Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद : सांसद के भाई की कार के धक्के से महिला-बच्ची घायल
Published / 2026-09-23 16:19:51
धनबाद : सांसद के भाई की कार के धक्के से महिला-बच्ची घायल

धनबाद सांसद ढुलू महतो के भाई लक्ष्मण महतो की कार से हादसा, महिला-बच्ची घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। काको-गोल बिल्डिंग 8 लेन में मारुति भट्ठा शक्ति चौक के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हुंडई आई-20 कार संख्या JH 10 BG-7853 की चपेट में आने से दोनों घायल हुए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद लक्ष्मण महतो ने भी ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। लक्ष्मण महतो के अनुसार, सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण वाहन के शीशे पर पानी आ गया और सड़क पर चक्का स्लिप करने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि महिला के पैर में चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

कोडरमा : खटारा और अनियंत्रित सीएनजी ओमनी पलटी, 4 नौनिहाल घायल
Published / 2026-09-23 16:17:05
कोडरमा : खटारा और अनियंत्रित सीएनजी ओमनी पलटी, 4 नौनिहाल घायल

स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ खटारा और सीएनजी चालित अनियंत्रित ओमनी पलटी, 4 नौनिहाल घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, ​चंदवारा (कोडरमा)। तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत हरली पावर सबस्टेशन के समीप बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। एपीएस (भादोडीह) स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों को लेकर जा रही एक ओमनी वैन (JH 10A 4/6542) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार चार मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।​स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से बच्चों को बाहर निकाला और तिलैया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 8 वर्षीय अमन कुमार, 8 वर्षीया साधिका समेत दो अन्य बच्चे शामिल हैं। एक मासूम के सिर पर गंभीर चोट आई है।​लोहे के बेंच पर ठूंसे गए थे बच्चे, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन फेल प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वैन न केवल अत्यंत जर्जर अवस्था में थी, बल्कि बच्चों को बैठाने के लिए उसमें लोहे के असुरक्षित बेंच ठोंके गए थे। जांच में पाया गया कि इस वाहन का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस प्रमाण पत्र लंबे समय से फेल है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन धड़ल्ले से इस खटारा वाहन से 8 से 10 वर्ष के छोटे बच्चों को ढो रहा था।​सीएनजी संचालित खटारा वाहन बना चलता फिरता बम​वाहन सीएनजी चालित बताया जा रहा है। जर्जर स्थिति में सीएनजी वाहन का इस तरह उपयोग करना किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पलटने के बाद वाहन में गैस रिसाव या आग लगती, तो कई मासूमों की जान जा सकती थी।​बड़ा सवाल आखिर कब जागेगा शिक्षा विभाग और प्रशासन?​इस हादसे ने निजी स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली और शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.​मोटर वाहन अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूली वाहनों के लिए जारी दिशा-निर्देशों (जैसे- सुरक्षित सीटें, ग्रिल, स्पीड गवर्नर, वैध फिटनेस) की सरेआम धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही हैं?​फिटनेस फेल और अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों को सड़कों पर चलने की छूट किसने दी​क्या शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?​ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से मांग की है कि दोषी स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ बंद हो सके।

कोडरमा : ताराटांड़ में 48वां सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाएगी नई कमेटी
Published / 2026-09-23 16:01:25
कोडरमा : ताराटांड़ में 48वां सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाएगी नई कमेटी

ताराटांड़ में 48वां सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय, नई कमेटी गठितएबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति ताराटांड़ की बैठक आयोजित कर इस वर्ष 48वां दुर्गापूजा महोत्सव भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन की घोषणा की गई। आय-व्यय का विवरण नरेंद्र प्रकाश आर्य ने प्रस्तुत किया।बैठक में सर्वसम्मति से उदय सिंह को अध्यक्ष, राजू साव, अविनाश कपसीमे, आशीष कपसीमे एवं राजकुमार आर्य उर्फ सोनू को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं विनय लोहानी को सचिव तथा पंकज तर्वे एवं रणधीर कपसीमे को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई।नरेंद्र प्रकाश आर्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि सुरेश प्रसाद एवं अनिल भदानी को उपकोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं नवीन कुमार आर्य, राजेश भदानी, अजीत सेठ, अतुल कपसीमे एवं राजीव कुमार को मेला मंत्री बनाया गया।इसके अलावा हिमांशु आर्य, मुरारी प्रसाद, सत्य प्रकाश आर्य, कुणाल कपसीमे, हिमांशु शर्मा एवं मोहित कपसीमे सहित अन्य सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया। नंद किशोर गुप्ता, राजय वर्मा, ज्ञान प्रकाश आर्य, गणेश स्वर्णकार एवं मुरली साव को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव को आकर्षक एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

