Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
फिंच ने लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास
Published / 2023-02-07 18:11:37
फिंच ने लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरन फिंच ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। फिंच ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मैंने हमेशा आॅस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का मूल्य समझा। मैं सौभाग्यशाली था जो यह काम 12 वर्षों तक कर सका और हर लम्हे का आनंद लिया। मैं अपने इस सफर में आस्ट्रेलिया और दुनियाभर से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। फिंच ने कहा कि यह जानते हुए कि मैं 2024 में अगले टी20 विश्व कप तक नहीं खेलूंगा, अब सही समय है कि मैं पद छोड़ दूं और टीम को योजना बनाने और उस टूनार्मेंट की तैयारी के लिए समय दूं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में आस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाज फिंच ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप 2021 का खिताब जिताया था। उन्होंने अपने सुसज्जित करियर में 103 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 142.5 के स्ट्राइक रेट से 3120 रन बनाये। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर (172 रन) स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। आस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए टी20 विश्व कप 2022 में मेजबान टीम के लीग स्टेज में बाहर होने के बाद फिंच के संन्यास की अटकलें लगने लगी थीं। आस्ट्रेलिया के कोच एंर्ड्यू मैकडॉनल्ड ने फिंच को सलाह दी थी कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, हालांकि बिग बैश 2023 ने उनके लिये सब कुछ साफ कर दिया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने फिंच के हवाले से बताया कि वह हमेशा बिग बैश को पूरा करके फिर से आकलन करना चाहते थे, लेकिन बीबीएल में हर मैच के बाद उनके शरीर में दर्द हो रहा था जिसे ठीक होने में एक-दो दिन का समय लगता था। फिंच ने कहा कि मैंने इस पर लंबे समय तक विचार किया। मैचों के बीच बड़ा अंतराल 2024 में (वेस्टइंडीज और यूएसए में) अगले टी20 विश्व कप की योजना बनाने और तैयार होने के लिये सभी को समय देगा, क्योंकि मैं खुद को वहां खेलता हुआ नहीं देख सकता।  उल्लेखनीय है कि आॅस्ट्रेलिया के लिये 250 सीमित ओवर मैच और पांच टेस्ट खेल चुके फिंच खेल के अन्य दो प्रारूपों से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वह बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलना जारी रखेंगे।

तीन दिवसीय वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल में BCA 6 ने BIZWIT को 3-1 से हराया
Published / 2023-02-07 15:55:31
तीन दिवसीय वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल में BCA 6 ने BIZWIT को 3-1 से हराया

टीम एबीएन, रांची। तीन दिवसीय वॉलीबॉल का प्रथम सेमीफाइनल मैच बहुत ही कड़े मुकाबले में बीसीए 6 ने बिजविट को 3-1 से हरा दिया। आज के सेमीफाइनल मैच में अभिषेक कुमार और विपक्षी टीम के दीपक जेना के बेहतरीन प्रदर्शन से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं से भरे वॉलीबॉल मैदान मे उत्साह देखा गया। इस प्रकार बीसीए की टीम ने पहला सेट हारने के बाद कप्तान अभिषेक कुमार ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया। मौके डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ संदीप कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ एन के सिंह, शांतनु कुमार, श्री शुभाशीष रॉय, श्री बासुदेव सिंह, मनोज कुमार, श्रीमती अपर्णा शुक्ला, कालेस्वर महतो, श्री दिनेश महतो, पृथ्वी कुमार, ईशान कुमार शामिल थे।

