Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची : हरमू स्थित सरदार पटेल पार्क बदहाली की ओर
Published / 2026-05-31 20:41:10
रांची : हरमू स्थित सरदार पटेल पार्क बदहाली की ओर

हरमू स्थित सरदार पटेल पार्क बदहाली की ओरकरोड़ों की लागत से बना पार्क रखरखाव के अभाव में जर्जरटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के मध्य स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी का सरदार पटेल पार्क इन दिनों उपेक्षा का शिकार होता नजर आ रहा है। कभी शहरवासियों और आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा यह पार्क आज रखरखाव के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित किए गए इस पार्क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।हरमू हाउसिंग कॉलोनी को राजधानी के प्रतिष्ठित इलाकों में गिना जाता है। यह क्षेत्र हटिया विधानसभा के अंतर्गत आता है और यहां कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद पार्क की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं जाना स्थानीय नागरिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी का कार्यकाल लगभग आठ से दस महीने पूर्व समाप्त हो चुका है। इसके बाद से पार्क की नियमित देखरेख लगभग बंद हो गई है। वर्तमान में रांची नगर निगम द्वारा केवल टिकट व्यवस्था और रात्रि सुरक्षा के लिए कुछ होमगार्ड तैनात किए गए हैं, लेकिन पार्क की साफ-सफाई, हरियाली, मरम्मत और अन्य सुविधाओं पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।पार्क में लगे बच्चों के झूले टूट-फूट का शिकार हो रहे हैं। कई स्थानों पर पेड़-पौधे सूख रहे हैं। शौचालयों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जहां पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। नलों की टोटियां क्षतिग्रस्त हैं और कई अन्य बुनियादी सुविधाएं भी खराब हो चुकी हैं। पार्क के मध्य स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के आसपास भी नियमित सफाई और रखरखाव का अभाव दिखाई देता है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पार्क में स्थापित फव्वारे लंबे समय से बंद पड़े हैं। शाम के समय टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान पार्क में बच्चों और परिवारों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं की कमी लोगों की निराशा का कारण बन रही है।नागरिकों का कहना है कि पार्क में प्रवेश शुल्क नियमित रूप से लिया जा रहा है, लेकिन इसके बदले मिलने वाली सुविधाएं लगातार घटती जा रही हैं। ऐसे में यह भी आवश्यक है कि नगर निगम पार्क से प्राप्त होने वाले राजस्व और उसके उपयोग की समीक्षा करे तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करे।स्थानीय लोगों ने रांची नगर निगम, नगर आयुक्त, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पार्क की वर्तमान स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और किसी सक्षम एजेंसी को पुनः रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाए। उनका कहना है कि शहर के बीचों-बीच स्थित यह पार्क न केवल बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि लोगों को व्यस्त जीवनशैली के बीच कुछ समय प्रकृति के करीब बिताने का अवसर भी प्रदान करता है।क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो करोड़ों रुपये की लागत से विकसित यह सार्वजनिक संपत्ति धीरे-धीरे अपनी उपयोगिता और सुंदरता खो देगी। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए पार्क की व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करना आवश्यक है, ताकि यहां घूमने आने वाले लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध हो सके।

वर्तमान समय की मांग है, तकनीकी शिक्षा : धीरज प्रसाद साहू
Published / 2026-05-31 20:25:38
वर्तमान समय की मांग है, तकनीकी शिक्षा : धीरज प्रसाद साहू

