जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोग, 24 आवेदन दिये एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे। सभी लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर उसका निदान हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त को 24 आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने लोगों की सीधे समस्याएं सुनी, उनके द्वारा समर्पित आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन स्थानांतरित किया। उन्होंने जनता दरबार में आए आवेदनों का गंभीरता से लेते हुए समस्या निदान का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उप विकास आयुक्त द्वारा लगाये गये जनता दरबार में चैनपुर के चांदो थाना क्षेत्र की निधि कुमारी ने पति जगजीत सिंह के निलंबन अवधि का बकाया वेतन भुगतान करने का अनुरोध किया। वहीं जेलहाता के मुंसफ रोड निवासी मनीष कुमार ने जमीन विवाद विषयक आवेदन देकर पैतृक मकान, दुकान आदि संपत्ति में बंटवारा कराने का आग्रह किया।पोलडीह बईरा खूर्द निवासी अशोक कुमार सिंह ने छत्तरपुर के सेवानिवृत पंचायत सेवक पद से सेवानिवृत पिता रामराज सिंह की भविष्य निधि का पैसा भुगतान करने संबंधी आवेदन दिया। इसके अलावा जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, दाखिल खारिज, मकान कार्य को रोकने की धमकी देने, एनएच द्वारा जमीन अधिग्रहण के पश्चात मुआवजा राषि भुगातान करने, अबुआ आवास योजना का लाभ देने, अमीन द्वारा जमीन की मापी कराने, आनलाईन रसीद निर्गत करने आदि समस्याओं समस्याओं की जानकारी देते हुए उससे संबंधित आवेदन दिया। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया।
उप विकास आयुक्त ने कोयल आजीविका अपैरल पार्क की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन की पहल से कोयल आजीविका अपैरल पार्क की शुरुआत होगी। इसे लेकर उपायुक्त के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज चैनपुर स्थित कोयल आजीविका अपैरल पार्क का भ्रमण कर, वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बंद होने के कारणों को समझा। उन्होंने आधुनिक मशीनों से वस्त्र की सिलाई, कढ़ाई एवं अन्य कार्यो के लिए लगे मशीन, कटिंग मशीन, ओवर लॉक मशीन, स्ट्रेट नाइफ कटिंग मशीन, बटन होल मशीन, बटन अटैच मशीन, बेडसीट, खोल, मांग (आर्डर के अनुरूप) पोषाक पर संबंधित स्कूलों का लोगों आदि डिजाइन/ कढ़ाई करने संबंधी एम्ब्रॉइडरी मशीन आदि उपकरणों की जानकारी ली। साथ ही पूर्व की संचालन व्यवस्था की प्रक्रियाओं को जाना। उप विकास आयुक्त कहा कि जिला प्रशासन इसे पुन: शुरू करने जा रही है। इसका टेंडर कराये जाने की प्रक्रिया की जायेगी और प्रोडक्शन हाउस के द्वारा इसका संचालन कराये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि यहां सिलाई के 150 आधुनिक मशीनों के साथ-साथ वस्त्रों पर डिजाइन तैयार करने आदि से संबंधित मशीन हैं। इससे सखी मंडल की महिलाओं को जोड़ा जायेगा। कोयल अपैरल पार्क से जुड़कर महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने सिलाई के बाद तैयार वस्त्रों के बारे में जानकारी लेते हुए उसकी गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। साथ ही सैनेटरी पैड निर्माण केंद्र का भी भ्रमण किया। इस केन्द्र के भवन को व्यवस्थित करने एवं कोयल अपैरल पार्क एवं सैनेटरी पैड निर्माण केन्द्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिलाई के लिए यहां से जुड़ी महिलाओं से संबंधित उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि कोयल आजीविका अपैरल पार्क चैनपुर के अलावा नीलांबर-पीतांबरपुर एवं पाटन प्रखंड में भी स्थापित है। तीनों को एक साथ शुरू किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें क्रमश: 150, 40 एवं 44 आधुनिक मशीनें अधिष्ठापित की गयी है। जेएसएलपीएस के बीपीएम ने यहां की व्यवस्थाओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया। उनके द्वारा बताया गया कि यहां 150 मशीनों पर दो सिफ्ट में सिलाई की व्यवस्था की गयी थी। इससे 300 महिलाएं सीधे तौर पर जुड़ी थी। उन्होंने अवगत कराया कि मशीनों की सर्विसिंग की आवश्यकता है। वहीं बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने बिजली बिल माफ कराने हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने मशीनों की सर्विसिंग की आवश्यकता भी जतायी। उप विकास आयुक्त के भ्रमण के दौरान चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप दास, अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल, जेएसएलपीएस के बीपीएम वैभव कान्त आदर्श, बीपीओ राजीव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग व श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट झारखंड के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले की कड़े शब्दों पर घोर निंदा की है। उन्होंने इसे कयरतापूर्ण एवं घृणित कृत्य बताते हुए हुए कहा है कि आतंकियों ने हमला कर देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की दुस्साहस किया है। जो कि मानवता सहिष्णुता और भारत की संस्कृति एकता पर सीधा आघात है। पहलगाम की पवित्र धरती पर घटी यह क्रूर आतंकी हमला न केवल अमानवीयता की पराकाष्ठा है बल्कि समूची मानवता के विरुद्ध किया गया एक कायरतापूर्ण अपराध है उन सभी निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या ने हर संवेदनशील हृदय को व्यथित और मौन कर दिया है, ऐसे विभत्स आतंकी हमले से देशभर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गयी है। इस दर्दनाक आतंकी हमले घटना की केंद्र सरकार त्वरित कठोर कार्रवाई करते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब दे। हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं वे हमारे हृदय में सदा अमर रहेंगे न केवल एक स्मृति बनकर बल्कि एक चुप प्रतिरोध बनकर उस अंधकार के विरुद्ध जो मासूम जिंदगियों को निगलता है। आतंकवाद केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भी चुनौती है। समाज के हर वर्ग को आतंकवादी के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
सखी मंडल की स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का होगा प्रयास: उपायुक्त उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक, अपैरल पार्क के लिए होगा टेंडर एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल से जिले में संचालित कोयल आजीविका अपैरल पार्क का पुन: संचालन की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत से जिले की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास होगा। इसकी सफल शुरूआत किए जाने को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उप विकास आयुक्त को कोयल अपैरल पार्क के संचालन को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने हेतु निर्देशित किया। इसके उपरांत संचालन कार्य करने वाली अपैरल कंपनियों को जिले के सखी मंडल से जुड़ी 75 प्रतिशत स्थानीय महिलाओं के नियोजन की अनिवार्यरता रखें, ताकि स्थानीय महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही रोजगार मुहैया करायी जा सके। विदित हो कि जिला योजना कार्यालय के स्तर से केंद्रीय सहायता मद से जिले में चैनपुर, नीलांबर-पीतांबरपुर एवं पाटन में कोयल अपैरल पार्क स्थापित किया गया था। इसका संचालन भी हो रहा था, परंतु कोविड-19 प्रकोप की भयावहता एवं तकनीकी व दक्ष मानव संपदा के अभाव के कारण इसका संचालन स्थगित था। उपायुक्त द्वारा इसका संचालन शुरू किए जाने की पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मुहैया हो सकेगा। साथ ही इसमें लगा इंफ्रास्ट्रक्चर को हमेशा उपयोग में लाया जा सकेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, जिला योजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के स्कील एंड जॉब के जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अभिभावकों वरिष्ठ सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों/ जिलामंत्री की एक अत्यावश्यक एवं आपातकालीन बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार, समय पूर्वाह्न 11.30 बजे, स्थानीय अग्रसेन भवन, रांची में आहूत की गयी है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की जाएगी जिसमें 27 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए धनबाद जिले में होने वाले पुनर्मतदान से संबंधित विस्तृत चर्चा एवं महत्वपूर्ण सुझाव, चुनाव को लेकर पूरे प्रान्त में व्याप्त असंतोष एवं तनाव को कैसे समाप्त किया जाए पर विस्तृत चर्चा एवं बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों के अनुमति से अन्यान्य बिंदुओं पर चर्चा किया जाएगा।उन्होंने सबो से आग्रह किया है कि अपने व्यस्तम दिनचर्या में से समय निकालकर इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझाव दे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
