Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 250
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद : एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
Published / 2026-09-30 14:32:29
धनबाद : एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

धनबाद में एफसीआई के चावल लदे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचलामौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने किया सड़क जाम‌एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ स्थित भगत जी मंदिर के समीप 29 सितम्बर रात करीब 9:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय साइकिल सवार सुरेश चौरसिया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एफसीआई का चावल लदा ट्रक साइकिल सवार को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में सुरेश चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डहुआटांड़ के कटिहार मार्केट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।हादसे के बाद सड़क पर हंगामाघटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान कुछ ट्रकों में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है। सूचना मिलने पर धनसार थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे के साथ मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे।भारी वाहनों के आवागमन पर उठे सवालस्थानीय लोगों का कहना है कि बरमसिया एफसीआई गोदाम से मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक तक कई स्थानों पर सड़क संकरी और भीड़भाड़ वाली है। इसके बावजूद शाम के समय भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। लोगों का आरोप है कि इससे जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि एफसीआई के ट्रकों से जुड़ी दुर्घटनाओं में यह तीसरी मौत है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सरकारी चावल की बोरियां चोरी होने की भी सूचनाहादसे के बाद सड़क पर अंधेरा और अफरा-तफरी की स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा ट्रक में लदे सरकारी चावल की बोरियां चोरी किए जाने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक में लदे चावल का एक बड़ा हिस्सा गायब हो गया। पुलिस ने चावल ले जा रहे कुछ लोगों को पकड़ा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पहुंचे घटनास्थलघटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह कई समाजसेवी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और मुआवजे सहित स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर बातचीत की। वहीं, कुंभनाथ सिंह की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।मौके पर स्थानीय निवासी विवेक गुप्ता, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, कुंभनाथ सिंह, मनोहर करमाली, धनसार थाना प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

धनबाद : 20 सूत्री मांग पत्र को लेकर वार्ता में शामिल हुए रणविजय सिंह
Published / 2026-09-30 12:25:01
धनबाद : 20 सूत्री मांग पत्र को लेकर वार्ता में शामिल हुए रणविजय सिंह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास बोरारा बिहार जनता खान मजदूर संघ के बैनर तले बोरारा स्थित ब्लॉक 2 महाप्रबंधक कार्यालय में 20 सूत्री मांग पत्र को लेकर एक महत्वपूर्ण वार्ता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए। श्री सिंह का भव्य स्वागत केन्द्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार एवं ओसीपी माईन ब्लॉक-2 के सचिव बिनोद रवानी और उनके सहयोगियों ने किया।वार्ता के दौरान महाप्रबंधक कुमार राजीव के साथ 20 सूत्री मांग पत्र के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने मजदूरों और संघ की मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर जल्द समाधान का ठोस आश्वासन दिया।इस अवसर पर संघ के केंद्रीय सचिव राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, सलाहकार समिति के सदस्य महेश कुमार,केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,पंचू सिंह, विशाल सिंह, अरुण पासवान, अरविंद भारती सहित ब्लॉक 2 के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मांगा डीजीपी तदाशा मिश्रा का इस्तीफा
Published / 2026-09-29 21:16:37
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मांगा डीजीपी तदाशा मिश्रा का इस्तीफा

