Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक जीत कर टीम झारखंडवापस
Published / 2023-05-16 00:02:06
महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग ने कांस्य पदक जीत कर टीम झारखंडवापस

अंतरराष्ट्रीय ओपन सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिपटीम एबीएन, रांची। नेपाल के काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय ओपन पैरा सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप मैच का आयोजन 10 और 11 मई 2023 को की गई। इस मैच में भारत के दोनों ही महिला-पुरुष वर्गों ने भाग लिया। महिला वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीत दर्ज की। नेशनल पैरालंपिक कमिटी, नेपाल के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। झारखंड  पुरुष टीम से मुकेश कंचन , सनोज महतो, थॉमस  हेम्ब्रोम, महिला टीम के, पुष्पा मिज, संजुक्ता एक्का, ने  बेहतरीन प्रदर्शन किया किया। अंतरराष्ट्रीय ओपन  सीटिंग बॉलीबॉल चैंपियनशिप की काफी तैयारी किया गया था। झारखंड वापस आने पर रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य तरीके से स्वागत हुआ।जिसमें झारखंड पाराओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, उपाध्यक्ष श्री पतरस तिर्की, बिहार सरकार के पूर्व राज्य नि:शक्त आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी श्री हृदय यादव, आल इंडिया पीडब्ल्यूडी एसोसिएशन आफ पीडब्ल्यूडी सचिव श्री सुगंध नारायण प्रसाद, झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, झारखंड दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष डॉ शमशेर आलम राही, हुन्दुर के समाजसेवी सुरेन्द्र महतो, संजू  कुमारी शिव रानी राजेंद्र महतो एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल माला से  स्वागत किया।

झारखंड में होगा राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप
Published / 2023-05-15 23:41:50
झारखंड में होगा राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप

टीम एबीएन, रांची। ईस्ट इंडिया में पहली बार झारखंड प्रदेश को रोड स्पीड स्केटिंग का चौथा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप आयोजित करने के लिण् चयनित किया गया है। यह राष्ट्रीय आयोजन खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सुभारंभ तथा इसके के समीप रोड पर खेल का आयोजन आगामी एक से पांच जून के बीच होगा। होटवार स्थिर खेलगांव में अंतर्राष्ट्रीय मानक का बेंड ट्रैक, स्केटिंग रिंक, रोलर एंड इन लाइन हॉकी रिंक एवं स्केट बोर्ड स्टेडियम राज्य सरकार के द्वारा करोड़ों की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस स्केटिंग के नेशनल स्तर के आयोजन में पूरे हिंदुस्तान के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1200 खिलाडिय़ों की भागीदारी होगी।प्रस्तावित खेलों में क्वाड एवं इन लाइन की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका (5-7 ,7-9, 9-11, 11-14, 14-17 एवं 17 आयु वर्ग) भाग लेंगे। साथ ही 35 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला मास्टर्स भी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को रहने, खाने और आने- जाने की व्यवस्था अपने स्तर पर करना होगा। हालांकि फेडरेशन खेलगांव के तीन किलोमीटर के इर्द-गिर्द रहने-खाने की व्यवस्था की कोशिश कर रहा है।

सर्जरी के बाद बैसाखी के सहारे चलते दिखे केएल राहुल
Published / 2023-05-14 11:52:22
सर्जरी के बाद बैसाखी के सहारे चलते दिखे केएल राहुल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने लंदन में सर्जरी के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में राहुल बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023 के एक मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गये थे, जिसके बाद वह इस सीजन से बाहर हो गये। उनकी जगह क्रुणाल पांड्या को लखनऊ टीम का कप्तान बनाया गया। चोट की वजह से राहुल आईपीएल के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल भी नहीं खेल पायेंगे। सर्जरी के बाद केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह सड़क पर बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी पत्नी आथिया शेट्ठी के साथ शॉपिंग करते दिखाई रहे हैं। एक अन्य फोटो में वह वॉकर के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि केएल राहुल तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।इससे पहले केएल राहुल ने अपनी सफल सर्जरी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि वो ठीक हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने सर्जरी करने वाले डॉक्टरों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्हें पूरी तरह से फिट होने में 2-3 महीने का वक्त लगेगा।

तमाम आफत-विपत्ति के बावजूद हॉकी में परचम लहरा रहीं झारखंड की बेटियां
Published / 2023-05-13 10:24:29
तमाम आफत-विपत्ति के बावजूद हॉकी में परचम लहरा रहीं झारखंड की बेटियां

