Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
वाह रे टीचर... दो मिनट देर से स्कूल पहुंची छात्रा पहुंच गयी अस्पताल, जानें क्यों...
Published / 2025-04-21 23:21:18
वाह रे टीचर... दो मिनट देर से स्कूल पहुंची छात्रा पहुंच गयी अस्पताल, जानें क्यों...

देर से स्कूल पहुंची छात्राओं को मिला अमानवीय दंड, एक छात्रा अस्पताल में भर्तीएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमरिया/ चतरा (अशोक कुमार)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में अमानवीय दंड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को बगरा मोड़ ग्राम से पब्लिक बस के माध्यम से आने वाली कक्षा दसवीं की 18 छात्राएं विद्यालय में मात्र दो मिनट की देरी से पहुंचीं।देरी का कारण स्थानीय बस सेवा में हुई थोड़ी सी देरी थी, जिसकी जानकारी पहले से ही स्कूल प्रशासन को थी। बावजूद इसके विद्यालय के शिक्षक सुभाष कुमार ने सभी छात्राओं को 100 बार कान पकड़ कर उठक-बैठक करने का कठोर दंड दे दिया। दंड के दौरान एक छात्रा की हालत बिगड़ गयी।उसे तेज सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी महसूस होने लगी। छात्रा बीच में ही बैठ गयी और रोने लगी। अन्य छात्राएं भी थकान और कमजोरी से जूझती रहीं। बताया गया कि कोई भी छात्रा सौ बार उठक-बैठक पूरी नहीं कर सकी। पीड़ित छात्रा मुश्किल से 60-65 बार तक ही कर पायी। सहपाठियों की पहल पर बची जानछात्रा की बिगड़ती हालत को देख उसकी सहपाठियों ने उसे क्लासरूम में ले जाकर प्राचार्य को सूचित किया, लेकिन किसी शिक्षक ने उपचार के लिए पहल नहीं की। परिजनों को फोन से सूचना दी गयी, जिसके बाद वे बगरा से सिमरिया पहुंचकर छात्रा को सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराये। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ अफान अहमद ने बताया कि छात्रा डिहाइड्रेशन, घबराहट और मानसिक तनाव में थी। उसे तत्काल आॅक्सीजन और सलाइन देकर उपचार शुरू किया गया। क्या है छात्राओं का दोषछात्राओं ने बताया कि वे प्रतिदिन 10 किलोमीटर दूर बगरा मोड़ से पब्लिक बस से स्कूल आती हैं। सुबह जल्दी निकलने के बावजूद बस की अनियमितता के कारण कभी-कभी दो-चार मिनट की देरी हो जाती है। बावजूद इसके शिक्षक किसी की बात नहीं सुनते और दंड थोप देते हैं। अभिभावकों में आक्रोशइस घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने इस क्रूरता पूर्ण व्यवहार के लिए संबंधित शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय, जहां बच्चों को सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए, वहां इस तरह की प्रताड़ना निंदनीय है। फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस घटना ने विद्यालय में अनुशासन के नाम पर हो रही अमानवीय घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

धनबाद के 20 कैडेट देवघर के लिए रवाना
Published / 2025-04-21 23:18:21
धनबाद के 20 कैडेट देवघर के लिए रवाना

गुरु नानक कॉलेज की 13 महिला कैडेट एवं 7 लड़के कैडेट देवघर के सी ए टी सी कैंप के लिए हुए रवाना एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। गुरु नानक कॉलेज की एन सी सी की 20 सदस्यीय टीम (13 महिला कैडेट एवं 7 लड़के कैडेट) देवघर में होने वाले 10 दिवसीय ( 21-4-25 से 30-04-25 तक होने वाले) सी ए टी सी कैंप के लिए अपने बटालियन के साथ 20-04-25 की रात को रवाना हुए। बता दें कि गुरु नानक कॉलेज में 2024 में पहली बार  एन सी सी महिला कैडेट का प्रवेश लिया गया और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए इस वर्ष 10 दिनों के कैंप पर भेजा जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कैंप में भाग लेने से सभी कैडेट्स का समग्र विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दर्शाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आर एस चाहल ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कैडेट्स को कैंप में भेजना महिला सशक्तिकरण की ओर एक प्रयास है। कॉलेज शासी निकाय के सचिव सरदार डी एस ग्रेवाल ने सभी कैडेट्स को आगे बढ़ते रहने के प्रेरणा दी। पहली बार एन सी सी की 13  महिला कैडेट्स के इस कैंप में भाग लेने के सुअवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