महिला टी-20 वर्ल्ड कप : ट्रॉफी उठाने को बेताब टीम इंडिया की पाकिस्तान से पहली टक्कर
Published / 2023-02-05 12:52:48
महिला टी-20 वर्ल्ड कप : ट्रॉफी उठाने को बेताब टीम इंडिया की पाकिस्तान से पहली टक्कर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है। टीम इंडिया ने केपटाउन पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट पर कब्जा करने के लिए लालायित हैं। हरमन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह इस आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करने को बेहद उत्साहित हैं। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में उसकी कोशिश पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा करने की है।टीम इंडिया को पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है। भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 फरवरी को आमने सामने होंगी। दोनों टीमों का मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा। 4 फरवरी को सभी कप्तानों का फोटो सेशन हुआ जहां हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के साथ फोटो खिंचवाती हुई दिखाई दीं। हरमन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सभी 10 टीमों के कप्तानों संग फोटो शेयर किया है। भारतीय कप्तान ने कैप्शन लिखा कि फिर टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं। पूरा देश ट्रॉफी के साथ वेलकम को इंतजार कर रहा है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले विवादों में सिराज-उमरान
Published / 2023-02-04 14:47:55
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले विवादों में सिराज-उमरान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। दोनों टीमें चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद तीन वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के दो अहम खिलाड़ी विवादों में फंसते दिख रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का ने होटल में तिलक लगवाने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से इन दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कई फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं। सिराज के अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य हरि प्रसाद मोहन ने भी तिलक नहीं लगवाया था, लेकिन आलोचक जान बूझकर सिराज और उमरान पर निशाना बना रहे हैं और इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआत से पहले मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक विवादों में पड़ गये हैं। होटल में उनके तिलक न लगवाने के फैसले को धर्म से जोड़कर विवाद खड़ा करने की कोशिश हो रही है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। दोनों टीमें चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद तीन वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के दो अहम खिलाड़ी विवादों में फंसते दिख रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का ने होटल में तिलक लगवाने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से इन दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कई फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं।सिराज के अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य हरि प्रसाद मोहन ने भी तिलक नहीं लगवाया था, लेकिन आलोचक जान बूझकर सिराज और उमरान पर निशाना बना रहे हैं और इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।क्या है पूरा मामला : भारतीय टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के सभी सदस्य होटल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान होटल स्टाफ तिलक लगाकर टीम के सभी सदस्यों का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के कुछ सदस्य तिलक लगवाने से मना कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, विक्रम राठौर और हरि प्रसाद मोहन तिलक लगवाने से मना कर देते हैं। हालांकि, टीम के बाकी सदस्य तिलक लगवाते हैं और कई सदस्य तो अपना चश्मा उतारकर भी तिलक लगवाते हैं।

पैरा सिटिंग वॉलीबॉल टीम चेन्नई के लिए रवाना
Published / 2023-01-31 22:29:40
पैरा सिटिंग वॉलीबॉल टीम चेन्नई के लिए रवाना

तंजौर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन टीम एबीएन, रांची। पैरा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में  11वे सीनियर पैरा सिटिंग वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन तीन से पांच फरवरी को तंजौर, तमिलनाडु में  आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में झारखण्ड से पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग की टीम भाग खिलाड़ी लेने के लिए आज चेन्नई रवाना हुई।पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता  ने कहा की झारखण्ड में दिव्यांगजनो के लिए खेल सुविधा अत्यंत सीमित है, परंतु दिव्यांगजनों को तो अब विषम परिस्थितियों का सामना करने की आदत सी हो गयी है। विपरीत परिस्थितियों में भी झारखण्ड के दोनों टीम की तैयारी अच्छी है और पदक की उम्मीद है।झारखण्ड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से अमन वर्मा, समेंद्र लाल, जगदीश सिंह जग्गू और अमित कुमार वर्मा, डॉ समशेर आलम राही, सरिता सिन्हा आदि ने  खिलाड़ियों को हटिया रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। सरिता सिन्हा ने उम्मीद जतायी कि टीम अगर मेडल जीतती है तो इस बार अवश्य मीडिया, जनता और सरकार का प्यार और सहयोग मिलेगा।पुरुष वर्ग : मुकेश कंचन, सनोज महतो, चंदन लोहरा, राजेश कुमार मेहता, एमडी नशिम अली, वागीश त्रिपाठी, कारण कुमार महतो, राजू कर्मकार, देवराज राम।महिला वर्ग : प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, अशुंता टोपो, महिमा उरांव, जयश्री कुमारी, लीला कुमारी, संजुक्ता एक्का, सीता कर्मकार, तारामणि लकड़ा और अनीता तिर्की।मुकेश कंचन ने इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग के लिए लोहरदगा ग्राम स्वराज, कोडरमा सिस्टर्स सोसाइटी, झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

2023 के वनडे वर्ल्ड कप तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे ऋषभ पंत!
Published / 2023-01-31 18:08:06
2023 के वनडे वर्ल्ड कप तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे ऋषभ पंत!

ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशखबरी! जानें कब होगी अस्पताल से क्रिकेटर की छुट्टी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्वास्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। ऐसा संभावना है कि ऋषभ पंत को इसी हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं पंत ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी रिकवरी के बारे में बात कही है। बता दें कि बीते साल 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते समय पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। इसके बाद कार में आग लग गई थी। जिसके बाद पंत ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई थी। पंत पिछले एक महीने से हॉस्पिटल में ही हैं और अब वो घर लौटने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि ऋषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हमें मेडिकल टीम से अच्छी खबर मिली है। पंत की घुटने की लिगामेंट की पहली सर्जरी सफल हुई है। इस हफ्ते पंत को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, अगले महीने पंत को फिर से अस्पताल जाना होगा। उनके दाहिने घुटने के लिगामेंट में लगी चोट की अगले महीने दूसरी सर्जरी होगी। सड़क दुर्घटना में पंत के दाएं घुटने के 3 लिगामेंट टूट गये थे। इसमें से दी की सफल सर्जरी हो चुकी है। उन्हें एक महीने बाद सर्जरी के लिए फिर से अस्पताल आना होगा। क्रिकेट के मैदान पर पंत की वापसी उनके रिहैब पर निर्भर करेगी। दूसरी सर्जरी के बाद करीब 4-5 महीने पंत को पूरी तरह से ठीक होने में लगेंगे। इसके बाद ही वो अपना रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे। वहीं फिर से पूरी तरह प्रैक्टिस शुरू करने के लिए फिट होने में 2 महीने का समय और लगेगा। ऐसे में उनके इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप 2023 में उनके खेलने की संभावना न के बराबर है।

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप : चैंपियन टीम को भारतीय सेना ने भी दी बधाई
Published / 2023-01-30 13:51:20
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप : चैंपियन टीम को भारतीय सेना ने भी दी बधाई

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने आईसीसी अंडर-19 टी-20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को बधाई दी।भारतीय सेना ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी। भारतीय सेना ने ट्वीट किया टीम इंडिया को अंडर 19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बधाई। ऐतिहासिक जीत एक शानदार उपलब्धि है और देश के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि युवा महिला टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। इन प्रतिभाशाली युवा लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ये चैम्पियन हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं। इस ऐतिहासिक जीत ने भारत को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम की रविवार को तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और देश को उन पर गर्व है। शाह ने ट्विटर पर लिखा कि भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। आपने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाया है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी जीत भारत की लाखों युवा लड़कियों के सपनों को पंख देगी।तेज गेंदबाज टिटास साधु के साथ स्पिनर अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पहले आइसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां इंग्लैंड को 36 गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया।

अंडर-19 टी20 विश्व कप की विश्व विजेता बनीं भारतीय महिलाएं
Published / 2023-01-29 22:58:09
अंडर-19 टी20 विश्व कप की विश्व विजेता बनीं भारतीय महिलाएं

फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

झारखंड : पैरालंपिक सिटिंग वॉलीबॉल टीम की लिस्ट जारी
Published / 2023-01-29 22:46:57
झारखंड : पैरालंपिक सिटिंग वॉलीबॉल टीम की लिस्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। 11वां राष्ट्रीय पैरासिटिक वॉलीबॉल का आयोजन तमिलनाडु में दिनांक 2 फरवरी से 5 फरवरी तक किया गया है। इसमें सभी राज्यों की टीम शामिल हो रही है, जिसमें झारखंड की टीम भी शामिल होगी। जिसके लिए आज महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन करके टीम की सूची जारी की गई है। महिलाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देने के लिए झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समेंद्र लाल, अमन वर्मा, जगदीश सिंह जग्गू और अमित कुमार वर्मा द्वारा जर्सी प्रदान किया गया। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन और झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता ने कहा कि इस बार टीम काफी ही मजबूत है और निश्चित तौर पर यह बच्चे राज्य के लिए इस वर्ष मेडल जरूर लेकर आयेंगे। मौके पर झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सरिता सिन्हा, डीआरटी फाउंडेशन से डॉ शमशेर आलम राही मुकेश महतो ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।महिला वर्ग : प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, जयश्री कुमारी, संजुक्ता एक्का,  असुंता टोप्पो, संजू कुमारी, पुष्पा मिंज, लीला कुमारी और सीता कर्मकार।पुरुष वर्ग : मुकेश कंचन, देवराज राम, चंदन लोहरा, राजेश कुमार मेहता, सनोज महतो, राजू कर्मकार, मो नसीम, सुनील  कुमार।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.