शिखर धवन ने आईपीएल में पूरा किया 50वां अर्धशतक, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय बल्लेबाज और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान ने शिखर धवन ने सोमवार को अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की।मैच में जब दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे तो शिखर ने 47 गेंदों में 57 रनों की सतर्क पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था। उनके रन 121.27 की स्ट्राइक रेट से आए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के बाद दूसरे भारतीय और डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स) के बाद कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 57 अर्धशतक वॉर्नर के नाम हैं। विराट और धवन के नाम पचास-पचास अर्धशतक हैं। वार्नर के पास आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक पचास से अधिक का स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है, उनके नाम चार शतकों सहित कुल 61 पचास से अधिक के स्कोर दर्ज हैं। वहीं, विराट के नाम आईपीएल में 55 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं, जिसमें उनके पांच शतक भी शामिल हैं। शिखर के आईपीएल करियर में कुल 52 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। कुल मिलाकर, शिखर ने 35.93 के औसत और 127.16 के स्ट्राइक रेट से 6,593 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 106 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और 50 अर्धशतक बनाए हैं। वह विराट (7,043 रन) और वार्नर (6,211 रन) के बाद आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मौजूदा सीजन में अब तक कप्तान ने 58.16 की औसत और 143.62 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में 99* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन अर्धशतक बनाए हैं। वह आईपीएल 2023 में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान शिखर धवन के 57 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने आंद्रे रसेल के 23 गेंदों पर बनाए गए 42 और रिंकू सिंह के 10 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 21 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।
पीएसजी से विवाद के बाद क्लब ने किया था सस्पेंडएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनल मेसी ने फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दिया है। सऊदी अरब की अनधिकृत यात्रा पर जाने के लिए क्लब ने उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबित किये जाने के छह दिन बाद सोमवार को मेसी पीएसजी के साथ ट्रेनिंग पर लौट आए। क्लब ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की।मेसी की वापसी से यह संभावना बनती है कि वह अगले शनिवार को रेलीगेशन के करीब खड़ी अजाशियो की टीम के खिलाफ पीएसजी के घरेलू मैदान पर उतर सकते हैं। पीएसजी लीग 1 में अपने खिताब का बचाव करने के करीब है। वह दूसरे स्थान पर काबिस लेंस की टीम से छह अंक है। पीएसजी को अभी चार मैच खेलने हैं।मेसी ने मांगी थी माफीमेसी ने अनधिकृत यात्रा पर जाने के लिए माफी मांगी थी। मेसी ने कहा था, मैंने सोचा था कि हम मैच के बाद हमेशा की तरह एक दिन की छुट्टी लेने जा रहे थे। मैंने ही इस टूर का प्लान बनाया था और मैं इसे रद्द नहीं कर सकता था। मैंने पहले भी सऊदी की एक यात्रा रद्द की थी। मैं अपने साथियों से माफी मांगता हूं और मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्लब मेरे साथ क्या करना चाहता है। मेसी का इस सीजन पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो रहा है। इस बात की खबर है कि मेसी क्लब छोड़ देंगे।क्यों शुरू हुआ था विवाद?दरअसल, यह पूरा मामला पीएसजी के पिछले मुकाबले से शुरू हुआ। क्लब ने अपना पिछला मैच 30 अप्रैल को लोरिएंट के खिलाफ खेला था। उस मैच में पीएसजी को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।टीम के नियम के मुताबिक, अगर पीएसजी वह मैच जीतता तो खिलाड़ियों को दो दिन की छुट्टी मिलती, लेकिन पीएसजी की टीम मैच हार गयी। ऐसे में छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया था। नियम के मुताबिक, इस स्थिति में मेसी को टीम के साथ ट्रेनिंग करना चाहिए था, लेकिन वह सऊदी अरब चले गये।
