Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
फीफा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये मेसी और पुटेलस
Published / 2023-02-28 18:21:27
फीफा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये मेसी और पुटेलस

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़ कर फीफा (फुटबॉल संघों का अंतरराष्ट्रीय महासंघ) सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (2022) का पुरस्कार अपने नाम किया। महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। कतर में एम्बाप्पे की टीम फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मेसी ने सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम में पिछले 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने अपने रिकॉर्ड पांचवें प्रयास में विश्व कप का खिताब जीता था। फीफा के 211 सदस्य देशों के कोच और कप्तान के साथ चुने पत्रकारों और प्रशंसकों की समिति ने इन तीन खिलाड़ियों की अंतिम सूची को चुना था।  फीफा पुरस्कार के मतदान में मेसी को 52 अंक, विश्व कप के गोल्डन बॉल विजेता एम्बाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 अंक मिले। पिछले दो साल में फीफा पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल के पुरस्कार के लिए 14 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में जगह नहीं मिली थी। मेसी ने इसके साथ ही 16वीं बार पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाकर रोनाल्डो के साथ साझा किये गये रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  इस टीम में बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस, मोरक्को के अशरफ हकीमी, पुर्तगाल के जोआओ कैंसेलो, नीदरलैंड के वर्जिल वैन डिज्क, बेल्जियम के केविन डी ब्रुइन, क्रोएशिया के लुका मोड्रिच, ब्राजील के कासेमीरो, नॉर्वे के एर्लिंग हालांड और फ्रांस के एम्बाप्पे तथा बेंजेमा शामिल है। पुटेलस ने अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन और इंग्लैंड की बेथ मीड को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता।

तीसरा टेस्ट : ओपनिंग के लिए शुभमन-राहुल में जंग
Published / 2023-02-28 00:04:19
तीसरा टेस्ट : ओपनिंग के लिए शुभमन-राहुल में जंग

रोहित-द्रविड़ ने एक साथ लिया दोनों का टेस्टएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जायेगा। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए खास तैयारी में जुट गयी हैं। भारत के लिए जहां यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का जरिया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया को लाज बचाने के लिए वापसी करनी होगी। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। एक और मैच जीतते ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जायेगी।भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन : भारतीय टीम ने सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग को लेकर है। केएल राहुल के आउट ऑफ फॉर्म होने के बाद से उन्हें टीम से बाहर करने और शुभमन गिल को मौका देने की मांग हो रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने सोमवार को दोनों को साथ बल्लेबाजी कराने का फैसला लिया। नेट्स सेशन में राहुल और शुभमन अगल-बगल बल्लेबाजी करते नजर आये। वहीं, कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा दोनों को बल्लेबाजी करते देखते रहे।एकसाथ बल्लेबाजी करते दिखे शुभमन-राहुल : राहुल ने 47 टेस्ट के बाद 33.44 की औसत से 2642 रन बनाये हैं। उन्हें शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन की जगह खिलाया जा रहा है। इसको लेकर क्रिकेट जगत में राय बंट गयी है। दोनों ने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। टीम मैनेजमेंट को राहुल की काबिलियत पर पूरा भरोसा है, जिससे उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन हर असफलता के साथ इस स्टाइलिश ओपनर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि शुभमन को प्लेइंग-11 में शामिल करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता।आक्रामक दिखे शुभमन, राहुल का डिफेंसिव अप्रोच : नेट्स सेशन के दौरान शुभमन अपने बैटिंग अप्रोच से अधिक आक्रामक दिखे, जबकि राहुल ने नेट्स में समय बिताया और डिफेंस पर ध्यान केंद्रित किया। राहुल ने हर गेंद को सीधे बल्ले से खेलने की कोशिश की। राहुल के साथ बल्लेबाजी करने से पहले शुभमन टीम के उन सदस्यों में से थे जो नेट्स पर प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। साथ ही फील्डिंग प्रैक्टिस भी की। बैटिंग प्रैक्टिस के बाद शुभमन और राहुल दोनों थ्रोडाउन के लिए मैदान के दूसरी ओर चले गये।

पांच को आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम, नामकुम में होगा झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल
Published / 2023-02-27 19:37:58
पांच को आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम, नामकुम में होगा झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के तत्वावधान में कर्नाटक जिम्नास्टिक संघ के द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता दिनांक 29:03:2023 से 31:03:2023 को बंगलोर, कर्नाटक में आयोजित की जा रही है।उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झारखंड एरोबिक जिमनास्टिक टीम के गठन हेतु दिनांक 05 मार्च 2023 को  आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम में एक चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी/टीमें दिनांक 05:03:2023 तक अपना निबंधन करवा लें । इस चयन प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों की टीमों का गठन किया जायेगा। झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक की चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीमें तथा व्यक्तिगत खिलाड़ी  05-मार्च 2023 तक अपना निबंधन करवा सकते हैं।  इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को झारखंड राज्य से निर्गत आधार कार्ड की छाया प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सक्षम कार्यालय से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र लेकर आने पर ही चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जायेगा।

