Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
फार्मेसी काउंसिल में तत्काल योग्य झारखंडी मूलवासी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाये, अन्यथा उलगुलान : देवेंद्र नाथ महतो
Published / 2025-04-24 21:04:04
फार्मेसी काउंसिल में तत्काल योग्य झारखंडी मूलवासी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाये, अन्यथा उलगुलान : देवेंद्र नाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल बरियातू रांची का रजिस्ट्रार सह सचिव समेत 5 मनोनीत सदस्य नियुक्ति घोटाला मामला गरमाते जा रहा है। विधायक जयराम महतो एवं विधायक सरयू राय द्वारा मामला बजट सत्र के दौरान सदन में उठाये जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को रांची आक्सीजन पार्क में आयोजित सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ महतो ने संबोधन करते हुए कहा कि झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार पद लगभग एक वर्ष से यानी 5 मई 2024 को तत्कालीन रजिस्ट्रार सह सचिव कौशलेंद्र कुमार के निधन के बाद आज तक फार्मेसी काउंसिल को स्थायी रजिस्ट्रार सह सचिव का नसीब नहीं हुआ।तत्काल रजिस्ट्रार के निधन के  साढ़े पांच माह पश्चात् औपबंधिक रूप से प्रशांत कुमार पांडेय जी को मात्र प्रभार बनाया गया  जो बनते ही राज्य भर में विवाद खड़ा हो गया। विवादित रजिस्ट्रार अभी तक पद में बना हुआ है। अस्थायी रजिस्ट्रार प्रशांत पांडेय की नियुक्ति प्रक्रिया और कार्यकाल का लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। उनपर आरोप है कि मूल रूप से बिहार राज्य के छपरा के निवासी  हैं और उनका बिहार तथा झारखंड दोनों राज्य में फर्मासिस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड कराने का आरोप है, बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर 20670 और झारखंड में 83 है। साथ ही उनका फर्मासिस्ट लाइसेंस का उपयोग एक ही आधार कार्ड के साथ झारखंड में जन औषधि केंद्र समेत चार अन्य स्थान पर दवा दुकान खोलने का भी आरोप है। जो संगीन अपराध है तथा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं फार्मेसी एक्ट 1948 का उलंघन है। जिसका हर विभागीय कार्यालय में शिकायत के बावजूद इन पर कोई करवाई नहीं हुआ। क्योंकि इनका संरक्षण विभाग के आला अधिकारी एवं कोई सफेदपोश का है। इनका नियुक्ति झारखंड विधान सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से एक दिन पूर्व 14 अक्टूबर 2024 को एक ही दिन मात्र 8 घंटा के अंदर सम्पूर्ण प्रक्रिया प्रशाखा पदाधिकारी का हस्ताक्षर, उप सचिव का हस्ताक्षर, अवर सचिव का हस्ताक्षर, स्वास्थ्य सचिव का हस्ताक्षर, स्वास्थय मंत्री का हस्ताक्षर के साथ साथ रातों रात आफिशियल पत्र भी घोषित किया गया इसीलिए इनका नियुक्ति प्रक्रिया का लगातार सीबीआई जांच का मांग किया जाता जा रहा है। वर्तमान समय में काउंसिल के पांच मनोनीत एवं छह इलेक्टेड मेंबर सबका कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पद में बने हुए हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मांग की है कि नियमानुसार पहले छह मेंबर का इलेक्शन कराया जाय तत्पश्चात तत्काल 5 मनोनीत सदस्य झारखंडी मूलवासी को मनोनीत किया जाये, अन्यथा जेएलकेएम पार्टी चरणबद्घ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो, चंदन रजक, योगेश भारती, अंगत कुमार, विनय कुमार, गुलाम सरवर, रविन्द्र, हरेंद्र, देव के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

स्कूलों का समय बदलना स्वागत योग्य कदम : आजसू
Published / 2025-04-24 21:01:31
स्कूलों का समय बदलना स्वागत योग्य कदम : आजसू

