Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद : तिलातांड़ में जंगल-झाड़ियों की आड़ में चल रहा अवैध कोयला डिपो, कार्रवाई की मांग
Published / 2026-09-21 21:54:24
धनबाद : तिलातांड़ में जंगल-झाड़ियों की आड़ में चल रहा अवैध कोयला डिपो, कार्रवाई की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत तिलातांड़ में जंगल और झाड़ियों की आड़ में बड़े पैमाने पर कथित अवैध कोयला डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और सीआईएसएफ को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। रत्नेश कुमार का आरोप है कि रात के अंधेरे में छोटे, बुलेरो वाहनों के जरिए कोयला लाकर इन डिपो में गिराया जाता है और बड़ी मात्रा में कोयले का भंडारण किया जाता है। इसके बाद कथित रूप से कोयले को ट्रकों में लोड कर भट्ठों तक भेजा जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीआईएसएफ की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद तिलातांड़ में कथित अवैध कोयला कारोबार कैसे जारी है? उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

धनबाद : कतरास में 11 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा बनी आस्था का केंद
Published / 2026-09-21 21:53:50
धनबाद : कतरास में 11 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा बनी आस्था का केंद

कतरास में गणेश उत्सव की धूम, 25 सितंबर तक भव्य मेले का आयोजन एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास, धनबाद। कतरास वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! गणेश चतुर्थी पर इस बार कतरास के पंजाबी मोहल्ला में गणेश पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित की गयी 11 फीट की विशाल और मनमोहक गणेश प्रतिमा पूरे कतरास में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ ही यहां लगने वाला भव्य मेला 25 सितंबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा। भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट पंजाबी मोहल्ला गणेश पूजा समिति हर साल की तरह इस साल भी भव्य आयोजन किया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 फीट की गणेश प्रतिमा को कोलकाता के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है। प्रतिमा की भव्यता, सुंदर पोशाक और आकर्षक लाइटिंग व फूलों से की गयी सजावट भक्तों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लग रही है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।  मेले में बच्चों के लिए खास इंतजाम - छिपकली झूला बना आकर्षण पूजा के साथ-साथ यहां लगने वाले मेले में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले में खास तौर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं, जिसमें - छिपकली / ड्रैगन झूला बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसके अलावा ब्रेक डांस, नाव झूला, और छोटे बच्चों के लिए मिनी ट्रेन जैसे झूले भी हैं। चाट-पकौड़ी, मिठाई और खिलौनों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी जा रही है। शाम ढलते ही मेले की रौनक और बढ़ जाती है। लाइटों से जगमगाता पूरा पंडाल और मेले का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। समिति की अपील - सपरिवार आएं और दर्शन करें पंजाबी मोहल्ला पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कतरास, बरोरा, बाघमारा और आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में आकर भगवान गणेश के दर्शन करें और मेले का आनंद लें।  समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और शांतिपूर्ण दर्शन के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गयी है। यह मेला 25 सितंबर तक हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा।

श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न
Published / 2026-09-21 19:38:55
श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न

एबीएन सोशल डेस्क। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा- रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, रांची) में आज दि.21.09.2026 (सोमवार) को समूह का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21 सितंबर 1961 को समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी ने मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। वर्त्तमान मे इस संस्था के 150 से अधिक शाखा देश विदेश मे अवस्थित हैं जिसके माध्यम से अनेक धार्मिक एवं जन कल्याणकारी कार्य आयोजित किये जा रहे हैं। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज प्रात: 5.30 बजे से रांची शहर में प्रभात फेरी (नगर भ्रमण) का आयोजन किया गया। जिसमे समूह के श्रद्धालु-सदस्यों ने सैकड़ो की संख्या मे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो से सर्वेश्वरी भजन के साथ नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी श्री सर्वेश्वरी समूह के परिसर से अघोर पथ होते हुए किशोर गंज चौक, न्यू मार्केट चौक, पिस्का मोड़, ओटीसी ग्राउंड, काजु बगान रोड, इटकी रोड, पिस्का मोड़, न्यू मार्केट चौक, हरमू रोड, किशोर गंज चौक होते हुए लगभग 7.00 बजे वापस आश्रम परिसर पहुंचा। तत्पश्चात आश्रम परिसर मे सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, गुरु पूजन एवं सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। तदुपरान्त समूह के सदस्यों द्वारा शहीद चौक स्थित शहीद स्थल में दीप दान किया गया। इसके बाद आश्रम के पंडाल मे एक लघु पारिवारिक विचार गोष्ठी प्रोफेसर सुदामा चौबे, सेवानिवृत -विभागाध्यक्ष - अर्थशास्त्र, संत जेवियर्स कॉलेज - रांची, की अध्यक्षता मे संपन्न हुई जिसमें अभय सहाय, मन्मथ नाथ देवघरिया, सोमेश पाण्डेय, समुद्रश्री नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्री सुदर्शन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह के आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान एवं महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में यशवन्त नाथ शाहदेव ने मंगलाचरण किया एवं सुश्री शाम्भवी सौम्या ने भजन प्रस्तुत किया। गोष्ठी का संचालन हेमन्त नाथ शाहदेव एवं धन्यवाद ज्ञापन यदुनाथ शाहदेव ने किया। स्थापना दिवस पर अपराह्न काल स्थानीय धार्मिक स्थलों मे झाडू वितरण तथा क्षितिज मूक बधीर विद्यालय में बच्चों के बीच फल एवं बिस्कुट के पैकेट वितरित किये गए। सामूहिक प्रसाद के पश्चात स्थापना दिवस के कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रांची एयरपोर्ट पर रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का स्वागत-अभिनंदन
Published / 2026-09-21 19:36:55
रांची एयरपोर्ट पर रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का स्वागत-अभिनंदन