क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने जीता अपना 21वां आईसीसी खिताब
Published / 2023-02-27 13:39:08
क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने जीता अपना 21वां आईसीसी खिताब

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाये। जवाब मे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से मैच हार गयी।यह छठी बार है, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है।साथ ही ऑस्ट्रेलिया का यह 21वां आईसीसी खिताब है।ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीते 13 आईसीसी विश्व कप खिताबऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022 में सात बार 50 ओवर के विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके अलावा टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 में छह टी-20 विश्व कप खिताब पर भी कब्जा किया है।ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम ने जीते आठ आईसीसी खिताब : ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम को भी काफी सफलता मिली है। इसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में पांच बार 50 ओवर का विश्व कप जीता है, साथ ही 2021 में अपना एकमात्र आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप खिताब भी जीता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने 2006 और 2009 में दो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते हैं।

डेविड वॉर्नर के टेस्ट भविष्य पर चयनकर्ताओं को लेना है फैसला : मार्क टेलर
Published / 2023-02-26 20:18:31
डेविड वॉर्नर के टेस्ट भविष्य पर चयनकर्ताओं को लेना है फैसला : मार्क टेलर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने चयनकर्ताओं से टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वार्नर के भविष्य पर निर्णय लेने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान चोट लगने और कोहनी में फ्रैक्चर के बाद 36 वर्षीय वार्नर इस सप्ताह स्वदेश लौटे थे। भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैचों में वार्नर ने एक, 10 और 15 का स्कोर बनाये जो कि अस्वीकारीय था।ऑस्ट्रेलिया को वह सही शुरुआत नहीं दे पाये जिसकी उन्हें जरूरत थी। इसके अलावा कम स्कोर का मतलब है कि भारत में उनका टेस्ट औसत 10 मैचों से गिरकर 21.78 हो गया है।ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट दौरा संभावित  : विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के अलावा एशेज के लिए इंग्लैंड दौरा होगा, जहां वार्नर का औसत केवल 26.04 है। वह 2019 में एक अप्रभावी एशेज से प्रेतवाधित होंगे, जहां उनका औसत केवल 9.5 था। मार्क टेलर ने कहा कि क्या यह भविष्य के बारे में सोचने का समय है? आप आम तौर पर एशेज के समय के आसपास ऐसा नहीं करते हैं, आम तौर पर आप इसे एशेज के बाद करेंगे। आम तौर पर आप इंग्लैंड के लिए एक बहुत ही व्यवस्थित पक्ष लेते हैं, शायद एक बल्लेबाज के साथ जो आपको लगता है। वह पक्ष जिसे आप चुनते हैं, आपका भविष्य हो। हम इस समय काफी नहीं हैं और वे निश्चित नहीं हैं कि वे किस रास्ते पर जा रहे हैं।ओपनिंग के अन्य दावेदारों में मैथ्यू रेनशॉ शामिल हैं जिन्हें भारत में रनों के लिए संघर्ष करना पड़ा है। फिर घर वापस लौटे कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने मौजूदा सत्र में चार शेफील्ड शील्ड शतक जड़े हैं। उन्होंने कहा कि डेव बाहर आ गया है और कहा है कि वह 2024 तक रहना चाहता है, इसलिए वह इस साल के अंत में इंग्लैंड जाना चाहता है, वह अगली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में खेलना चाहता है। इसलिए उसने वास्तव में गेंद (चयनकर्ताओं) जॉर्ज बेली को फेंक दी है। टोनी डोडेमाइड, (और कप्तान) पैट कमिंस, चयनकर्ताओं को यह कहने के लिए ठीक है कि आप क्या करना चाहते हैं?मार्क टेलर ने कहा कि मेरे लिए चयनकर्ताओं के लिए निर्णय लेने का समय है। चाहे वे डेविड वार्नर और शायद बैनक्रॉफ्ट या रेनशॉ में से एक को इंग्लैंड ले जायें और डेव सबसे पहले सलामी बल्लेबाज होंगे। या वे अभी एक निर्णय लेते हैं और सही कहते हैं, हम दो युवा लोगों को लेने जा रहे हैं... हम अभी एक बदलाव करने जा रहे हैं। यही निर्णय उन्हें करना है। डेव ने कहा कि ठीक है, तुम्हारे ऊपर, मैं उपलब्ध हूं, मैं खेलना चाहता हूं?

