एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सोमवार को चिटाही धाम के श्रीश्री रामराज मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में 50 से अधिक लोगों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। अभियान में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ यूनियन प्रतिनिधि, सलाहकार, कल्याण समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी। इस दौरान स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से कार्यस्थल के साथ सार्वजनिक एवं रमणीय स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गयी। प्रतिभागियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने का संकल्प लिया गया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। महेशपुर कोलियरी संचालित श्रीं इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का रैयतों ने ओबी ट्रांसपोर्टिंग रोका बीसीसीएल से की मुआवजा की लगभग 4 घंटे ट्रांसपोर्टिंग बंद रहा प्रबंधक के आश्वासन के बाद शाम 6 बजे काम चालू हुआ।
अवैध खनन के खिलाफ कतरास में जनआक्रोश, सत्याग्रह पर बैठे सैकड़ों लोग जमीन धंस रही, लोग दहशत में; कतरास में बीसीसीएल-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भू-धंसान से सहमा कतरास, सत्याग्रह में उठी कड़ी कार्रवाई और सुरक्षित खनन की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास कोयलांचल में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं और कथित अवैध खनन के खिलाफ रविवार को लोगों का गुस्सा खुलकर सड़क पर दिखाई दिया। कतरास थाना चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समीप कतरास कोयलांचल बचाओ समिति के बैनर तले आयोजित एकदिवसीय सत्याग्रह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, पार्षद, पूर्व पार्षद, अधिवक्ता, समाजसेवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सत्याग्रह के दौरान आंदोलनकारियों ने कथित अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोगों की जिंदगी को खतरे में डालकर किसी भी कीमत पर कोयला उत्पादन स्वीकार नहीं किया जायेगा। आंदोलनकारियों ने भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल वैज्ञानिक सर्वे कराने, संवेदनशील इलाकों की पहचान करने और जरूरत के अनुसार भूमिगत खदानों में बालू भराई कराने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षित भूमिगत खनन पद्धति से कोयला उत्पादन, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा बीसीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही आंदोलनकारियों ने ई-मेगा प्रोजेक्ट्स पर रोक लगाने की मांग भी उठायी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कतरास कोयलांचल में भू-धंसान की घटनाएं अब केवल जमीन के धंसने का मामला नहीं रह गयी हैं, बल्कि यह हजारों लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुका है। उनका कहना था कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाये गये तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सत्याग्रह में शामिल नेताओं ने आंदोलनकारियों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठायी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन ने जनहित से जुड़ी मांगों पर ठोस पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा। सत्याग्रह में बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, डॉ. बीएन चौधरी, कांग्रेस नेता अशोक लाल, गौतम मंडल, अनुज सिन्हा उर्फ पलटू, पूर्व पार्षद विनोद गोस्वामी, प्रभात मिश्रा, दीप नारायण सिंह, जावेद रजा, प्रिंस शर्मा, सुदाम गिरी, राजीव रंजन सिंह, बिनय सिंह, वार्ड पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, विनायक गुप्ता सहित कई पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
याद किये गये वीर सपूत एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विश्व मित्र संघ के तत्वावधान में देश के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। खूंटी में स्थित शहीद सरदार भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विश्व मित्र संघ के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष ने कहा कि सरदार भगत सिंह एक साहसिक स्वंतत्रता सेनानी और समर्पित योद्धा थे। 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गांव में जन्मे भगत सिंह ने युवावस्था में ही देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुरहू के देशभक्त समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उन युवाओं में शामिल थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष को नयी दिशा दी। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं में देशप्रेम, साहस, त्याग और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देता है। देशभक्त युवा ध्रुवेन्द्र भास्कर ने कहा कि भगत सिंह की देशभक्ति और उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। पंडित जितेन्द्र पांडे ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। तुलसी प्रजापति, अनुप कुमार राय, किशोर ठाकुर सहित अन्य ने भी भगतसिंह को अमर सेनानी कहा और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय, शक्ति आश्रम किशोरगंज चौक, हरमू रोड रांची में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय नैतिक शिक्षा प्रमुख माननीय गोविंद शेंडे जी की बैठक संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज अपने देश में अंग्रेजियत के कारण परिवारों में संस्कारों का क्षरण हो रहा है। घर के बच्चे - बुआ, मौसी, काकी, नानी, दादी जैसे रिश्तों की भावपूर्ण सम्बन्ध से दूर होते जा रहे हैं। हम अपने घरों में रामायण के कथा को सुनते और सुनाते तो हैं पर हम स्वयं भी इसे अपने जीवन में आचरण नहीं करते। और आचरण से संस्कार, और संस्कार से चरित्र का निर्माण होता है। मुगल और अंग्रेजों के आने के बाद अपने देश में नैतिकता व संस्कारों का ह्रास हुआ है। हमारे ऋषियों मुनियों ने महिलाओं के प्रति हर उम्र के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण का आदर्श स्थापित किया है - हमसे उम्र में बड़ी हो तो दीदी, माता, उससे भी बड़ी हो तो दादी, नानी, छोटी हो तो बहन, बेटी आदि के समान मानने की परम्परा युगों से चली आ रही है।