Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 199
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
झारखंड : सात वर्षीय आशाइन को कराटे में दो पदक
Published / 2023-06-18 18:07:40
झारखंड : सात वर्षीय आशाइन को कराटे में दो पदक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की 7 वर्षीय खिलाड़ी आशाइन जुरिएल मिंज ने कराटे में दो पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए रविवार का दिन खास रहा। झारखंड की खिलाड़ी आशाइन जुरिएल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सात वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आशाइन ने कुमिते में श्रीलंका के खिलाड़ी को सेमीफाइनल राउंड में छह अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि फाइनल राउंड में बांग्लादेश के खिलाड़ी से एक अंक के अंतर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा आशाइन ने काता में कांस्य पदक जीता है।

वनडे वर्ल्ड कप : 18 जून से शुरू होंगे क्वालिफायर मुकाबले
Published / 2023-06-17 21:06:37
वनडे वर्ल्ड कप : 18 जून से शुरू होंगे क्वालिफायर मुकाबले

वनडे विश्व कप का इंतजार खत्म, दो स्थान के लिए 10 दावेदार एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफायर राउंड की शुरूआत 18 जून से हो रही है। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए आठ टीमें सीधे क्वालिफाई कर चुकी हैं। मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं, बाकी के दो स्थानों के लिए 10 दावेदार हैं। इन्हीं 10 टीमों के बीच 18 जून से नौ जुलाई तक क्वालिफाइंग राउंड होगा। दो स्थान के लिए इन 10 टीमों में टक्कर क्वालिफाइंग राउंड में खेलने वाली 10 टीमें जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान, नेपाल, अमेरिका और यूएई हैं। इनमें से वेस्टइंडीज और श्रीलंका के मुख्य राउंड में खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है, क्योंकि यही दो टीमें सबसे मजबूत हैं और पहले विश्व चैंपियन भी बन चुकी हैं। क्वालिफाइंग राउंड में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका को रखा गया है। ग्रुप-बी में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और यूएई को रखा गया है। मुख्य दौर में पहुंचेंगी फाइनल खेलने वाली टीमें दोनों ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी और दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर छह राउंड में जगह बनायेंगी। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और विश्व कप के मुख्य दौर में भी जगह बना लेंगी। यही दोनों टीमें भारत में होने वाले मुख्य राउंड में खेलेंगी। विश्व कप का क्वालिफाइंग राउंड जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है। सभी मैच जिम्बाब्वे के चार मैदानों में होंगे। ये मैदान हैं- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो एथलेटिक क्लब और बुलावायो का क्वींस स्पोर्ट्स क्लब। यहां की विजेता और उपविजेता टीम भारत में दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलेगी। विश्व कप के मुख्य राउंड का शेड्यूल भी जल्द जारी होने की संभावना है।

इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर : ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया
Published / 2023-06-17 21:01:23
इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर : ली शी फेंग ने श्रीकांत को हराया

सात्विक-चिराग की जोड़ी और प्रणय सेमीफाइनल मेंएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शीर्ष वरीय इंडोनेशियाई फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अरादियांतो की जोड़ी को हराकर इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष एकल में भारत के एच एस प्रणय ने जापान के कोदई नोराका को 21-18, 21-6 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब प्रणय की टक्कर डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और चीनी ताइपे के टिन चिन चोऊ के बीच होने मैच के विजेता से होगा। किदांबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।सातवीं वरीयता के सात्विक और चिराग ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 41 मिनट में 21-13, 21-13 से पराजित किया। अब भारतीय जोड़ी की टक्कर कोरिया के मिन हयूक कैंग और सियंग जेई सियो और इंडोनेशिया के लियो रोली कैरनेंडो और डेनियल मार्थिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।

बंगलादेश ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की तीसरी बड़ी जीत
Published / 2023-06-17 20:59:45
बंगलादेश ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की तीसरी बड़ी जीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नजमुल हुसैन शांतो (146, 124) के दो शतकों की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 546 रन से रौंदकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बंगलादेश ने अफगानिस्तान के सामने 662 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में अफगानिस्तान मैच के चौथे दिन शनिवार को 115 रन पर आलआउट हो गयी। यह इस शताब्दी की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है। इससे पहले इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 675 रन से (1928) जबकि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रन से (1934) हराया था। दिन की शुरुआत 45/2 से करने वाली अफगानिस्तान की हार बस औपचारिकता मात्र थी। इबादत हुसैन (22/1) ने नासिर जमाल को आउट कर विकेटों के पतन की शुरुआत की, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने लगातार ओवरों में अफसर जजई और बाहिर शाह को पवेलियन लौटाया। तीसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटे रहमत शाह और करीम जन्नत को तस्कीन अहमद (37/4) ने आउट किया। रहमत 73 गेंद पर दो चौकों के साथ 30 रन बनाकर अफगानिस्तान के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मेहदी हसन मिराज ने अमीर हमजा का विकेट निकाला, जबकि तस्कीन ने यमीन अहमदजई के रूप में अपना चौथा विकेट लिया। कोहनी में चोट लगने के कारण जहीर खान रिटायर हर्ट हुए और अफगानिस्तान की पारी 115 रन पर समाप्त हो गयी। इससे पूर्व, शांतो ने पहली पारी में शतक जड़कर बंगलादेश को 382 रन तक पहुंचाया था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 146 रन पर आलआउट हो गयी थी।