ईशान किशन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को चुना गया है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और उमेश यादव भी चोटिल हैं। दोनों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रख रही है। भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जायेगा। टीम इंडिया में फिलहाल एक ही विकेटकीपर केएस भरत हैं। राहुल भी कीपिंग कर लेते हैं, लेकिन वह टीम में नहीं हैं। ऐसे में ईशान को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भरपूर अनुभव है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाये हैं। किशन अभी तक टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, लेकिन वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो पाये थे। भारत की टेस्ट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय भारोत्तोलकर बिंद्यारानी देवी ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 55 किग्रा भार वर्ग में शनिवार को रजत पदक जीत लिया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीतने वाली बिंद्यारानी ने 194 किग्रा की कुल लिफ्ट को अंजाम दिया। उन्होंने स्नैच में 83 किग्रा जबकि क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार उठाया। बिंद्यारानी ने स्नैच में 80 किग्रा और 83 किग्रा के प्रयासों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, हालांकि तीसरे प्रयास में उनकी 85 किग्रा की लिफ्ट को अमान्य करार दे दिया गया। बिंद्यारानी इससे निराश नहीं हुईं और क्लीन एंड जर्क में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए चांदी जीत ली। उल्लेखनीय है कि बिंद्यारानी ने चयन ट्रायल से पहले लगी चोट के कारण इस आयोजन में 55 किग्रा वर्ग में भाग लिया। इस भार वर्ग को अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। बिंद्यारानी ने ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 59 किग्रा वर्ग में भाग लिया था जहां वह 25वें स्थान पर रही थीं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 88.67 मीटर के थ्रो के साथ जीती। भारतीय एथलीट ने अपने पहले ही थ्रो में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा हासिल किया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।88.67 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे, वहीं चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।इतिहास : नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। नीरज पिछले साल पूर्ण फिटनेस और र्प्याप्त ताकत की कमी के कारण यहां हिस्सा नहीं ले सके थे। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने।लुसान मीट में बने थे विजेता : नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था। स्टॉकहोम में उन्होंने 89.94 मीटर भाला फेंक कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, लेकिन उन्होंने इस दूरी के बावजूद यहां रजत पदक जीता। लुसान में वह विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले नीरज का लक्ष्य 90 मीटर की दूरी को छूना है। वह सत्र की पहली प्रतियोगिता में ऐसा करने में सफल होते है या नहीं यह देखना होगा। दोहा मीट में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में त्रिकूद चैंपियन एल्डहोज पॉल भी चुनौती पेश करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में चमका चंडीगढ़ का हीराएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हीरा की जिंदगी की चमक फीकी पड़ने लगी थी। किडनी फेल होने से हर पल तिल-तिल कर मर रहा था। उसी हीरा ने मौत को मात देकर नया जीवन पाया और देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।चंडीगढ़ के हीरा सिंह दास्पा (38) ने 15 से 21 अप्रैल तक आस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम में भाला फेंक (जेवलियन थ्रो) में पहला स्थान हासिल कर देश में चंडीगढ़ का मान बढ़ाया है। इस प्रतिस्पर्धा में विश्व के 47 देशों के एथलीट शामिल थे। हीरा ने इस जीत से साबित कर दिया है कि अंगदान के बाद एक सामान्य नहीं सामान्य से कहीं बेहतर जीवन जीया जा सकता है।2012 में किडनी ने दिया धोखा : स्टार्टअप से बिजनेसमैन बने हीरा ने बताया कि साल 2012 के दिसंबर महीने में अचानक तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर तो दिखाया। पता चला कि किडनी खराब हो गई है। अब समझ में नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है।डायलिसिस पर जाने से पहले मैचिंग किडनी घर में ही मिल गयी। मोहाली के एक निजी अस्पताल में मार्च 2013 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। हीरा ने बताया कि ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ प्रियदर्शी रंजन ने डॉक्टर के साथ एक दोस्त की तरह साथ दिया। हर छोटी से छोटी चीज की जानकारी दी।