Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक सेक्टर के कार्यों को मिलेगी गति : उपायुक्त
Published / 2025-04-08 18:55:25
खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक सेक्टर के कार्यों को मिलेगी गति : उपायुक्त

डीएमएफटी न्यास परिषद एवं प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई योजनाओं के क्रियान्वयन की स्वीकृतिएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट कोष (डीएमएफटी) न्यास परिषद एवं प्रबंधकीय समिति की बैठक आज उपायुक्त शशि रंजन की अध्याक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद एवं माननीय विधायक के प्रतिनिधिगण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में उपायुक्त ने डीएमएफटी मद से खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक सेक्टर विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण आदि आधारभूत सुविधाएं, निर्माण कार्यो में गुणवता पर विशेष ध्यान देने एवं समय पर योजनाएं पूरी हो, इसका ध्यान रखने में सामूहिक जिम्मेवारी की बातें कही। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से पेयजलापूर्ति, प्रखंडों में पुस्तकालय का निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं। जिले के तीन प्रखंड यथा चैनपुर, छतरपुर एवं हुसैनाबाद में पुस्तकालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पुस्तकालय के निर्माण कार्य में गति लाते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुस्तकालय के बगल में जमीन की उपलब्धता के अनुसार मॉडल छात्रावास का निर्माण कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति छात्रावास बनवाने की दिशा में कार्य करने, कल्याण विभाग द्वारा निमार्णाधीन छात्रावास की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।सिंचाई कार्यों में होगा बंद खदानों में संचित जल का उपयोगबंद पड़े खदानों में संचित जल का उपयोग सिंचाई कार्य हेतु करने के लिए योजना तैयार कराने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बंद पड़े खदानों में संचित जल से आसपास के क्षेत्रों में किसान के खेतों में सिंचाई हो पायेगा। सोलर पंप के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाने की दिशा में कार्य किये जाने की योजना है। वहीं पर्यटन के दिृष्टिकोण से इन क्षेत्रों को विकसित करने एवं संचित जल में स्थानीय लोगों के द्वारा मछली पालन करवाने की दिशा में कार्य कराने की योजना है। उपायुक्त ने इसके लिए बंद पड़े खदानों के समीप कृषि योग्य भूमि को चिन्हित करने एवं मछली पालन के लिए लाभुक समिति का गठन करने को लेकर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त करते हुए कार्य योजना को गति देने का निदेश दिया।  गर्मी के मद्देनजर पेयजलापूर्ति होगी दुरूस्त गर्मी के मद्देनजर माननीय विधायकगणों ने पेयजलापूर्ति के लिए चापाकल को दुरूस्त करने की बातें कही। उपायुक्त ने योग्य चापानलों की मरम्मति तथा सोलर जलापूर्ति सिस्टम को दुरूस्त कराने एवं टैंकर से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने डीएमएफटी मद से यथा संभव टैंकर खरीदने का भी निर्देश दिया। हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम हाउस बनाने की स्वीकृतिहुसैनाबाद में पोस्टमार्टम हाउस बनाने, पार्क का जीर्णोद्धार करने एवं हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में सोन नदी से जुड़े मछुआ परिवारों को लाभुक समिति बनवाते हुए मोटर वोट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं अन्य बालिका विद्यालय/महाविद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को नि:शुल्क नैपकिन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी। बैठक की शुरुआत में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने बैठक की कार्यवली से अवगत कराया। उन्होंने कोष की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। साथ ही पिछले बैठक के अनुपालन एवं क्रियान्वित योजनाओं से अवगत कराया।

डूंगरमल अग्रवाल बने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष
Published / 2025-04-08 18:53:22
डूंगरमल अग्रवाल बने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणासचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ बने टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि स्वामी श्री सदानंद जी महाराज ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची की नयी कार्यकारिणी समिति सत्र 2025-27 की विधिवत घोषणा की। कमेटी में ट्रस्ट के संरक्षक-स्वामी सदानंद जी महाराज, सह संरक्षक-विजय कुमार अग्रवाल एवं निर्मल छावनिका, अध्यक्ष-डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं निर्मल जालान, सचिव- मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव- मनीष जालान एवं सुनील पोद्दार, कोषाध्यक्ष- सज्जन पाड़िया, सह कोषाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी- संजय सर्राफ कार्यकारिणी सदस्यों मे-पूरणमल सर्राफ, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुशील नारसरिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, वेंकट गाड़ोदिया, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत एवं मनीष सोनी को शामिल किया गया है।श्री कृष्णा प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में झारखंड का सबसे बड़े श्री राधा- कृष्ण मंदिर, निराश्रितों के लिए सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम तथा गौशाला का कुशल संचालन किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा अन्नपूर्णा सेवा, सामूहिक विवाह समारोह, स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण, सहित अनेक जनसेवा के कार्यों, धार्मिक कार्यक्रमों एवं जनहित कल्याणकारी कार्यों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

