Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लातेहार में मिला कोरोना का नया संक्रमित मरीज, जिले में मची खलबली
Published / 2023-04-01 21:23:06
लातेहार में मिला कोरोना का नया संक्रमित मरीज, जिले में मची खलबली

नये वेरिएंट से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मॉक ड्रिल कर तैयारियों का आकलनटीम एबीएन, लातेहार। जिले में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस वायरस से बचाव को लेकर लातेहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम आरंभ कर दिया है। शनिवार को लातेहार एसडीएम शेखर कुमार और सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कोरोनावायरस सेका मॉक ड्रिल किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीज मिला है। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।लातेहार जिले में भी पिछले 8 दिनों में कोरोनावायरस के एक नये मामले सामने आये। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शनिवार को मॉक ड्रिल कर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर की गयी तैयारियों का आकलन किया गया। तैयार लातेहार सदर अस्पताल में 20 बेड का आईसीयू तथा लातेहार में ही 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार रखा गया है।

राज्य के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ हो रहा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव : संजय सेठ
Published / 2023-04-01 20:57:03
राज्य के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ हो रहा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। सांसद संजय सेठ 5, 6 और 7 मई को रांची में युवा रंगमंच के तत्वावधान में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करायेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव पंचायत स्तर पर छिपे प्रतिभान कलाकारों को अपनी कला को दिखाने का अवसर प्रदान करना है।गांव में ऐसे कई कलाकार हैं जो आर्थिक अभाव के कारण वह अपनी कला को नहीं दिखा पाते हैं। इस आयोजन से ऐसे कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान होगा। इसी के निमित जो कलाकार संस्कृति महोत्सव में हिस्सा लेना चाहते हैं, वह रजिस्ट्रेशन फॉर्म में निम्नलिखित लोगों से संपर्क स्थापित कर फॉर्म ले सकते हैं :-क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता सामूहिक- तृशा भाटिया 9709069684, क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता सोलो सुनीता उरांव 9523426876, फोक नृत्य सामूहिक सुमोना चटर्जी 6363404054, जनजातीय नृत्य समूह नित्य श्री देवदास विश्वकर्मा 8789050806, जनजातीय इंस्ट्रुमेंटल प्रतियोगिता सोलो श्री मनपुरण नायक 7071082417, कोरियोग्राफी थीम बेस्ट डांस श्री सिकंदर ठाकुर 8210335269, वोकल सोलो क्लासिकल सेमी क्लासिकल लाइट वोकल श्री देव प्रिया ठाकुर 9430377731, सामूहिक गीत भारतीय /पाश्चात्य श्री रजत आनंद 6200032956, माइम प्रतियोगिता सामूहिक मुन्ना लोहार 9931152081, सनी सिंह 8789359469, लघु नाटिका स्किट प्रतियोगिता शंकर पाठक  8877183983, सोनू सोनार 8935851653, अरगोड़ा स्थित मोहन कॉन्प्लेक्स सांसद कार्यालय से संपर्क कर फॉर्म  ले  सकते हैं। इस प्रतियोगिता में सांस्कृतिक मंत्रालय के गुनी जज प्रतिभा को जज करेंगे। इस महोत्सव में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागी के बीच सर्टिफिकेट मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा। रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलाकारों को जागृत करने हेतु सभी विधानसभा में प्रचार रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही रांची के सभी स्कूलों में संपर्क स्थापित कर खेल महोत्सव में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।इस महोत्सव में 10 साल तक के उम्र के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदेश के सभी नामचीन कलाकारों के कट आउट लगाये जायेंगे, जिन्होंने झारखंड को गौरवान्वित किया है। आज इसी के निमित सांसद कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद अजय मारु, अजय मलकानी, शिव शंकर महली, संतोष पाठक, देवदास विश्वकर्मा, मनपूरन नायक, नंदलाल नायक, एसडी सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के गुणी कलाकार उपस्थित थे।

किस्को के योद्धाओं ने आजादी  की लड़ाई में निभायी अहम भूमिका : संजू सिंह
Published / 2023-04-01 20:42:51
किस्को के योद्धाओं ने आजादी की लड़ाई में निभायी अहम भूमिका : संजू सिंह