तदाशा मिश्रा जी, इतिहास में अपना नाम काले अक्षरों में दर्ज होने से बचाइये, स्वत: इस्तीफा दीजिये : बाबूलाल मरांडी टीम एबीएन, रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की डीजीपी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि तदाशा मिश्रा, आज सर्वोच्च न्यायालय में झारखंड के डीजीपी नियुक्ति मामले की बहस आपने भी सुनी होगी। अपनी कुर्सी बचाने की इस कवायद में आपकी और राज्य सरकार की कैसी भद्द पिट रही है, यह अब किसी से छिपा नहीं है। झारखंड की जनता सब देख रही है, सब समझ रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज अदालत ने साफ कहा कि डीजीपी की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों से संचालित होती है और हर राज्य को यह बताना होगा कि उसने उन निर्णयों का पालन किया है या नहीं। पीठ ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि पुलिस अधिनियम के तहत डीजीपी नियुक्ति के नियम बनाने का कानूनी आधार आखिर क्या है। इतने वरिष्ठ और महंगे वकीलों की फौज खड़ी करने के बावजूद अदालत के सवालों से सरकार बच नहीं सकी। सरकार को अपने फैसले का कानूनी आधार स्पष्ट करना होगा। महंगे वकीलों की संख्या बढ़ा देने से गैरकानूनी फैसले वैध नहीं हो जाते और जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने आगे कहा कि तदाशा जी, डीजीपी की कुर्सी पर नाम भले आपका हो, लेकिन झारखंड की पुलिस व्यवस्था की असली कमान मुख्यमंत्री आवास में बैठे बाल आरक्षी (सिपाही) से एएसआई बने अजय सिंह के हाथों में बताई जा रही है। फिर सवाल उठता है कि आप एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होकर सत्ता की कठपुतली क्यों बनी हुई हैं? वर्दी पहनकर भी यदि निर्णय कहीं और (एक सिपाही) से हो रहा है, तो इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और क्या हो सकती है? अदालत अपना निर्णय करेगी, लेकिन अपनी वर्दी, पद और सेवा-जीवन की गरिमा बचाने का निर्णय आप आज भी ले सकती हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनुराग गुप्ता का हश्र देखिये। आज सार्वजनिक जीवन में उनकी कारगुजारियों पर कैसी थू-थू हो रही है, इस पर गौर कीजिये। इतिहास किसी को माफ नहीं करता। कुर्सी कुछ दिनों की होती है, लेकिन बदनामी स्थायी हो जाती है। अब भी समय है। इतिहास में अपना नाम काले अक्षरों में दर्ज होने से बचाइए। स्वत: इस्तीफा दीजिये और अपनी भी लाज रखिए, झारखंड की भी।

30 और एक को चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव
Published / 2026-09-29 21:13:59
30 और एक को चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव

30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन  टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। इसको लेकर 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चाणक्य बीएनआर रांची में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।  इस कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी देश-विदेश की प्रख्यात कंपनियों के साथ-साथ डॉक्टर्स और हेल्थ-टेक इनोवेटर्स शामिल होंगे। इसके माध्यम से सहज एआई, टेली ईसीजी, आॅनलाइन पेमेंट और आॅनलाइन अपॉइंटमेंट जैसी डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया जायेगा। कॉन्क्लेव के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के कार्यान्वयन, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स, स्मार्ट अस्पताल और एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स जैसे मुद्दों पर गहन मंथन किया जायेगा। कॉन्क्लेव में 30 स्टॉल भी लगेंगे।

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के मसले पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
Published / 2026-09-29 21:11:43
एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के मसले पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गयी और फिर वहां घेराव किया गया। एसआईआर और वोटर लिस्ट को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। आखिरकार, लोगों के वोटों के साथ क्या हो रहा है और इसके लिए कौन जवाबदेह होगा? वोट की चोरी को लेकर राहुल गांधी जी द्वारा उठाये गये सवालों को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों का वोट किसी की निजी जागीर नहीं है। हर एक वोट जनता का अधिकार है और इस अधिकार के लिए हम सड़कों पर संघर्ष करेंगे, साथ ही अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सदन में भी आवाज उठायेंगे।

रांची : रातू गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
Published / 2026-09-29 21:10:50
रांची : रातू गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध  टीम एबीएन, रांची। करमा की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। पीड़िता की शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 326/26 दर्ज किया गया था। एसएसपी रांची राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी विशेष अनुसंधान दल ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात चटकपुर पंचायत क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय संदीप मुंडा उर्फ रावन और 23 वर्षीय सुनील मुंडा के रूप में हुई है। दोनों चटकपुर के निवासी हैं। पुलिस ने संदीप के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें घटना से जुड़े साक्ष्य मिले। दुष्कर्म के साथ-साथ आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की थी।

