Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को
Published / 2026-07-18 14:39:08
लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 कोएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय बाहर गेट के समीप में लगातार  214वां सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक:- 19/07/2026 दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि जांच के अलावा, डॉ. कुमुद अग्रवाल जी के द्वारा चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।

रांची : 12 घंटे में ही खोज निकाली गयी बच्ची, तीन गिरफ्तार
Published / 2026-07-17 20:12:49
रांची : 12 घंटे में ही खोज निकाली गयी बच्ची, तीन गिरफ्तार

रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का खुलासा, बच्ची बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तारटीम एबीएन, रांची। पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने अपहरण का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने बिहार के गया जी इलाके के 40 लोकेशन पर छापेमारी कर पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल मुक्त कराया। दलादली TOP क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार को बच्ची का अपहरण किया गया था। बिहार के गया का रहने वाले रमेश कुमार मिश्रा मुख्या साजिशकर्ता निकला। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रमेश कुमार मिश्रा, सचिन कुमार और मोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रमेश कुमार मिश्रा ने बच्ची के मां को भरोसे में लेकर अपहण कांड की घटना को अंजाम दिया था। पिछले दो महीने से पीड़िता के घर के बगल में किराए के मकान में आरोपी रह रहा था।पहले उसने परिवार से जान पहचान बढ़ाई और फिर मौका देख गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया। कर्ज चुकाने के लिए रमेश कुमार मिश्रा ने इतनी बड़ी साजिश रची थी। रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में SIT बनाई गई थी, जिसने इस मामले का 12 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया। 

8-9 को धूमधाम से मनाया जाएगा झारखंड आदिवासी महोत्सव
Published / 2026-07-17 20:09:34
8-9 को धूमधाम से मनाया जाएगा झारखंड आदिवासी महोत्सव

विश्व आदिवासी दिवस: 8-9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन, दिवंगत शिबू सोरेन को होगा समर्पितटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य में 8 और 9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन कर रही है। ये आयोजन जेएमएम के संस्थापक संरक्षक रहे दिवंगत शिबू सोरेन को समर्पित होगा।आदिवासी महोत्सव का मुख्य आयोजन राजधानी रांची में होगा। वहीं सभी जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आदिवासी महोत्सव में आदिवासी कला संस्कृति और आधुनिक तकनीक का समागम देखने को मिलेगा।

19 को कांके रोड से निकलेगी भव्य रथ यात्रा
Published / 2026-07-17 18:08:51
19 को कांके रोड से निकलेगी भव्य रथ यात्रा

19 जुलाई 2026 को कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू एवं बसंत विहार के सानिध्य में रथ यात्रा निकाली जाएगीटीम एबीएन, रांची। आगामी रविवार 19 जुलाई को रांची के कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू एवं बसंत विहार के सानिध्य में कांके के इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर निकाली जाने वाली भब्य रथ यात्रा के अवसर पर भजन संकीर्तन सहित प्रसाद वितरण भी किया जायेगा।कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि प्रातः 10 बजे से कांके रोड के ईस्कॉन मंदिर से रथ प्रारंभ होगा जो रिलायंस मार्ट होते हुए कृषि भवन से बसंत विहार कॉलोनी में प्रवेश कर वहां समाप्त हो जाएगा। भगवान के रथ पर जगन्नाथ भगवान विराजमान रहेंगे। जो भी भक्त भगवान के रथ को खींचना चाहते हैं वे प्रातः इस्कॉन मंदिर पहुंचकर इस पवित्र यात्रा रथ का हिस्सा बन सकते हैं।रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, कांके  के माननीय विधायक सुरेश बैठा, कुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं उप-महापौर नीरज कुमार की उपस्थिति रहेगी। रथ यात्रा का यह कार्यक्रम प्रातः इस्कॉन मंदिर से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए 12:30 बजे बसंत विहार पहुंचेगी जहां आरती के उपरांत प्रसाद  वितरण के कार्यक्रम स्थगित होगा।रथ यात्रा को सफल बनाने में मुकेश काबरा, श्रवण जाजोदिया, विकास सिंह, रविंद्र मोदी, अंचल किंगर, प्रमोद सारस्वत, राजेश अग्रवाल, अनिल मोदी, रामअवतार राजगढ़िया, विनोद मोदी, आशीष खेतान सहित कई लोग सेवा भाव के साथ लगे हुए हैं।कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि रविवार को सुबह 10 बजे इस्कॉन मंदिर प्रांगण में सपरिवार पहुंचकर दिव्य रथ यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य अर्जित करें। उक्त जानकारी संयोजक मुकेश काबरा ने दी। 

19 को देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक
Published / 2026-07-17 18:05:07
19 को देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक

19 जुलाई को देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक, तैयारी पूरीटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025–27 की एकदिवसीय तृतीय कार्य समिति की बैठक आगामी 19 जुलाई को देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर,देवघर में आयोजित की गई है बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।  झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने जानकारी दी। बताया कि बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान पिछली कार्य समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही प्रांतीय महामंत्री द्वारा संगठन की गतिविधियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में अंकेक्षित आय-व्यय का अनुमोदन भी किया जाएगा, जिससे संगठन की वित्तीय पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इसके अतिरिक्त सम्मेलन के संविधान संशोधन से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी देंगे।बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना भी रहेगा।इस दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, सुझावों एवं योजनाओं से कार्य समिति को अवगत कराएंगे, ताकि पूरे प्रदेश में सम्मेलन की गतिविधियों का प्रभावी विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। प्रांतीय महामंत्री श्री जैन ने बताया कि इस बैठक में रांची से 20 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे,जबकि झारखंड के विभिन्न जिलों से भी 200 से भी अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2026-07-16 21:20:45
बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तारसाइबर अपराध से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश किया है। सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद हुई है। इसकी जानकारी एसपी नाथू सिंह मीना ने दी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में साइबर टीम और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र के बारी को-आॅपरेटिव और रितुडीह राजेंद्र नगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 24/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को आरएम टूर एंड ट्रेवल्स का एजेंट या बैंककर्मी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और आॅनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को कुछ बैंक खातों से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है, जिन्हें फिलहाल होल्ड कर विस्तृत जांच की जा रही है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 10 डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और 43 हजार 100 रुपये नकद बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुख्य रूप से बिहार के पटना, नवादा और जमुई जिलों से है, जबकि एक आरोपी बोकारो के सेक्टर-3 का निवासी है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

रांची : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साथ कई ठिकानों पर मारा छापा
Published / 2026-07-15 20:14:06
रांची : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साथ कई ठिकानों पर मारा छापा

आयकर विभाग की छापेमारी, रांची के कई ठिकानो पर एक साथ शुरू हुई कार्रवाई टीम एबीएन, रांची। रांची में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। रांची के कई ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू हुई है। यह छापेमारी बिल्डरों के ठिकानों पर हुई है। छापेमारी के दायरे में पैनस रिलटोर्स एलएलपी और दयानंद मोदी ग्रुप शामिल हैं। आयकर विभाग ने बिल्डरों के पार्टनर्स और निदेशकों को ठिकानों यह छापेमारी की है। बिल्डरों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स की चोरी करने के आरोप में छापेमारी की जा रही है। आयकर विभाग ने पैनस रिलटोर्स एलएलपी के रातू रोड स्थित कार्यालय और उसके पार्टनर्स के ठिकानों पर छापा मारा है।  पैनस का कार्यालय मोदी हाइट्स में है। इस कंपनी के पार्टनर्स में अरुण झुनझुनवाला, नारायण प्रसाद जालान, प्रदीप मोदी प्रणय मोदी और आदित्य झुनझुनवाला का नाम शामिल है। पैनस रिलटोर्स एलएलपी की कई बड़ी परियोजनाएं रांची में चल रही है।

रांची : अब पासपोर्ट आफिस को उड़ाने की धमकी
Published / 2026-07-15 20:13:24
रांची : अब पासपोर्ट आफिस को उड़ाने की धमकी

रांची के पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी टीम एबीएन, रांची। रांची के पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए यह धमकी दी गयी है। मामले को लेकर पासपोर्ट आफिस में को बुलाया गया। बता दें कि पूर्व में रांची पासपोर्ट आॅफिस को ऐसी धमकी मिल चुकी है।बीडीडीएस टीम को जांच में अबतक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इसके साथ ही राज्य के कई पोस्टआॅफिस को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की खबर है। ईमेल की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

धनबाद : एसएनएमएमसीएच की बदहाल व्यवस्था की मुख्य सचिव से शिकायत
Published / 2026-07-15 19:58:44
धनबाद : एसएनएमएमसीएच की बदहाल व्यवस्था की मुख्य सचिव से शिकायत

अस्पताल अधीक्षक की कार्यशैली की जांच और शीघ्र तबादला की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख सचिव को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) की स्वास्थ्य व्यवस्था चरम सीमा पर है। इसी बीच अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार गिंदोरिया सरकारी अस्पताल के अधीक्षक होने के बावजूद कैसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम चला सकते हैं। प्राइवेट नर्सिंग होम के वजह से ही वो अस्तपाल में कम ओर अपने निजी प्राइवेट नर्सिंग होम में ज्यादा ध्यान देते हैं। जिससे आज (एसएनएमएमसीएच) अस्पताल अपनी गरिमा पर आंसू बहा रहा है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल का छत का प्लास्टर गिर गया था, जिससे बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। जिसका सारा जिम्मेवार अस्पताल अधीक्षक हैं क्योंकि इनकी लापरवाही के कारण अस्पताल की हालत दिन पर दिन खराब होते जा रही है। मरीजों को बेहतर इलाज भी नहीं मिल रही है। रात के समय डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं रहते हैं। ट्रेनिंग नर्स के भरोसे इतना बड़ा अस्पताल को छोड़ दिया जाता है।अधीक्षक मरीजों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। यही नहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार गिंदोरिया आज कई वर्षों से जमे हुए हैं। ऐसे लापरवाह अधीक्षक का अविलंब तबादला किया जाना चाहिए, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर सुधार आ सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,931