीय पारी खेलने की होगी। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज और शमी ने शानदार शुरुआत की। दो रन के स्कोर पर कंगारू टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले सत्र में भारत को दो विकेट मिले और आस्ट्रेलिया ने 76 रन बनाए। दूसरे सत्र में जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 49 रन के स्कोर पर आउट कर 82 रन की साझेदारी तोड़ी फिर मैट रेनशॉ को अगली ही गेंद में आउट कर दिया। कुछ समय बाद स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर जडेजा के शिकार बन गए। 109 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई। हालांकि, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने 53 रन की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने  कैरी को अपने टेस्ट करियर का 450वां शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को खाता भी नहीं खोलने दिया। चायकाल से पहले जडेजा ने टॉड मर्फी को आउट कर आस्ट्रेलिया का स्कोर 174/8 कर दिया। तीसरे सत्र में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 31 रन के स्कोर पर आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर आस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म कर दी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए।

सऊदी अरब में होगा संतोष ट्रॉफी का सेमीफाइनल और फाइनल
Published / 2023-02-10 12:23:41
सऊदी अरब में होगा संतोष ट्रॉफी का सेमीफाइनल और फाइनल

भारतीय फुटबॉल महासंघ का एलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले एक मार्च और चार मार्च को सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा कि कार्यक्रम तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत के चार राज्यों की टीमों को संतोष ट्रॉफी के खिताब के लिए सऊदी अरब में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे चैंपियनशिप का अंतिम दौर बेहद रोचक और प्रतियोगी बन गया है। शाजी के अनुसार 1941 के बाद यह पहला मौका है कि जब संतोष ट्रॉफी छह स्थलों पर आयोजित की जा रही है। संतोष ट्रॉफी के अंतिम दौर में 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया था। राउंड-रोबिन आधार पर मुकाबले हुए जिसमें दोनों ग्रुप की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं।

जडेजा के पंजे में फंसे कंगारू, 177 पर हुए ढेर
Published / 2023-02-09 17:14:17
जडेजा के पंजे में फंसे कंगारू, 177 पर हुए ढेर

भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेज़बान टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (56 नाबाद) के अर्द्धशतक की सहायता से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिये।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये। मोहम्मद सिराज ने भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया, जबकि डेविड वॉर्नर अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गये।

जेएफसी को हरा प्लेऑफ में बेहतर बनना चाहेगा एटीके मोहन बागान
Published / 2023-02-09 14:07:55
जेएफसी को हरा प्लेऑफ में बेहतर बनना चाहेगा एटीके मोहन बागान