कोडरमा : सेवा संकल्प अभियान के तहत झुमरी तिलैया में लगा जनसेवा एवं स्वास्थ्य शिविर
Published / 2026-09-29 21:03:24
कोडरमा : सेवा संकल्प अभियान के तहत झुमरी तिलैया में लगा जनसेवा एवं स्वास्थ्य शिविर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कोडरमा प्रखंड के झुमरी तिलैया में जनसेवा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। बीडीओ, सीओ अथवा थाना से संबंधित किसी भी कार्य या समस्या के समाधान के लिए लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया गया। इस अवसर पर कोडरमा के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ. नरेश पंडित, डॉ. अभिजीत राय एवं डॉ. रूपेश कुमार ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। शिविर में लोगों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच किया गया तथा जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा की सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे शिविरों से आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलता है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित ने कहा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। शिविर में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने अध्यक्षता की और संचालन मण्डल महामंत्री पप्पू भदानी ने किया कार्यक्रम में खुशबू सोनकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला मंत्री सुनीति सेठ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, कार्यालय मंत्री हरि पण्डित, सुनील बड़गावे, बैजनाथ यादव, कर्मा मंडल अध्यक्ष सुनील पंडित, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, राजकिशोर प्रसाद, सबिता देवी, चंद्रशेखर जोशी, विशाल भदानी मौजूद थे।

धनबाद : केसरगढ़ा, बसंती चौक, जमुनिया नदी में कथित अवैध कोयला खनन का आरोप
Published / 2026-09-29 17:26:28
धनबाद : केसरगढ़ा, बसंती चौक, जमुनिया नदी में कथित अवैध कोयला खनन का आरोप

धनबाद : केसरगढ़ा, बसंती चौक, जमुनिया नदी में कथित अवैध कोयला खनन का आरोपरत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग कीएबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा क्षेत्र में फिर से शुरू हुआ कोयला का अवैध कारोबार का खेल बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ा, बसंत्ती चौक, जमुनिया नदी में बड़े पैमाने पर कथित अवैध कोयला खनन और कोयला कारोबार किया जा रहा है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया x पर गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।रत्नेश कुमार का आरोप है कि केसरगढ़ा में रात के अंधेरे में मिनी हाईवे और ट्रकों की कतार देखी जाती है ओर कोयले की ढुलाई ओर भंडार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तथा कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां आउटसोर्सिंग मॉडल की तर्ज पर कथित रूप से अवैध कोयला खनन किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा है कि क्षेत्र में कथित कोयला तस्करी का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है और तस्कर पहले की तुलना में अधिक बेखौफ होकर काम कर रहे हैं कोयला एक अवैध कारोबार किया जा रहा है। रत्नेश कुमार ने कहा कि धनबाद के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में भू-धसान जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं और इन घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके कथित अवैध खनन और कोयला तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।उन्होंने कहा कि धनबाद एसएसपी महोदय लगातार अवैध कारोबार पर रोक लगाते आ रहे है लेकिन कुछ कोयला माफिया प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केसरगढ़ा, बसंती चौक ओर जमुनिया नदी में कथित अवैध खनन और कोयला कारोबार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

धनबाद : जंगली हाथियों ने शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
Published / 2026-09-29 17:18:58
धनबाद : जंगली हाथियों ने शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

धनबाद में जंगली हाथियों का आतंक! शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोशएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। टुंडी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। हाथियों के झुंड ने गुलियाडीह गांव में एक सहायक शिक्षक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नया प्राथमिक विद्यालय गुलियाडीह में कार्यरत सहायक अध्यापक गिरजा मुरमू के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।दो महीने से इलाके में हाथियों का डेराग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब दो महीने से इलाके में हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है, लेकिन वन विभाग की ओर से हाथियों को क्षेत्र से दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों के कारण क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है। लोग डर के साये में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग हाथियों के झुंड को आबादी वाले इलाकों से दूर करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।डीएफओ का बयानडीएफओ विकास पालीवाल ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि वन विभाग की टीम को रात में ही इलाके में भेज दी गई थी। टीम मौके पर ही मौजूद है। उन्होंने कहा कि हाथियों का झुंड अगर इलाके में पहुंचता है तो सबसे पहले लोगों को अपनी जान की सुरक्षा करनी चाहिए। डीएफओ ने कहा कि हाथियों के कारण फसल या मकान को नुकसान पहुंचने की स्थिति में सरकार की ओर से मुआवजे का प्रावधान है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथियों के झुंड के करीब जाने या उन्हें खदेड़ने की कोशिश न करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को क्षेत्र से दूर करने के प्रयास में जुटी है। लेकिन एक सहायक शिक्षक की मौत के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

पेज 42 / 1776 (कुल खबरें: 15982)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding