टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बिनगांव आरसी चर्च में फादर सोलोमन बरवा ने पवित्र मिस्सा बलिदान के द्वारा खजूर एतवार पर ख्रीस्त विश्वासी अपने हाथों में खजूर की डालियां लेकर यीशु मसीह का जय- जयकार किया। पवित्र बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु की आराधना 2000 वर्ष पहले येरूसालेम में यहूदियों लोग रास्ते में खजूर की डालियां बिछाकर और कपड़े बिछाकर गधे में बैठकर आये प्रभु यीशु की जय जयकार किये थे कि प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया जायेगा और वह 3 दिन के बाद मृत्यु से जी उठेंगे।येरेमेयस नबी के द्वारा भविष्यवाणी किया गया था और वही हुआ। प्रभु तीसरे दिन जी उठे। उसी की याद में आज विश्व भर में ख्रीस्त समुदाय प्रभु यीशु की जय-जयकार खजूर की डलिया लेकर करते हैं कि यीशु ही जीवन और पुनरुत्थान है।
यशोदा महिला समिति गठन पर गुरुकुल शांति आश्रम में संगोष्ठी का आयोजनसमिति गठन ब्रह्मचारियों को डिस्पेंसर वाटर कूलर देकर किया गयामानव और पशु सेवा का महिला समिति ने लिया संकल्पटीम एबीएन, लोहरदगा। सेवा सबसे बड़ा धर्म है उक्त बातें लोहरदगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कही। वह रविवार को गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में यशोदा महिला समिति शुभारंभ को लेकर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि हमारे देश में कुछ वाक्य व सूत्र प्रचलित हो गये हैं। इनमें से सेवा परमो धर्मः इसका अर्थ सभी जानते हैं। इसके आधार पर सेवा ही परम धर्म है। हमारे यहां धर्म उन गुणों को कहा गया है जिसे मनुष्यों को धारण करना चाहिए। श्रेष्ठ गुणों से युक्त स्वभाव को धर्म कहा जाता है। श्रेष्ठ गुणों वाला वह व्यक्ति धार्मिक है। सांसद ने कहा कि सेवा के गुण और स्वभाव को धारण करना धर्म का एक अवयव व अंग हो सकता है।महिला समिति गठन के पहले दिन ही यशोदा महिला समिति के द्वारा गुरुकुल शांति आश्रम को डिस्पेंसर वाटर कूलर भेंट किया गया। महिला समिति की ओर से यह कूलर सांसद सुदर्शन भगत उनकी धर्मपत्नी और आचार्य शरच्चंद्र आर्य ने ब्रह्मचारियों को समर्पित किया।झारखंड प्रदेश आर्य वीर दल के प्रमुख आचार्य शरच्चंद्र आर्य ने कहा कि धर्म के दस अंग हैं। धैर्य, क्षमा, इच्छाओं का दमन, अस्तेय, शौच, इन्द्रियों पर नियंत्रण, धीवा सद्बुद्धि, विद्या, सत्य व अक्रोध। यह धर्म के दश लक्षण कहे जाते हैं। इसके अतिरिक्त ईश्वर की उपासना, अग्निहोत्र करना, माता-पिता व आचार्यों की सेवा करना भी धर्म है। इन्हें भी धर्म का अंग कहा जा सकता है।इसी प्रकार से निर्धनों और समाज सेवा में रत संस्थाओं को दान देना, परोपकार करना, राष्ट्र भक्ति, चरित्रवान होना, कुटिल न होना, परनिन्दा न करना आदि भी धर्म के अंग हैं।महिला समिति मंजू जयसवाल ने कहा कि हम सेवा परम धर्म के विचार और सिद्धान्त से सहमत नहीं हो पाते। हां, सेवा के योग्य व पात्र लोगों की सेवा करना धर्म है, यह हम स्वीकार करते हैं। इससे किसी को कोई विरोध और मतभेद नहीं हो सकता।महिला समिति की रीता अग्रवाल ने कहा कि रावण एक भिक्षुक व साधु के वेश में भिक्षा लेने आया था। माता सीता उस भिक्षुक की सेवा के लिए उसे भोजन के पदार्थ दे रही थी। यह भिक्षा एक सेवा ही तो थी। यदि इसे परम धर्म कहा जाये तो इसका परिणाम देखना चाहिए। जिस कार्य के परिणाम से व्यक्तिगत, समाजिक व देश का अहित हो, वह कार्य अच्छा होने पर भी अच्छा न होकर परम धर्म तो क्या अधर्म ही कहा जा सकता है। अतः सेवा करनी चाहिए और सेवा करते हुए यह ध्यान रहना चाहिए कि हम जिसकी सेवा कर रहे हैं। वह उसका पात्र हो। हमारी सेवा से वर्तमान व भविष्य में हमारा व हमारे बन्धुओं का किसी प्रकार से अनीष्ट न हो। सेवा लेने वाले की पात्रता में प्रथम आवश्यकता तो यही होती है कि वह व्यक्ति निर्दोष होना चाहिए। वह व्यक्ति अपराध प्रवृत्ति का न हो। यदि सेवा लेने वाला इन दोषों से युक्ता होगा तो सेवा का परिणाम गलत हो सकता है और तब सेवा करने वाले को पछताना पड़ सकता है।कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा यशोदा महिला समिति, लोहरदगा मंजू जायसवाल, कनकलता, आरती गुप्ता, ममता गुप्ता, रीता अग्रवाल, लक्ष्मी मित्तल, अंशु खत्री, आशा गुप्ता, रंजू अग्रवाल, सतीश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, संगीता मित्तल, आचार्य शरच्चंद्र आर्य, आचार्य अर्जुनदेव, धनंजय अग्रवाल, कौशल ओम प्रकाश गुप्ता आदि योगदान किया।