टीम एबीएन, रांची। आज लायंस क्लब आॅफ रांची अंबर को अपने क्लब में पूरी नयी डीजी टीम के स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक विजिट भी रही। लायन संजय ने क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की अत्यंत सराहना की तथा सभी गतिविधियों की प्रशंसा की। मौके पर क्लब ने अपने सम्मानित अतिथियों डॉ श्रेष्ठा सौम्या (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ शेली चंद्रा (दंत चिकित्सक), धनंजय प्रसाद एवं अशोक कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव रश्मि सिंह एवं क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष धन्यवाद लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन शुभ्रा मजूमदार, लायन कंचन साहू, लायन सुजीत कुमार, लायन राजेश केसरा, लायन सुनील वर्मा, लायन श्रवण, लायन नीरज, योगेंद्र साहू, पंकज, अनुज, राधिका, गुंजा, अमित, शालिनी, संजय साहू, विकास मौर्य एवं ज्योति पांडे सहित सभी सदस्यों को, जिनके सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
16 मई 2026 को 11 बजे दिन मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा सह महाघेराव कार्यक्रम तय जुटेंगे रांची जिला के हजारों छात्र टीम एबीएन, रांची। रांची जिला में 1614 पदों में भर्ती हेतु चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी एवं रिजल्ट प्रकाशन नहीं होने के वजह से हुआ आंदोलन का ऐलान। आॅक्सीजन पार्क मोराबादी में आयोजित सामूहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि रांची जिला होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट प्रकाशन अनावश्यक वजह से विलंब करने के वजह से युवा आक्रोशित है। 16 मई 2026 को समय दिन 11 बजे से रांची मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा करते हुए उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव किया जायेगा। साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने यह भी कहा कि रांची जिला के हजारों युवा होमगार्ड का सपना साकार करने को लेकर लंबे समय से प्रैक्टिस किया।कड़ी मेहनत किया नियुक्ति प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरा किया। लेकिन अभी तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया गया। युवाओं के मेहनत, धैर्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा। साथ ही प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला उपायुक्त से निम्न मांग की है : रांची जिला होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट अविलंब जारी किया जाए। रिजल्ट प्रकाशन में हो रही देरी का कारण सार्वजनिक किया जाय। नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध किया जाय। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी स्थानीय प्रमाण पत्र इस्तेमाल करने का शिकायत है। निष्पक्ष जांच करायी जाये ताकि स्थानीय युवाओं के अधिकार का संरक्षण हो।
लातेहार में पेट्रोल-डीजल संकट गहरायाएक ही दिन में तीनों पेट्रोल पंपों का तेल खत्म; बंद हुई टंकीएबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। महुआडांड़ प्रखंड इन दिनों गंभीर पेट्रोल-डीजल संकट से जूझ रहा है। बुधवार को स्थिति तब और चिंताजनक हो गई, जब प्रखंड के तीनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया। तेल समाप्त होते ही पंप संचालकों ने सुरक्षा के मद्देनजर पंप परिसरों को लाल रिबन लगाकर बंद कर दिया। अचानक उत्पन्न इस संकट से वाहन चालकों, व्यवसायियों, किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ के तीनों पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सामान्य दिनों की तुलना में असामान्य रूप से अधिक बिक्री हुई। अनुमान है कि एक ही दिन में करीब 36 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल की खपत हो गई, जिसके चलते कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक समाप्त हो गया। कई पंपों पर सुबह करीब सात बजे तक तेल उपलब्ध था, लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों के कारण दोपहर तक सभी पंप खाली हो गए।बताया जा रहा है कि आसपास के कई इलाकों में पहले से ही तेल की कमी बनी हुई है। इसी कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग लगभग 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर महुआडांड़ पहुंच रहे थे। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर बाइक, कार, ऑटो, बस, पिकअप और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन कई वाहन चालकों को बिना तेल लिए ही लौटना पड़ा। इस तेल संकट का असर अब आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शादी-विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। यात्री वाहनों का परिचालन धीमा पड़ गया है, वहीं छोटे व्यवसायियों और किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है, क्योंकि कई गांवों से महुआडांड़ पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और अब वहां भी तेल उपलब्ध नहीं है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर एंबुलेंस सेवा, यात्री परिवहन और कृषि कार्यों पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अचानक बढ़ी मांग के कारण उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हो गया। उनके अनुसार, नए तेल टैंकर पहुंचने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी। संचालकों ने यह भी बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं के कारण तेल कंपनियों से नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे क्षेत्र में बार-बार तेल संकट की स्थिति बन रही है।
चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन73 वर्ष की आयु में रांची में ली अंतिम सांसटीम एबीएन, रांची। पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह का बुधवार को 73 वर्ष की आयु में रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले उन्हें बोकारो के एक स्वास्थ्य केंद्र से रांची स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। श्री सिंह ने अविभाजित बिहार के गुमिया से 1985, 1990 और 2000 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते। 2009 में उन्होंने झारखंड का हिस्सा बन चुकी उसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। वे अविभाजित बिहार सरकार तथा राज्य के गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। मुख्यमंत्री ने सिंह के जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते कहा, मरांग बुरु (ईश्वर) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों और समर्थकों को संबल दें।
