श्री जैन श्वेताम्बर संघ ने जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा में किया शोभायात्रा और क्षमापना कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से शोभायात्रा एवं क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्वाधिराज पर्युषण के समापन के शुभ अवसर पर जैन मंदिर डोरंडा में सकल जैन श्वेताम्बर समाज का आज मंदिर में क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से आज दिनांक 20-09-26 को भगवान की शोभायात्रा मंदिर से सुबह 8:30 बजे गाजे बाजे के साथ निकली। शोभा यात्रा में गायक अक्षय सेठिया एवं सहयोगी भजन मंडली के भजनों को सुनकर भक्तगण झूम रहे थे!शोभायात्रा मंदिर जी से निकल कर तुलसी चौक, ए.जी.मोड़, हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची! शोभायात्रा में काफ़ी संख्या में महिलाए, बच्चे एवं समाज के लोग शामिल हुए।मंदिर मे सभी तपस्या करने वालों तपस्वीयों का बहुमान किया गया, जिसमे सुरेश बोथरा, विशाल दस्साणी आदि सभी की, अनुमोदना की गयी! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक उपमंत्री श्रीमान ज्योति सिंह मथारू जी शामिल हुए, उन्होंने क्षमापना पर अपने उदगार व्यक्त किये। तत्पश्चात मंदिर में 11:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमे बच्चों के द्वारा धार्मिक गीत, मनमोहक नृत्य आदि प्रस्तुत किये गए साथ ही नाट्य मंचन के माध्यम से मनुष्यों के कर्मों के आधार पर मिलनेवाले स्वर्ग नर्क के झलकियां दिखायी गयी एवं तीर्थंकर भगवान के संदेशों को बताया गया, जिसमे मुख्य रूप से खुशबु, श्रुति, रिद्धि, गरिमा, काव्या आदि ने भाग लिया। घेवर चंद नाहटा ने क्षमापना पर अपने विचार रखे। दोपहर 1 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ! तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, मुख्य संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अमरचंद बैंगानी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में में मुख्य रूप से छोटे अनिल कोठारी, अशोक सुराणा, राजेश पिंचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, संजय कोठारी, प्रमोद बोथरा, संतोष बेगाणी, ज्योति रामपुरिया, शशि कोठारी, सुशीला सेठिया, सोनल नाहटा आदि एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।
श्री जैन श्वेताम्बर संघ ने जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा में किया शोभायात्रा और क्षमापना कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से शोभायात्रा एवं क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्वाधिराज पर्युषण के समापन के शुभ अवसर पर जैन मंदिर डोरंडा में सकल जैन श्वेताम्बर समाज का आज मंदिर में क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से आज दिनांक 20-09-26 को भगवान की शोभायात्रा मंदिर से सुबह 8:30 बजे गाजे बाजे के साथ निकली। शोभा यात्रा में गायक अक्षय सेठिया एवं सहयोगी भजन मंडली के भजनों को सुनकर भक्तगण झूम रहे थे!शोभायात्रा मंदिर जी से निकल कर तुलसी चौक, ए.जी.मोड़, हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची! शोभायात्रा में काफ़ी संख्या में महिलाए, बच्चे एवं समाज के लोग शामिल हुए।मंदिर मे सभी तपस्या करने वालों तपस्वीयों का बहुमान किया गया, जिसमे सुरेश बोथरा, विशाल दस्साणी आदि सभी की, अनुमोदना की गयी! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक उपमंत्री श्रीमान ज्योति सिंह मथारू जी शामिल हुए, उन्होंने क्षमापना पर अपने उदगार व्यक्त किये। तत्पश्चात मंदिर में 11:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमे बच्चों के द्वारा धार्मिक गीत, मनमोहक नृत्य आदि प्रस्तुत किये गए साथ ही नाट्य मंचन के माध्यम से मनुष्यों के कर्मों के आधार पर मिलनेवाले स्वर्ग नर्क के झलकियां दिखायी गयी एवं तीर्थंकर भगवान के संदेशों को बताया गया, जिसमे मुख्य रूप से खुशबु, श्रुति, रिद्धि, गरिमा, काव्या आदि ने भाग लिया। घेवर चंद नाहटा ने क्षमापना पर अपने विचार रखे। दोपहर 1 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ! तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, मुख्य संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अमरचंद बैंगानी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में में मुख्य रूप से छोटे अनिल कोठारी, अशोक सुराणा, राजेश पिंचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, संजय कोठारी, प्रमोद बोथरा, संतोष बेगाणी, ज्योति रामपुरिया, शशि कोठारी, सुशीला सेठिया, सोनल नाहटा आदि एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।
