23 जिलों में 28 स्थानों में मतदान केंद्र, रांची में महेश्वरी सभा में मतदान प्रथम जागरुक मतदाता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा टीम एबीएन, रांची। वृहत मारवाड़ी समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव कल दिनांक 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार, समय प्रात: 9 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष के चयन हेतु दिववार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपूर्ण झारखंड के विभिन्न 23 जिÞलों एवं 5 अनुमंडल मे संपन्न होगा। उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने दी। श्री सरावगी ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन में सहचुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव सत्र 2025-27 हेतु दो उम्मीदवार क्रमश: बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) ने अपना नामांकन दर्ज किया है। दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुल 5106 मतदाता, जो विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक एवं आजीवन सदस्य वे मतदान में भाग लेगे। ज्ञातव्य है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य इस सामाजिक अनुष्ठान में मतदान करें, इस हेतु कुल 28 मतदान केंद्र जो 23 जिला और 5 अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाया गया है। समस्त 28 मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। साथ ही दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार के दो-दो प्रवेक्षक भी मतदान केंद्र में शामिल हो सकेंगे। मतदाता जागरुकता हेतु समस्त मतदान केंद्र में प्रथम जागरुक मतदाता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। श्री विनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत या मारवाड़ी सम्मेलन से निर्गत पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर सदस्यता की जांचकर तदोउपरांत उन्हें मतदान करने दिया जायेगा। रांची प्रमंडल में रांची के सदस्य मतदान स्थल- श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, रांची में मतदान करेंगे। मतदान के पश्चात सभी जिलों से मतपेटी रांची मंगाकर मुख्यालय कार्यालय में सुरक्षित रहेगी और दिनांक 15 अप्रैल को मतगणना कर विजय उम्मीदवार का निर्वाचन किया जायेगा। मतदान की अपील सत्र 2022-24 के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार को प्रात: 9 बजे से मतदान में सम्मेलन के समस्त सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है, वो पधारकर मतदान में शामिल हो। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी (9431100311) ने दी।
हमने अपने दायित्व का निर्वाह किया समितियों ने प्रशासन को सहयोग किया : चंदन कुमार सिन्हा टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर माननीय एस एस पी कार्यालय में माननीय एस एस पी चंदन कुमार सिन्हा का अभिनंदन और स्वागत किया। मौके पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि लगातार एक महीने से माननीय उपायुक्त महोदय व एस एस पी के सान्निध्य में बैठक कर विभिन्न अखाड़ाधारीयो के यहां जाकर भ्रमण कर उनकी समस्या का निदान किया गया। पूरे जिला में प्रशासन के प्रति सकारात्मक सहयोग बनाते हुए पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रामनवमी पर्व मनाया। आयोजको एवं प्रशासन के बीच सेतु का कार्य प्रशासन ने किया। हम प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हैं कि इस बार पूरे भाईचारे, प्रेम व पूरे उत्साह और उमंग के संग श्री राम भक्तों ने पूरे जोर शोर से यह पर्व मनाया समय पर शोभायात्रा का निकलना, तपोवन मंदिर में लाखों लोगों के द्वारा पूजन, दर्शन, प्रशासन द्वारा जगह-जगह सुरक्षा ब्यवस्था, महिला पुलिस व पुरुष पुलिस बल की भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से तैनाती, प्रशासन की सकारात्मक सहयोगात्मक भूमिका व सफलता की देन है जिसका श्रेय आपके नेतृत्व में राज्य सरकार सहित पूरे प्रशासन को जाता है। प्रशासन पूरे महोत्सव में सजग रहकर पूर्ण अच्छाई के साथ सकारात्मक सहयोग श्री राम भक्तों के लिए बनाए रखा इसके लिए पुन: श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति सारे अखाड़ाधारीयो की तरफ से महोत्सव की सफल सम्पन्नता के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है। इस उपलक्ष्य पर मंडल के मंत्री सुभाष साहू, प्रमोद सारस्वत, कमलेश यादव, पवन गुप्ता, दीपक ओझा ,सागर कुमार सहित कई सदस्यों ने अपने संबोधन से एसएसपी के साथ पूरे जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। चंदन कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थित श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति सहित सभी मंडल के पदाधिकारी अखाड़ाधारीयो व धार्मिक समिति के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री रामनवमी पर्व सहित अन्य पर्व के सफल संचालन में सामाजिक भूमिका अदा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा आयोजन की सफलता का श्रेय आप सभी आयोजकों को, नेतृत्व