टीम एबीएन, जमशेदपुर। एटीके मोहन बागान गुरुवार शाम जमशेदपुर में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी, तो उसका लक्ष्य सकारात्मक परिणाम के साथ अंतिम प्लेऑफ स्थान से पांच अंक दूरी बनाना होगा। दोनों टीमों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है, क्योंकि दोनों ने अपने पिछले पांच मैचों से सात अंक बटोरे हैं।जमशेदपुर एफसी अब इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ में नहीं है, लेकिन वो अगले सीजन के लिए सीखने की कोशिश जारी रखेगी। उम्मीद है कि रेड माइनर्स इस सीजन के अपने अंतिम घरेलू मैच में अपने तरकश में मौजूद हर तीर का उपयोग करेंगे। घर पर, जमशेदपुर एफसी ने इस सीजन में केवल एक मैच जीता है। उनकी हाल की दोनों जीत घर से बाहर अवे मैचों में आयी हैं। हालांकि, वे घर में एफसी गोवा और चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं और इस कारण उनका मनोबल ऊंचा होगा क्योंकि ऐडी बूथ्रॉयड के रेड माइनर्स अपने पिछले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ 2-0 से जीत के बाद मैदान में उतरेंगे। रेड माइनर्स के लिए ऋत्विक दास बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मैच में डेनियल चीमा चुक्वु के साथ स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया था। चुक्वु और दास ने इस सीजन में चार-चार गोल किये हैं। बूथ्रॉयड ने कहा कि हमने नॉर्थईस्ट में जीत के बाद के दिनों का लुत्फ उठाया है, लेकिन जल्द ही अपना ध्यान एटीके (मोहन बागान) के खिलाफ अगले मैच पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब हम उनके साथ पिछली बार खेले थे, तब हमने सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तब से हमने वास्तव में अच्छा खेला है। कुल मिलाकर, मैं इस बदलाव और इस समय अपने खेल से बहुत खुश हूं।एटीके मोहन बागान के पास जीत से एफसी गोवा को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंचकर प्लेऑफ क्वालिफिकेशन हासिल करने के करीब पहुंचने का मौका है। मैरिनर्स की अवे फॉर्म चिंता का विषय होगी, क्योंकि जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत इस सीजन में उनकी केवल तीसरी जीत होगी।पिछले हफ्ते, हेड कोच जुआन फेरांडो के मैरिनर्स को अपने घर पर झटका लगा था, जब बेंगलुरू एफसी ने मैच के अंतिम क्वार्टर में दो गोल किये और एटीके मोहन बागान को तीसरे स्थान से दूर रखा। मैरिनर्स ने घर से बाहर खेले अपने पिछले पांच अवे मैचों में केवल एक बार जीत हासिल की है - अपने इस खराब रिकॉर्ड को वे हैदराबाद की अपनी अगली यात्रा से पहले सुधारने के लिए बेताब होंगे। हुगो बौमस और आशिक कुरुनियन पिछले मैच में निलंबित थे और जमशेदपुर एफसी के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन दोनों को फेरांडो द्वारा चुने जाने की संभावना है क्योंकि टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रही है। फेरांडो ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा जीतना होता है। लीग चरण के अंतिम दिनों में, हमारी मानसिकता अभी भी वही है - तीन अंक प्राप्त करना और उस फॉर्म को अंतिम चार मैचों में जारी रखा।उन्होंने कहा कि पिछले मैच में हमारी योजना ने पहले हाफ में काम किया। हर मैच अलग होता है, लेकिन जमशेदपुर और बेंगलुरू की मानसिकता कमोबेश एक जैसी है। हमारे लिए हर पल सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। दोनों पक्ष हीरो आईएसएल में पांच बार भिड़े हैं। रेड माइनर्स ने तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि मैरिनर्स दो बार विजयी हुए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए नागपुर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा
Published / 2023-02-08 22:43:24
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए नागपुर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां नौ फरवरी से शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए वीसीए स्टेडियम में कम से कम दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरटी) के कर्मियों को शहर में टीमों के दो होटलों से जामथा के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम तक के रास्ते पर तैनात किया जायेगा। अधिकारी ने कहा कि नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की। अधिकारी ने कहा कि आठ पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 10 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 35 पुलिस निरीक्षक, 138 सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) और पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) सहित 2000 पुलिसकर्मियों को इस दौरान स्टेडियम में तैनात किया जायेगा। सुरक्षा उपायों के तहत सभी प्रवेश बिंदुओं पर 40 से अधिक मेटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मॉनिटर लगाये जायेंगे।

आइसीसी टी-20 रैंकिंग : भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या बने नंबर-2 आलराउंडर
Published / 2023-02-08 18:23:12
आइसीसी टी-20 रैंकिंग : भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या बने नंबर-2 आलराउंडर

हासिल की टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अर्शदीप और शुभमन ने भी लगायी बड़ी छलांग एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या को बड़ा फायदा हुआ है। बतौर आॅलराउंडर उन्होंने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है और टी20 में आलराउंडर की रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर आ गये हैं। हार्दिक के अलावा अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को भी बड़ा फायदा हुआ है। वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक ने मोटेरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर चार विकेट लिए थे और 17 गेंद पर 30 रन की पारी भी खेली थी। इसके बाद वह टी20 आलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ा है। हार्दिक 250 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं और शीर्ष पर मौजूद शाकिब अल हसन से दो प्वाइंट दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी की थी और मोटेरा में 16 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह आठ स्थान के फायदे के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 गेंदों में शानदार 126* रन की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल को भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।23 वर्षीय गिल केवल छह टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में 168 स्थान की छलांग लगाकर 30वें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं।इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। 131 रन की पारी खेलने वाले जोस बटलर छह पायदान के फायदे के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी और बटलर के साथ 232 रन की साझेदारी की थी। उन्हें 31 स्थान का फायदा हुआ है और वह 58वें पायदान पर पहुंच गये हैं।  चोट से वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने 40 रन देकर छह विकेट लिए थे। 2020 के बाद से पहला वनडे मैच खेल रहे आर्चर को बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में 13 स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गये हैं।दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 62 गेंदों में 80 रन बनाए थे। वह 11 स्थान के फायदे के साथ 42वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं, गेंदबाजों में भारत के मोहम्मद सिराज शीर्ष पर बने हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.