किसी के पिता नहीं, किसी की मां ने मजदूरी की- झारखंड की ऐसी बेटियां देश के लिए खेल रहीं हॉकीटीम एबीएन, रांची। किसी के सिर से पिता का साया बचपन में उठ गया तो किसी के मां-पिता ने दिहाड़ी मजदूरी की। किसी ने सपने को जमीन पर उतारने के लिए खुद खेतों में काम किया। संघर्ष की ये कहानियां झारखंड के सिमडेगा जिले की उन तीन बेटियों की हैं, जिनका चयन महिला जूनियर एशिया कप-2023 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इनके नाम हैं-दीपिका, रोपनी और महिमा।हॉकी के मैदान तक पहुंचने और वहां अपनी काबिलियत साबित करने के लिए तीनों को बेहद विषम हालात से गुजरना पड़ा है। दीपिका तथा रोपनी- इन दोनों के पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है। उनके परिवार वालों ने किसी तरह मजदूरी कर खिलाड़ी बेटियों के सपनों को न सिर्फ जिंदा रखा, बल्कि उसे हासिल कराने में हरसंभव योगदान दिया।दीपिका सोरेंग जिले के केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी सेमरटोली की रहने वाली हैं। दीपिका जब छोटी थीं तब ही उनके पिता दानियल सोरेंग की हत्या हो गयी थी। इसके बाद बेबस मां फ्रिस्का सोरेंग ने राऊरकेला में दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी संतानों का परवरिश की। दीपिका सोरेंग के हॉकी के प्रति झुकाव को देखते हुए उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जी जान लगा दी।रोपनी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसके पिता रातू मांझी का भी निधन हो गया है। रोपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उसकी मां और घर के अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा है।महिमा भले ही ओलंपियन सलीमा की बहन हैं, लेकिन घर के माली हालात बेहतर नहीं रहने से वो संघर्ष से ही आगे बढ़ीं हैं। उन्होंने खुद खेतों में काम किया है। उनके परिवार का आर्थिक आधार किसानी-मजदूरीहै।गौरतलब है कि तीनों खिलाड़ियों ने वर्ष 2017 में सबजूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेला और गोल्ड पर कब्जा जमाकर चैंपयिन बनीं।तीनों ने वर्ष 2019 में भी जूनियर नेशनल में झारखंड टीम से खेलकर गोल्ड हासिल किया था। हॉकी खिलाड़ी दीपिका, रोपनी और महिमा लगातार झारखंड टीम से नेशनल प्रतियोगिता भी खेलती रही हैं। अब तीनों विदेशी सरजमीं पर झारखंड का नाम रोशन करेंगी।गौरतलब है कि हॉकी इंडिया ने जापान के काकामीगहारा में 2 जून से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप 2023 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की है।

आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने चहल
Published / 2023-05-12 18:52:15
आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने चहल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल गुरुवार को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये। चहल ने मैच के अपने पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। चहल के नाम अब 143 मैचों में 184 विकेट हो गये हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के 183 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना हमारे लिए होगा भावनात्मक पल
Published / 2023-05-12 18:42:44
सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना हमारे लिए होगा भावनात्मक पल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (जो सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ तीन कदम दूर हैं) ने स्वीकार किया है कि मास्टर ब्लास्टर के 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना उनके लिए एक भावनात्मक क्षण होगा।एक समय शायद ही कोई होगा जिसने सोचा होगा कि कोई तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के लैंडमार्क को पार करने के करीब पहुंच जायेगा। लेकिन, यहां 34 वर्षीय कोहली के अब 274 एकदिवसीय मैचों में 46 शतक हो गए हैं और उन्हें अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी से आगे निकलने के लिए चार और शतक की आवश्यकता होगी।विश्व कप वर्ष में टीम इंडिया जितने वनडे खेलने जा रही है, उससे यह उपलब्धि काफी हद तक हासिल की जा सकती है और कोहली अभी जिस फॉर्म में हैं, यह बस कुछ ही समय की बात है। जब कोहली से उस मुकाम तक पहुंचने के बारे में उनके विचार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत कहा,  यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण होगा।कोहली ने प्यूमा की छह-भाग वाली डॉक्यू-श्रृंखला के दौरान अपने दिल की बात कही, जिसमें युवराज सिंह, एमसी मैरी कॉम, छेत्री, हरमनप्रीत कौर और पैरा-एथलीट अवनि लेखारा भी शामिल हैं। कोहली ने बड़े लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने और खेलों के महत्व पर प्रकाश डालने की बचपन की यादों के बारे में भी बात की।उन्होंने कहा कि खेल आपको जीवन, अनुशासन और योजना के कुछ मूल्यों को सिखाता है। यह आपके पक्ष को खोलता है, आपको एक उत्पादक व्यक्ति बनाता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पेशे में हैं, खेल खेलने का मूल्य बहुत अधिक है। कोहली ने कहा कि वह उस घटना को याद करते हैं जब उनके स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने उन्हें क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी, जिससे उन पर पढ़ाई का दबाव कम हो गया था। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल खेल खेलने के लिए मत बनाओ, उन्हें सिखाओ। उन्हें छोटे-छोटे विवरण सिखाना महत्वपूर्ण है कि खेल खेलने का क्या मतलब है।

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार देश के तीन पदक पक्के
Published / 2023-05-11 13:23:10
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार देश के तीन पदक पक्के

दीपक भूरिया, निशांत देव और हुसामुद्दीन ने किया कमालएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार भारतीय मुक्केबाजों ने तीन पदक पक्के कर लिए हैं। हरियाणा के दीपक भूरिया (51), सेना के मोहम्मद हुसामुद्दीन (57) और हरियाणा के ही निशांत देव (71 भार वर्ग) ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इन तीनों मुक्केबाजों ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले 2019 में अमित पंघाल का रजत और मनीष कौशिक का कांस्य जीतना देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। तीनों ही मुक्केबाजों के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है।हुसामुद्दीन को कड़े संघर्ष में मिली जीतदीपक ने पेरिस ओलंपिक में शामिल 51 भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के नूरझिगित दियूशेबायेव को आसानी से 5-0 से पराजित किया। दीपक का इस कदर दबदबा रहा कि अंतिम दौर में रेफरी को विरोधी मुक्केबाज के खिलाफ दो बार गिनती गिननी पड़ी। दीपक अंतिम चार में फ्रांस के बेनामा से खेलेंगे। राष्ट्रमंडल खेल में दो कांस्य जीतने वाले हुसामुद्दीन ने अंतिम 8 में बुल्गारिया के पांचवीं वरीय जे डियाज इबानेज को कड़े संघर्ष में 4-3 से पराजित किया। वह सेमीफाइनल में क्यूबा के सैंदल होर्ता से खेलेंगे। वहीं 22 वर्षीय राष्ट्रीय चैंपियन निशांत देव ने क्यूबा के जॉर्ज कुएलर को 5-0 से हराया। पिछली विश्व चैंपियनशिप में निशांत को क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी। निशांत सेमीफाइनल में कजाखस्तान के एशियाई चैंपियन असलान शिमबर्गेनोव से खेलेंगे।दीपक को बॉक्सिंग के लिए अखबार बेचने पड़े थेहिसार (हरियाणा) केदीपक का शुरुआती जीवन बेहद कष्टप्रद रहा है। 2008 में दीपक ने मुक्केबाजी शुरू की, लेकिन अगले ही साल आर्थिक दिक्कतों के चलते उन्होंने यह खेल छोड़ दिया। कोच राजेश श्योराण उन्हें फिर इस खेल में ले आये।इसके बाद फिर वह चोटिल हो गये और 2015 में मुक्केबाजी जारी रखने के लिए अखबार भी बेचने पड़े। 2016 से मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप में शामिल होने के बाद उनकी स्थिति बदली तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला!
Published / 2023-05-11 00:15:27
15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप के लिए शेड्यूल की घोषणा जल्द होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के मौजूदा सीजन के समाप्त होने के तुरंत बाद कार्यक्रम जारी कर देगा। टूर्नामेंट का आयोजन पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर सकती है। दोनों टीमें पिछली बार 2019 में लॉर्ड्स के मैदान फाइनल खेली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा फाइनल मैच का भी आयोजन इसी मैदान पर होगा। भारत की बात करें तो उसका पहला मैच चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला 15 अक्तूबर (रविवार) को हो सकता है। शेड्यूल को लेकर पाकिस्तान ने जताई चिंताएंरिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत का दौरा करने के लिए सहमत हो गया है। हालांकि, शेड्यूल को लेकर उसकी कुछ चिंताएं हैं। पीसीबी ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर आपत्ति जताई है। पीसीबी प्रमुख नजम सेठी अपने मैचों के स्थानों में कुछ बदलाव करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, यह पता चला है कि पीसीबी अहमदाबाद में फाइनल खेलने के लिए सहमत हो गया है, अगर उसकी टीम खिताबी मुकाबले में पहुंचती है।दक्षिण भारत में होंगे पाकिस्तान के ज्यादा मैचअब तक तैयार किए गए संभावित शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में खेलेगा। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को दक्षिण भारत में खेलने के ज्यादा मौके दे रहा है। कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट, रायपुर और मुंबई के स्टेडियम को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। मोहाली और नागपुर को सूची में नहीं रखा गया है।

मेस्सी बने लौरियस के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Published / 2023-05-09 21:19:39
मेस्सी बने लौरियस के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और सात बार के बैलेन डिओर विजेता लियोनेल मेस्सी को लौरियस खेल पुरस्कार समारोह में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 जिताने वाले 35 वर्षीय खिलाड़ी को शीर्ष आयोजन में उनके प्रदर्शन के लिये सोमवार को इस पुरस्कार से नवाजा गया। अर्जेंटीना ने विश्व कप के रोमांचकारी फाइनल में फ्रांस को शूटआउट में मात दी थी। इस पुरस्कार की होड़ में फ्रांस के अग्रणी स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे, स्पेन के राफेल नडाल और दो बार के फॉमुर्ला-1 विश्व चैंपियन वर्स्टाप्पन भी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.