सांसद की धर्मपत्नी और झारखंड सरकार कि अधिकारी ने कहा कि सेवा ही वो सीमेंट है, जो हमारा तमाम लोगों के साथ स्नेह और आत्मीयता को बनाए रखता है। इसके होने पर रिश्तों पर होने वाले किसी भी आघात का कोई असर नहीं होता है। सेवा से जुड़े अनमोल विचार जानने के लिए व्यक्ति को कभी भी मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए।मानव एक समुद्र के समान होती है। ऐसे में यदि इस सागर की कुछ बूंदे गंदी भी हो जाये, तो पूरा समुद्र गंदा नहीं होता है। मनुष्य को हमेशा इसी मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। मानवता इंसान का सिर्फ एक अच्छा गुण ही नहीं बल्कि उसका धर्म ही होता है। सभी धर्मों में मानव सेवा को ईश्वर की सेवा बताया गया है। ऐसे में हर इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से, पूरी ईमानदारी के साथ न इंसान और जीवों की सेवा करे।विशिष्ट अतिथि आरोग्य फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि सेवा से शत्रु भी मित्र हो जाता है। इसे करने के लिए इंसान को प्रेम और करुणा की जरूरत होती है, धन की नहीं। मानव मात्र की सेवा करने वाले व्यक्ति के हाथ उतने ही पवित्र और धन्य होते हैं, जितने ईश्वर की साधना करने वाले होंठ। मानव सेवा करने के लिए सिर्फ और सिर्फ आपको अपने भी मानव मात्र के प्रति दया और प्रेम की जरूरत होती है।
टीम एबीएन, कोडरमा। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और किसानों के उपज का डेढ़ गुणा दाम के लिए एमएसपी की गारंटी व कृषि ऋण माफ करने, गरीबों को जमीन का पट्टा देने, सभी मजदूरों को न्यूनतम 26 हजार वेतन व 10 हजार पेंशन देने, अंधाधुंध निजीकरण पर रोक लगाने, स्थायी रोजगार की गारंटी करने, केरल मॉडल के तहत पीडीएस दुकानों से रोजमर्रे के सभी 30-34 सामान देने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रूपये मजदूरी देने इत्यादि मांगों पर 5 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले किसान मजदूर संघर्ष रैली में कोडरमा जिला सहित झारखंड से दस हजार किसान मजदूर शामिल होंगे। यह जानकारी मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, खेत मजदूर और मेहनतकश जनता पर मोदी सरकार लगातार हमला कर रही है। आज देश कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी के गंभीर संकट से गुजर रहा है। भाजपानीत केन्द्र सरकार के द्वारा जनविरोधी नीतियों को थोप कर देश की जनता पर लगातार हमला कर रही है। नेशनल मोनेटाईजेशन पाइप लाइन के तहत देश की तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों बैंक, बीमा, रेल, कोयला, स्टील आदि को निजीकरण कर पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है। सरकारी नौकरियां समाप्त कर नौजवानों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड में बदल दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के आवंटन में लगातार कटौती किया जा रहा है। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है और वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जनवितरण प्रणाली को ध्वस्त किया जा रहा है। जिसके तहत सरकारी राशन की दुकानों से मिलने वाला अनाज चावल, गेहूं आदि जो सस्ते दामों में मिलता था, उसे बंद कर दिया गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड के नाम पर पीडीएस सिस्टम को समाप्त करने की साजिश हो रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूंजीपतियों का एक लाख कर्जा माफ कर दिया, लेकिन देश के अन्नदाता किसानों का कर्ज़ा एक रूपये भी माफ नहीं किया। हिन्दु मुस्लिम के नाम पर इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है और असली मुद्दे से ध्यान भटकाया जा रहा है। विपक्षी नेताओं पर हमला हो रहा है, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। उन्हें संसद में जाने से रोका जा रहा है। देश में अघोषित इमरजेंसी लागू हो गया है। 5 अप्रैल को देश के कोने-कोने से लाखों किसान मजदूर दिल्ली रैली में भाग लेंगे और मोदी और अडानी की गठजोड़ वाली मोदानी सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ दिल्ली रैली में संकल्प लेंगे कि यदि यह सरकार नीतियां नहीं बदलेगी तो हम किसान मजदूर इस सरकार को बदल देंगे। इस ऐतिहासिक रैली में पांच लाख से ज्यादा किसान मजदूर, खेत मजदूर, छात्र नौजवान और महिलाएं और आम आवाम हिस्सा लेंगे।
