अब टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद नंबर -1 हो गई है। उसने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान से ऑस्ट्रेलिया को हटा दिया है। अब भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पर पहुंच गया है। वह टी20 और वनडे में पहले से ही शीर्ष पर है। भारतीय टीम पहली बार तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में शीर्ष पर पहुंची है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 2014 में एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर थी।ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम के 115 अंक हो गये। वह दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से चार अंक आगे हो गया है। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। उसके 106 अंक हैं। इंग्लैंड के पास 16 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में अपनी रैंकिंग को सुधार करने का मौका होगा।
महिला टी20 विश्व कपएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली को उम्मीद है कि स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में टीम का हिस्सा होंगी। 26 वर्षीय मंधाना, उंगली की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती ग्रुप मैच में हिस्सा नहीं ले सकीं थी। यह मैच भारत ने सात विकेट से जीता था। लेकिन भारत का यह स्टार सलामी बल्लेबाज न्यूलैंड्स में होने वाले मैच के लिए प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। कूली ने कहा कि वह बहुत मेहनत कर रही है और प्रशिक्षण के बाद उसका मूल्यांकन किया जायेगा, उसने वह सब कुछ किया जो करने की आवश्यकता थी और हमें पूरा विश्वास है कि वह सत्र के माध्यम से ठीक हो गयी हैं।पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना की अनुपस्थिति में जेमिमाह रोड्रिग्स ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर भारत को 1 ओवर शेष रहते सात विकेट से जीत दिलायी। भारतीय टीम की इस तरह की शुरुआत पर कूली ने खुशी जतायी। साथ ही उन्होंने दीप्ति शर्मा का समर्थन भी किया, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवरों में 39 रन दिये।कूली ने कहा कि उसने पावरप्ले में तीन ओवर फेंके और एक डेथ ओवर में जब केवल तीन क्षेत्ररक्षक सर्कल के बाहर थे। दीप्ति हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है और रन लुटाना टी-20 क्रिकेट की प्रकृति है, लेकिन उन्होंने उच्च दबाव की स्थिति में गेंदबाजी की और हमें विश्वास है कि आगे के मैचों में वह अच्छी गेंदबाजी करेंगी।वेस्टइंडीज की टीम दीप्ति के खतरे से अच्छी तरह वाकिफ है, जिन्होंने जनवरी में दोनों पक्षों के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला में दो मैचों में काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की थी। शर्मा ने पहले मैच में अपने चार ओवरों में 11 रन देकर तीन विकेट और दूसरे मैच में 29 रन देकर दो विकेट लिये, जिससे भारत ने क्रमशः 56 रन और आठ विकेट से जीत दर्ज की।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा। कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे। 23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे।पहले मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे होगी, जबकि दूसरे मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। लीग स्टेज का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस WPL के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)गुजरात जाएंट्स (GG)मुंबई इंडियंस (MI)दिल्ली कैपिटल्स (DC)यूपी वॉरियर्स (UPW)इससे पहले 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।पूरा शेड्यूल यहां देखें तारीख मैच समय स्टेडियम4 मार्च GT vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न
गाक्पो ने किया टीम के लिए पहला गोल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज मोहम्मद सालाह और कोडी गाक्पो के गोल से लीवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मैच में एवर्टन को 2-0 से शिकस्त दी। जुर्गेन क्लॉप के लिए टीम के प्रबंधन के तौर पर यह 250वीं जीत है। खराब लय से गुजर रही लीवरपूल ने ईपीएल में इस कैलेंडर साल (2023) में की पहली जीत दर्ज की है। टीम ने अलग-अलग टूर्नामेंट में इस साल आठ मैच खेले है और यह सिर्फ दूसरी जीत है। करत में फुटबॉल विश्व कप में प्रभावित करने वाले 23 साल के नीदरलैंड के खिलाड़ी कोडी गोक्पो ने इस मैच में लीवरपूल के लिए अपना पहला गोल किया। गोक्पो जनवरी में लीवरपूल से जुड़े है। उन्होंने मैच के 49वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना किया। इससे पहले मोहम्मद सालाह ने 36वें मिनट में लीवरपूल को बढ़त दिलाई थी।
जानें चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट की रायएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के आगामी सीजन में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार चेन्नई की जर्सी में नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई भी बात धोनी ने नहीं कही है, लेकिन टीम मैनेजमेंट इस बात का अंदेशा पहले ही लगा चुकी हैं।फ्रेंचाइजी ने कही ये बात : चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट इस बात की कोशिश कर रहा है कि धोनी अपना आखिरी मैच चेपॉक में ही खेलें। सभी को उम्मीद कर रहे हैं कि तीन साल बाद आईपीएल पुराने फोर्मेट में ही खेला जायेगा। धोंनी के रिटायरमेंट को लेकर फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी का ये आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है और वो अपना आखिरी मैच अपने पसंदीदा मैदान में ही खेलना चाहते हैं।टीम के पास है अनुभवी खिलाड़ियों की फौज : चेन्नई की टीम ने इस साल खिताब जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। टीम ने नीलामी के दौरान न इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास काफी ज्यादा अनुभव है, जिसका फायदा चेन्नई की टीम को मिल सकता है। इसके अलावा इस बार धोनी भी कुछ यादगार करना चाहेंगे।
