Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
दो साल में ही पीएसजी को छोड़ेंगे मेसी
Published / 2023-06-01 22:21:12
दो साल में ही पीएसजी को छोड़ेंगे मेसी

मेसी ने पीएसजी को दिया झटका, दो साल में ही लिया क्लब छोड़ने का फैसला, कोच गाल्टियर ने की पुष्टिएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को बड़ा झटका लगा है। इस दिग्गज फुटबॉल क्लब के कोच क्रिस्टोफे गाल्टियर ने पुष्टि की है कि लियोनल मेसी ने जून में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद क्लब छोड़ने का फैसला लिया है। मेसी ने पीएसजी में सिर्फ दो साल गुजारे हैं। पिछले काफी समय से उनके और पीएसजी के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले ही मेसी के सऊदी अरब यात्रा के बाद क्लब ने उन पर दो हफ्ते का बैन लगा दिया था। इसके बाद मेसी ने क्लब से माफी भी मांगी थी। ऐसे में अब गाल्टियर ने पुष्टि कर दी है कि मेसी क्लब छोड़ रहे हैं। क्लब के साथ मेसी का करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्ट्रैक्ट रखे थे, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया। गाल्टियर ने बताया कि मेसी क्लेरमोंट फुट के खिलाफ पीएसजी के लिए आखिरी मैच खेलेंगे। यह पीएसजी का इस सीजन का आखिरी लीग-वन मैच भी होगा। गाल्टियर ने कहा, मुझे फुटबॉल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पार्स डेस प्रिंसेस में क्लेरमोंट के खिलाफ मैच उनका आखिरी मैच होगा। मुझे उम्मीद है कि उन्हें वहां शानदार फेयरवेल दिया जाएगा। इस साल वह हमेशा हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी टिप्पणी या आलोचना उचित है। उन्होंने हमेशा टीम के हित में काम किया। पूरे सीजन में उनके साथ रहना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।मेसी ने इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में पीएसजी के लिए 21 गोल और 20 असिस्ट किये। मेसी ने 2021 में स्पेन की दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के साथ 21 साल का साथ छोड़ा था और पीएसजी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने किलियन एम्बाप्पे और नेमार के साथ मिलकर ढरॠ को लीग-1 खिताब जीतने में मदद की।हालांकि, चैंपियंस लीग से लगातार दो बार राउंड-आफ-16 से बाहर होने के बाद मेसी पर भी तलवारें लटकने लगी थीं। मेसी ने पीएसजी के लिए सभी तरह की प्रतियोगिताओं को मिलाकर 74 मैचों में 32 गोल दागे, साथ ही 35 असिस्ट भी किए। पेरिस पहुंचने के बाद मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी दमखम दिखाया।अपने देश अर्जेंटीना को पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया। उसके बाद उन्हें फरवरी में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कारों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर नामित किया गया। उन्होंने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। वह सात बार बैलोन डी ओर ट्रॉफी जीत चुके हैं।

फुटबॉल चैंपियनशिप : झारखंड टीम के लिए कालीचरण महतो और निरंजन लकड़ा चयनित
Published / 2023-06-01 22:13:29
फुटबॉल चैंपियनशिप : झारखंड टीम के लिए कालीचरण महतो और निरंजन लकड़ा चयनित

टीम एबीएन, लोहरदगा। राजकियकृत प्लास 2नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के छात्र कालीचरण महतो का चयन एस जी एफ आई नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए और निरंजन लकड़ा का चयन कुश्ती के लिए हुआ है। फुटबॉल का नेशनल भोपाल और कुश्ती का नेशनल दिल्ली में होना है। कालीचरण महतो  का एस जी एफ आई नेशनल फुटबॉल चैमियनशिप और निरंजन लकड़ा का कुश्ती नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में चयन होने पर प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल  अनिता कुमारी शारीरिक शिक्षिका आरती कुमारी, स्कूल के सभी शिक्षक गण राज्य सभा सांसद सह लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री धीरज प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष सह एथलेटिक एसोसियेशन के सचिव श्री शुखैर भगत राज्य सभा सांसद प्रतिनिधी श्री अशोक यादव, कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत, महादेव जी  लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव श्री सोमा उरांव, सह सचिव उदय दत्ता  किशोर उरांव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र भगत बिमल कांत जय झंडा लकड़ा, सहित जिला के सभी खेल संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

 होटवार में आज से चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता
Published / 2023-06-01 10:16:16
होटवार में आज से चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता

रांची। चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता एक जून से 5 जून तक होटवार में खेली जाएगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले प्रतिभागियों के लिए अभ्यास सत्र 30 और 31 मई को रखा गया था।देश के सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से इस प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।प्रतिभागियों के लिए अभ्यास सत्र अलग – अलग राज्यों के लिए अलग – अलग समय निर्धारित किया गया था। 30 और 31 मई को तड़के सुबह 5 बजे से 9 बजे तक झारखंड, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, केरेला, पश्चिम बंगाल, जम्मू – कश्मीर, राजस्थान, बिहार और चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया जबकि शाम 5 बजे से 9:30 बजे तक कर्नाटका, तेलांगना, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, तमिलनाडु, गोवा, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया ।

प्रो हॉकी लीग में भारत का मुकाबला बेल्जियम से
Published / 2023-05-31 11:19:20
प्रो हॉकी लीग में भारत का मुकाबला बेल्जियम से

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग मैच इंग्लैंड में चल रहे हैं। भारतीय टीम को शुक्रवार को बेल्जियम और शनिवार को ब्रिटेन से भिड़ना है। कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम आगामी मैचों की चुनौती के लिए तैयार है। टीम को भारतीय उच्चायोग ने रात्रिभोज दिया। हरमन ने कहा कि इससे पहले हम 2017 में इंग्लैंड में खेलने आए थे। अब हमारा दो और तीन जून को मैच है। हम भारतीय प्रशंसकों से मैच में आने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन मैच के दौरान आपका रवैया महत्वपूर्ण होता है। हार भी एक सबक होता है। गोलकीपर श्रीजेश ने कहा कि हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है। खिलाड़ियों को देश का भरपूर प्यार और समर्थन मिलता है। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि भारतीय टीम का स्वागत करना गर्व की बात है। हॉकी टीम एक ऐसा दल है जो भारत के हर हिस्से की नुमाइंदगी करता है। हालांकि पंजाब का अतिक्ति प्रतिनिधित्व होता है क्योंकि वह उन राज्यों में शामिल है, जहां हॉकी काफी लोकप्रिय है।

चैंपियन बन भावुक हुए धोनी, फैंस के लिए जारी रखेंगे क्रिकेट
Published / 2023-05-30 08:28:37
चैंपियन बन भावुक हुए धोनी, फैंस के लिए जारी रखेंगे क्रिकेट

धोनी बोले- मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा, लेकिन मुझे फैंस के लिए खेलना होगाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खिताबी जीत के बाद भावुक बयान देते हुए संन्यास नहीं लेने का ऐलान भी कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस सीजन की शुरुआत के समय से ही उनका शरीर उनका साथ नहीं दे रहा था। आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे। इस सत्र की शुरूआत से ही अटकलें लगायी जा रही थी कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा। हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया, उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी। गुजरात टाइटंस पर फाइनल में पांच विकेट से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा- अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है। उन्होंने कहा- शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिये। धोनी ने कहा- यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है। यहीं से शुरूआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था। ऐसा चेन्नई में भी हुआ था लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा।उन्होंने आगे कहा कि हमने शुरुआत आज के मैच की अच्‍छी नहीं की, लेकिन हमारे बल्‍लेबाजी क्रम ने अच्‍छा किया है। कौन किस तरह से दबाव झेलता है इसको हम समझते हैं, अगर रहाणे जैसा प्‍लेयर हो तो अच्‍छा है। जहां तक रायुडू की बात है तो वह खुद ही नहीं हम सभी उनकी पारी को याद रखेंगे। वह ऐसा प्‍लेयर है जो हमेशा अच्‍छा करना चाहता था और यह उसका दिन था।

चेन्नई ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, पांचवीं बार बना चैंपियन
Published / 2023-05-30 07:09:02
चेन्नई ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, पांचवीं बार बना चैंपियन

धोनी को पांचवीं बार खिताब जिताने में जडेजा-रायुडू बने हीरोएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। आखिरी तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे। 13वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबादी के लिए आए। तब अंबाती रायुडू और  शिवम दुबे क्रीज पर थे। पहली तीन गेंद पर अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया। चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, उन्होंने मैच चेन्नई के पक्ष में मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर धोनी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस ओवर में 17 रन बने। 14वें ओवर में मोहम्मद शमी के ओवर में आठ रन बने। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।

अहमदाबाद में आज बारिश के आसार के बीच आईपीएल का फाइनल
Published / 2023-05-28 14:19:22
अहमदाबाद में आज बारिश के आसार के बीच आईपीएल का फाइनल

फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें मौसम का हालएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला आज चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। पिछले 59 में फैंस को झमाझम क्रिकेट का ओवरडोज मिला और लीग में कुल 73 बेहद दिलचस्प मुकाबले खेले गये। आज के मैच के साथ ही दुनिया के इस सबसे बड़े लीग का सफर समाप्त हो जायेगा।आईपीएल 2019 के बाद पहली बार आईपीएल होम और अवे फॉर्मेट में लौटा। यह सीजन सुपरहिट रहा और लीग राउंड में आखिरी मुकाबले तक प्लेऑफ की टीमें फाइनल नहीं हुईं। इस सीजन की शुरुआत अहमदाबाद में ही चेन्नई और गुजरात के बीच मैच से हुई थी और समापन भी उसी मैच से हो रहा है। मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

रिकॉर्ड पांचवें खिताब के लिए जानें क्या है गुरु धोनी और शिष्य पांड्या की तैयारी
Published / 2023-05-27 20:57:56
रिकॉर्ड पांचवें खिताब के लिए जानें क्या है गुरु धोनी और शिष्य पांड्या की तैयारी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का यह सीजन शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं के लिए पहचाना जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इस सीजन को इशांत शर्मा, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे भूले-बिसरे गेंदबाजों की धमाकेदार वापसी के लिये याद किया जाये। संभव है कि यह सीजन अपने सांस रोक देने वाले रोमांचक मैचों और अभूतपूर्व रिकॉर्डों के लिए जाना जाये, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि आईपीएल 2023 को धोनी के आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में याद किया जायेगा। लिहाजा जब महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पीत-जर्सी संभवत: आखिरी बार पहनकर उतरेंगे, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे। धोनी चेन्नई के कप्तान के रूप में कुल 10 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल फाइनल 2008 में शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पीढ़ी दर पीढ़ी टीमें और कप्तान बदलते गये, लेकिन धोनी ने अपनी चमक से आईपीएल के अंतिम चरण को रोशन रखा। फ्रेंचाइजी के लिए दो साल प्रतिबंधित होने के बावजूद चेन्नई सर्वाधिक आईपीएल जीतने के मामले में सिर्फ मुंबई इंडियन्स (पांच) से ही पीछे है। धोनी की चाह होगी कि वह रविवार को एक और आईपीएल फाइनल जीतकर मुंबई के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी
Published / 2023-05-26 21:00:32
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है। इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को लगभग 13.22 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। वहीं, हारने वाली टीम को लगभग 6.61 करोड़ रुपये अपने साथ लेकर जायेगी।विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 सत्र का फाइनल मैच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में होगा। फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले सत्र में भी इनामी राशि यही थी। 2019-2021 के चक्र में यही प्राइज मनी थी और फाइनल में हारने पर भारतीय टीम को 6.61 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार भारत और आस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बनाकर अपने कम से कम छह करोड़ रुपये पक्के कर लिये हैं। वहीं, जीतने वाली टीम 13 करोड़ रुपये लेकर घर जायेगी। आईसीसी अधिकारी ने बताया की इस साल की प्राइज मनी भी पिछले साल की चैंपियनशिप जितनी ही होगी। पिछली बार के विजेता न्यूजीलैंड को 13.21 करोड़ रुपये मिले थे। कीवी टीम ने फाइनल में भारत के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान की टीम दक्षिण अफ्रीका को लगभग 3.72 करोड़ रुपये और चौथे स्थान की टीम इंग्लैंड को लगभग 2.9 करोड़  रुपये दिए जाएंगे। श्रीलंका की टीम पहले फाइनल में जगह बनाने की दावेदार थी, लेकिन अंत में यह टीम पांचवें स्थान पर रही। श्रीलंकाई टीम को लगभग 1.65 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। छठे से नौवें स्थान के बीच रहने वाली हर टीम को लगभग 82.70 लाख रुपये दिए जाएंगे। न्यूजीलैंड (छठे), पाकिस्तान (सातवें), वेस्टइंडीज (आठवें) और बांगलादेश (नौवें) स्थान पर है। तैयारी के लिए इंग्लैंड पहुंचे चुके हैं खिलाड़ी भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी तैयारी के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। आईपीएल 2023 में प्लेआॅफ के मुकाबले जारी हैं और अब तक सात टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। इन टीमों में शामिल खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना हो गये हैं। वहीं, फाइनल और दूसरा क्वालिफायर खेलने वाली टीमों के खिलाड़ी 30 मई को इंग्लैंड रवाना होंगे।फिलहाल विराट कोहली के साथ मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और आॅलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों की टीमें प्लेआफ में नहीं पहुंची थीं। खिलाड़ियों के साथ कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ भी लंदन में है। पुजारा पहले से ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और इंग्लैंड में हैं। प्लेआफ के बाद इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, श्रीकर भरत और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर।) स्टैंडबाय खिलाड़ी : ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव। आस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.