वर्तमान समय की मांग है, तकनीकी शिक्षा : धीरज प्रसाद साहूतरंग ग्रुप एवं आदित्य विजन के सहयोग से 60 मेधावी छात्राओं को टैब एवं स्मार्टफोन की सौगातएबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा/लोहरदगा। तरंग ग्रुप एवं आदित्य विजन के सहयोग तथा शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) सहयोग से संचालित डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान – Tech Sakhi 2026 के तहत रविवार को चतरा के डीआरडीए भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की मेधावी बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक तकनीक के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विशिष्ट अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, मॉडल कॉलेज चतरा के प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल, जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी तथा कार्यक्रम संयोजक नसरुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे सभागार में उत्साह और सांस्कृतिक ऊर्जा का माहौल बना दिया। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता एवं शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने बताया कि देश की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आदित्य विजन के सहयोग से जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान कुछ विद्यालयों को स्मार्ट टीवी भी भेंट किए गए, ताकि छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके।मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय तकनीक और ज्ञान का युग है। ऐसे में बच्चों को सही दिशा, उचित संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने तरंग ग्रुप, आदित्य विजन एवं शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित इस अभिनव अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच डिजिटल अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यदि बेटियों को समय रहते डिजिटल संसाधनों से जोड़ा जाए, तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर की लगभग 60 मेधावी छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय छात्राओं के चेहरे पर खुशी, आत्मविश्वास और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।कार्यक्रम में सात वर्षीय कुमारी दित्या, पिता अभय कुमार, निवासी हजारीबाग, की मधुर आवाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बच्ची की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने भी दित्या की प्रतिभा की जमकर सराहना की।कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी ने कार्यक्रम को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहल बताया। वहीं आयोजकों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की प्रतिभाशाली बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, आधुनिक तकनीक की जानकारी देना तथा उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा प्रदान करना है।समापन सत्र में जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी एवं महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन करीना गुप्ता एवं शशिकांत ने संयुक्त रूप से किया।आयोजन को सफल बनाने में संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सहित महेश, लक्ष्मी, मेघा, शिवानी, ओम, अमित, अगस्त्य, संध्या, चंदन तथा शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन के सचिव मनीष कुमार, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, शोभा कुमारी, बैद्यनाथ पासवान, मो. मुबारक, प्रशांत प्रभाकर, प्रियदर्शी कुमार, मो. मुदस्सिर, श्रुति एवं सुरभि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, तकनीक, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त संदेश देने में भी सफल रहा।

माता-पिता व शिक्षक की डांट फटकार गंगाजल है, जो कभी विषाक्त नहीं होती : यदुनाथ पाण्डे
Published / 2026-05-31 20:21:52
माता-पिता व शिक्षक की डांट फटकार गंगाजल है, जो कभी विषाक्त नहीं होती : यदुनाथ पाण्डे

माता-पिता व शिक्षक की डांट फटकार गंगाजल है, जो कभी विषाक्त नहीं होती : यदुनाथ पाण्डे टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आज मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया  तथा साथ ही उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने एमबीए, इंजीनियरिंग, पीएचडी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे एवं विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार बबलू, उपमहापौर रांची नगर निगम के सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्णा लाल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला ने क्रमशः मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पुर्व उपाध्यक्ष विनय सरावगी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री मनोज बजाज को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के 25  मेघावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यदुनाथ पाण्डे ने कहा कि दो जगह ईर्ष्या का भाव नहीं होता है एक माता पिता का बच्चे के साथ ओर दूसरा गुरु का शिष्य के साथ... शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है वही दहाड़ता है। भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। शिक्षक हमें मुर्तिकार रूपी गड़ते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक योगेश सारस्वत ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, धर्म चंद शर्मा का सक्रिय योगदान रहा। सभा के अध्यक्ष एवं मंत्री ने विशिष्ट अतिथि उपमहापौर नीरज कुमार, बबलू जी को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सभा के पुर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा मुख्य अतिथि यदुनाथ पांडे को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में मनोज बजाज, दयानंद शर्मा, रामगोपाल शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, चेतन माटोलिया, ओम माटोलिया, अमित शर्मा, अरूण जोशी, राहुल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, कमल शर्मा सहित समाज के अन्य महिला और पुरूष सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता मनीष शर्मा ने दी। 

विश्व दुग्ध दिवस स्वास्थ्य, पोषण और समृद्धि का देता है संदेश : संजय सर्राफ
Published / 2026-05-31 19:36:10
विश्व दुग्ध दिवस स्वास्थ्य, पोषण और समृद्धि का देता है संदेश : संजय सर्राफ