वियतनाम के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
Published / 2023-06-17 13:33:46
वियतनाम के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

एएफसी अंडर-17 एशियन कपएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एएफसी अंडर-17 एशियन कप के पहले मैच में भारतीय टीम वियतनाम के खिलाफ विजयी शुरुआत करने के इरादे से शनिवार को मैदान पर उतरेगी। भारत की अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम के एएफसी अंडर-17 एशियन कप अभियान की शुरुआत पथुम थानी के थमसैट स्टेडियम में होगी। भारत के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने अपने टीम के खिलाड़ियों में जीत की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर जोर दिया।

आकाश चोपड़ा ने की भारत-पाकिस्तान सीरीज की मांग
Published / 2023-06-17 13:29:13
आकाश चोपड़ा ने की भारत-पाकिस्तान सीरीज की मांग

आईसीसी की कार्यशैली पर उठाये सवालएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत एक ऐसी टीम है जिसने अब तक खेले गए दोनों डब्ल्यूटीसी चक्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वे केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड से हारने के बाद 2019-21 चक्र में उपविजेता के रूप में सामने आये और हाल ही में समाप्त हुए 2021-23 चक्र में ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेला। आमतौर पर, जब आप एक आईसीसी इवेंट खेल रहे होते हैं, तो आपको टूर्नामेंट में भाग लेने वाली लगभग हर टीम के साथ खेलने का अवसर मिलता है, जैसा कि 1992 के विश्व कप के दौरान या यहां तक कि 2019 के विश्व कप के दौरान हुआ था जो इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला गया था, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से भारत को डब्ल्यूटीसी की स्थापना के बाद से एक बार भी अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बराबरी करने का अवसर नहीं मिला है।आईसीसी ने अगले डब्ल्यूटीसी चक्र (2023-25) के लिए भी शेड्यूल जारी किया और दोनों पड़ोसी देश दो साल के चक्र के दौरान एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। यह भले ही अजीब लगे, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव ने उन्हें लंबे समय तक कोई भी द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं दी है, और इसने प्रशंसकों को निराश करने का काम किया।क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बने आकाश चोपड़ा ने आईसीसी पर सवाल उठाते हुए यूट्यूब चैनल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट चैंपियनशिप एक आईसीसी इवेंट है तो फिर पाकिस्तान के साथ भारत का मैच होना चाहिए।श्री चोपड़ा ने कहा- आप सभी टीमों के खिलाफ नहीं खेलते हैं। लेकिन यह डब्ल्यूटीसी है, यह आईसीसी का कार्यक्रम है। अब 4 साल हो गये हैं... क्या आप भारत बनाम पाकिस्तान के बिना आईसीसी इवेंट की कल्पना कर सकते हैं? ऐसा कभी नहीं हो सकता। इनके बीच हमेशा टूर्नामेंट की शुरुआत में मैच देखने को मिलता है, इसलिए यह व्यावसायिक रूप से शानदार शुरुआत करता है। इसे उच्चतम रेटिंग मिलती है और लोग पैसे कमाते हैं।चोपड़ा ने पहले समाप्त हुए डब्ल्यूटीसी चक्रों में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एक भी मैच नहीं कराने के लिए आईसीसी की आलोचना की और उल्लेख किया कि चक्र के दौरान खेले जाने वाले सभी खेल व्यावहारिक रूप से सर्वोच्च क्रिकेट शासी निकाय के दायरे में होने चाहिए, न कि केवल कागज पर।उन्होंने कहा- तो, क्या डब्ल्यूटीसी एक आईसीसी इवेंट नहीं है? यह एक आईसीसी गदा है, वे फाइनल की मेजबानी करते हैं। इसलिए चक्र में होने वाले सभी मैच आईसीसी के दायरे में होने चाहिए। 6 साल हो जायेंगे और आपने भारत-पाकिस्तान के बीच एक भी सीरीज नहीं करवायी। यह एक आईसीसी टूर्नामेंट भी है। अगर नहीं है तो स्पष्ट करें। इसे द्विपक्षीय क्रिकेट कहें और स्वीकार करें कि आपने टेस्ट को ग्लैमराइज करने के लिए डब्ल्यूटीसी बनाया है।