मारवाड़ी सम्मेलन की एक जरूरी बैठक नौ को अग्रसेन भवन में
Published / 2025-04-08 18:50:59
मारवाड़ी सम्मेलन की एक जरूरी बैठक नौ को अग्रसेन भवन में

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक अति आवश्यक बैठक 9 अप्रैल (बुधवार) को संध्या- 7:30 बजे से महाराजा अग्रसेन भवन में रखी गयी है। इस बैठक में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं सबों से रूबरू होते हुए अपने विचारों को रखेंगे। इस बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मानित किया जायेगा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है की बैठक में अवश्य शामिल होकर अपने- अपने विचारों को रखें। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

शिक्षा क्षेत्र में उगाही पर लगनी चाहिए रोक : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-04-08 18:47:20
शिक्षा क्षेत्र में उगाही पर लगनी चाहिए रोक : देवेंद्रनाथ महतो

कार्मेल स्कूल लोवाडीह में अभिभावकों ने किया आंदोलनटीम एबीएन, रांची। राज्य में निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि के मामले लगातार सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा इस पर नियंत्रण को लेकर आदेश भी जारी किया गया है। लेकिन पालन नहीं हो पा रही है। आज मंगलवार को नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्मेल स्कूल लोवाड़ीह में मनमानी फिस बढ़ोतरी, अन्य शुल्कों का लेवी और स्कूल ड्रेस व पठन सामग्री के खरीदारी में बाध्यता के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल का आज सुबह घेराव किया। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सूचना मिलते ही आंदोलन का समर्थन देने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पूर्व रांची लोक सभा प्रत्याशी  देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे। स्कूल प्रबंधक से घंटों तक बहस चली। मामला नियंत्रण के लिए नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। देवेंद्रनाथ महतो की थाना प्रभारी के माध्यम से उपायुक्त रांची से टेलीफोन वार्ता हुई।श्री महतो ने कहा कि निजी स्कूलो द्वारा विभिन्न नामों से अनियमित शुल्क वसूला जा रहा है। राज्य में शिक्षा बेलगाम महंगा हो होते जा रही है। किसी स्कूल में एक बार नामांकन फीस के बाद ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई भी शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। बताते चले की उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजनत्री ने स्कूलों को चिन्हित करते हुए आवश्यक त्वरित कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।

श्री सालासर मंंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन
Published / 2025-04-07 21:36:04
श्री सालासर मंंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति*श्री सालासर मंंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन*श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव 12 कोटीम एबीएन, रांची। रांची शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मंडल रांची का श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव आगामी 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर में श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी भवन प्रांगण, बंशीधर अडुकिया रोड, रांची में धूमधाम से मनाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव में नयनाभीराम झांकी, अखंड ज्योत, रस माधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे। किशन शर्मा ने कहा कि 13 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान सहपत्नी प्रज्वलित करेंगे। प्रातः 9:00 बजे से 151 संकल्पित श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री जनार्दन जी जोशी के सानिध्य में किया जाएगा। 108 सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ का वृहत आयोजन किया गया है। साथ ही साथ 251 सवामणि भोग एवं छपन भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया जायेगा। तदोउपरांत संध्या 5 बजे से रांची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक द्वारा भजनों की अविरल गंगा प्रभावित की जाएगी, जिसमें भजन प्रवाहक पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा एवं सुश्री छाया कोमल के सुमधुर भजनो में श्रद्धालु गोता लगाएंगे। रात्रि 10 बजे महा आरती के साथ मौसम का समापन होगा। ज्ञातव्य हो कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 से प्राण प्रति स्थापित है। उक्त जानकारी श्री सालासर हनुमान मंंदिर के प्रवक्ता राहुल शर्मा ने दी।

गुमला : जंगली हथियों ने दो लोगों को मार डाला
Published / 2025-04-07 19:24:22
गुमला : जंगली हथियों ने दो लोगों को मार डाला

