एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के मंदिर श्री सिद्धि विनायक मंदिर के निर्माण हेतु मंदिर समिति लोहरदगा की एक बैठक लोहरदगा के गणपति नगर मंदिर स्थल के समीप श्री लालमोहन प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में निर्णय लेते हुए सर्वप्रथम मंदिर निर्माण कार्य संपूर्ण करने हेतु एक श्री सिद्धि विनायक मंदिर संचालन समिति का गठन किया गया। 11 से अधिकतम 21 सदस्यों का चयन करना तय किया गया। आज मंदिर निर्माण हेतु 11 संचालन समिति के सदस्यों का चयन किया गया। अतिरिक्त 10 सदस्यों को आगे की बैठक में जोड़ा जायेगा। इस समिति में लाल मोहन प्रसाद केशरी, दीपक साहू, मुरारी चौरसिया, चांदमल पोद्दार, लालू साहू, वार्ड पार्षद दिनेश पांडे, संदीप पोद्दार, कन्हैया राजगढ़िया, डॉ संतोष कुमार गुप्ता, मनीष राजगढ़िया, आशीष सिंह (पिंटू) शामिल हैं। 11 सदस्यों का चयन किया गया मंदिर निर्माण हेतु दान प्राप्त करने के लिए एक रसीद बुक छपाने का निर्णय लेते हुए मंदिर के निर्माण कार्य का होने वाले आय व्यय का पूरा लेखा जोखा संचालन समिति के लालू साहू और मुरारी चौरसिया को चयन कर नियुक्त किया गया। श्री सिद्धि विनायक मंदिर निर्माण के हो रहे कार्यों के देख रेख हेतु निर्माण सहायक दीपक साहू और संदीप पोद्दार का चयन किया गया। मंदिर निर्माण करने हेतु ओर कार्यों की देखरेख और विचार विमर्श हेतु मंदिर संचालन समिति की बैठक हर 15 से 21 दिन में सुविधा अनुसार रखना तय किया गया है। बैठक में बताया गया कि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से लेकर, जमीन दान के बाद जमीन की पीलिंथ से लेकर अभी तक आज 22 सितंबर 26 तक का जो मंदिर निर्माण कार्य में खर्च आदि हुए हैं। जो सामग्री अभी तक स्थल में रखी है वो जमीन दाता परिवार के परिवारिक सदस्यों ने अपने इच्छा और सहयोग से निर्माण कार्य में सहयोग किया है इसका आगे कोई बकाया या लेन देन नहीं रहेगा। मंदिर के जमीन दानदाता परिवार ने बताया कि मंदिर निर्माण हेतु पूर्व में ही बैंक अकाउंट खोलने की पूरी प्रकिया की जा चुकी है, जो जल्द ही रजिस्टर्ड होकर मंदिर का पेन कार्ड आदि के साथ विधिवत बैंक खाता खुल जायेगा जो मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित होगा। कल 23 सितंबर से आगे जो भी कार्य होगा मंदिर संचालन समिति के माध्यम से होगा, उसमें भी और जरूरत अनुसार पूर्णत: सहयोग किया जायेगा। मंदिर स्थल पर मंदिर के परिसर में निकाली गयी दुकान मंदिर संचालन समिति लोहरदगा के अंतर्गत कर दिया गया है, जिसका किराया आदि जो मिलेगा वो मंदिर के रख रखाव पूजन में लगेगा। अंत में मंदिर संचालन समिति लोहरदगा की बैठक को चांदमल पोद्दार ने आये हुए सभी लोगों को धन्यवाद देकर बैठक समाप्ति की घोषणा की।
एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के आटो चालक की जघन्य हत्या टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जघन्य हत्या कर दी गयी है। धुर्वा थाना क्षेत्र में चुटिया के आटो चालक की हत्या की गयी। धुर्वा इलाके में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गयी। जिसमें आॅटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रांची के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक की पहचान चुटिया निवासी शोभन राय के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा टीम एबीएन, रांची। रांची के कोकर इलाके में एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गयी। आग लगने की वजह से इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। बाइक में आग लगने की यह घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू पाया गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। लेकिन बाइक सवार युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
सांसद सुखदेव भगत ने पूजा स्थल का किया निरीक्षण एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। मैंना बगीचा, लोहरदगा में नव युवक सरना समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से करमा पूजनोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। आज लोहरदगा लोकसभा सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत पूजा स्थल पहुंचे और वहां कराये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सांसद ने कहा कि करमा पूजा हमारी आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और भाईचारे का महान पर्व है। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने संदेश देते हुए कहा कि करम पर्व प्रकृति पर्व, बहनों के स्नेह और भाईचारे का प्रतीक है। मैंना बगीचा में विगत कई वर्षों से हम सब मिलकर जिस श्रद्धा और उल्लास के साथ करमा पूजनोत्सव मनाते आ रहे हैं, इस वर्ष भी उसे उसी भव्यता के साथ मनायेंगे। मेरी कोशिश रही है कि यह उत्सव सिर्फ पूजा न रहे, बल्कि हमारी संस्कृति, लोकगीत, मांदर की थाप और आदिवासी अस्मिता का उत्सव बने। पूजा स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था के निर्देश मैंने दिये हैं। मैं लोहरदगा की समस्त जनता, माताओं-बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन उत्सव को सफल बनायें। करम देवता से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आये।
टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 22 सितंबर 2026 को एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में आयोजित किया गया। मौके पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गेंदा, रजनीगंधा, गुलाब एवं तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारंभ किया गया। हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया, अलबेली इनकी सरकार रटे जा नाम प्यारे, श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है, हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया, श्याम सुंदर मेहर की नजर इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। मौके पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा, फल, खीर-चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनीयां, गौरव परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। नोट - कल दिनांक 23 सितंबर 2026 को द्वादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम प्रभु को संध्या 4:30 बजे खीर चूरमा का भोग अर्पित किया जायेगा।
डीएवी शिक्षा दीप विद्यालय में हिंदी दिवस समारोह आयोजितभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन पर हुआ मंथनटीम एबीएन, रांची। हिंदी पखवाड़ा के तहत को डीएवी शिक्षा दीप विद्यालय में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उसके संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के पूर्व कुलपति प्रो. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्य वक्ता विद्या भारती विद्यालय, झारखंड के निरीक्षक अमरकांत झा ने कहा कि मातृभाषा और भारतीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं सहज बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद के संस्थापक प्राचार्य डॉ. वासुदेव प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि भाषा किसी भी राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना की आधारशिला होती है। विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि हिंदी को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान, चिंतन और अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम के रूप में देखने की आवश्यकता है। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के. श्रीवास्तव ने हिंदी के व्यापक अकादमिक एवं सामाजिक उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी का विकास तभी सार्थक होगा, जब इसे ज्ञान-विज्ञान, तकनीक और उच्च शिक्षा से निरंतर जोड़ा जाए।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बालेश्वर पाठक रहे।इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक ने किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सूरज कुमार, उप प्राचार्य सुनीता मिश्रा, कल्याण पांडे, गौरव कुमार झा, चेतना उपाध्याय, रबीता कुमारी, रीता सिंह, शिव किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। वंदे मातरम गीत के 150वां वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लोहरदगा सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वाधान में दिनांक 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे मनोकामना मंदिर बरवाटोली में सामूहिक वंदे मातरम गीत गाया जाएगा। लोहरदगा के राष्ट्रवादी, देशभक्त अभिभावक, शिक्षक, फौज में सेवा देने वाले फौजी, पुलिस पदाधिकारी सहित बच्चे सभी से अनुरोध है कि सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।यह कार्यक्रम (वंदे मातरम गान) समय 11 बजे भारत देश के सभी हिस्सों से सामूहिक एक समय पर प्रारंभ कर दी जाएगी इसलिए समय पर विशेष ध्यान दें,, भारत माता की जय, वंदे मातरम।
लोहरदगा : गुदरी बाजार में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटनसांसद सुखदेव भगत बोले- पूजा के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की धारा भी बहेएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। शहर के गुदरी बाजार स्थित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार कोh किया गया। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत, समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश साहू, महामंत्री कुणाल वर्मा, संरक्षक प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।उद्घाटन के मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना में शक्ति और भक्ति के साथ अपनापन, भाईचारा और समन्वय की भावना भी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि पूजा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से समाज को एक सूत्र में जोड़ने और लोगों के बीच प्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास भी होना चाहिए।सांसद ने कहा कि भारत की शाश्वत परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की जड़ें काफी गहरी हैं। इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम करे, ऐसी उनकी अपेक्षा है। उन्होंने समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश साहू को ऊर्जावान बताते हुए उनके नेतृत्व में पूजा आयोजन को बेहतर तरीके से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई।सुखदेव भगत ने कहा कि सांसद के साथ-साथ लोहरदगा का बेटा और एक भाई होने के नाते भी वे समिति के साथ खड़े हैं। समिति की ओर से जो भी अपेक्षा होगी, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। डुमरी के इसरी बाजार चौक के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धनबाद की ओर से आ रहा झाड़ू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार, इसरी बाजार रेलवे फाटक पार करने के बाद ट्रक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। इसके बाद चौक से कुछ पहले कावेरी होटल के समीप ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या जान जाने की सूचना नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.