हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार 9 अप्रैल को एक अहम बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के संचालन में तत्परता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिला स्तर पर योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लायें, ताकि अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि झारखंड में विकास की गति को तेज करने में आप सभी की भूमिका अहम है। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं समयसीमा में पूरी हो, ताकि अधिक से अधिक जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के महीने में आम जनमानस को पेयजल का संकट न झेलना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, उसके पहले ही उसके निदान की कार्ययोजना तैयार कर लें। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की परिसंपत्ति पर लोगो लगाया जाये जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था प्रदान की जाये। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो इस पर विशेष ध्यान रखी जाये। सभी मेडिकल कॉलेज एवं देवघर स्थित एम्स अस्पताल में हेलीपैड बनाने की पहल करें। ब्लड बैंकों की कमियों को दूर करें। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की बाधाओं का निराकरण करें। कृषक पाठशालाओं में नर्सरी डेवलप करें। अफीम की खेती हर हाल में रोकी जाये। आज अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलावार समीक्षा कर कई निर्देश दिये।
हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को शक्ति और भक्ति का प्रतीकयह पर्व हमें भक्ति, साहस, बल, विश्वास और सत्य के मार्ग पर चलने का देता है संदेश : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। हनुमान जन्मोत्सव पूरे भारत में पूरी श्रद्धा के साथ मनाये जाने वाले प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है और इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जयंती त्यौहार 12 अप्रैल को मनाया जायेगा, इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव यानी चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन अगले दिन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है ऐसे मे हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जायेगा। कई लोगों का मानना है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और शक्ति और शांति मिलती है। यही कारण है कि उन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान जयंती पर लोग सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और घर या मंदिरों में विशेष पूजा करते हैं। कुछ लोग अनुष्ठान के हिस्से के रूप में सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित करते हैं। हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म दिवस के रूप में प्रसिद्ध है।हनुमान जी जिन्हें बजरंगबली, पवनसुत, महाबली, और अंजनी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म के सबसे प्रिय और पूज्य देवता हैं। उनका जीवन साहस, भक्ति, और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। हनुमान जी का जन्म अंजनी और केसरी के घर हुआ था और उन्हें आशीर्वाद प्राप्त था कि वे अमर रहेंगे और संसार के सभी कष्टों को हरने की क्षमता रखेंगे। हनुमान जी की उपासना विशेष रूप से शक्ति, समर्पण और भक्ति के लिए की जाती है। श्रीराम के प्रति उनकी असीम श्रद्धा और निष्ठा को देखकर उन्हें रामदूत कहा जाता है। उन्होंने राम के रघुकुल धर्म के लिए अपनी जीवन की परवाह नहीं की और उन्हें हर कष्ट में सहायता दी। हनुमान जयंती के दिन विशेष रूप से हनुमान जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और हवन किए जाते हैं। इस दिन भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, जो उनके प्रति आस्था और भक्ति को प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दिन हनुमान जी की पूजा से जीवन में सुख-शांति, बल, बुद्धि, और समृद्धि की प्राप्ति होती है, ऐसा विश्वास है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी में हनुमान जी की उपासना बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि वे शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिनाइयों और बाधाओं के बावजूद अगर हम भगवान के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण रखते हैं, तो कोई भी समस्या हमारे रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती। हनुमान जी की पूजा से मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति मिलती है, जो जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने में मदद करती है।हनुमान जयंती का पर्व हमें भगवान हनुमान की भक्ति, बल, और अडिग विश्वास का संदेश देता है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में भक्ति, साहस, और सत्य के मार्ग पर चलें।
राज्य सरकार व प्रशासन का आयोजन की सफलता में भरपूर योगदान रहाटीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) रांची ने श्री रामनवमी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए श्री राम भक्तों का आभार व्यक्त किया है। मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंत्री सुभाष कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने श्री राम भक्तों को रामनवमी महोत्सव की अपार सफलता, शोभायात्रा के सफल संचालन, अद्भुत अलौकिक झांकियो सहित, अस्त्र-शस्त्र की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शोभा यात्रा में शामिल सभी झंडाधारीयो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा श्री राम भक्तों के सहयोग से निकाली जाने वाली शोभायात्रा एक ऐतिहासिक शोभायात्रा थी।शोभायात्रा के स्वागत में अपनी सेवा अर्पित करने वाले सभी समितियां, अखाड़ा, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के संग ब्यापारिक संस्थाओ ने जगह-जगह श्री राम भक्तों को प्रसाद की सेवा, चना, बुंदिया, शुद्ध जल, शरबत, टॉफी, फ्रूटी सहित फल की सेवा देने का पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित की हम उनका भी आभार प्रगट करते है उन्हें साधुवाद देते है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में शहर के सभी लोगो की भूमिका सर्वोपरि रही है। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित शहर के माननीय उपायुक्त, सीनियर एस पी , सिटी एस पी ,ट्रैफिक एसपी, सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी संग स्थानीय थाना के सभी थाना प्रभारी सहित प्रशासक ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान समर्पित किया।श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत सहित सभी पदाधिकारीयो ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए जिला प्रशासक को आभार जनित धन्यवाद प्रेषित किया है। उक्त जानकारी अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए (एमयूएनएस), (आईआईएमयूएनएस) की जानकारी हेतु संप्रेषण कौशल क्षमता वर्धन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईआईएम यूएन रांची के सहायक निदेशक सह चार्टर्ड एकाउंटेंसी के विद्यार्थी दिव्यम जैन ने सार्वजनिक भाषण कौशल, वाद - विवाद आदि के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को अनेक उपयोगी जानकारी दीं। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यशाला में भाग लिया तथा विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर दिव्यम जैन के द्वारा दिये गये। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी रहा। प्राचार्य एसके मिश्र ने संसाधक दिव्यम जैन तथा उनकी संस्था आईआई एमयूएन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम के सीमित दायरे में सिमट कर नहीं रहना है, उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानकारी होनी चाहिए, सार्वजनिक रूप से बोलना आना चाहिए। तभी उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है। नई शिक्षा नीति में सतत विकास लक्ष्य को अत्यधिक महत्त्व दिया गया है। विद्यार्थियों को भी इनकी जानकारी होनी चाहिए तथा उन्हें इन लक्ष्यों के प्रति जागरूक भी होना चाहिए। इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करके विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा या जाता रहेगा।
टीम एबीएन, रांची। बजरंग दल झारखंड प्रांत के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखंड में एक बार फिर हिंदुओं के धार्मिक जुलूस पर इस्लामिक जिहादियों द्वारा पथराव कर धार्मिक जुलूस पर रोड़ा अटकाने का कार्य किया गया है। घटना कोडरमा जिला अंतर्गत चेचाई में होने वाले यज्ञ को लेकर भिक्षा के लिए सात गांव भ्रमण के लिए निकली महिलाओं के जत्थे पर छतरबर में नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना आज प्रात: 9 बजे की है। वहीं रांची जिले के हेठ बालू गांव में सरना जुलूस को भी जिहादी मुसलमानों ने वही नारा - नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर लगाकर जानलेवा हमला किया तथा सरना झंडे का अपमान करते हुए उसे फेंक दिया। कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि ऐसे विक्षिप्त जिहादी मानसिकता वाले उपद्रवियों से हमेशा सतर्क रहें और उनका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें अन्यथा ऐसे ही पीटते रहेंगे। अब भी वक्त है समय रहते सभी संगठित होकर अपने धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु कम से कम सप्ताह में एक निश्चित दिन तथा निश्चित समय पर एकत्र होकर चिंतन करें। साथ ही हेमंत सरकार इन सभी घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेकर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे और सरकार के प्रति तथा कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास खोती सनातन धर्मावलंबियों का विश्वास प्राप्त करने के लिए साकारात्मक पहल करे। उक्त जानकारी झारखंड बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ द्वारा महावीर जयंती की शोभायात्रा जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से दिनांक 10-अप्रैल-25 को सुबह 8 बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। आप सब को सुचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भगवान महावीर जयंती दिनांक 10/4/2025 को है। दिनांक 10/4/2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस 10 बजे मंदिर पहुंचेगी।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है ओर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है।समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी के द्वारा समाज के सभी लोगो को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी ने दी।
टीम एबीएन, रांची। वृहत मारवाड़ी समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव आगामी दिन्नांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार, समय प्रात: 9 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष के चयन हेतु दिववार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपूर्ण झारखंड के विभिन्न 23 जिÞलों एवं 5 अनुमंडल मे संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने दी। श्री सरावगी ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु सहचुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव सत्र 2025-27 हेतु दो उम्मीदवार क्रमश: बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) ने अपना नामांकन दर्ज किया है। दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुल 5106 मतदाता, जो विशिष्ट संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य हैं, वह मतदान करेंगे।ज्ञातव्य है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य इस सामाजिक अनुष्ठान में मतदान करे, इस हेतु कुल 28 मतदान केंद्र जो 23 जिला और 5 अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाया गया है। समस्त 28 मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। साथ ही दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार के दो-दो प्रवेक्षक भी मतदान केंद्र में शामिल हो सकेंगे।विनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत या मारवाड़ी सम्मेलन से निर्गत पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर सदस्यता की जांचकर तदोउपरांत उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। रांची प्रमंडल में रांची के सदस्य मतदान स्थल- श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, रांची में करेंगे। खूँटी का राजस्थान भवन, डाकबंगला रोड, खूँटी में करेंगे। सिमडेगा का आनंद भवन, मेन रोड, सिमडेगा में करेंगे। गुमला का पोद्दार धर्मशाला, गुमला में करेंगे। लोहरदगा का श्री राणीसती मंंदिर परिसर, गुदढ़ी बाजार, लोहरदगा में करेंगे। मतदान केंद्र कि अधिसूचना, सदस्यों को सूचना पीठासीन पदाधिकारी प्रेषित ससमय जारी करेंगे। मतदान के पश्चात सभी जिलों से मतपेटी रांची मंगाकर मुख्यालय कार्यालय में सुरक्षित रहेगी और दिनांक 15 अप्रैल को मतगणना कर विजय उम्मीदवार का निर्वाचन किया जायेगा।आम सभा सत्र 2022-24 के प्रांतीय महामंत्री श्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि दिनांक 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से वार्षिक आमसभा हरमु रोड स्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, प्रांतीय कार्यालय,सिटी मॉल, तृतीय तल, रांची में आयोजित होगी, उन्होंने सम्मेलन के समस्त सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है, वो पधारकर आमसभा में शामिल हो। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी (9431100311) ने दी।
राशन कार्ड के इन गलतियों की वजह से भी नहीं मिल पा रहा है मंईयां योजना का पैसा, जल्द करा लें ठीक टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन जारी है। इस दौरान कई लाभुक ऐसे मिले जिनके राशन कार्ड से उनके द्वारा आवेदन में भरी गयी जानकारी से मैच नहीं करता है। डाटा मिस-मैच के चलते तकरीबन 2 लाख से अधिक महिलाओं की राशि होल्ड रख दी गयी है।यानी उन्हें फिलहाल तीन माह की बकाया राशि नहीं मिल पाएगी। उन्हें अपने पैसे पाने के लिए कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है। आज हम आपको ऐसी कुछ गलतियों से रू-ब-रू सामान्य करावायेंगे जो अक्सर लोग मंईयां योजना का आवेदन करते समय कर रहे हैं। मंईयां योजना में आवेदन करते वक्त यह जरूर चेक कर लें कि आपका नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड में सेम हो। आप अपना वही नाम आवेदन में भरें जो इन दोनों दस्तावेज में हो। इसके अलावा मंईयां योजना के लिए आवेदन करते वक्त भी यह सुनिश्चित करें कि आपका राशन कार्ड का केवाईसी पूर्ण हो चुका हो। बिना केवाईसी के आपको पैसा नहीं मिल सकेगा। राशन कार्ड का नंबर ठीक से भरें। नंबर भरते समय किसी भी अंक का ओवर राइटिंग न हो यह सुनिश्चित कर लें। नहीं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड का राशन कार्ड और बैंक खाते से लिंक हो मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी है। जिनके आवेदन का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी प्रकार की गलती पायी जाती है तो आपका नाम लाभुक के लिस्ट से हटा दिया जायेगा।
जिले में पोषण पखवाड़ा शुरू, 22 अप्रैल तक आयोजित होंगे कार्यक्रमउपायुक्त ने पोषण पखवाड़ा के तहत दिलायी शपथ, बैठक कर दिये निर्देशआंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली जागरूकता रैलीएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले में 8 मार्च से पोषण पखवाड़ा की शुरुआत हुई। यह पखवाड़ा 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कई कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त शशि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत आज समाहरणालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं सहित अन्य को सही पोषण की शपथ दिलायी। वहीं समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त शषि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर के अनुरूप जिला, प्रखंड एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गतिविधियों को आयोजन करना सुनिष्चित करें। बच्चे, युवा एवं महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा होना आवश्यक है। उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ पखवाड़ा को सफल बनाने का निर्देश दिया।पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसका मुख्य थीम जीवन के पहले हजार दिवास का महत्व, लाभार्थी माड्यूल को लोकप्रिय बनाना, समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन राज्य भर में राल आउट एवं बच्चों में मोटापे को नियंत्रण करने हेतु स्वस्थ जीवन शैली अपनाना है। बैठक एवं शपथ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।जागरूकता रैली निकालीइसके पूर्व महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की बैनर तले सही पोषण, देश रोशन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान के हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। उनके ही नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं ने स्थानीय परिषदन भवन से जागरूकता रैली निकालकर साहित्य समाज चौक, हॉस्पिटल चौक, छहमुहान, कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचीं, जहां उपायुक्त द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद जागरूकता रैली समाप्त हुई। जागरूकता रैली में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं भी शामिल थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.