एक को कुचला, दूसरे को उठाकर पटका… झारखंड में हाथियों ने दो युवकों की ले ली जानएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। झारखंड के गुमला जिले में जंगली हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सिसई प्रखंड में हुई इस घटना में एक व्यक्ति को हाथी ने कुचल दिया, जबकि दूसरे को सूंड से उठाकर फेंक दिया।यह घटना रामनवमी के त्यौहार के बीच हुई, जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। झारखंड के कई जिलों में इन दिनों जंगली हाथियों ने तांडव मचाया हुआ है, जिससे ग्रामीण डर और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। नया मामला गुमला जिले के सिसई प्रखंड से सामने आया है।जहां रविवार को एक तरफ लोग रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के उत्साह में मशगूल थे। वहीं दूसरी तरफ सिसई प्रखंड में जंगली हाथियों ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। गुमला जिले में दो लोगों को जंगली हाथियों ने मार डाला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है।घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के पतरा जंगल के पास हुई, जहां लगभग 60 वर्षीय भोला उरांव, जो जंगल के पास गए थे। उन पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचलकर मार डाला।

झारखण्ड : 2500 की चिंता छोड़ 30,000 पाने के लिए करें आवेदन
Published / 2025-04-07 19:20:28
झारखण्ड : 2500 की चिंता छोड़ 30,000 पाने के लिए करें आवेदन

मंईया सम्मान योजना की चिंता छोड़ नवविवाहित कन्या इस योजना के लिए करें आवेदन, 2500 नहीं, 30 हजार रुपए मिलेंगेटीम एबीएन, रांची। झारखंड में लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं, क्योंकि 2500 रुपए उनके खाते में नहीं आ रहे। अगर आप भी 2500 रुपए नहीं मिलने से परेशान या चिंतित हैं, अभी इसकी चिंता छोड़िए। आपको हम बताने जा रहे हैं एक ऐसी योजना के बारे में, जिसमें आपको एक साथ 30 हजार रुपए मिलेंगे। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार नवविवाहिताओं के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाती है। इसके तहत नवविवाहिता को सरकार की ओर से 30,000 रुपए मिलते हैं। अगर आपकी शादी हुए 1 वर्ष से कम समय हुआ है, तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। बेटी की शादी में गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए झारखंड सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाती है। इस योजना के तहत सरकार राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले यानी बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। एक परिवार की केवल 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।अगर आपकी शादी पहले हो गयी है, तो परेशान न हों। आप भी इस योजना का लाभ ले सकतीं हैं। शर्त इतनी है कि आपकी शादी को 1 साल से अधिक न हुआ हो। योजना के लिए शादी के एक साल होने से पहले ही इसके लिए आवेदन करना होता है। कुछ अन्य आवश्यक शर्तों को भी पूरा करना होता है।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेजआधार कार्डराशन कार्डआवासीय प्रमाण पत्रआय प्रमाण पत्रआयु प्रमाण पत्रविवाह प्रमाण पत्रबैंक खाता का विवरण

जेसीआई ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन
Published / 2025-04-07 17:17:39
जेसीआई ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन

*प्रेस विज्ञप्ति* निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन रांची:महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के संयुक्त तत्वाधान में विशेष निशुल्क नेत्र जांच 10 अप्रैल 2025 समय 10:00 से 3:00 तक फिरायलाल चौक रांची में शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर मे प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्र जांच और पीड़ित मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण एवं फेंकी विधि द्वारा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेश भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान रांची से बाहर वाले मरीजों के लिए रहने एवं खाने की निशुल्क व्यवस्था भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च बरियातू मे है।शिविर की प्रमुख विशेषताएँआँखों की पूर्ण जांच:मोतियाबिंद के मरीजों का चयनऑपरेशन हेतु आवश्यक जांचेंऑपरेशन व दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्कइच्छुक लाभार्थी कृपया समय पर पहुँचकर अपना पंजीकरण करवाएँ। यह सेवा विशेष रूप से जरूरतमंद एवं वृद्धजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।विशेष जानकारी के लिए विजय कुमार जैन 9835908100, अमित शर्मा 9835903000,शैलेश अग्रवाल 7549000001 से संपर्क कर सकते है। उक्त जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।

कर्रा में धूमधाम और शांति-सौहार्दपूर्ण मनायी गयी रामनवमी
Published / 2025-04-07 14:11:15
कर्रा में धूमधाम और शांति-सौहार्दपूर्ण मनायी गयी रामनवमी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। लोधमा ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं साहुदाया पूर्ण रामनवमी पर्व देखने को मिला। रामनवमी हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। भारतीय इतिहास के अनुसार श्री राम का जन्म त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर हुआ था। इस प्रकार राम भक्त राम की शिक्षाओं को अपने जीवन में शामिल करने का प्रयास करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.