बहन ने दिया नवजीवन : पांच भाई-बहन में सबसे बड़े हीरा को जब किडनी देने की बात आयी तो बहन आशा ने एक पल में हामी भर दी। हीरा का कहना है कि आशा के साथ बचपन से ही उनकी एक अलग बॉडिंग रही है। जब मुसीबत आयी तो उसने सबसे पहले साथ दिया। खास बात यह है कि हम दोनों भाई-बहन का ब्लड ग्रुप भी ए पॉजिटिव है। चंद ही दिनों में मेरा किडनी ट्रांसप्लांट हो गया। आशा भी बिल्कुल ठीक है।जीजा और साले ने मिलकर कमाया नाम : भाई को अपनी किडनी देकर जान बचाने वाली आशा को भी ऐसा जीवन साथी मिला, जिसकी बहन ने उसे अपनी किडनी दी थी। हीरा के स्कूल के जूनियर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला निवासी अभिनव को भी किडनी संबंधी परेशानी हुई तो उनकी बहन ने अपनी किडनी दी।बहन के भाई को किडनी देने की बात का पता चलने पर अभिनव के परिवार ने आशा का हाथ अपने बेटे के लिये मांगा। दोनों परिवार रिश्ते में बंध गये। अभिनव और हीरा की जोड़ी भी जम गई। जीजा अभिनव और साले हीरा ने आस्ट्रेलिया में एक साथ दम दिखाया। हीरा ने गोल्ड तो अभिनव में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अभिनव ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता।
टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिला योगासन संघ के 2 सदस्य तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय जजेस ट्रेनिंग के लिए नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला पहुंचे।तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय जज एवं रैफरी सेमिनार का आयोजन नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा एन आई एस पटियाला में आहूत किया गया है। जिसमें पूरे भारत से के विभिन्न जिलों से करीब 100 प्रतिभागी योगासन खेल की बारीकियों को जानने के लिए पहुंचे। इसमें धनबाद जिला में भी 2 प्रतिभागी प्रियंका कुशवाहा एवं नेहा कपूर भाग लेने पहुंच चुके हैं। संपूर्ण कार्यक्रम 5 मई से 7 मई तक आयोजित हो रहा है। उनके इस चयन होने पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह, संरक्षक श्री परीक्षित पांडे, मनजीत सिंह भंगू, सह सचिव कुणाल कुमार, वीरेंद्र रवानी, सदस्य शैलेश कुमार, आरती कुमारी, अमित कुमार, अश्विनी कुमार, दीपांकर बरारी, नीरज तिवारी एवं संघ के सभी सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी। यह जानकारी जिला संघ के महासचिव श्री विपिन कुमार पांडे दी l
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ लियोनेल मेस्सी का अनुबंध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब की सरकार अर्जेंटीना के कप्तान के साथ बातचीत कर रही है और फुटबॉल के इतिहास का सबसे आकर्षक वेतन देने की तैयारी में है। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, मेस्सी के प्रतिनिधियों और रियाद के बीच मेस्सी को सऊदी प्रो लीग में लाने के लिये बातचीत चल रही है। सऊदी अरब मेस्सी को अपनी लीग में खेलने के लिये सालाना 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर दे सकता है, जो कि 2025 की गर्मियों तक सऊदी अरब में खेलने के लिये क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिये जा रहे सालाना 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से दोगुना अधिक है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में अजिंक्य रहाणे को मौका मिला है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएस भरत संभालते दिखेंगे। 15 सदस्यीय टीम में केएल राहुल और जयदेव उनादकट भी अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। 6 अनुभवी बल्लेबाज और 5 तेज गेंदबाज टीम में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया में विकेटकीपर केएस भरत के अलावा 6 प्रमुख बल्लेबाज होंगे। वहीं भारत की इस टीम में 5 तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। जबकि 3 स्पिनर्स शामिल किये गए हैं, जिसमें दो बाएं हाथ के हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 15 खिलाड़ी, क्या कहते हैं समीकरण? टीम इंडिया की लिस्ट को देखकर लगता है कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही संभालते दिखेंगे। टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी का मतलब है कि मिडिल ऑर्डर में वो खेलते दिख सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो फिर केएल राहुल के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा। तेज गेंदबाजी का दारोमदार शमी और सिराज संभालते नजर आयेंगे, जबकि स्पिनर्स के रोल में अश्विन और जडेजा की जोड़ी कप्तान रोहित की पहली प्राथमिकता हो सकती है। खैर, ये तो तब कि बात है जब प्लेइंग इलेवन का चुनाव होगा। फिलहाल, आप उन 15 खिलाड़ियों के नामों को देख लीजिये, जिन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुना गया है। टीम इंडिया इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.