मुंबई में गयीं हरमनप्रीतएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में चल रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जायेगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जायेंगे। गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीमें नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपये मिले।मंधाना पर हुई पैसों की बारिश : नीलामी में सबसे पहले भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत हुई। आरसीबी ने अंत में बाजी मारी।एश्ले गार्डनर के लिए गुजरात ने खोला खजाना : गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को नीलामी में गार्डनर के लिए हराया।स्कीवर को मुंबई और दीप्ति को यूपी ने खरीदा : इंग्लैंड की कप्तान नटाली स्कीवर को गार्डनर के बराबर पैसे मिले। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने खरीदा : स्मृति मंधाना को खरीदने से चूकने वाली मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीद लिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स को हराते हुए हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।हरमनप्रीत के बराबर बिकीं एक्लेस्टोन : इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को हरमनप्रीत कौर के बराबर पैसे मिले। एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।एलिस पैरी को आरसीबी ने खरीदा : ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीद लिया। एलिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली की टीम ने 1.60 करोड़ की बोली लगाकर अपना नाम वापस ले लिया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड को 2019 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आॅइन मॉर्गन ने सोमवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। मॉर्गन ने हाल ही में समाप्त हुई एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए सात मैच खेले थे। मॉर्गन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मैं बेहद गर्व के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। काफी सोच-विचार के बाद मेरा मानना है कि अब उस खेल से दूर जाने का सही समय है जिसने बीते वर्षों में इतना कुछ दिया है। साल 2005 में इंग्लैंड आने से लेकर मिडलसेक्स से जुड़ने तक और एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिये खेलने तक, मैंने हमेशा खेल का आनंद लिया। मॉर्गन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत आयरलैंड के लिये 2006 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध की थी। अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में 99 रन बनाने के बाद उन्हें अगले साल हुए विश्व कप के लिये भी टीम में शामिल किया गया, हालांकि यहां 21 वर्षीय खब्बू बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके। मॉर्गन ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इंग्लैंड लायन्स के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप 2007 की 15-सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया। इस घटना के कारण मॉर्गन ने आयरलैंड का दामन छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कि हर खिलाड़ी के करियर में होता है, मेरे करियर में भी उतार-चढ़ाव आये लेकिन मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे। मैं विशेषकर अपनी पत्नी तारा, अपने परिवार और करीबी दोस्तों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हर हाल में मेरा साथ दिया है। मॉर्गन ने जून 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले 379 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इंग्लैंड ने मॉर्गन की कप्तानी में ही 2019 में अपना पहला एकदिवसीय विश्व कप भी जीता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मॉर्गन ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखा। उन्होंने दुनियाभर की अलग-अलग लीगों में कुल 374 टी20 मुकाबले खेलकर 131.59 के स्ट्राइक रेट से 7780 रन बनाये। मॉर्गन ने अपनी टीम के साथियों, कोचों और प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया और कहा कि वह क्रिकेट की वजह से ही दुनियाभर में घूम सके और अद्भुत लोगों से मिल सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से मैं अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सका हूं, और मुझे उम्मीद है कि अब मैं और भी ज्यादा समय निकाल सकूंगा। बहरहाल, मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलने से जुड़ी चुनौतियों और रोमांच की कमी महसूस होगी। मॉर्गन ने कहा कि मैं भले ही अपने करियर पर विराम लगा रहा हूं, लेकिन खेल से जुड़ा रहूंगा और एक कमेंटेटर या विशेषज्ञ के तौर पर अंतरराष्ट्रीय एवं फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में प्रसारकों के साथ काम करता रहूंगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची में चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 फरवरी से होगा। झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में इसका आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल परिसर मोरहाबादी में होना है। यह टूर्नामेंट रांची जिला क्रिकेट संघ से निबंधित होगा। टूर्नामेंट बिल्कुल ओपन रखा गया है। इसमें कोई भी इच्छुक सीनियर टीम, क्लब भाग ले सकती है। टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर एवं टी-20 नियमानुसार खेला जायेगा।टूर्नामेंट में पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे। उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद दिए जायेंगे। विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार भी दिया जायेगा। टूर्नामेंट में मात्र 16 टीमों को ही स्थान दिया जाना है। ऐसे में जो टीम इच्छुक हो, वह 19 फरवरी तक इंट्री फीस 10 हजार रुपये के साथ इंट्री दर्ज करा सकती है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत महिला टी-20 विश्व कप 2023 के अपने शुरुआती मैच में रविवार 12 फरवरी को न्यूलैंड्स, केपटाउन में पाकिस्तान से भिड़ेगा। महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह सातवीं भिड़ंत होगी। इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना चोट के कारण नहीं खेल रही है। भारत के बल्लेबाजी कोच हृषिकेश कानिटकर ने मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के साथ भारत के द्वंद्व की भयावहता को कम किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस चुनौती का इंतजार कर रही है। कानिटकर ने कहा कि जब आप बड़े हो रहे हैं तो आप विश्व कप में खेलना चाहते हैं और मजबूत टीमों और कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। ये सभी चीजें हैं जो आप करने के लिए तत्पर हैं। हमारी अधिकांश टीम अतीत में पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुकी है, इसलिए उन्हें पता है कि क्या करना है। उम्मीद है और माहौल कैसा है।भारत अपनी स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बिना खेलेगा क्योंकि वह उंगली की चोट के कारण बाहर हो गयी है। कानिटकर ने कहा कि मंधाना भारत के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी। कानिटकर ने कहा कि स्मृति की अंगुली में चोट है और वह अब भी ठीक हो रही हैं, इसलिए उनके खेलने की संभावना नहीं है। यह फ्रैक्चर नहीं है और हमें उम्मीद है कि वह दूसरे गेम से उपलब्ध रहेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.