टीम एबीएन, रांची। प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं वृंदावन की रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का रांची एयरपोर्ट पर धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व  प्रमोद सारस्वत ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। निमाई पाठशाला की ओर से जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रेणुका पुंडरिक गोस्वामी ने बच्चों एवं युवाओं को जीवनोपयोगी और व्यावहारिक सीख से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल टॉक, हरिनाम संकीर्तन, संवाद एवं सवाल-जवाब सत्र का आयोजन किया गया, साथ ही प्रतिभागियों को उनसे मिलने और संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के बाद वे सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर किशन गोयल, केशव अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी।

धनबाद : दिनदहाड़े गोलीबारी में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू और उसके साथी सद्दाम को लगी गोली
Published / 2026-09-21 19:36:19
धनबाद : दिनदहाड़े गोलीबारी में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू और उसके साथी सद्दाम को लगी गोली

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई, जिसमें गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान और उनके साथी सद्दाम को गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र मे सोमवार को भूली मोड़ क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गयी। अज्ञात अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान और उसके साथ मौजूद युवक सद्दाम पर फायरिंग कर दी। घटना में दोनों को गोली लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सानू खान का असर्फी अस्पताल और सद्दाम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घात लगाये अपराधियों ने की फायरिंग प्राप्त जानकारी के अनुसार, सानू खान और सद्दाम किसी काम से भूली मोड़ क्षेत्र गये थे। इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गयी। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गोलीबारी के पीछे के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद भूली मोड़ क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता का माहौल है।

धनबाद : खरखरी पंचायत में मुखिया पर मनमानी का आरोप
Published / 2026-09-21 19:34:07
धनबाद : खरखरी पंचायत में मुखिया पर मनमानी का आरोप

उप मुखिया ने बीडीओ से की शिकायत एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के खरखरी पंचायत की उप मुखिया नाजो बीबी ने मुखिया कुंदन कुमार रजक पर मनमानी करने और वार्ड सदस्यों का मान-सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाघमारा को 20 जुलाई को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की थी। आवेदन में उप मुखिया नाजो बीबी ने कहा है कि 2022 में पंचायत चुनाव के बाद से आज तक पंचायत में जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उसकी जानकारी वार्ड सदस्यों को नहीं दी जा रही है। पंचायत में न तो ग्राम सभा की बैठक बुलाई जा रही है और न ही वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की जा रही है। किस वार्ड में कौन सी योजना चल रही है और किस योजना में किस लाभुक का चयन हो रहा है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। आरोप है कि कार्य बाहर के ठेकेदारों से कराया जा रहा है। पूर्व वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के पति सह उप मुखिया प्रतिनिधि शेख नसरूद्दीन ने बताया कि वर्तमान में खरखरी उर्दू स्कूल में पानी ठंडा करने की मशीन लगाने का कार्य चल रहा है, जिसकी जानकारी न तो संबंधित वार्ड सदस्य को दी गई और न ही ग्राम सभा हुई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने बीडीओ से इसकी शिकायत की थी, जिस पर आश्वासन तो मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।उप मुखिया नाजो बीबी ने पूरे मामले की जांच कर वार्ड सदस्यों का मान-सम्मान बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत डीडीसी धनबाद से करेंगी। मामले में खरखरी पंचायत के मुखिया कुंदन रजक का पक्ष नहीं मिल पाया, मुखिया का पक्ष मिलते ही उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा।

