एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में फिलहाल इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है। ऐसे में इंग्लैंड का शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है।वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।मैच की बात करें तो भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाये। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। जवाब में आयरलैंड की टीम ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी और यही निर्णायक साबित हुआ।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रूद्रांक्ष पाटिल और नर्मदा नितिन की भारतीय जोड़ी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप का 10 मीटर एयर राइफल फाइनल जीतकर भारत को टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। रूद्रांक्ष-नर्मदा की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल में होलैंड के डेनेस एजलर और एस्तवान पेनी को 16-6 से मात देकर सोना हासिल किया। क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय जोड़ी 635.8 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही थी, जबकि एजलर-पेनी की जोड़ी (631.0) ने दूसरा स्थान हासिल किया था।
26 साल में पहली बार हुआ ऐसा, दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नागपुर टेस्ट में करारी शिकस्त देने के बाद भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर लगातार चौथी बार कब्जा किया। करीब 26 साल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने लगातार चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया हो।दिल्ली टेस्ट जीतते ही ऑस्ट्रेलिया पर भारत की बढ़त 2-0 की हो गयी है। अब टीम के चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज हारने की सारी संभावनाएं खत्म हो गयी हैं। अगला दो टेस्ट हारने पर भी सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो पायेगी। अगर सीरीज ड्रॉ भी रहती है तब भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भारत का कब्जा रहेगा। 1996 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक दोनों टीमों में से सिर्फ भारत ने ही लगातार चार बार इस पर कब्जा जमाकर रखा है। 1996 से पहले इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज नाम से ही खेला जाता था।अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली गई हैं। इनमें से 11 बार टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। भारत ने 1996/97, 1997/98, 2000/01, 2003/04, 2008/09, 2010/11, 2012/13, 2016/17, 2018/19, 2020/21, 2022/23 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। उसने 1999/00, 2004/05, 2007/08, 2011/12, 2014/15 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 28 टेस्ट सीरीज खेली गयी हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 12 सीरीज जीती है, जबकि टीम इंडिया ने 10 सीरीज पर कब्जा किया है। तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर की जगह कन्कशन प्लेयर के तौर पर मैट रैनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। वॉर्नर को शुक्रवार को पहले दिन के खेल के दौरान वॉर्नर को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद सिर पर लगी थी।ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि वॉर्नर तीसरे टेस्ट में वापसी कर लेंगे। 26 वर्षीय रेनशॉ, जो पहले टेस्ट में 0 और 2 पर आउट हो गये थे, उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि वर्ल्ड नंबर 4 बल्लेबाज ट्रैविस हेड की टीम में वापसी हुई थी।मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 263 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी, जबाव में भारत ने समाचार लिखे जाने तक दूसरे दिन अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 25 और केएल राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस लीग की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। पहला मैच अहमदबाद में मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस, मौजूदा उपविजेता राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस को रखा गया है। आईपीएल-2023 के लीग चरण में कुल 70 मैच खेले जायेंगे। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच खेले जायेंगे और फिर फाइनल खेला जायेगा। लीग दौर में कुल 18 डबल हैडर होंगे। फाइनल मैच 28 मई को खेला जायेगा।
मुख्यमंत्री की परिकल्पना लेने लगी मूर्तरूप झारखंड को खेल की नर्सरी बनाने की दिशा में बढ़ते कदम पांच आकांक्षी जिला के 520 खिलाड़ी दिखा रहे खेल में अपना हुनर टीम एबीएन, रांची। खेल और खिलाड़ियों के प्रति संजीदा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की परिकल्पना अब मूर्तरूप लेने लगी है। खेल की नर्सरी बनने की दिशा में झारखंड ने कदम बढ़ा दिया है। इस कड़ी में राज्य के पांच आकांक्षी जिला पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला के खिलाड़ी पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं और उस प्रतियोगिता में चयनित 520 खिलाड़ी सहाय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखा रहें हैं। राजधानी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय सहाय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करे रहे हैं। अच्छे खिलाड़ियों को मिलेगी प्राथमिकता सहाय योजना का उद्देश्य प्रथम चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित पांच जिलों के युवाओं को खेल के माध्यम से सामान्य जीवन शैली को अपनाने, उनके विकास और युवाओं के अंदर छुपी हुई खेल प्रतिभा को बाहर लाने का है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने चाईबासा से वर्ष 2021 में किया था। ताकि राज्य की छुपी हुई प्रतिभा को मंच दिया जा सके और इन खेल प्रतिभाओं के हुनर को प्रशिक्षण प्रदान कर और बेहतर बनाया जा सके। राज्य स्तरीय सहाय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल ट्रेनिंग सेंटर में प्राथमिकता देकर उन्हें तराशा जायेगा। खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों और टीम को राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेगी। इसके तहत फुटबॉल, हॉकी और वॉलीबॉल के विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को दस हजार रुपए एवं रनरअप टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जायेगी। वहीं एथलेटिक्स में प्रथम स्थान आने वाले को दस, द्वितीय स्थान आने वाले को सात हजार एवं तृतीय स्थान आने वाले को पांच हजार रुपये की सम्मानित राशि प्रदान की जायेगी।
सुनील गावस्कर ने पुजारा को स्पेशल कैपएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन गये। पुजारा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिलदेव, विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गये हैं। इस मौके पर सुनील गावस्कर ने पुजारा को स्पेशल कैप भी दी। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले पुजारा अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले स्पेशल कैप लेने के लिए 3 खास लोगों के साथ मैदान पर पहुंचे। इस मौके पर पुजारा के साथ उनके सबसे पहले कोच और पिता अरविंद पुजारा, उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थीं। स्पेशल कैप मिलने के बाद पुजारा ने गावस्कर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपसे इस कैप को लेना सम्मान की बात है। उन्हें टीम इंडिया ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। पुजारा ने गावस्कर से कैप मिलने के बाद आगे कहा कि आपकी तरह दिग्गज मुझे प्रेरित करते हैं। शुरुआती समय में मैं हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखता था, मगर मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के लिए 100 टेस्ट खेलूंगा। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट इस खेल का शानदार फॉर्म है।
100वें टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच सकते हैं चेतेश्वर पुजारानिशाने पर सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्डएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टेस्ट करियर में 100वां मैच खेलने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में पुजारा पर सबकी नजर होगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। पुजारा अगर अपने 100वें टेस्ट में शतक लगा देते हैं तो वह कई रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लेंगे, साथ ही 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जायेंगे।अब तक भारत के किसी भी बल्लेबाज ने अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं लगाया है। पुजारा भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें बल्लेबाज बन जायेंगे। उनसे ज्यादा टेस्ट सचिन तेंदुलकर (200), राहुल द्रविड़ (163), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसकर (116), सौरव गांगुली (113), विराट कोहली (105), इशांत शर्मा (105), हरभजन सिंह (103) और वीरेंद्र सहवाग (103) ने खेले हैं। पुजारा 99 टेस्ट के साथ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी पर हैं। अजहर ने अपने करियर में 99 टेस्ट खेले थे।100वें टेस्ट में शतक की बात करें तो दुनिया भर में 10 बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इंग्लैंड के कॉलिन कॉड्रे अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। वह किसी भी देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। पोंटिंग ने 2006 में सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 120 और 143 रन बनाये थे। डेविड वॉर्नर 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने थे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। पुजारा के पास इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार रन पूरे करने का मौका होगा। उन्होंने फिलहाल कंगारू टीम के खिलाफ 21 मैचों की 38 पारियों में 1900 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 10 अर्धशतक लगाये हैं। पुजारा अगर दिल्ली टेस्ट में 100 रन बना लेते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दो हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जायेंगे। इसके अलावा अगर उनके बल्ले से मैच में कुल 244 रन बना लेते हैं तो द्रविड़ से आगे निकल जायेंगे।
छह विकेट से जीता मैच, ऋचा ने लगाया विनिंग शॉटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद बुधवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत दर्ज की। यह मैच न्यूलैंड्स के केपटाउन में खेला गया। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 118 रन बनाये। जवाब में टीम इंडिया ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋचा घोष आठ गेंदों में नौ रन और हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 60 गेंदों में 55 रन की जरूरत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.