अमर शहीद ठाकुर जगननाथ शाहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गयाटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला आजसू पार्टी के कोषाध्यक्ष सह पेशरार प्रखंड प्रभारी संजू सिंह ने अमर शहीद ठाकुर जगन्नाथ महादेव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। संजू सिंह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में किस्को प्रखंड अंतर्गत हेसापीढ़ी गांव के महान योद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों से लोहा लेते वीर गति को प्राप्त किया था। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम लड़ाई में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को कैप्टन नेलशन के कैद से मुक्त कराने के लिए केकरांग घाटी में अंग्रेजी फौज से लोहा लेते एक अप्रैल 1858 को वीरगति पाने वाले योद्धा महान हैं। योद्धा बाबु वीर कुंअर सिंह के बहनोई ठाकुर जयनाथ शाहदेव हैं। बुजुर्ग लाल राजेन्द्र प्रताप देव बताते हैं कि 1857 में स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंअर सिंह अंग्रेजों के कुचक्र में फंसते जा रहे थे। सैन्य शक्ति की कमी हो गयी थी। उस वक्त लोहरदगा के पहाड़ी मार्गों से केकरांग घाटी होते हुए वह सैन्य सहायता के लिए बढ़े थे। सतरंजी रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव भी केकरांग घाटी तक पहुंचे। पहले शेख भिखारी, पाण्डेय गणपत राय, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के परगनैत ने पिठौरिया के अंग्रेज सैनिकों से मिलकर भेद बता दिया। जिस कारण तीनों बंदी बना लिए गये। समाचार पाकर ठाकुर जयनाथ शाहदेव ने अंग्रेजो के खिलाफ मोर्चा खोल दिये। केकरांग घाटी में अंग्रेजी फौज से लोहा लेते ठाकुर साहब के साथ-साथ सैन्य बलों में शामिल कई सैनिकों ने वीर गति प्राप्त की। सेवक से सूचना मिलने पर वीर कुंवर सिंह की छोटी बहन रूपम कुंवर गौरवान्वित हुईं। ठाकुर साहब के खड़ाऊ के साथ सती हो गयीं। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आज भी सती का मंदिर है।

लोहरदगा : फेसिनेटिंग वर्ल्ड आफ स्पेस पर हुई व्याख्यानमाला
Published / 2023-04-01 20:38:31
लोहरदगा : फेसिनेटिंग वर्ल्ड आफ स्पेस पर हुई व्याख्यानमाला

टीम एबीएन, लोहरदगा। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में दो विषयों पर व्याख्यान माला आयोजित किया गया। इसमें केरल के तिरुअनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्र प्रियदर्शन ने फेसिनेटिंग वर्ल्ड आफ स्पेस विषय पर रुचिकर और ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा संतोष कुमार सिंह ने वैज्ञानिक प्रियदर्शन को पुष्पगुच्छ देकर की। इस दौरान वैज्ञानिक प्रियदर्शन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान के विकास के क्रमवार इतिहास के साथ आधुनिकतम तकनीक और इसके सामान्य जनजीवन में उपयोग आदि विषयों पर गहन विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट के माध्यम से दी। व्याख्यान में छात्रों और शिक्षकों की ओर से भी काफी जिज्ञासाएं प्रश्न रूप में रखी गयी। इसके बाद अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से छात्र चिरंजीवी विशाल सोनी ने पैसा बोलता है विषय पर सेमिनार प्रस्तुत किया।अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा प्रसाद पासवान की प्रेरणा से छात्र चिरंजीवी विशाल द्वारा प्रस्तुति दी गयी। भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की सरल और स्पष्ट व्याख्या के साथ भारतीय रिजर्व बैंक सहित अन्य बैंकों की कार्यशैली, एटीएम, मांग और आपूर्ति जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी गयी। यह जानकारियां आज की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी हैं। चिरंजीवी विशाल ने पावरप्वाइंट के माध्यम से व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग अध्यक्ष रवि प्रकाश ने किया। पैसा विषय पर उन्होंने सारगर्भित कविता पाठ भी किया।कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रवि रंजन ने बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर और इंटरनेट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कोर बैंकिंग, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य ने दोनों प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कर्रा : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से जलमग्न हुई सड़क
Published / 2023-04-01 20:34:23
कर्रा : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से जलमग्न हुई सड़क