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने राज हैदराबाद रवाना
Published / 2023-02-24 18:58:26
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने राज हैदराबाद रवाना

टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। गोड्डा जिला महागामा के ताइक्वांडो खिलाड़ी राज हैदराबाद में आयोजित होने वाले 5वां कैडेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुए। हैदराबाद में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम में गोड्डा जिला से राज शामिल होंगे राज के साथ कोच भूपेश यादव भी रवाना हुए।भारतीय ताइक्वांडो फेडरेशन दुवारा तेलंगाना ताइक्वांडो एसोसिएशन व जीएमसी बाल योगी इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में 24 फरवरी से प्रतियोगिता का आयोजन होना है। राज सातवीं कक्षा के संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल मोहनपुर गोड्डा का छात्र है। तीसरी कक्षा से ही ताइक्वांडो की शिक्षा शुरु की और पहली बार झरिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गया और मेडल लेकर आया और ये सिलसिला जारी रहा। धनबाद, गोड्डा, देवघर, बोकारो और बिलासपुर सभी जगह से मेडल लेकर आया। बिलासपुर से आने के बाद महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, महागामा डीएसपी शिव शंकर तिवारी, महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह समेत कई लोगों ने राज को राजमहल हाउस ऊर्जा नगर में सम्मानित भी किया था। बताते चलें कि ऊर्जा नगर महागामा के गजाला ताइक्वांडो एकेडमी के कोच गजाला प्रवीण चार वर्ष से राज को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखा रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया से 5 रन से हार फाइनल की दौड़ से बाहर हुई भारतीय महिलाएं
Published / 2023-02-23 23:25:08
ऑस्ट्रेलिया से 5 रन से हार फाइनल की दौड़ से बाहर हुई भारतीय महिलाएं

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शानदार जंग देखने को मिली। कंगारू टीम ने भारत के सामने 173 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। भारत जीत के करीब थी लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी एक रन आउट से समाप्त हुई। अंंत में कंगारू टीम ने इस मैच में 5 रन से जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट काट लिया है। भारत की तरफ से कौर ने 52 रन की पारी खेली। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स ने 43 रन बनाये।ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल के इस अहम मुकाबले में ओपनर बेथ मूनी ने 37 गेंद पर 54 रन बनाये। वहीं कप्तान मेग लेनिंग ने 34 गेंद पर 4 चौके और 2 छ्क्के की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेल स्कोर 172 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए शिखा पांडे ने 2 जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम
Published / 2023-02-23 13:09:45
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

टीम एबीएन, रांची। सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन काकीनाडा आंध्र प्रदेश में 15 से 26 फरवरी तक चलेगा। 13वें हॉकी इंडिया में गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने पंजाब को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंच गयी। झारखंड ने पंजाब को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से अलका डुंगडुंग नें 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल किये। झारखंड टीम ने दोनों गोल तीसरे क्वार्टर में किये।अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच : अलबेला रानी टोप्पो को सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

सबसे उम्रदराज शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन
Published / 2023-02-22 18:22:54
सबसे उम्रदराज शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के मध्यम-तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम रैंकिंग में एंडरसन ने 866 रेटिंग पॉइंट के साथ आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (858) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। एंडरसन यह उपलब्धि 40 वर्ष 207 दिन की उम्र में हासिल करके शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गये। इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध माउंट मोंगानुई टेस्ट में सात विकेट लेकर अपनी टीम की 267 रन की विशाल जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह सबसे पहले साल 2016 में टेस्ट गेंदबाजों की नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे थे, जबकि 2018 में उन्होंने दूसरी बार नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का ताज पहना था। एंडरसन ने भले ही शीर्ष टेस्ट गेंदबाज के रूप में कमिंस का चार साल का वर्चस्व समाप्त कर दिया हो, लेकिन वह भारत के दिग्गज हरफनमौला रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा दूर नहीं हैं। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरी रैंक पर आ गये हैं और एंडरसन से सिर्फ दो अंक पीछे हैं। इसी बीच, भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने अपने आलराउंड प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टेस्ट आॅलराउंडर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 460 रेटिंग हासिल कर ली। टेस्ट हरफनमौलाओं की सूची में जडेजा और अश्विन (329) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, जबकि अक्षर पटेल (283) ने भी दो पायदान का सुधार किया है। जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भी छह पायदान की छलांग लगाकर नौंवे स्थान पर आ गये हैं। वह अश्विन और जसप्रीत बुमराह (पांचवीं रैंक) के बाद शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में तीसरे भारतीय हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.