कर्ता को और सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित उनके कार्यकतार्ओं को जाता है। उन्होंने कहा इसी तरह हम आने वाले सभी त्योहारों में बेहतर ओर सकारात्मक कार्य करते रहें जिससे प्रशासन और आयोजन का आपसी सहयोग निरंतर इसी तरह बना रहे हैं एवम आयोजन सफल होते रहे। इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव उपाध्यक्ष राहुल कुमार चंकी, पवन गुप्ता, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री उदय रविदास, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, सागर कुमार, कमलेश यादव, अशोक यादव, पवन सेन, दीपक ओझा, राजीव कुमार पांडेय, दीपक यादव, मुन्ना पंडित, रविन्द्र सिंह, मुकु यादव सहित काफी संख्या में लोगों ने एस एस पी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, दुपट्टा सहित तलवार भेंट देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी संगठन के मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए 13 अप्रैल को होने वाले चुनाव में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। समाज सेवा को अपना धर्म मानने वाले श्री अग्रवाल का जीवन नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा है। पिछले चार दशकों से समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान रहा है। श्री अग्रवाल ने गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता, निर्धन परिवारों को चिकित्सा सुविधा, और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने जैसे कई नवाचार किए हैं। रांची जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रांची के दो स्थानों में विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा केंद्र, वृक्षारोपण, कंबल वितरण, प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, कोविड काल में आक्सीजन सेवा, मुक्तिधाम निर्माण और हजारों लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल में संगठन को 200 से अधिक नए सदस्य मिले।संघटनात्मक अनुभव की बात करें तो श्री अग्रवाल विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और स्वयंसेवी संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय रहे हैं। वे झारखंड सरकार की पर्यटन समिति, भारत सरकार की खाद्य निगम समिति और रेलवे परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य हैं। चुनाव को लेकर उनकी घोषणाएं भी बेहद व्यापक और समाजोपयोगी हैं, जिनमें शामिल हैं: राज्य स्तर पर मारवाड़ी पंचायत का गठन कर प्रभावशाली तरीके से लागू करना, संगठन के संविधान में सुधार और पारदर्शिता लाना, प्रत्येक जिले में स्थायी परियोजनाओं की स्थापना, राज्य स्तर पर वैवाहिक वेबसाइट और विधिक सहायता पैनल, तीन प्रमंडलों में आइएएस/ आइपीएस कोचिंग संस्थान, सदस्य पहचान पत्र, वेबसाइट और सदस्यता विस्तार, पूर्व अध्यक्षों की सर्वोच्च समिति का गठन, खेल, युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठों का सशक्तिकरण, समाज को राजनीतिक भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना।श्री अग्रवाल ने कहा, यह पद मेरे लिए अधिकार नहीं, दायित्व है। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन में युवा, महिला और वरिष्ठजन सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो। उनकी उम्मीदवारी समाज में एक नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का प्रतीक बनकर उभरी है। अब देखना यह है कि 13 अप्रैल को मारवाड़ी समाज अपने नेतृत्व के रूप में किसे चुनता है, लेकिन इतना तय है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की नि:स्वार्थ समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें एक योग्य उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करता है।
13 अप्रैल को होने वाले प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे सुरेश चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कई योजनाओं को लागू करने की घोषणा की संजय सर्राफ टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव 13 अप्रैल को होने जा रहे हैं। इसे महत्वपूर्ण चुनाव मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन निवर्तमान अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। सुरेश चंद्र अग्रवाल मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय, हमेशा सुलभ रहने वाले, त्वरित निर्णय लेने में सक्षम और कर्मठ कार्यकर्ता है। श्री अग्रवाल समाज सेवा की उस परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं, जो नि:स्वार्थ भाव से मानव कल्याण को अपना धर्म मानते है। पिछले चालीस वर्षों से वे सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के विविध क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उनकी कार्यशैली में संयम, समर्पण और सतत प्रयास की झलक मिलती है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण हो या आपदा राहत श्री अग्रवाल हर परिस्थिति में समाज के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने कई गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है