स्व. उदय शंकर ओझा जी के योगदान को समाज भूल नहीं सकता : लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशनएबीएन सेंट्रल डेस्क। रांची पँडरा मुख्य बाजार प्रांगण में आज स्वर्गीय उदय शंकर ओझा जी की श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि समारोह संपन्न हुआ। इस श्रद्धांजलि सभा में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने शामिल होकर स्वर्गीय उदय शंकर ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके परिजन एवँ युवा नेता ललित नारायण ओझा, दीपक ओझा सहित बहुत सारे गणयमान्य एवं माननीय उपस्थित थे। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कवलजीत सिंह ने कहा कि उनका योगदान समाज कभी नहीं भूलेगा, चाहे मजदूर नेता के रूप में ,धार्मिक एवं सामाजिक अगुआ के रूप में, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज के लिए समर्पित की थी। वे लोहरदगा- गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के हर आंदोलन एवं कार्यक्रम में लोहरदगा जाकर शामिल होते थे, उनके मार्गदर्शन में हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है. आज हम लोग सच्चे दिल से उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगमकरम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतनाएबीएन न्यूज नेटवर्क, कुडू/ लोहरदगा। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा प्रखण्ड समिति, आदिवासी छात्र संघ प्रखण्ड समिति के तत्वावधान में कुडू प्रखण्ड के नवाटोली स्थित मंगल बाजार मैदान एवं शहीद हलधर-गिरधर खेल मैदान टीको पोखरा टोली में रविवार को करम पूर्व संध्या सह मिलन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के इस महाकुंभ में हजारों लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को उत्सवी माहौल में सराबोर कर दिया। मंगल बाजार मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा, लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुखदेव भगत मुख्य रूप में उपस्थित थे। अतिथियों का मांदर की थाप, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और सांस्कृतिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, प्रकृति प्रेम और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का सच्चा पुजारी रहा है और उसकी संस्कृति जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को कमजोर करता है। उन्होंने समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने, शिक्षा, सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मांदर और नगाड़ों की गूंज के बीच देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर करम पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत रूप प्रदान किया। मौके पर आलोक साहु, पूर्व जिला अध्यक्ष रीना भगत, विकास लाल, विक्की खान, मुखिया सुष्मा देवी, ललिता उरांव समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।समारोह के सफल आयोजन में शंकर उरांव, राहुल उरांव, बिरसा उरांव, सुशील उरांव, विनय कुजूर, अर्जुन उरांव, रमेश उरांव, शनिदेव भगत, रूपनारायण उरांव, चामु भगत, शिवु उरांव, रामदयाल उरांव, खदीश्वर उरांव, राजकिशोर उरांव, फल्गु उरांव, सुनील उरांव, जलेश्वर उरांव, वीर उरांव, नेमरा उरांव, सुदर्शन उरांव, केशर उरांव, बिसुन उरांव, सरोज उरांव, जगरनाथ उरांव, तेजनाथ उरांव, सोमरा उरांव, बुढ़न उरांव, गनपत उरांव, बलदेव उरांव, रतन उरांव, गजरा उरांव, सुकरा उरांव सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धनबाद : लिलोरी स्थान श्मशान घाट में अतिक्रमण का राजेश स्वर्णकार ने किया विरोधएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने लिलोरी स्थान स्थित श्मशान घाट परिसर में हो रहे निर्माण व बाउंड्री निर्माण को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट और मां तारा मंदिर को जिस तरह से बाउंड्री देकर अलग किया जा रहा है, उससे आने वाले समय में लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। साथ ही छांव की भी कमी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि परिसर में धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं व अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को परेशानी होगी। राजेश स्वर्णकार ने इस व्यवस्था की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे इसका विरोध करते हैं।
धनबाद : कतरास में भू-धंसान से फूटा गुस्साअवैध खनन पर सवालों के बीच मशाल जुलूस और पुतला दहनएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के कतरास कोयलांचल में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के बाद अब नागरिकों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार को कतरास बस स्टैंड से बाजार तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान भू-धंसान के खिलाफ जनआंदोलन का संदेश दिया गया और बाद में DGMS तथा कोयला मंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।कतरास की जमीन के नीचे BCCL की पुरानी भूमिगत खदानों का लंबा इतिहास है। पूर्व में खनन के बाद कई जगहों पर पिलर छोड़े गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़का, आकाशकिनारी और कांटापहाड़ी इलाके में बाद में हुए अवैध खनन ने जमीन के नीचे के हिस्सों को और कमजोर कर दिया, जिसका असर अब कई जगहों पर भू-धंसान के रूप में दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर अवैध खनन का सिलसिला अब भी जारी है। दूसरी ओर, भू-धंसान प्रभावित बस्तियों में BCCL की ओर से बालू भराई और नोटिस की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन प्रभावित इलाकों की जमीन का तकनीकी विश्लेषण और स्थायी समाधान को लेकर सवाल बने हुए हैं।मशाल जुलूस के दौरान “हमारी जमीन, हमारा भविष्य”, “भू-धंसान रोको, कतरास बचाओ”, “कतरास को उजड़ने मत दो” और “विनाश नहीं, विकास चाहिए” जैसे नारे लगाए गए। मोर्चा की ओर से “बीसीसीएल की मनमानी नहीं चलेगी”, “DGMS कार्रवाई करे” और “भू-धंसान के खिलाफ जनआंदोलन” जैसे नारे भी लगाए गए। इसी बीच MEGA प्रोजेक्ट का असर भी कतरास के कई इलाकों में दिखाई देने लगा है। लगातार भू-धंसान के बीच लोगों के सामने घर, जमीन और सुरक्षा का सवाल खड़ा है।मोर्चा ने कोयला मंत्री और संबंधित अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा, तकनीकी जांच और पुनर्वास को लेकर ठोस पहल की मांग की। मशाल जुलूस और पुतला दहन के जरिए मोर्चा ने लोगों से अपनी जमीन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एकजुट होने की अपील की। संदेश दिया गया- आज आवाज उठाओ।