विश्व दुग्ध दिवस स्वास्थ्य, पोषण और समृद्धि का देता है संदेश: संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है विश्व दुग्ध दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2001 में खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य दूध एवं दुग्ध उत्पादों के पोषणात्मक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा डेयरी क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी योगदान को रेखांकित करना है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, पोटैशियम तथा अनेकआवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि, युवाओं की कार्यक्षमता तथा बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संतुलित आहार में दूध और दुग्ध उत्पादों का विशेष स्थान है।विश्व दुग्ध दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को दूध के स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना, डेयरी किसानों के योगदान का सम्मान करना तथा दुग्ध उत्पादन और वितरण से जुड़े उद्योगों के महत्व को उजागर करना है। यह दिवस किसानों, डेयरी उद्यमियों, वैज्ञानिकों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी अवसर प्रदान करता है।भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डेयरी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। लाखों किसान एवं पशुपालक दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। विशेष रूप से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में डेयरी व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दुग्ध सहकारी समितियों और आधुनिक डेयरी तकनीकों ने ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान की है। इस दिवस की विशेषता यह है कि इसके माध्यम से पौष्टिक आहार, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास और सतत कृषि के महत्व को भी बढ़ावा दिया जाता है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठियां, दुग्ध वितरण कार्यक्रम तथा किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज के समय में जब कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ रही हैं, तब दूध जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। विश्व दुग्ध दिवस हमें यह संदेश देता है कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित पोषण, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन और किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।विश्व दुग्ध दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, किसान समृद्धि और सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरण
Published / 2026-05-31 19:11:36
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरणटीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा आज दी.31.05.2026 (दिन- रविवार) को ताड़ पत्ते से निर्मित 100 हाथ पंखों का वितरण राँची शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, रातू से किया गया। स्वास्थ केन्द्र में ईलाज करवा रहे रोगी एवं उनके परिजनों को ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखे दिये गए। इसके पश्च्यात ठाकुर गाँव रोड स्थित काली मन्दिर एवं आस पास के छेत्र में सब्ज़ी एवं फल विक्रेता बंधुओं को हाथ पंखा दिया गया। इस चिलचिलाती गर्मी में इन जरूरतमंद लोगों को यह हाथ पंखा अवश्य ही इस असहाय गर्मी से राहत देगा।इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण एवं समाज सेवा के अनेक कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहती है।श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा ग्रीष्म ऋतु में निःशुल्क प्याऊ सेवा भी चलाया जा रहा है जो की गुरु कृपा बिल्डिंग - पिस्का मोढ,  किशोर गंज चौक - प्रीति स्वीट्स के बगल में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र - रातु के बगल में, अशोक नगर - आई. डी. बी. आई. बैंक के बगल में एवं बाजरा चौक - गौरी मेडिकल हॉल में स्थित है। इन निःशुल्क प्याऊ सेवा के माध्यम से लोगों को पीने के लिये शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है और इस कार्यक्रम को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक चलाया जाएगा।इसके साथ ही पंछी को दाना - पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान वर्ष 2026 के अंतर्गत चार चरणों का आयोजन किया गया जो कि प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग - न्यू मधुकम, गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल - रातु रोड, मोराबादी स्थित ऑक्सिजन पार्क के मुख्य द्वार पर, अघोर पथ मोहल्ले में, किशोर गंज चौक एवं शिव गंज पर हुआ। इसके अंतर्गत पंछियों को पीने का पानी देने के लिये 1000 सकोरा (मट्टी के बर्तन) एवं दाना का पैकेट का वित्रण किया गया। साथ ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया की पंछियों को पानी एवं दाना अवश्य दें ताकी इस भीषण गर्मी में उनके प्राणों की रक्षा हो सके।आज के कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह -  शाखा राँची की ओर से रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, समुद्र नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह, सतीश मुंडा, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।

रांची : हिनू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक
Published / 2026-05-31 18:52:24
रांची : हिनू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक

हिनू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोकमौके पर डोरंडा थाना की पुलिस मौजूदटीम एबीएन, रांची। हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप महावीर मंदिर के गेट पर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांडु (पिता स्वर्गीय रमेश लोहरा) के रूप में हुई है। वह लोअर हिनू का निवासी था। परिजनों के अनुसार मृतक की माता पिंकी देवी हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। बताया जाता है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लोहरदगा : छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का ऐतिहासिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
Published / 2026-05-31 18:48:21
लोहरदगा : छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का ऐतिहासिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