और अनेक निर्धन परिवारों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवायी है। मारवाड़ी समाज को संगठित करने और युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने हेतु उन्होंने अनेक नवाचार किए हैं। वे हमेशा पारदर्शिता और समावेशिता को प्राथमिकता देते हैं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की जिला एवं स्थानीय इकाइयों के साथ उनका मजबूत जुड़ाव रहा है, जिससे वे जमीनी स्तर की समस्याओं और आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने रांची जिला अध्यक्ष के रूप में रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके मार्गदर्शन में रांची के दो प्रमुख स्थानों में विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का कुशल संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन 500 से भी अधिक लोगों को शुद्ध भोजन निरंतर प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा उनके कार्यकाल में जिला का अपना संविधान बना कई मेडिकल कैंप लगाए गए। बृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम, प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 से अधिक कंबल का वितरण किया जाता है। तथा प्रत्येक वर्ष समाज के होनहार एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के समय इनके प्रयास से मशीन चालित मुक्ति धाम का निर्माण किया गया। सैकड़ो लोगों को नि:शुल्क आक्सीजन सेवा मुहैया कराया गया। प्रतिदिन हजारों लोगों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई, संगठन को मजबूत करने हेतु 200 से भी ज्यादा नया सदस्य बनाए गए। इसके अलावा भी मानवता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहे। सुरेश चंद्र अग्रवाल अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति रांची, कवि सम्मेलन आयोजन समिति, लायंस क्लब का रांची ईस्ट, रोहिणी साइंस क्लब, जूनियर चैंबर आफ कॉमर्स, के पूर्वअध्यक्ष भी रह चुके हैं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संगठन मंत्री, झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व उपाध्यक्ष, झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष व महामंत्री, झारखंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व सहसचिव, सहित कई सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं में विभिन्न पदों मे रहकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं। श्री अग्रवाल पर्यटन विभाग झारखंड सरकार एवं फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया,भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य, तथा रांची रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन से संबंधित मेरी कुछ योजनाएं हैं। जिसमें वर्तमान संविधान की कुछ अनियमितताओं को यथाशीघ्र दूर करना, संविधान में यह व्यवस्था करना कि प्रत्येक जिले से कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित प्रतिनिधि को प्रांतीय उपाध्यक्ष (जिला) के पद पर मनोनीत कर सीधा प्रांत के संपर्क रखा जाए। राजस्थान पर मारवाड़ी पंचायत का गठन कर प्रभावशाली तरीके से लागू करना ताकि समाज की पारिवारिक झंझटों से मुक्ति मिल सके, प्रत्येक जिला सम्मेलन के एक स्थाई परियोजना स्थापित करवाना जैसे मारवाड़ी छात्र-छात्राओं हेतु राजस्थान छात्रावास, स्थायी पनशाला, स्थायी चिकित्सालय आदि,राज्य स्तर पर वैवाहिक वेबसाइट बनाना ताकि समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। सम्मेलन का अपना कार्यालय बनाना न कि लीज या भाड़े पर लेना, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दीर्घ अवधि योजना बनाकर समाज हित में आरंभ करना, राज्य में कम से कम तीन प्रमंडलों में आईएएस, आईपीएस कोचिंग संस्थान खोलना, मारवाड़ी समाज की संस्कृति, भाषा, मूल स्थान से जुड़ाव हेतु राज्य स्तर पर प्रकोष्ठ का गठन करना, संगठन की मजबूती हेतु कम से कम 1500 सदस्य इस सत्र में बनाना, अच्छे कार्य करने वाले जिला, शाखाओं, सदस्यों को अधिवेशन में पुरस्कृत करना, समाज की नीति निर्धारण एवं दिशा निर्देश हेतु सभी पूर्व अध्यक्षों की सर्वोच्च समिति का गठन करना, प्रत्येक सदस्य को सम्मेलन का पहचान पत्र देना, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सर्व सुविधायुक्त वेबसाइट बनवाना, पूरे राज्य में नि:शुल्क विधिक सलाह हेतु सक्षम विधि विशेषज्ञ के पैनल का गठन करना, जिला स्तर पर मारवाड़ी समाज के सदस्यों की जनगणना हेतु प्रयास करना, खेलकूद एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन करना, राजनीतिक में आने हेतु समाज के लोगों को प्रोत्साहित करना और राजनीतिक दलों से अपने समाज को उचित प्रतिनिधित्व की मांग करना, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर इन सभी योजनाओं को शत- प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी समाज में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार कर रही है। वे कहते हैं, यह पद मेरे लिए दायित्व है, अधिकार नहीं। मेरा प्रयास होगा कि सम्मेलन को एक नई दिशा दी जाये, जिसमें युवा, महिला एवं वरिष्ठ सदस्य सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।समाज उन्हें एक ऐसे योग्य, नि:स्वार्थ और अनुभवी नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रहा है, जो न केवल संगठनात्मक सुदृढ़ता लाएंगे, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समाज 13 अप्रैल को अपने नेतृत्व के रूप में किसे चुनता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की उम्मीदवारी समाज में आशा की किरण के रूप में देखी जा रही है। (रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता हैं।)