कुरमी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को भेंट की रघुनाथ महतो की प्रतिमा टीम एबीएन, रांची। कुरमाली भाषा परिषद के तत्वावधान में राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आज कुरमी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो की प्रतिमा महामहिम को भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को रघुनाथ महतो के संघर्ष, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि ऐसे वीर सपूतों का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए। उल्लेखनीय है कि रघुनाथ महतो की उक्त प्रतिमा राजभवन परिसर में स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा मिलेगी।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे कुरमी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, शैलेन्द्र महतो, कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो, अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद,समाजसेवी सत्यनारायण महतो एवं सखीचंद महतो शामिल थे।
एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शनटीम एबीएन, रांची। रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से शारदा ग्लोबल स्कूल कांके में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्यारह स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक तथा एक कांस्य पदक सहित कुल 15 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष की ओर से मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।विद्यालय की खिलाड़ी जैना फारुकी, सिमरन रानी, आराधना, साक्षी कुमारी, सुभाश्री धोर्य, दीक्षांत खलखो, रुद्र देव, आयुष तिर्की, सूरज भगत, आर्यन मुंडा शौर्य कुमार ने स्वर्ण पदक साथ ही वैष्णवी कुमारी, लक्षिका राज, रितेश महली ने रजत पदक तथा आयुर्धा बनर्जी, ने कांस्य पदक प्राप्त किया।खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं।वर्तमान समय में इसका महत्त्व दिन - प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है तथा खेल - कूद के क्षेत्र में सुनहरे भविष्य की भी संभावनाएं हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगे चल कर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने सभी खिलाड़ियों उनके अभिभावकों सहित खेल शिक्षक राजेश प्रसाद सिन्हा एवम् आशीष जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बरही : कल होगी स्मार्ट मीटर से संबंधी शिकायतों का समाधानएबीएन न्यूज नेटवर्क, बरही। सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14/05/2026 को समय 10 बजे से स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत के लिए बरही विद्युत कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है।अतः आप सभी से आग्रह है कि अपने समस्याओं के समाधान हेतु अवश्य पधारें जिसके लिए अपना कंज्यूमर नंबर अवश्य लेकर आएं धन्यवाद। उक्त जानकारी बरही चौपारण के सहायक विद्युत अभियंता ने दी।
बरही : कल होगी स्मार्ट मीटर से संबंधी शिकायतों का समाधानएबीएन न्यूज नेटवर्क, बरही। सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14/05/2026 को समय 10 बजे से स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत के लिए बरही विद्युत कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है।अतः आप सभी से आग्रह है कि अपने समस्याओं के समाधान हेतु अवश्य पधारें जिसके लिए अपना कंज्यूमर नंबर अवश्य लेकर आएं धन्यवाद। उक्त जानकारी बरही चौपारण के सहायक विद्युत अभियंता ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची के लोवाडीह नाले से शव जैसा संदिग्ध अवशेष मिलने के बाद मंगलवार को सनसनी फैल गयी। लोग के बीच तरह के चर्चा होने लगी, कोई 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय का शव बता रहा तो कोई कुछ और बोल रहा था। हर कोई यही जानने की कोशिश में था कि आखिर नाले में मिला यह अवशेष किसका है। इस बीच, इलाके में यह चर्चा भी तेज हो गई कि कहीं यह अवशेष कोकर से लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति का तो नहीं। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल जांच जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोआडीह इलाके के बहते नाले में कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर लोगों को शक हुआ। पहले आसपास के लोगों ने खुद देखने की कोशिश की, लेकिन मामला गंभीर लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी कोशिश यही है कि यह साफ किया जाए कि मिला अवशेष किसी इंसान का है या किसी जानवर का। इसके लिए अवशेष को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि वैज्ञानिक तरीके से इसकी पहचान हो सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती नजर में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद मौके पर जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगीं। कोई इसे लापता बच्ची से जोड़ रहा था, तो कोई दूसरी कहानी बता रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बेचैनी साफ दिख रही थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और अफवाहें फैलाने से बचें। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवशेष वहां कैसे पहुंचा और इसकी असली पहचान क्या है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पायेगी। गौरतलब है कि कोकर के खोरा टोली में बीते 9 मई को 18 महीने की मासूम बच्ची लापता है। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच अदिति के परिजनों को कई बार फ्रॉड कॉल के माध्यम से रुपये का डिमांड भी किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.