धनबाद : भूली मोड़ गोलीकांड में सानू के बयान पर प्रिंस समेत कई नामजद
Published / 2026-09-23 12:26:41
धनबाद : भूली मोड़ गोलीकांड में सानू के बयान पर प्रिंस समेत कई नामजद

भूली मोड़ गोलीकांड : सानू खान के फर्द बयान पर प्रिंस खान समेत कई नामजदएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। वासेपुर के भूली मोड़ पर सोमवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में बैंक मोड़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। असर्फी अस्पताल में इलाजरत नसीम खान उर्फ सानू खान के फर्द बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में प्रिंस खान समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।एफआईआर के मुताबिक, सानू खान ने प्रिंस खान, उसके भाई गोपी खान, बंटी खान, गोडविन खान, प्रिंस के पिता नासिर खान, साला अरशद उर्फ रितिक खान और सुधीश ओझा समेत कई लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। प्राथमिकी में कुछ अज्ञात आरोपियों का भी उल्लेख किया गया है। ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के फर्द बयान पर आधारित हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।बताया गया है कि सोमवार दोपहर करीब 11:15 बजे भूली मोड़ पुल के नीचे बाइक सवार दो हमलावरों ने सानू खान को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी में सानू खान के अलावा कुमकुम और दुकानदार सद्दाम भी घायल हो गए।वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से वासेपुर ट्रेनिंग स्कूल की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब प्राथमिकी में दर्ज आरोपों, घटनास्थल के साक्ष्यों और अन्य तकनीकी एवं प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

धनबाद : आज भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट
Published / 2026-09-23 12:18:48
धनबाद : आज भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट

आज धनबाद में संभलकर! भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का खतराएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन बुधवार को और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 सितंबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 28 सितंबर तक कई इलाकों में मेघ गर्जन, आंधी और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है।3–4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान लगातार बारिश के कारण अगले दो-तीन दिनों में धनबाद का तापमान करीब 3–4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 33°C रहा, जो घटकर लगभग 29°C तक पहुंच सकता है।सावधानी जरूरीआंधी-वज्रपात और तेज बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। 

धनबाद : कल स्वतः स्फूर्त बंद रहेगा कतरास
Published / 2026-09-23 12:14:08
धनबाद : कल स्वतः स्फूर्त बंद रहेगा कतरास

धनबाद : कतरास की जनता का आहवान गुरुवार को करेगी पूर्णतः स्वतः बंदएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक बैठक राजस्थानी समाज भवन में संम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कतरास और भुंधसान से प्रभावित सभी क्षेत्र के लोगों से पूर्णतः अपनी-अपनी प्रतिष्ठान को बंद करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गुरुवार को आम जनता अपने प्रतिष्ठान को बन्द करके देगी चट्टानी एकता का परिचय।लोगों ने कहा की कतरास की जनता कतरास क्षेत्र को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। लोगों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन यदि नहीं चेता और भूधसान नहीं बन्द करवाया तो कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा 12 एरिया का चक्का जाम करेगी। बैठक की अध्यक्षता किशोरी गुप्ता ने किया संचालन चुन्ना यादव ने किया।बैठक में प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, चुन्ना यादव, मनोज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजकुमार मधु, राजेश स्वर्णकार, पंकज गुप्ता, मो अमान, बबलू भगत, मो अफसर उर्फ छोटू, कौशर खान, अशोक चौधरी, अशोक गुप्ता, मो महबूब, इम्तियाज मास्टर, रियाज बीड़ी, मदन झा, साजिद अंसारी, तौहीद, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश जेठवा, राजकुमार अग्रवाल, विनय कृष्ण गुप्ता, रितेश गुप्ता, अर्जुन तिवारी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।

धनबाद : दिन में बैठक और विरोध, रात में कोयले की बेखौफ तस्करी!
Published / 2026-09-23 12:10:09
धनबाद : दिन में बैठक और विरोध, रात में कोयले की बेखौफ तस्करी!