टीम एबीएन, रांची। 13 अप्रैल को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव प्रचार हेतु झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रांची निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने विगत 10 दिनों से झारखंड के सभी जिलों में सघन चुनावी दौरा कर सदस्यों से समर्थन मांगा।श्री अग्रवाल सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चंदवा, लातेहार, मेदिनीनगर, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, चास, बेरमो, पेटरवार, जैना मोड़, जमशेदपुर, कोडरमा, देवघर, दुमका, चाकुलिया, घाटशिला, देवघर, जादूगोड़ा चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, धनबाद, कतरास, गोविंदपुर, निरसा, चिरकुंडा, झरिया, रांची आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया और सभी स्थानों पर पुरजोर समर्थन किया गया।दौरे के क्रम में कई तरह की स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी और समाज में फैल रही कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जिसे जीतने के बाद अति शीघ्र लागू कराया जायेगा, झारखंड के सभी जगहों पर सुरेश चंद्र अग्रवाल का भरपूर स्वागत किया गया और बदलाव करने का वचन दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 अप्रैल को रांची जी पी ओ में आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की आपात बैठक साधन कुमार सिन्हा, पूर्व वरीय डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पेंशन अधिनियम में वैलिडेशन के नाम पर 25 मार्च को संसद के द्वारा पारित संशोधन को लेकर 3अप्रैल को रांची सहित अन्य जिलों में आयोजित विरोध -धरना की समीक्षा की गई और आशा जताई गई कि आने वाले समय में इस अधिनियम के खिलाफ जो वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करेगा, देश भर में तीव्र आंदोलन की राह को प्रशस्त करेगा। बैठक को एम जेड खान सहित साधन कुमार सिंहा, जयनारायण प्रसाद,हसीना तिग्गा, जयराम प्रसाद और रमेश सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि जनवरी 1996 से पोस्टमैन के बकाया भुगतान एवं लेखा डाक निदेशक कार्यालय में अन्य लंबित मुद्दों को लेकर 29 अप्रैल को बरियातू स्थित डाक लेखा निदेशक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया जायेगा। जिसमें धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, पलामू, गुमला, सिमडेगा आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एसोसिएशन का चौथा राज्य सम्मेलन 18 मई को जमशेदपुर में आयोजित किया जायेगा। राज्य कार्यकारिणी की आॅनलाइन बैठक गूगल मीट पर 27 अप्रैल को रखी गयी है। मौके पर बी बारा, अमिता तिर्की, इसहाक मिंज, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, शमीम अख्तर, रमेश सिंह, डी एन साहू, देवचरण साहू, राजेश तांती, मनरखन महतो आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
बिना ड्राइवर के 2 KM तक पटरी पर दौड़ी मालगाड़ी, फिर हुआ ये... एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ रांची। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ाबांबो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ गयी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिट्टी से लदी एक मालगाड़ी बड़ाबांबो स्टेशन के 5 नंबर लाइन पर खड़ी थी। बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लगभग 2 किलोमीटर तक मालगाड़ी दौड़ती रही। स्टेशन मास्टर और अन्य रेलकर्मियों को इस घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी दौरान मालगाड़ी की गति धीरे-धीरे कम होने लगी और कुछ दूरी तय करने के बाद वह अपने आप लाइननंबर 3 में जाकर रुक गयी। गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं, घटना के दौरान 2 घंटे तक बड़ाबांबो स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने ठप कर दिया था।