धनबाद : लोयाबाद कनकनी कोलियरी में ओबी डंप का कड़ा विरोध
Published / 2026-09-21 19:33:15
धनबाद : लोयाबाद कनकनी कोलियरी में ओबी डंप का कड़ा विरोध

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद कनकनी कोलियरी में संचालित रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा सेंद्रा जोगता 11 नंबर में ओबी डंप करने का कड़ा विरोध ग्रामीणों ने रविवार को किया। इस दौरान कोलियरी पीओ धीरज कुमार सिन्हा और ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद कोलियरी प्रबंधन ने दुसरी तरफ ओबी गिराने का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। दिन के करीब 11 बजे महिला पुरुष ग्रामीण सेंद्रा जोरिया नदी के पास पहुंच कर ओबी डंप करने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस ओबी डंप से उन लोगों के घरों पर पड़ेगा। अत्यधिक ओबी से उन लोगों के आवास कभी धंस सकता है इसलिए यहां पर ओबी डंप नहीं होने दिया जायेगा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तकरार चली।पीओ धीरज कुमार और प्रबंधक रोहित कुमार ने दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया। मंगलवार को कोलियरी कार्यालय में वार्ता होने पर सहमति बनी इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हो गया। विधि व्यवस्था संधारण के लिए मौके पर जोगता थाने की पुलिस और भारी संख्या में सीआईएसएफ जवान मौजूद थे। विरोध करने वालों में रवि कुमार, इंद्रजीत भुइयां, पारो देबी, सोनबा देवी, चमेली देबी, पुनम देवी, गुड़िया देवी, अंजु देवी सहीत दर्जनों महिला शामिल थी।

डॉक्टर काजल ने MBBS कर सुड़ी समाज का बढ़ाया मान : गौतम मंडल
Published / 2026-09-21 12:08:42
डॉक्टर काजल ने MBBS कर सुड़ी समाज का बढ़ाया मान : गौतम मंडल

डॉक्टर काजल ने MBBS कर सुड़ी समाज का बढ़ाया मान : गौतम मंडलतोपचाची की बेटी चीराबाद के अधिवक्ता धिरेन मंडल व रेखा मंडल की सुपुत्री तथा जिला संचालन समिति के सदस्य गौरचंद मंडल की भतीजी डॉक्टर काजल कुमारी ने MBBS की परीक्षा पास कर सुड़ी समाज का नाम किया रोशन : गौतम मंडलएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में  केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और प्रखंड के पदाधिकारीयो ने डॉक्टर साहिबा काजल मंडल को मिठाई खिलाकर ,अंग वस्त्र औंढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि डॉक्टर काजल की सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है,उसने मेहनत, लगन और आत्म विश्वास से यह मुक़ाम हासिल किया है।समाज के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर के रूप में देश और समाज की सेवा करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रेमियों ने बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी। 

धनबाद : कतरास में भू-धंसान को लेकर फिर उठी आवाज
Published / 2026-09-21 12:03:39
धनबाद : कतरास में भू-धंसान को लेकर फिर उठी आवाज

धनबाद : कतरास में भू-धंसान को लेकर फिर उठी आवाजकतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध भू-धंसानजमीन की सुरक्षा और खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर तकनीकी जांचखतरनाक स्थानों की पहचान और स्थायी समाधान की  रखी मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास कोयलांचल में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं के बीच लोगों की चिंता एक बार फिर सड़क पर दिखाई दी। कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से मशाल जुलूस निकालकर भू-धंसान, जमीन की सुरक्षा और खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाई गई। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों की तकनीकी जांच, खतरनाक स्थानों की पहचान और स्थायी समाधान की मांग रखी। साथ ही अवैध खनन को लेकर उठ रहे सवालों की जांच और जिम्मेदार विभागों से आवश्यक कार्रवाई की मांग भी सामने आई। लोगों का कहना है कि कतरास की जमीन और यहां रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। BCCL, DGMS और प्रशासन की भूमिका को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल और मांगें उठाई गईं।मशाल जुलूस के माध्यम से लोगों ने संदेश दिया कि भू-धंसान का मुद्दा केवल जमीन का नहीं, बल्कि घर, रोजी-रोटी, सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है।अब देखने वाली बात होगी कि प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और स्थायी समाधान को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

पेज 57 / 1777 (कुल खबरें: 15986)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.