महिला दारोगा की मौत मामले में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्जटीम एबीएन, रांची। महिला दारोगा की मौत मामले में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती 34 वर्षीय महिला दरोगा सुमित्रा कच्छप की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में मृतका के पति कार्तिक मुंडा की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुपुदाना थाना पुलिस ने राजेंद्र नर्सिंग होम की डॉक्टर संध्या कुमारी, अस्पताल प्रशासन और संबंधित मेडिकल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्या है पूरा मामलानामकुम थाना क्षेत्र के तोरार गांव के रहने वाले कार्तिक मुंडा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सुमित्रा कच्छप को प्रसव पीड़ा होने पर 15 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की डॉक्टर संध्या कुमारी ने परिजनों को जानकारी दी कि बच्चा ब्रीच पोजीशन में है, इसलिए मां और नवजात की सुरक्षा के लिए सिजेरियन ऑपरेशन (सिजेरियन डिलीवरी) करना अनिवार्य है। परिजनों की सहमति के बाद सुबह करीब 9:30 बजे महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद करीब 3.5 किलोग्राम वजन के एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ।इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत, हुई बेहोशपति का आरोप है कि ऑपरेशन के लगभग 11 से 12 घंटे बाद सुमित्रा को तेज दर्द महसूस होने लगा और उसे सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। जब इसकी जानकारी वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ को दी गई, तो ऑन-ड्यूटी नर्स ने मरीज को एक इंजेक्शन दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही सुमित्रा की हालत सुधरने के बजाय और अधिक बिगड़ गई तथा कुछ ही देर में वह पूरी तरह बेहोश हो गई।स्थिति को गंभीर होते देख डॉक्टर संध्या कुमारी ने आनन-फानन में मरीज को देवनिका अस्पताल रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने के बावजूद मरीज को समय रहते किसी बड़े या बेहतर सुविधाओं वाले अस्पताल में रेफर नहीं किया गया, जिसके कारण उनकी जान चली गई।
बोकारो : गणेश पूजा जुलूस में दहशत फैलाने की थी तैयारीबोकारो पुलिस ने 2 को दबोचा, लोडेड देसी सिक्सर और जिंदा कारतूस बरामदएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में गणेश पूजा के पावन जुलूस में खलल डालने और अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को बीएस सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई।गुप्त सूचना पर नगर DSP का एक्शनपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गणेश पूजा जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ जुलूस में शामिल होकर दहशत फैलाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी के नेतृत्व में बीएस सिटी थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।कौन-कौन हुआ गिरफ्तार और क्या-क्या मिला?छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिनमें मंगल पासवान (निवासी: दुन्दीबाग) - इसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी सिक्सर (पिस्टल) बरामद किया है। शिवम कुमार (निवासी: सेक्टर-1, सी आयर खटाल) - इसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल मिलाकर एक लोडेड देशी सिक्सर और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।वर्चस्व की लड़ाई में जुलूस को बनाना चाहते थे अखाड़ाप्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी गणेश पूजा जुलूस में हथियार लहराकर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे और लोगों में भय पैदा करना चाहते थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि हथियार उन्हें कहाँ से मिला और इस घटना में और कौन-कौन शामिल है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बोकारो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी धार्मिक जुलूस या त्योहार में हुड़दंग और हथियारबंदी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रांची : मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर किया 43 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कारटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/09/ 2026 दिन रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2271 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, आर के गांधी, सीताराम कौशिक, अमित किशोर, राजा गोयनका, सौरभ बथवाल, अरविंद सिंह, सुमित अग्रवाल, राहुल जायसवाल, राहुल चौधरी, गौरीशंकर शर्मा, अरुण कुटरियार, सुनील अग्रवाल, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.