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए रांची जिले सहित पूरे राज्य के विद्यालयों के समय में तत्काल बदलाव की मांग की थी टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने राज्य भर के स्कूलों का समय बदलने की घोषणा का स्वागत किया है। इससे पहले उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री एवं सभी जिले के उपायुक्त से आग्रह किया था कि लगातार राज्य में भीषण गर्मी तापमान लगातार बढ़ रही है और हिट वेब की भी चेतावनी लगातार मौसम विभाग द्वारा दिया जा रहा है। जिसे देखते हुए आजसू मांग करती है कि इस मौसम में छोटे बच्चों एवं छात्र छात्राओं का स्कूल ऐसी भीषण गर्मी में आना जाना कठिन ही नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर नहीं है। इसका प्रभाव लगातार उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आजसू मांग करती है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ती गर्मी और हिट वेब को ध्यान में रखते हुए अविलंब इस समय सारणी को बदल कर अपने सुविधा अनुसार प्रात: काल सभी विद्यालयों को किया जाय जिससे कि छोटे बच्चों सहित छात्र छात्राओं को इस भीषण गर्मी से राहत मिल पाये।

हजारीबाग : मंडई खुर्द की युवती रहस्यमय ढंग से लापता
Published / 2025-04-24 21:00:15
हजारीबाग : मंडई खुर्द की युवती रहस्यमय ढंग से लापता

रांची के लिए निकलने के बाद हो गयी गायब एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई खुर्द गांव की एक युवती 23 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे रांची के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह हजारीबाग से अपने भैया-भाभी के पास रांची जाने वाली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला है। अगर किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें: +91 70045 12549। परिवार काफी चिंतित है और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। नाम : सीमा कुमारी  पिता : मुरली प्रसाद सोनी पता : मंडई खुर्द  थाना : लोहसिंघना जिला : हजारीबाग रंग : गोरा ऊंचाई : 5 फीट

पहलगाम हमला के बाद देशभर में आक्रोश
Published / 2025-04-23 21:07:47
पहलगाम हमला के बाद देशभर में आक्रोश

आतंकियों को जवाब दिया जायेगा... हमले पर भड़के रक्षा राज्यमंत्री सेठ; सोरेन भी दुखी टीम एबीएन, रांची। देश का अभिन्न अंग कश्मीर अब अपने ही नागरिकों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है और इसका मुख्य कारण है आतंकवादियों का बेखौफ होना। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेगुनाह भारतीय पर्यटकों पर हमला कर उनकी जान ले ली। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। नागरिक केंद्र सरकार से आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने-अपने एक्स हैंडल के माध्यम से इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है। हम सभी को झकझोर कर रख दिया : हेमंत सोरेन वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। इस घटना ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। आतंकवादियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे : संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पिछले दिनों खूबसूरत कश्मीर को आतंक का गढ़ बनाने की नापाक कोशिश की गयी है। बेगुनाह पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों के मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे। सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

पहलगाम की घटना के बाद झारखंड में भी मना जश्न : बाबूलाल मरांडी
Published / 2025-04-23 21:06:49
पहलगाम की घटना के बाद झारखंड में भी मना जश्न : बाबूलाल मरांडी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड में जश्न मना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दावा टीम एबीएन, रांची। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटना ने पूरे भारत को खासा क्षति पहुंचायी है। हर एक नागरिक मर्माहत हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसी बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, आतंकियों के समर्थन में राज्य में जश्न मनायी जा रही थी।पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों पर हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी, जिसकी निंदा पूरा भारत कर रहा है, हर कोई चाह रहा है आतंकवादियों से बदला लिया जाये। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक पारा भी चढ़ चुका है। झारखंड में बयानबाजी तेज है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा दावा कर दिया है। दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में आतंकी हमले हुए पूरा देश दुखी था। लेकिन झारखंड में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। फेसबुक पोस्ट किए जा रहे थे। झारखंड भी भारत का एक राज्य है और हमारे राज्य में ऐसे देश विरोधी निवास कर रहे हैं, यह शर्म की बात है। उन्होंने आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि  आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या उनका धर्म पूछकर किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार जरूर आतंकवादियों पर कार्रवाई कर उन्हें बक्सेगी नहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार में एक मंत्री पर  पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार के एक मंत्री हैं, जिनके लिए शरीयत संविधान से ज्यादा ऊपर है। ऐसे लोगों के वजह से झारखंड में संविधान विरोधियों की हिम्मत बढ़ रही है। झारखंड सरकार मंत्री को जल्द मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रांची में भारी आक्रोश
Published / 2025-04-23 21:03:55
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद रांची में भारी आक्रोश

मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला जायेगा कैंडल मार्चटीम एबीएन, रांची। जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में बीते मंगलवार दोपहर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। आतंकियों ने धार्मिक पहचान पूछ-पूछकर लोगों को पर गोलियां बरसायी। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं, इस हमले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रांची में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। राष्ट्रीय युवा शक्ति, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य इस जुलूस में शामिल होंगे। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकालने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय युवा शक्ति पार्टी आज शाम 6 बजे जिला स्कूल से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक श्रद्धांजलि एवं विरोध मार्च निकालगी। इस दौरान हमले में मारे गये सभी 28 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दीप प्रज्ज्वलित की जायेगी।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शाम 4:30 बजे आंबेडकर चौक पर पहलगाम आतंकी हमले के जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च का निकाला जायेगा जबकि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की गई है। वहीं, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से शाम 6 बजे जिला स्कूल से कैंडल मार्च निकाला जायेगा।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूम पर्यटकों को निशाना बनाकर की गयी गोलाबारी कार्यरतापूर्ण : आजसू
Published / 2025-04-23 21:01:30
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूम पर्यटकों को निशाना बनाकर की गयी गोलाबारी कार्यरतापूर्ण : आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रांची विश्वविद्यालय गेट से फिरायालाल चौक तक विरोध मार्च निकल गया और फिरायालाल चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं मृतकों के प्रति कैंडल जला कर श्रद्धांजलि  अर्पित की गयी। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आजसू आग्रह करती है कि इस आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को शहीद का दर्जा एवं उनके परिजनों को उचित मुआवजा एवं  इस आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया जाय ताकि भविष्य में कभी भी को भी आतंकवाद फैलाने को सोचने पर भी उनकी रूह कांप जाये। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, चेतन प्रकाश, अजित कुमार, ज्योत्सना केरकेट्टा, सौरभ शर्मा, रवि रोशन, डॉ पार्थ, अनुष्का सिंहा, बबलू मंडल, सचित रंजन,इत्यादि उपस्थित थे।

सुरक्षा चूक को लेकर सरकार अपनी गलती स्वीकार करे : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-04-23 21:00:56
सुरक्षा चूक को लेकर सरकार अपनी गलती स्वीकार करे : देवेंद्रनाथ महतो

पहलगाम आतंकी हमला के खिलाफ राजधानी रांची में हुआ कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलिटीम एबीएन, रांची। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। राजधानी रांची में भी यह गुस्सा सड़कों में साफ देखने को मिला। अब आम लोग से लेकर विभिन्नत राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के द्वारा भी इसका विरोध किया जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज राजधानी रांची में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च जिला स्कूल से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक हुआ। इस कैंडल मार्च में काफी लोग सड़कों पर उतर आये। आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगे। मृत पर्यटकों के नाम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ेगी। सुरक्षा में भारी चुक हुआ है। जम्मू कश्मीर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को राजनीतिक रंजिश को खत्म कर आपसी सलाह के साथ समस्या का समाधान करे। मृत पर्यटकों को न्याय और घायल पर्यटकों के राहत का समुचित पहल होनी चाहिए। बताते चलें कि यह घटना मंगलवार को जम्मू कश्मीर के बाइसारन घाटी में हुआ था। जिसमें 26 लोगों के मृत होने कि सूचना है। दर्जनों घायल पर्यटक इलाजरत है। कई की स्थिति बेहद नाजुक बतायी जा रही है। आज बुधवार के इस कैंडल मार्च में संगठन जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, पार्वती देवी, संजय कुमार, अयूब अली, जितेंद्र महतो, पप्पू कुर्मी, रविंद्र कुमार दीपक, चंदन रजक, संतोष कुमार, राजीव महतो आदि संगठन के कार्यकर्ता व सैकड़ो जनसाधारण शामिल रहे।

तेतुलमारी क्षेत्र में जारी है कोयले का अवैध कारोबार
Published / 2025-04-23 20:59:55
तेतुलमारी क्षेत्र में जारी है कोयले का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र स्थित मोदीडीह में बड़े पैमाने पर हो रहा कोयले की अवैध कारोबार नहीं थम रहा है। कोयले की अवैध तस्करी शिकायत करने के बाद भी जोरो शोरों से कोयला माफिया चला रहे हैं। अवैध कारोबार आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है। अवैध कारोबार जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री सहित झारखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड डीजीपी एवं बीसीसीएल को ट्वीट कर किया कार्रवाई की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.