वक्फ कानून को लेकर जनजागरण कार्यशाला का आयोजन, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम बोले- विपक्ष झूठ बोल रहाएबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में किये गये संशोधन को लेकर लागू किये गये नये कानून पर देशभर में राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन कर रही है। इसी विषय को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में वक्फ कानून को लेकर एक जनजागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार, कार्यकर्ता आम जनता, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर इस कानून को लेकर फैलायी जा रही भ्रांतियों को दूर करेंगे। मुख्य अतिथि दुष्यंत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब केंद्र सरकार ने देशहित में कोई निर्णय लिया है, विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस ने उसका विरोध किया है। वक्फ बोर्ड लंबे समय से विकास में बाधा बनता रहा है। विपक्ष के कई नेताओं ने वक्फ की जमीनों पर अपने निजी व्यवसाय या कॉलोनियां खड़ी कर ली हैं। सरकार ने ऐसी अनियमितताओं को रोकने और वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह संशोधन किया है। उन्होंने आगे कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन का उद्देश्य गरीब मुस्लिम समाज को सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है।मौके पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हीट वेव का अलर्ट जारी; तापमान पहुंचेगा 40 पार टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी देखी जा रही है। सोमवार को राज्य के कई इलाकों में उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान और भी बढ़ सकता है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।तापमान पहुंचेगा 40 पाररांची मौसम विज्ञान केंद्र (आइएमडी) ने 23 से 26 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्यिस से पार जाने की संभावना जतायी गयी। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर परहेज करने की सलाह दी गयी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी अपनी चरम पर होगी।डाल्टनगंज का रहा सबसे अधिक तापमानबता दें पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान डाल्टनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गुमला में 22.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान वाला जिला रहा है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को हीट वेव से बचने के लिए सूती कपड़े से मुंह ढंककर और छाता लेकर जाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने के लिए कहा जा रहा है ताकि बॉडी पूरी तरह से हाइड्रेट रहे।
विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रितटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में निवेश के लिए आकर्षित करने को लेकर स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। आरसीडी इस्पैन्योल फुटबॉल क्लब ने खेल के विकास, खासकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को एमओयू पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है। यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट खेल इकोसिस्टम, झारखंड में खेल खासकर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस क्रम में स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल्स, खेल विपणन, क्रिकेट टीम ओनरशिप, डीप-टेक बी2बी मार्केटिंग, लीगल, डेंटिस्ट्री और मेडटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिये और झारखंड में एक जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जतायी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड आने और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विश्व पृथ्वी दिवस पर अनेक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूर्व प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिका के साथ विद्यालय परिसर की वाटिका में लगे विभिन्न पेड़-पौधों को देखा और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।कुछ नन्हे-मुन्ने बच्चे लुभावने फैंसी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रहे थे। कक्षा तृतीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी मां से संबंधित सुंदर पोस्टर बनाये तथा स्लोगन लिखा। कक्षा अष्टम तथा नवम के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा दशम तथा एकादश तक के विद्यार्थियों ने क्यू आर कोड बनाकर विभिन्न पेड़-पौधों की जानकारी संग्रहित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एसके मिश्र ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम हमारा ग्रह, हमारी शक्ति रखी गयी है। हम सबको अपने ग्रह की सुरक्षा करने हेतु तत्पर रहना चाहिए। हमारी पृथ्वी ही हमारी शक्ति है। इसके बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं, इसलिए इसकी सुरक्षा ही स्वयं की सुरक्षा है। हमें प्रदूषण दूर करने हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए और धरती को हरा-भरा रखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.