एशियाई खेलों से पहले स्पेन दौरे से अच्छा अनुभव मिलेगा : सविता
Published / 2023-06-16 23:57:15
एशियाई खेलों से पहले स्पेन दौरे से अच्छा अनुभव मिलेगा : सविता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता का मानना है कि एशियाई खेलों से पहले स्पेन दौरे से टीम को अपनी कमजोरियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा और जूनियर खिलाड़ी भी खुद को साबित करके एशियाई खेलों के लिए टीम में चयन का दावा पुख्ता कर पायेंगे। भारतीय टीम स्पेनिश हॉकी महासंघ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ पर स्पेन खेलने जायेगी। यह टूर्नामेंट 25 से 30 जुलाई के बीच खेला जायेगा। सविता ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा- हमारे लिए यह अहम टूर्नामेंट है क्योंकि इससे उन पहलुओं के बारे में पता चलेगा जिनमें सुधार करना है। चार देशों के टूर्नामेंट में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान स्पेन से होगा। सविता ने कहा- हम टूर्नामेंट में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलेंगे लिहाजा एशियाई खेलों से पहले खुद को आंकने का अच्छा मौका है।एशियाई खेल सितंबर अक्टूबर में चीन के हांगझोउ में खेले जायेंगे। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम अगले साल पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करेगी। जूनियर टीम ने पिछले सप्ताह जापान में चार बार की चैम्पियन कोरिया को 2.1 से हराकर महिलाओं का जूनियर एशिया कप जीता। सुनेलिटा टोप्पो जैसी जूनियर खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप में रखा गया है जो बेंगलुरू में 11 जुलाई तक राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भाग लेंगी। सविता ने कहा- जूनियर टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में एशिया कप जीता। वे अब सीनियर टीम में जगह बनाने को बेताब होंगे इसलिए कोई खिलाड़ी टीम में अपनी जगह को हलके में नहीं ले सकता। एशियाई खेलों की टीम में जगह बनाने के लिए सबके पास मौका है।

इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत
Published / 2023-06-16 23:51:30
इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां चीन के ली शी फेंग की चुनौती से पार नहीं पा सके। भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे और नौ मिनट तक चले कड़े मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी से 14-21 21-14 12-21 से शिकस्त मिली। इस जीत के साथ ही फेंग ने श्रीकांत से मिली पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबलों में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है। विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज श्रीकांत और फेंग दोनों इस स्पर्धा में गैरवरीय है। श्रीकांत ने शुरुआती सेट में 2-0 की बढ़त कायम की लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार कई गलतियां करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। चीन के खिलाड़ी ने पहले गेम में ब्रेक के समय 11-7 की बढ़त बना ली।फेंग ने इसके बाद अपनी बढ़त जारी रखी और पहला गेम आसानी से अपने ना किया। दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा लेकिन श्रीकांत जल्द ही अपने पुराना लय हासिल कर ब्रेक तक 11-6 की बढत बना ली। उन्होंने आक्रामक खेल जारी रखते हुए यह गेम जीत लिया। वह हालांकि तीसरे गेम में इस लय को बरकरार नहीं रख सके और फेंग ने 11-6 की बढ़त बना ली।ब्रेक के दौरान चीन के खिलाड़ी को चिकित्सा मदद की जरूरत पड़ी। वह इसके बाद बाएं पैर में पट्टी के साथ कोर्ट में उतरे लेकिन उनके खेल में कोई कमी नहीं आयी। फेंग ने तीसरा गेम 21-12 के बड़े अंतर से जीत कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। 

कई साल बाद साथ दिखे धोनी और उनके बड़े भाई
Published / 2023-06-16 23:36:21
कई साल बाद साथ दिखे धोनी और उनके बड़े भाई

कौन हैं एमएस धोनी के बड़े भाई? कई सालों बाद दोनों साथ में आये नजरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं खिताब खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन वापस लौट गए हैं। हाल में रांची से धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिसमें वह सफेद दाढ़ी और कुछ चटकते कपड़ों आये। वहीं इस तस्वीरों में एमएस सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। बहुत सालों बाद धोनी और उनके भाई की एक साथ तस्वीरें सामने आयी है।ऐसे तो फैंस धोनी के हर चीज के बारे में जानकारी रखते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को एमएस धोनी बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारें में पता हैं। इन दोनों की रिश्तों को चर्चा बहुत ही कम होती है।दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी की बायोपिक में इनके भाई नरेंद्र धोनी का कोई जिक्र नहीं था। अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपने होम टाउन रांची में कुछ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। वहीं खास बात यह है कि इस तस्वीर में उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। नरेंद्र धोनी एमएस धोनी से काफी बड़े हैं। धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी एक नेता भी हैं। वह 2013 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन सपा में शामिल होने से पहले वह भाजपा का हिस्सा था। नरेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं और वह उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में भी कुछ समय बिताते हैं। नरेंद्र धोनी एक आम आदमी का जीवन जीते हैं। उनके बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding