Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी से मिली राहत
Published / 2025-04-10 22:16:34
सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी से मिली राहत

झारखंड के इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की बौछार जमकर देखने को मिली। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कोयलांचल में बढ़ते तापमान में आज मौसम की करवट ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। शहर के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि भी जमकर हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस दरमियान कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह तथा धनबाद में तेज आंधी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इसके अलावा रांची, रामगढ़ और खूंटी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। यहां पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें।सुरक्षित जगहों पर शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। किसी भी सूरत में बिजली के खंभों के आसपास न रहें। किसानों को खेत में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। कहा है कि अगर खेत में जाना बहुत जरूरी हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर 12 अप्रैल तक पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

राज्य में टेंडर प्रक्रिया बस औपचारिकता : बाबूलाल मरांडी
Published / 2025-04-10 22:10:32
राज्य में टेंडर प्रक्रिया बस औपचारिकता : बाबूलाल मरांडी

झारखंड में टेंडर प्रक्रिया अब केवल एक औपचारिकता बनकर रह गयी है : बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में टेंडर प्रक्रिया अब केवल औपचारिकता मात्र रह गई है। मरांडी ने कहा कि भवन निर्माण विभाग ने सिमडेगा में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए 5 अप्रैल को टेंडर जारी किया और महज 2 दिन बाद, 7 अप्रैल को निविदा खोलने की तिथि तय कर दी। गौर करने वाली बात यह है कि 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व था और रविवार की छुट्टी भी... ऐसे में किसी भी इच्छुक संवेदक के लिए केवल एक दिन में आवश्यक दस्तावेज तैयार करना और निविदा प्रक्रिया में शामिल होना लगभग असंभव है। मरांडी ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और ऐसा प्रतीत होता है कि टेंडर पहले से ही किसी खास वर्ग या चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तय किया गया था। मैं पहले भी कई बार यह मुद्दा उठा चुका हूं कि अधिकांश टेंडर पहले से फिक्स होते हैं, जिससे घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार को खुला बढ़ावा मिल रहा है। कहा कि उपायुक्त सिमडेगा इस टेंडर को तत्काल निरस्त कर निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी इच्छुक प्रतिभागियों को समान अवसर देने वाली प्रक्रिया के तहत पुन: जारी किया जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और गुणवत्ता से समझौता न हो।

करकेद पानी टंकी के समीप लोहा गोदाम में बीसीसीएल के लोहे के साथ रेलवे के लोहे को भी खपा रहे लोहा कारोबारी
Published / 2025-04-10 22:09:07
करकेद पानी टंकी के समीप लोहा गोदाम में बीसीसीएल के लोहे के साथ रेलवे के लोहे को भी खपा रहे लोहा कारोबारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। करकेंद पानी टंकी के समीप स्थित स्क्रैप गोदाम  के आड़ मे भारी मात्रा में अवैध लोहा को बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर केन्दुआ में भी चल रहा है अवैध लोहा गोदाम, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लोहा खपाया जा रहा है। रात के अंधेरे में बीसीसीएल के बंद खदान, कोलियरी व स्क्रेप शेड से भारी वाहनों के लोहे का पार्ट्स पुर्जे को अपने गोदाम में इकट्ठा करवाना। जिसके बाद उक्त लोहे को करकेंद पानी टंकी के समीप खुले लोहा गोदाम में भेजा जाता है। हद तो यह है कि बीसीसीएल के साथ साथ रेलवे के चोरी के लोहे को भी पास के जंगलों में छिपाकर रखा जाता है और उसे कटवा कर गोदाम में इकट्ठा कर उसके बाद उक्त लोहे को टुकड़ों में काट कर क्रेन के माध्यम से ट्रकों में भर बाहर भेज गाढ़ी कमाई की जा रही है। जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री रेल मंत्री, मुख्यमंत्री ओर झारखंड डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की हुई बैठक
Published / 2025-04-10 22:07:30
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की हुई बैठक