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा शनिवार शाम दोपहर झमाझम बारिश से गांव देहात का रोड जलमग्न दिखाई देने लगा।इस दौरान तेज हवाओं के साथ कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर रोड पर बिखर गया और बिजली लगभग ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रही इसमें किसी का कोई नुकसान की खबर नहीं है।

लोहरदगा : महामाया मंदिर हापामुनी में दूसरे दिन हुई कलश यात्रा
Published / 2023-04-01 19:46:31
लोहरदगा : महामाया मंदिर हापामुनी में दूसरे दिन हुई कलश यात्रा

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 1/4/23 दिन शनिवार को महामाया मंदिर हापामुनी में पांच दिवसीय चलने वाले अनुष्ठान का दूसरा दिन कलश यात्रा में पूरे परिवार के साथ शामिल हुआ कार्यक्रम की समाप्ति 4/4/ 23 को फुल कुंदी (आग में चलना) के साथ होगी आज मेरे द्वारा 101 भगत के बीच धोती, 101 भगवा तोलिया एवं 8 भक्तताईन के बीच आठ साड़ी सेट सहित मंदिर के मुख्य दो आचार्य को रंगीन धोती सेट एवं उनकी धर्मपत्नी को साड़ी समर्पित की गयी।इस कार्यक्रम में मेरे परिवार की ओर से मेरी माता पुष्पा देवी, सूरज अग्रवाल खुशबू कुमारी, आयुष अग्रवाल, शिक्षा मितल, श्वेता अग्रवाल, कृति गर्ग सहित पंचायत के मुखिया पंचायत के प्रतिनिधि एवं पाठक बस के मालिक सहित हजारों राम भक्तों एवं सैकड़ों महिलाएं बच्चे शामिल थे।

आचार्य के संकल्प से ही आदर्श बन सकता है विद्यालय : अखिलेश कुमार
Published / 2023-04-01 19:42:22
आचार्य के संकल्प से ही आदर्श बन सकता है विद्यालय : अखिलेश कुमार

बच्चों का सर्वांगीण विकास करना आचार्य का मूल कर्तव्य : कृष्णा प्रसादसंकुल केंद्र के विद्यालय को आदर्श होना चाहिए : शशिधर लालटीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय विद्यालयी वार्षिक कार्यशाला के दूसरे दिन उद्घाटन सत्र का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। अतिथि परिचय शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कराया।मौके पर उपस्थित शिक्षाविद कृष्णा प्रसाद ने अपने संबोधन में बाल विकास एवं आचार्य विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तकीय शिक्षा देना ही नहीं है अपितु उनका चरित्र निर्माण करना एवं उन्हें समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए सफल बनाना भी है।विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने संकुल योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संकुल के सभी विद्यालयों में एक समान योजना लागू होती है और वहां के सभी विद्यालयों का संपूर्ण विकास आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से संभव हो पाता है। संकुल केंद्र का विद्यालय आदर्श विद्यालय हो। इसके लिए यहां के सभी आचार्य मनोयोग से कार्य करें। पुष्कर महतो ने शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक विषय पर अपना विचार रखते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज की मांग है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा कि भैया बहनों के विकास के लिए प्रोजेक्ट कार्य देकर उनके अंदर के गुण को निखारा जा सकता है। विद्यालय के आचार्य राजीव कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा की।गुमला विभाग के विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने हमारा विद्यालय आदर्श कैसे बने इस विषय पर अनेक सूत्र दिये। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार्य बनकर आदर्श विद्यालय बनाया जा सकता है। विद्या मंदिर में आचार्य सेवा भाव से कार्य करते हैं। आचार्यों के संकल्प से ही विद्यालय आदर्श बन सकता है।सफल कक्षाचार्य के लिए नये-नये सूत्र दिये जो आगामी सत्र में विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने में सहायक होंगे। अगले सत्र के लिए आचार्यों के बीच विभागों का दायित्व दिया गया। दूसरे दिन की कार्यशाला का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ।