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि सिद्ध दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रातू रोड, रांची में 12 अप्रैल शनिवार को श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष पर महाभंडारा का आयोजन रखा गया है।इस अवसर पर माननीय उपायुक्त रांची मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित है। शनिवार को सायं 6 बजे महाभंडारा का भोग भगवान को अर्पित कर श्रद्धालु भक्तों बीच वितरण किया जायेगा। साथ ही साथ रात्रि 7 बजे से जीवंत झांकी के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण का भी आयोजन रखा गया है। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने सभी धर्म प्रेमियों सहित सभी अखडाधारियो से भंडारा सह जागरण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने सभी अखाड़ाधारीयो से आग्रह किया है कि कल श्री हनुमान जी की जयंती व झंडा पूजन के बाद सायं झंडा को उतार कर ससम्मान रख लेवे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के के सत्र 2022 24 की द्वीवार्षिक आमसभा आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 को स्थानीय हरमू रोड स्थित सिटी मॉल, तृतीय तल, रांची में निर्माणाधीन नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय में संपन्न हुआ। वार्षिक आम सभा सत्र 2022 24 की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल ने करते हुए आमसभा में पधारे समस्त सम्मानित पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व महामंत्रीगण, विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक व आजीवन सदस्य, समस्त पदाधिकारीगण, कार्य समिति सदस्य एवं विभिन्न जिला और शाखा से पधारे समस्त वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए आमसभा में विधिवत स्वागत भाषण दिया। श्री बसंत मित्तल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों व गतिविधियों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने कार्यालय के अभाव में विषम स्तिथि का सामना करते हुए आप सबो के विश्वास व्यक्त आशीर्वाद से ही अपने भवन का 22 वर्षो से लंबित सपना साकार कर, नवनिर्मित निर्माणाधीन प्रांतीय कार्यालय में आमसभा का आयोजन किया। श्री मित्तल ने कहा कि सत्र 2022-24 में अपनी संकल्प पत्र में लिये घोषणाओ का पूर्णतया शत प्रतिशत कार्य किया है। तदोउपरांत प्रांतीय कार्यालयमंत्री श्री श्याम सुंदर शर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसमिति से संपुष्ठि की गई। प्रांतीय महामंत्री श्री रवि शंकर शर्मा ने द्वीवर्षिक सत्र 2022-24 में किये गए कार्यकलापों, गतिविधियों एवं आयोजनों का विवरणी विस्तार से वार्षिक प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया जिसे सर्व समिति से संपुष्ठि की गई।विदित हो कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सा त्र 2025 27 के लिए आगामी 13 अप्रैल 2025 को झारखंड के 23 जिलों एवं पांच अनुमंडल में चुनाव आहूत किया गया है, जिसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने चुनाव समिति की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया एवं कहा कि सहायक सहचुनाव पदाधिकारी श्री राज कुमार केडिया, श्री प्रदीप बकलीवाल एवं अशोक पुरोहित संग अन्य समस्त ज़िलों में मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी कि नियुक्ति की गई है। चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी जिनमें क्रमश श्री बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) हैं, जिनका निर्वाचन मतपत्र से मतदान होगा एवं, समस्त, ज़िलों से मतदान पश्चात मतपेटी मुख्यालय रांची में सुरक्षित लाकर दिनांक 15 अप्रैल को प्रांतीय कार्यालय में मतगणना किया जाएगा।तदोउपरांत विजय उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। ज्ञताब्य हो कि कूल 5106 सदस्य जिसमें विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक एवं आजीवन सदस्य हैं, जो मतदान करेंगे। समस्त चुनाव से संबंधित नियमावली व उपनियम की आमसभा में शामिल सदस्यों को जानकारी दी। प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राहुल मारू ने वर्ष 2023-24 के वार्षिक लिखित व्योरा आम सभा में प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसमिति से संपुष्टि की गई।आगत प्रस्ताव पर कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए थे, इसलिये इस पर कोई विचार नहीं किया गया। आमसभा में विशेष रूप से न्यास मंडल के गठन के नियमवाली पर कई प्रश्न आए, जिस पर न्यास मंडल के अध्यक्ष श्री अजय मारू ने कहां की जल्द ही न्यास मंडल की बैठक बुलाकर जो भी कमियां रह गई है, उसे सदस्यों के स्वागत योग्य विचारों को शामिल कर समाधान कर दिया जाएगा। तदुपरांत चुनावी वर्ष के कारण आमसभा बैठक की कार्रवाई आगे के लिए स्थगित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज कुमार केडिया, पूर्वअध्यक्ष भागचंद पोद्दार,पूर्वअध्यक्ष बिनय सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू व श्री महेश पोद्दार, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, अरुण बुधिया, शिवहरि बंका, संयुक्त मंत्री सौरव सरावगी, पवन शर्मा, पुनीत पोद्दार, विनोद जैन, सुरेश अग्रवाल, ललित पोद्दार, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, बबलू हरित, प्रमोद सारस्वत, किशोर मंत्री, श्रवण केडिया, नथमल शर्मा, कमल शर्मा, रंजीत टिब्रेवाल, लक्ष्मी चंद दीक्षित, शिवशंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, रमेश शर्मा, अजय खेतान, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, अमित शर्मा, मनीष शर्मा अजय खेतान, श्याम अग्रवाल सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.