परंतु संस्कारों के अभाव में चरित्र का हरण हो रहा है। इसीलिए उपरोक्त भावों व दृष्टिकोण के अभाव में आज समाज में छेड़खानी, बालात्कार उत्पीड़न आदि में वृद्धि देखी जा रही है। इसलिए संगठन ने देशभर में नई पीढ़ी को नैतिक शिक्षा देने के लिए प्रकल्प चला रहा है। इसके लिए सरकारी व निजी विद्यालयों से संपर्क कर पहले शिक्षक शिक्षिकाओं का एक कार्यशाला करना और फिर उन्हें कर्तव्य बोध याद कराकर छात्रों में नैतिक शिक्षा आधारित उन्हें शिक्षा देना और अंत में उनकी परीक्षा लेने की बातें बताई। परीक्षा में प्रश्नोत्तरी के अतिरिक्त अंत में संक्षेप में उनका मंतव्य भी लिखने का आग्रह करना और यही उनकी असल परीक्षा होगी। बैठक में मुख्य रूप से पटना व गोहाटी क्षेत्र धमार्चार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल, पटना क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अनीमा पाण्डेय, दुगार्वाहिनी प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव, प्रान्त धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख रेणु अग्रवाल, प्रान्त सह विद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर सहमंत्री राजेश अग्रवाल, रामगढ़ जिला सहमंत्री अमित साहू आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, अल्बर्ट एक्का चौक पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जिला संयोजक मुश्ताक आलम, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, महताब अंसारी, अंशु लकड़ा और अंतु तिर्की सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। झामुमो की ओर से हाल में निर्वाचन आयोग के कामकाज और विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ) को लेकर सवाल उठाए गए हैं तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गयी है। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से अल्बर्ट एक्का चौक पर राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आयीं। देशभर में रकफ और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल और विरोध लगातार सामने आ रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। रांची से आये दिन चोरी और छिनतई की घटनाएं सामने आ रही है। कभी राह चलते लोगों से मोबाइल तो कभी लोगों के गले से सोने की चेन छीनकर बेखौफ अपराधी फरार हो जा रहे हैं। चेन छिनतई की ऐसी ही एक और घटना रांची के एचबी रोड से सामने आयी है। एचबी रोड में दो महिलाएं शाम में टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गये। छिनतई के दौरान महिला ने चेन बचाने की कोशिश भी की, लेकिन महिला सड़क पर गिर गयी और घायल हो गयी। वहीं अपराधी चेन छीनकर फरार हो गये। छिनतई की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में एफआईआर कराने अरगोड़ा थाना पहुंची भाजपा टीम एबीएन, रांची। रांची के हरमू स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को अरगोड़ा थाना पहुंचा। बीजेपी हरमू मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रतुल शाहदेव सहित कई लोग शामिल थे। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो बीजेपी सड़क पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर अगर आज भारत का हिस्सा है तो वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की वजह से। दीपक प्रकाश ने कहा कि घटना में राजनीतिक दलों की हिस्सेदारी की भी बू आ रही है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास के चैतुडीह में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर धनबाद कतरास कोयलांचल में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने आखिरकार बड़ा और कड़ा रुख अपना लिया है। कतरास थाना क्षेत्र के कटहल धोड़ा में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के काले खेल पर सोमवार को कतरास पुलिस, सीआईएसएफ, बीसीसीएल एरिया-4 की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कोयला उत्खनन के मुख्य मुहाने को बुलडोजर से पूरी तरह नेस्तनाबूद और समतल कर दिया। जानलेवा साबित हो रहे अवैध मुहानों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर बंद करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। जनता ने ली राहत की सांस स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है, क्योंकि खुले मुहानों के कारण हमेशा बड़े हादसे का खतरा मंडराता रहता था। कार्रवाई के बाद वार्ड पार्षद निरुपमा देवी ने उकरऋ डीआईजी (डीआईजी) समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का तहेदिल से आभार जताया। हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सिर्फ एक दिन की खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। पार्षद ने मांग की है कि इन मुहानों को सिर्फ बंद न किया जाये, बल्कि पूरी तरह समतल कर दिया जाये ताकि भविष्य में कोई यहां दोबारा सुरंग न बना सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस खाली हुई सुरक्षित जमीन पर बच्चों के लिए खेल का मैदान विकसित किया जाये, जिससे इलाके के युवाओं को सकारात्मक माहौल मिल सके। इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन का ड्रामा बनकर न रह जाये, बल्कि अवैध खनन के खिलाफ यह बुलडोजर अभियान लगातार जारी रहना चाहिए और बंद किये गये मुहानों की नियमित निगरानी होनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.