लोहरदगा : छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का ऐतिहासिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्नयूनियन ने जताया सभी का आभारएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। किस्को मिडिल स्कूल मैदान में आज संपन्न हुए छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महाधिवेशन की अभूतपूर्व सफलता पर यूनियन परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू एवं अध्यक्ष निशित जायसवाल ने अधिवेशन में पधारे हजारों-हजार मजदूर भाइयों-बहनों, झारखंड सहित अन्य राज्यों से आये इंटक के वरिष्ठ नेताओं एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, जिला स्तर के यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सभी मजदूरों, कानून-व्यवस्था बनाये रखने वाले पुलिस प्रशासन तथा अधिवेशन को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रेस एवं मीडिया के सभी साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया है।यूनियन के अध्यक्ष निशित जायसवाल ने कहा है कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नागपुरी गीत संगीत के बीच मजदूरों की आवाज बुलंद हुई है। यूनियन सभी के सहयोग के लिए दिल से आभारी है और आगे भी मजदूर हित की लड़ाई इसी एकता के साथ जारी रहेगी मजदूर एकता, सांस्कृतिक गरिमा और हक की आवाज का यह महासंगम तभी सफल हो सका जब आप सभी ने तन-मन-धन से सहयोग किया। किस्को की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब माइंस मजदूरों की ताकत और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता जतायी, जिनकी प्रेरणा से किसको की धरती पर मजदूर एकता का यह महाकुंभ संभव हुआ। उन्होंने कहा है कि यूनियन आप सभी के इस स्नेह, समर्थन और सहभागिता के लिए कृतज्ञ है और भविष्य में भी मजदूर हित की लड़ाई में आपके सहयोग की अपेक्षा करती है। 

श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे
Published / 2026-05-31 16:24:04
श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे

श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगेपंडाल बनाने की तैयारी के लिए अगस्त को करेंगे भूमि पूजनरांची जिला स्कूल में श्री दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए रांची के उपायुक्त, एडीएम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारीयो का बैठक में की गयी प्रशंसाटीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री राम लला पूजा समिति की एक बैठक मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल के सभागार में समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी के अध्यक्षता में हुई। उपरोक्त बैठक में समिति की ओर से सेकड़ो की संख्या में पदाधिकारीयो और सदस्यों की उपस्थिती थी।आये हुए सभी माँ के भक्तों का स्वागत समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया।इस अवसर पर महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया की गत दो वर्षों से श्री राम लला पूजा समिति श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है। इस बार भी हम सभी तन मन और धन के साथ श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनाएंगे। जैसा कि ज्ञात है आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पूजा का आयोजन है।उन्होंने बताया गत दिनों  समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी के सानिध्य में अन्य पदाधिकारी के संग वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम का भ्रमण भ्रमण किया गया।सर्व सम्मति से यह तय किया गया की इस बार श्री रामलला पूजा समिति के तृतीय वर्ष पर रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वरवेद महामंदिर धाम (वाराणसी) का प्रारूप हम दशहरे के शुभ अवसर पर लेकर आ रहे हैं। श्री चौधरी व आजमानी ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्रारूप के संग 2024 में हमने श्री दुर्गापूजा के प्रथम वर्ष में प्रवेश किया था।द्वितीय वर्ष (2025) रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वामीनारायण मंदिर भुज (गुजरात) के प्रारूप को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया था। लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने इन दोनों मंदिरों का अवलोकन कर समिति के पूजा पंडाल की सराहना की थी।अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि स्वरवेद महामन्दिर के प्रारूप को बनाने में 60 दिन लगेंगे इस लिए आगामी अगस्त को समिति भूमि पूजन कर इस कार्य को प्रारंभ करेगी।कुणाल आजमानी ने कहा बिगत वर्ष श्री दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग के लिए रांची के उपायुक्त, एडीएम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को धन्यबाद सहित बधाई दी गई कि उन्होंने श्री दुर्गा पूजा के आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।स्वरवेद महामंदिर के निर्माण और क्षमता सहित वास्तु कला का उल्लेख महामंदिर  की विशेषता वाराणसी के सारनाथ से 4 किलोमीटर की दूरी पर उमरा गांव है जहां यह विशाल और सुंदर स्वरवेद महामंदिर धाम कई वर्षों की मेहनत के बाद 2023 में बनकर तैयार हुआ है।लगभग 3 लाख वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल में फैला यह सात मंजिला विशाल संरचना महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है, जहां एक साथ 20000 लोग बैठकर ध्यान कर सकते हैं इसकी ऊंचाई 180 फिट है निर्माण की झलक इसकी दीवारों पर मकराना संगमरमर और गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल कर किया गया है। जिन पर स्वरवेद के हजारों श्लोक दीवारों पर उत्कीर्ण है।यह मंदिर हजारों वर्षों तक आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान बना रहेगा। वही स्वरवेद महामंदिर धाम का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों 2023 में 100 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया गया था। इस मंदिर के अंदर  छोटी-छोटी कलाकृतियों का संगम है जिसे हम देखकर आत्मसात करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में स्वामी जी की मूर्ति है।अलौकिक अद्भुत महामंदिर को सूर्य प्रकाश में देख हम अभिभूत होंगे। वहीं रात्रि में रोशनी के कई कलर में मंदिरों का स्वरूप ओर भी सुंदर दिखायी देगा। रामलाल पूजा समिति के मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, राजेश कश्यप, संजय यादव, सी पी सिंह और नवीन जायसवाल है । इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री सी पी सिंह भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि श्री राम लला पूजा समिति, झारखंड का सबसे बड़ा पूजा समिति है इसमे सभी का तन, मन, धन से सेवा देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूजा समिति को किसी भी चीज की आवश्यकता होने पर मैं समिति में हमेशा उपलब्ध रहूंगा। इस अवसर पर कई मुख्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।इस अवसर पर समिति के महामंत्री श्री कुणाल अजमानी का पंजाबी हिंदू बिरादरी में अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनको समिति की ओर से पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया। धुर्वा से नीलम चौधरी जी (पार्षद) को  पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित और अभिनंदन किया गया।आज की बैठक में मुख्य रूप से समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश धेलिया, उपाध्यक्ष प्रेमचंद श्रीवास्तव, धीरज तनेजा, रोहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सह सचिव राजू पोद्दार, मनीष सराफ, प्रवीण सिंह, सह कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी,  प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत , सह बादल सिंह, दिलीप सोनी, रवि प्रकाश टूंना, विकास सिंह, रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल, रोहित पांडेय, अनिल गोयल, नीलम चौधरी, अनिल चौधरी, निर्मल जालान, महेश सोनी, पवन शर्मा, जितेन्द्र सिंघा, राजीव कुमार,अमन प्रसाद, शुभम मित्तल,रोहित शारदा, मनीष लोधा, शंभु प्रसाद, गोपाल सोनी, सोनू भारद्वाज सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री रामलला पूजा समिति रांची के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और मीडिया प्रभारी बादल सिंह ने दी। 

नंदलाल अग्रवाल जी का स्वागत और अभिनंदन
Published / 2026-05-31 16:15:25
नंदलाल अग्रवाल जी का स्वागत और अभिनंदन

नंदलाल अग्रवाल जी का स्वागत और अभिनंदनटीम एबीएन, रांची। गोविंदपुर, धनबाद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति, मीठे सरल स्वभाव रहित ब्यक्तित्व के धनी श्री नंदलाल अग्रवाल जी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनको बहुत बहुत हार्दिक बधाई ढेर सारी शुभकामनाएं।जैसा कि ज्ञात है श्री नंदलाल अग्रवाल जी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। उनके मनोनयन से झारखंड के युवाओं में नया उत्साह सहित राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का भरपूर सम्मान भी बढ़ा है।धनबाद यात्रा के क्रम में धार्मिक व सामाजिक सहित विभिन्न संस्थाओ से जुड़े ब्यवसायी  प्रमोद सारस्वत ने माननीय  नंदलाल जी अग्रवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित, स्वागत और उनका अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी।श्री सारस्वत ने बताया कि निश्चित ही  नंदलाल जी अग्रवाल अपने इस कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका के संग समाज हित में अपना भरपूर योगदान देकर समाज को एक जुट बनाने में सहयोग करेंगे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,916