धनबाद : दिन में बैठक और विरोध, रात में कोयले की बेखौफ तस्करी!कौन बना रहा कतरास की जनता को बेवकूफ?क्या कोयलांचल का अस्तित्व अब अपने अंतिम दौर में है?एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास  कोयलांचल की जनता से अब कुछ छिपा नहीं है। अवैध खनन और कथित कोयला तस्करी ने कतरास समेत आसपास के इलाकों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन के कारण कोयले के बड़े-बड़े पिलर काटे जा रहे हैं, जिसका असर जमीन धंसने, भू-धंसान, घरों के उजड़ने और जान-माल के नुकसान के रूप में सामने आ रहा है।इन घटनाओं के बावजूद इलाके में अवैध कोयला कारोबार और तस्करी के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि रात के अंधेरे में कोयला लदे मिनी हाइवा और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। आरोप यह भी है कि वाहनों के आवागमन के लिए रास्तों और समय को लेकर एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है।।इसी बीच कतरास में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर विरोध तेज हो गया है। कतरास कर्मिक मंच की बैठक में बड़ी संख्या में लोग जुटे और कतरास को बचाने का संकल्प लिया गया। वहीं कतरास संघर्ष मोर्चा की ओर से सीएमडी और कोयला मंत्री का पुतला दहन कर अवैध खनन बंद करने की मांग की गई। इसके बाद 24 सितंबर को कतरास बंद का आह्वान भी किया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या केवल बैठक, विरोध और बंद से कतरास का अस्तित्व बच पाएगा?स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल चर्चा में है कि जिस इलाके में दिन में अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठती है, उसी इलाके में रात के समय कथित तौर पर कोयला लदे वाहनों की आवाजाही कैसे जारी रहती है? लोगों का आरोप है कि रात के समय कई सड़कों पर अंधेरा रहता है और इसी दौरान कोयला ढुलाई का खेल चलता है।ऐसे में कतरास की जनता को अब खुद भी सजग होने की जरूरत है। विरोध के साथ-साथ उन गतिविधियों पर भी नजर रखने की जरूरत है, जो कथित तौर पर रात के अंधेरे में संचालित होती हैं।कतरास को बचाने की लड़ाई सिर्फ नारों और बैठकों तक सीमित रहेगी या अवैध खनन और कथित तस्करी के खिलाफ जमीन पर ठोस कार्रवाई भी होगी—यही आने वाला समय बताएगा।

एचईसी के मजदूर संघ के महामंत्री ने सीएमडी संग की वेतन-प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा
Published / 2026-09-22 21:55:40
एचईसी के मजदूर संघ के महामंत्री ने सीएमडी संग की वेतन-प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा

एचईसी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीएमडी से मिले मजदूर संघ के महामंत्री, वेतन-प्रमोशन समेत इन मुद्दों पर चर्चा टीम एबीएन, रांची। हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के करीब दो हजार कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर एचईसी मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को दिल्ली में एचईसी के सीएमडी केएस मूर्ति से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों के बकाए वेतन, चिकित्सा सुविधा, बच्चों की फीस में रियायत, प्लांट के पुनरुद्धार और कर्मियों के प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ की ओर से कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी गयी। बकाये वेतन भुगतान की मांग पर चर्चा इस मुलाकात के दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा वेतन भुगतान का रहा। संघ के महामंत्री ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रबंधन से हर माह नियमित रूप से वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि कर्मियों की आर्थिक समस्याओं को कम किया जा सके। पारस अस्पताल में फ्री ओपीडी की मांग पारस अस्पताल में फ्री ओपीडी की मांग भी एचईसी के सीएमडी के समक्ष रखी गयी। संघ ने कहा कि जिस तरह पहले एचईसी प्लांट अस्पताल में मेडिकल बुक के आधार पर कर्मियों को इलाज की सुविधा मिलती थी, उसी व्यवस्था को पारस अस्पताल में भी लागू किया जाये। कर्मचारियों को मेडिकल बुक के आधार पर नि:शुल्क ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी। स्कूल फीस में रियायत का मुद्दा उठा एचईसी परिसर में संचालित विद्यालयों में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की फीस में रियायत का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने बच्चों की फीस कम करने की मांग की। इस पर सीएमडी की ओर से बताया गया कि विद्यालय प्रबंधन के साथ इस संबंध में बैठक कर जानकारी ली गयी है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा। एसईसी के तीनों प्लांट के पुनरुद्धार की चर्चा बैठक में एचईसी के तीनों प्लांट के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की गयी। संघ ने प्लांट को पूरी क्षमता के साथ कार्यशील बनाने के लिए कार्यशील पूंजी की व्यवस्था की मांग रखी। साथ ही बैंक को हर माह करीब तीन करोड़ रुपये ब्याज भुगतान किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस पर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात कर मंत्रालय के सहयोग से समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा।

लघु उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में सीएमपीडीआई का कदम सराहनीय : जीवीएस शास्त्री
Published / 2026-09-22 21:50:45
लघु उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में सीएमपीडीआई का कदम सराहनीय : जीवीएस शास्त्री

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांके रोड स्थित सीएमपीडीाआई के रविन्द्र भवन में छोटे उद्योग और महिला उद्यम से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने के लिये एक उद्योग मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में कई उद्यमियों ने जिसमें विशेष तौर पर महिलाओं को आमंत्रित किया गया है अपने निर्माण के साथ मेले में प्रस्तुत हुई। इस मेले में लघु और मध्यम उद्योग के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार की सुविधा मिलती है। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सह मोटिवेटर-काउंसलर जीवीएस शास्त्री ने लघु उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में सीएमपीडीआई का कदम सराहनीय बताया।

पेज 55 / 1777 (कुल खबरें: 15986)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.