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश चंद्र अग्रवाल को मिला भारी समर्थन टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक आवश्यक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन मे जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा व मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को पूर्ण समर्थन देते हुए विजयी बनाने हेतु कार्य किया जायेगा। बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की आग्रह सबसे करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मैं सामाजिक कार्यों में सेवारत रहते हुए सामाजिक उत्थान का कार्य कर रहा हूं। अध्यक्ष बनने के बाद समाज में हो रहे हैं जन समस्याओं को दूर करने एवं समाज सुधार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी भागचंद पोद्दार, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान महामंत्री पवन शर्मा, श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने भी अपने संबोधन मे सुरेश चंद्र अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा की मृदु भाषी अनुशासन प्रिय सुरेश चंद्र अग्रवाल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने से पूरे झारखंड में जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में रांची में दो स्थानों पर विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा चलाया जा रहा है जहां प्रतिदिन 500 से भी अधिक लोगों को भोजन प्राप्त हो रहा है। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित, रांची जिला मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समर्पण शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। तथा सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं सभी पदाधिकारीयों ने किया। बैठक का संचालन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने की। मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे-अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष सौरभ बजाज,कमल कुमार केडिया, राजेंद्र केडिया, कमलेश संचेती, कौशल राजगढ़िया, श्याम सुंदर गोयल,वासुदेव भाला, निर्भय शंकर हारित, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, आनंद जालान, सुरेश जैन, मुकेश काबरा, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, रमेश शर्मा, राजकुमार मित्तल, किशन शर्मा, प्रकाश बजाज, दीपेश निराला, कमल खेतावत, किशन पोद्दार, प्रमोद बजाज, मुकेश पोद्दार, अमरजीत, पवन बजाज, विकास अग्रवाल,नरेंद्र लखोटिया अजय बजाज, रोहित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, नारायण विजय वर्गीय, विजय सरायका, आशीष अग्रवाल, निर्मल बुधिया, मनोज रूईया, द्वारका अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मनीष लोधा, गोपाल मुरारका, अमित चौधरी, नरेश बंका, दीपक गोयनका, विनोद जैन बगवानी,सुनील पोद्दार, अजय खेतान, शशांक भारद्वाज,अजय डीडवानिया, राघव जालान, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों की नेत्र जांच
Published / 2025-04-10 21:58:59
नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों की नेत्र जांच

मोतियाबिंद से ग्रसित 20 लोगों का नि:शुल्क आपरेशन टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल एवं भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में जनहित में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन फिरायलाल चौक रांची मे किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नेत्र विशेषज्ञों द्वारा अपनी आंखों की जांच करवायी। शिविर में कुल लगभग 200 लोगों की आंखों की जांच की गयी। जांच के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पाया कि 20 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित हैं। जिन्हें शीघ्र ही नि:शुल्क आपरेशन हेतु चिन्हित किया गया है। इन मरीजों का आपरेशन मेडिका मे किया जायेगा, जिसकी तिथि उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन के माध्यम से सूचित की जायेगी। शिविर में नेत्र जांच के साथ-साथ मरीजों को दवाइयां वितरण तथा नेत्र रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम  संयोजक मोनिका गोयंका के देख रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।क्लब के सदस्यों ने उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया कार्यो की भूरि -भूरि प्रशंसा की। क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से नियमित इलाज नहीं करवा पाते। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि जनसामान्य को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कैम्प को सफल बनाने में अस्पताल स्टाफ, डॉक्टरों एवं अन्य लोगो का विशेष योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी क्लब के प्रवक्ता अल्तमश आलम ने दी। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल कमल जैन,संस्थापक अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,सचिव मनोज मिश्रा,क्लब एडमिनिस्टर प्रमोद श्रीवास्तव,पीयूष कुमार,चिंटू चौधरी,तलविंदर कौर,बिमल कुमार जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।

मास्टर प्लान के अनुरूप हो शहरों का विकास, शहर से सटे क्षेत्रों को भी जोड़ा जाये : मंत्री सुदिव्य कुमार
Published / 2025-04-09 21:11:08
मास्टर प्लान के अनुरूप हो शहरों का विकास, शहर से सटे क्षेत्रों को भी जोड़ा जाये : मंत्री सुदिव्य कुमार

मंत्री सुदिव्य कुमार ने की नगर विकास और आवास विभाग की समीक्षा बैठक टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य शहरों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने की। बैठक में मंत्री कुमार ने निर्देश दिया कि सभी शहरों का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाये, जिसमें शहर से सटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाये ताकि भविष्य में नगरीय विकास की दिशा में कोई बाधा न आये। उन्होंने कहा कि टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाना आवश्यक है। बैठक के दौरान मंत्री ने पेयजलापूर्ति एवं सेप्टेज प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कार्य स्थल पर आन स्पॉट किया जाए।मंत्री के प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं जलापूर्ति और सेप्टेज प्रबंधन योजनाओं में हो रही देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संबंधित अधिकारी आॅन स्पॉट समाधान सुनिश्चित करें।   प्रधानमंत्री आवास योजना में भूमि की अनुपलब्धता की समस्या के समाधान हेतु मुख्य सचिव स्तर पर स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित कर समाधान निकाला जायेगा।   रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्रदेश के बड़े शहरों में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट मॉडल अपनाते हुए क्षेत्रीय विकास किया जायेगा। इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जायेगी।   नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु प्रत्येक होल्डिंग का ड्रोन सर्वे कराकर प्रभावी रूप से प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह किया जायेगा।   राजधानी रांची में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। साथ ही, शहर के सभी प्रमुख मार्गों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिये गये।   निर्माणाधीन रविंद्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर, रविंद्र जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन किया जायेगा। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रवऊअ के निदेशक अमित कुमार, ऊटअ निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग की अपर सचिव ज्योत्ष्णा सिंह, संयुक्त सचिव दीपक दूबे, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, खवकऊउड के तकनीकी और प्रशासनिक प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

लॉक डाउन में मुर्गा लड़ाई करने का आरोपी रिहा
Published / 2025-04-09 21:09:46
लॉक डाउन में मुर्गा लड़ाई करने का आरोपी रिहा

लॉक डाउन का उल्लंघन कर मुर्गा लड़ाई करने के आरोपी रिहाटीम एबीएन, रांची। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री सार्थक शर्मा की अदालत ने आज कोरोना काल में लॉक डाउन का उलंघन कर सोनाहातु थाना क्षेत्र के टांग टांग बाजार में मुर्गा लड़ाई का खेल करने के आरोपी देवी राम महतो, भजोहरी महतो, हेम सागर महतो एवं पुष्कर महतो को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में 13 अप्रैल 2020 को सोनाहातु थाना क्षेत्र के टांग-टांग बाजार में लॉक डाउन का उलंघन कर मुर्गा लड़ाई खेल करते सोनाहातु थाना के सुरक्षित दंडाधिकारी ने उक्त चारों को पकड़ लिया था। इस संबंध में सोनाहातु थाना में एक प्राथमिकी कांड संख्या 23/2020 दर्ज किया गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में सूचक सहित अन्य चार गवाहों की गवाही हुई थी, लेकिन घटना साबित नहीं हो पायी और न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में चारों को बरी कर दिया।

पलामू : जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद
Published / 2025-04-09 21:08:03
पलामू : जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

30 से अधिक आवेदनों का हुआ निष्पादन एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला स्तरीय साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन आज समाहरणालय सभागार में किया गया। उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने आमजनों की समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने आमजनों से प्राप्त 30 आवेदनों का निष्पादन किया। जनता दरबार में डालटनगंज के सदर थाना क्षेत्र के कसिया निवासी प्रिती कुमारी ने अपनी भूमि, मकान आदि संपति की विक्री पर रोक लगाने संबंधी आवेदन दिया। उनका कहना है कि उनके दादाजी के नाम पर खरीदगी भूमि है, जिसपर मकान भी बने हैं। पिताजी तीन भाई हैं। पिताजी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर गांव के अन्य लोग भूमि एवं मकान लिखवाना चाहते हैं। प्रीति ने इसपर रोक लगाने की मांग की। वहीं पंडवा थाना क्षेत्र की रंजू देवी ने जनता दरबार में बिना पारिवारिक सहमति के नषे के हालत में पति द्वारा जमीन बिक्री किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। जनता दरबार में आवेदन देते हुए उन्होंने कहा है कि उनके पति का दिमागी हालत ठीक नहीं है और वे नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं और वे जमीन बिक्री करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने बिक्री पर रोक लगाने एवं अपनी सुरक्षा की मांग की।  विश्रामपुर अंचल के डिहरीया निवासी अरूण प्रसाद श्रीवास्तव एवं केशव शरण श्रीवास्तव ने जमीन से जबरन कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। उन्होंने आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि उनके खतियानी जमीन है, जिसका रसीद भी उनके परिवार के सदस्यों के नाम से कटता है। हाल सर्वे में इस जमीन को दूसरे व्यक्ति अपने नाम करवा कर जबरन अस्थाई घर बना दिया है।  उप विकास आयुक्त ने इन सभी  की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में नव नियुक्ति पंचायत सचिव को पूर्ण प्रभार दिलाने, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने वालों से मुक्त कराने, जमीन की अवैध डिमांड को निरस्त करने व सीमांकन कराने, गृह रक्षा वाहिनी को प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इन समस्याओं से संबंधित शिकायतों पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करते हुए समस्या दूर करने का निर्देश दिया।

पलामू : हुसैनाबाद की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन वितरित
Published / 2025-04-09 21:06:59
पलामू : हुसैनाबाद की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन वितरित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आज हुसैनाबाद प्रखंड के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया। मोबाइल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पलामू आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, प्रमुख राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से किया।आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारे जीवन का प्रथम पाठशाला होता है। जहां नौनिहालों को पोषण युक्त भोजन के साथ-साथ शिक्षा की भी व्यवस्था है। उन्होंने उपस्थित सेविकाओं ने आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करे, ताकि गरीब बच्चों को प्ले स्कूल में शिक्षा ग्रहण का अनुभव प्राप्त हो सके। मौके हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आंगनबाड़ी प्रवेक्षक,सांसद प्रतिनिधि आदि जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.