99.14 प्रतिशत अंक लाकर मुस्कान बनी स्कूल टॉपरटीम एबीएन, कोडरमा। द रामेश्वर वैली स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वहीं स्कूल के छात्र उत्सव राज का सैनिक स्कूल परीक्षा मे सफल होना स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया। स्कूल निदेशक प्रवीण कुमार, प्राचार्या रश्मि बर्णवाल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्सव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।स्कूल की वार्षिक परीक्षा परिणाम वर्ग नर्सरी से नवमी तक के बच्चों के लिए जारी किया गया। मुस्कान 99.14 प्रतिशत लाकर स्कूल टॉपर रही। वहीं वीर 99.2 प्रतिशत लाकर किंडर गार्टन का टॉपर रहा। अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए रिजल्ट एवं विद्यालय की ओर से पुरस्कार दिया गया। हाथ में रिजल्ट लिये बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। वहीं अभिभावक भी बच्चों के साथ रिपोर्ट कार्ड लेते हुए सेल्फी ले रहे थे। ऋषभ, नीरव, वीर, श्रेयांशी, सुप्रिया, आराध्या, अर्पिता, शिवांश, सूरज, कीर्ति, मुसकान और रिया आने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। स्कूल की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय परिवार कृत संकल्पित है। नये सत्र में स्कूल की सभी कक्षाओं में बच्चों को स्मार्ट तरीकों से पढ़ाई करायी जायेगी। स्कूल निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारे स्कूल में उच्च कोटि के अनुभवी शिक्षक टेक्नोलॉजी (टीचिंग लेनेवो टैबलेट) से लैस, जो बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। मौके पर को-ऑर्डिनेटरकुलदीप कुमार अभिभावकों में अभिषेक सिंह, विक्की कुमार, उमेश बर्णवाल, राहुल भदानी, अमित कुमार, राहुल गुप्ता, आलोक नारायण, निशा प्रिया, शिक्षक अनिल, आकाश, सागर, अभय, सूर्यकांत, रोहित, विकाश, शिक्षिका एकता, शाची, प्रीति अजमानी, सीमा, दिव्या, सृष्टि, मनाली, पूनम, अणु, श्रुति समेत कई लोग मौजूद थे।
अप्रैल में अमृतधारा समेत होंगे कई कार्यक्रमटीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की झुमरी तिलैया इकाई के नये सत्र 2023-24 की नई कमेटी ने गौशाला में गौ आहार कार्यक्रम के साथ प्रोजेटक्ट की शुरुआत की। मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राज पचिसिया, सचिव आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, कार्यक्रम के प्रोजेटक्ट डायरेक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती है। इसी उद्देश्य को लेकर सत्र की शुरूआत गौ आहार खिलाकर किया।उन्होंने बताया कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। 3 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर निकलनेवाली शोभा यात्रा एवं 5 अप्रैल को अनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों का स्वागत किया जायेगा। वहीं अप्रैल में अमृतधारा सहित कई अन्य प्रोजेक्ट को अंजाम दिया जायेगा। मौके पर कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभम चौधरी, हर्षित सोमानी, रितेश दुग्गड़, संजय जैन, अर्जुन संघई, मनोज पिलानिया, शिवेश पचिसिया, संजय अग्रवाल, अजय शर्मा, मनीष पेड़ीवाल, अध्यक्ष राज पचिसिया, सचिव आशीष जोशी, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल मौजूद थे।
झारखंड प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्नटीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय और दिनेशानंद गोस्वामी भी शामिल हुए।भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी नागेंद्र और राज्यसभा सांसद समीर उरांव भी शामिल हुए। किसी अन्य व्यस्तता की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बैठक में शामिल नहीं हुए।झारखंड भारतीय जनता पार्टी कोर कमिटी की बैठक में हेमंत सोरेन की सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल को प्रस्तावित प्रोजेक्ट भवन घेराव को सफल बनाने की रणनीति बनीं। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के 32 हजार से अधिक गांव से रांची चलो... के नारे के साथ प्रोजेक्ट भवन का घेराव किया जायेगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई और जो निर्णय लिए उसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उस दिन पीएम नरेंद्र मोदी, कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। उस दिन राज्यभर में सभी भाजपा कार्यकर्ता और नेता अपने अपने घर में पार्टी का झंडा लगायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड का गौरव कहा जाने वाला और मातृ उद्योग के रूप में जाना जाने वाला एचईसी वर्तमान में अपने खराब दौर से गुजर रहा है। पिछले एक वर्षों से एचईसी के मजदूरों को वेतन नहीं मिल पाया है। मजदूरों की दिन-प्रतिदिन आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। अपनी लंबित वेतन को लेकर पिछले डेढ़ सौ दिनों से एचईसी के कर्मचारी और इंजीनियर आंदोलन पर थे। एचईसी के कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को एचईसी के प्रबंधन से वार्ता की।150 दिनों से आंदोलनरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जायसवाल के नेतृत्व मे एचईसी को सुचारु रूप से चलाने एवं लंबित वेतन भुगतान को लेकर निदेशक (विपणन) और निदेशक (वित्त) के साथ बैठक की। इस बैठक में काफी जद्दोजहद के बाद प्रबंधन ने दो माह का वेतन देने पर सहमति दी, दो माह का वेतन भुगतान होने के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।दो माह के वेतन के भुगतान की अनुमति मिलने के बाद विपणन विभाग के निदेशक ने सांसद संजय सेठ के उपस्थिति में आंदोलन कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एचईसी मुख्यालय पर लगे बैनर को हटाने का आग्रह किया। जिसमें एचईसी के अधिकारियों के आग्रह को स्वीकारते हुए कारखाना के कैंपस में आंदोलन के बैनर और पोस्टर्स को हटा लिया गया। इसके साथ ही कर्मियों ने लगातार चल रहे इस आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया।
टीम एबीएन, दुमका। जिले के गोपीकान्दर थाना क्षेत्र के कारुडीह मोड़ के पास कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से घायल 2 लोगों की बीते शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़ में कोयला लदा हाईवा की चपेट में आने से 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिनमें से राजकुमार देहरी (15) और जंयत देहरी (28) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। अन्य 2 युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर मृतकों के शव को रखकर दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कारुडीह मोड़ पर जाम लगा कर आवागमन ठप कर दिया। मौके पर कोल कंपनी के सुपरवाइजर मनोज चांद, भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नकुल साह, एलियन हांसदा एवं गोपीकान्दर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आश्रित अपनी मांग पर डटे रहे। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है।
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन और इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से इम्पैक्ट इंडिया फाउंड 5 लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत चंदवारा प्रखण्ड कद पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 5 अप्रैल से शुरू होने वाले 20 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा शनिवार को उप विकास आयुक्त ऋतुराज पिपराडीह स्टेशन पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए नोडल पदाधिकारी से अब तक हुए तैयारियों की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिये। इसके अलावे डीडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जानकारी लेते हुए केंद्र की साफ सफाई, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत पिपराडीह स्टेशन पर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस हेल्थ कैम्प में 5 से 10 अप्रैल तक आंखों की जांच व मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा।12 से 16 अप्रैल तक कान की जांच व सर्जरी, 18 से 20 अप्रैल को मुड़े पैर की जांच व सर्जरी, 5 से 10 अप्रैल को दांतों की जांच एवं उपचार, स्तन और ग्रीव्स 5 कैंसर की जांच की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.