राज्य सरकार के खिलाफ 11 को विशाल प्रदर्शन करेगी भाजपा
Published / 2023-04-01 18:48:20
राज्य सरकार के खिलाफ 11 को विशाल प्रदर्शन करेगी भाजपा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है। इसलिए 11 अप्रैल को आयोजित भाजपा घेराव कार्यक्रम के लिए पार्टी नेता 3 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में रणनीति बनाने की तैयारी में जुटेंगे। भाजपा के इस प्रोटेस्ट पर मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस और झामुमो के नेता भाजपा पर आक्रामक हैं।झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 अप्रैल को बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में 11 अप्रैल को रांची में होने वाले भाजपा के प्रदर्शन की रणनीति बनायी जायेगी। इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बैठक मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के द्वारा रांची में किये जाने वाले आंदोलन की रणनीति बनेगी।बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल को झारखंड भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्राधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गयी है। साथ प्रदेश के सभी बड़े नेता इस बैठक में शामिल होंगे। 11 अप्रैल को रांची में आयोजित भाजपा के घेराव की रणनीति बनेगी। साथ ही साथ ही आगे के कार्यक्रम की रणनीति बनेगी। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार के तीन वर्षों का शासन, कुशासन रहा है।बेरोजगारों के दिलों पर आघात करने वाली और रोजगार छीनने वाली सरकार है। विनाशयुक्त सरकार है। जनता भी आहत है और इस सरकार से निजात चाहती है और इसलिए भाजपा ने तय किया है। अब 11 अप्रैल को झारखंड की जनता सड़कों पर उतर कर, भाजपा के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। राज्य के सभी गांव से कार्यकर्ता आयेंगे।भाजपा 11 अप्रैल को रांची में होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। ऊल जूलूल और बिना तथ्य के आरोप लगाना उनका काम है। उनके खबरों को प्रमुखता मिलती है और उससे भ्रम की स्थति पैदा होती है। ये इनकी परंपरा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार के घेराव वाले कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आप भाड़े के टट्टू से लड़ाई नहीं लड़ सकते, वो अपना भाड़ा लेगा और चल देगा। इनके पास जो भी भीड़ है, वो भाड़े की भीड़ है और उससे आंदोलन नहीं होता है। देखते हैं क्या हश्र होता है उस दिन?भाजपा के द्वारा 11 मार्च को रांची में किए जाने वाले, राज्य सरकार के घेराव पर कांग्रेस नेता कुमार राजा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहले भाजपा के लोगों को दिल्ली जाकर पीएम के आवास का घेराव करना चाहिए। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की राशि को रोक कर रखी है। केंद्र सरकार के खिलाफ जिस तरीके से कांग्रेस लगातार प्रोटेस्ट कर रही है, उससे वो बौखलाये हुए हैं। हेमंत सरकार लगातार राज्य की जनता के हित में काम कर रही है, पर बीजेपी का ध्यान है कैसे राज्य की सरकार पर कब्जा करें। हमारी सरकार चुनाव में जाने से पहले सारे घोषणाओं को पूरा करेगी। हमारी सरकार काम करती रहेगी और भाजपा ड्रामा करता रहे। झारखंड की बात करें तो सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को घेरे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

भारतीय किसान संघ झारखंड प्रान्त की बैठक 11 अप्रैल को
Published / 2023-04-01 17:45:44
भारतीय किसान संघ झारखंड प्रान्त की बैठक 11 अप्रैल को

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रान्त की बैठक 11/04/2023 को दिन के 10.30 बजे होगी। 12 को 10.30 बजे टोली बैठक विकास भारती सभागार बरियातू में होना है।संघ के प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक में प्रान्तीय कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी कार्युक्त जिलों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं जिलों के प्रभारी की उपस्थिति अपेक्षित हैं।सौभाग्य से इस बैठक मे अपने अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय दिनेश कुलकरणी जी  एवम प्रकाश नारायण तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। किसी भी प्रकार के कठिनाई की अवस्था मे सचल दूरभाष संख्या 7488847199 एवं 9431171931 पर सम्पर्क करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.