दिव्यांगजन पुनर्वास में अभिभावकों की भूमिका विषय पर हुई विचार गोष्ठी
Published / 2025-04-21 20:28:23
दिव्यांगजन पुनर्वास में अभिभावकों की भूमिका विषय पर हुई विचार गोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को हरमू स्थित आदिश वैलनेस एंड थेरेपी सेंटर में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), झारखंड प्रांत इकाई के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य दिव्यांगजन के पुनर्वास में अभिभावकों की भूमिका पर गंभीर विमर्श करना था। गोष्ठी में सक्षम के राष्ट्रीय सह सचिव चंद्रभूषण पाठक जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनके प्रखर विचारों ने विषय की गंभीरता और समसामयिकता को और अधिक स्पष्टता प्रदान की। गोष्ठी में विभिन्न विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने भाग लिया और अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। मौके पर प्रमुख वक्ताओं में अशोक अग्रवाल समाजसेवी एवं दिव्यांग कल्याण क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता, डॉ दीपक प्रसाद रंगकर्मी, निर्देशक, लेखक, शिक्षाविद एवं सामाजिक चेतना से जुड़ी अनेक पहल का हिस्सा, ज्योति शाह मनोवैज्ञानिक एवं दिव्यांगजन के सामाजिक समावेश पर कार्यरत, संतोष जैसवाल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, राजू सिंह निदेशक, बिरसा विकलांग उत्थान समिति, अभिमन्यु दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए सक्रिय युवा प्रतिनिधि डॉ अनुराधा वत्स स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं पुनर्वास पर कार्यरत। इस विचार गोष्ठी में अभिभावकों ने भी खुलकर अपने अनुभव, चुनौतियां और आवश्यकताओं को साझा किया। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के पुनर्वास में आने वाली सामाजिक एवं मानसिक बाधाओं की चर्चा की, वहीं कुछ ने सफल पुनर्वास की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा कीं। कार्यक्रम में यह निष्कर्ष निकल कर आया कि दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल संस्थागत सहयोग आवश्यक है, बल्कि परिवार, समाज और नीति-निर्माताओं को भी संवेदनशील और सक्रिय भूमिका निभानी होगी। गोष्ठी का समापन सहभागियों के बीच सकारात्मक संवाद और भविष्य की रणनीति पर सहमति के साथ हुआ। सक्षम झारखंड प्रान्त इकाई ने भविष्य में भी इस प्रकार के विमर्शों और क्रियाशील कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

वार्ड 34 में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न
Published / 2025-04-21 20:26:32
वार्ड 34 में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न

वार्ड 34 के उपस्थित लोगों ने फोरम के पदाधिकारियों के साथ साझा की वार्ड की विभिन्न समस्याएं पेयजल का है विकट संकट वर्ष 2022 से हर घर नल से जल कनेक्शन देने के बावजूद अब तक नहीं शुरू हुआ है वाटर सप्लाई टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 34 स्थित गंगानगर में रांची सिटीजन फोरम की बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित स्थानीय लोगों ने एक स्वर में पेयजल की समस्या से उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि रात में भी पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है, पुराना बोरिंग खराब पड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में नए बोरिंग का नितांत आवश्यकता है, साथ में सड़क निर्माण के साथ में नाली का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र लोगों को असुविधा हो रही है। काफी स्ट्रीट लाइट खराब है, जिसके वजह से रात को छीना झपटी होती है। अमृत योजना के तहत हर घर में नल से जल का कनेक्शन वर्ष 2022 में ही दे दिया गया है, लेकिन अभी तक उसमें वाटर सप्लाई का काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र में नशाखोरी की भी समस्या बढ़ते जा रही है, और विधि व्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है। सचिव रेणुका तिवारी ने उपस्थित लोगों को कहा कि आप इसकी लिखित शिकायत प्रशासक, रांची नगर निगम से करें, फोरम भी सहयोग करेगा। बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी और वार्ड 34 के संयोजक बबलू कुमार सिंह सहित अनुज ठाकुर, बुद्धेश्वर उरांव, विकास सिंह, ललन कुमार साहू, गौतम पाठक, अक्षय झा, अभय कुमार पांडेय, सनी कुमार, शिवनारायण दास, वीरेंद्र दास, नैंसी जायसवाल, नीतू देवी, केदार प्रसाद, महेश कुमार, विजय पांडेय, सुभाष चौरसिया, नीलम कुमारी, प्रमोद कुमार, निभा देवी, स्वीटी देवी, नीतीश कुमार, राकेश कुमार, सोनी चौरसिया, लक्ष्मी कुमारी, दुलारी देवी, लालमुनी देवी, रंजन माथुर, सुरेंद्र दास, उपेंद्र शर्मा, दिलीप शर्मा, शिवचंद्र दास, वीरेंद्र कुमार, रामानुज तिवारी, रमेश कुमार गोयल, रमेश शर्मा, उदय पांडे, बिंदेश्वरी, विजय जायसवाल, देवेंद्र चौधरी, अनुज अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार पांडेय, राधा देवी, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन हरीश नागपाल ने किया।

जेसीआई रांची के तीन दिवसीय बिग बॉक्स लीग (बि-बि-एल) सीजन 1 का शानदार समापन
Published / 2025-04-21 20:25:24
जेसीआई रांची के तीन दिवसीय बिग बॉक्स लीग (बि-बि-एल) सीजन 1 का शानदार समापन

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने पहली बार बिग बॉक्स लीग सीजन 1 का आयोजन कांके रोड स्थित ए स्क्वायर क्लब में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को किया। इसमें 8 अलग अलग संस्था ने हिस्सा लिया, जिसमें बॉक्स क्रिकेट मैच खेला गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 8 संस्था के नाम है   जेसीआई रांची,  जी ओ ई,  बि एन आई हीरोज,  बि एन आई गार्जियंस,  राउंड टेबल इंडिया,  बि एन आई एक्सप्लोररस,  शारदा फाउंडेशन,  आई सी ए आई रांची।  इन सभी संस्था के मेंबर्स ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने अपने संस्था का प्रतिनिधित्व किया।  रविवार को बि बि एल सीजन 1 का फाइनल मैच जेसीआई रांची और राउंड टेबल इंडिया के बीच खेला गया जिसमें राउंड टेबल इंडिया ने 59 रनों से जीत हासिल की। इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन जेसी अक्षत अग्रवाल, ऋषि मुरारका और केतुल पटेल ने जेसी निखिल मोदी के अगवाई में किया। जीतने वाली टीम में अभिषेक तनेजा, सिद्धार्थ चौधरी, सनी केडिया, विवेक जैन, पीयूष सरावगी, ऋषि बग्गा व अमन सिंह ने संस्था को जीत दिलायी। जेसीआई रांची के ओर से अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सनी केडिया, चेतन जैन, चंद्रेश बजाज, अनिमेष निखिल, दीपक पटेल, अभिषेक केडिया, अभिनव मंत्री, ऋषभ जैन, रॉबिन गुप्ता, पीयूष केडिया, मोहित वर्मा, अमन सिंघानिया, अभ्युदय मोदी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बोकारो : कमांडो और नक्सलियों से मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर
Published / 2025-04-21 20:23:44
बोकारो : कमांडो और नक्सलियों से मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

झारखंड में कोबरा कमांडो और पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी समेत आठ ढेर एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत आठ नक्सली मारे गये। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। ढेर किये गये नक्सलियों में एक पर एक करोड़ का इनाम था। सुरक्षा बलों को मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल मिली हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है।मारे गये लोगों में उग्रवादी केंद्रीय समिति सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, विशेष क्षेत्र समिति सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, जोनल समिति सदस्य साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी, महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, रंजू मांझी, गंगाराम और महेश शामिल हैं। विवेक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, अरविंद यादव पर 25 लाख रुपये और साहेबराम मांझी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हिंसा के विभिन्न मामलों में उन पर मामला दर्ज किया था। केंद्रीय समिति माओवादी संगठन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है।

रील के चक्कर में 30 फीट से गिरा युवक, मौत
Published / 2025-04-21 20:19:20
रील के चक्कर में 30 फीट से गिरा युवक, मौत

रील की चाहत ने ले ली जान, 30 फीट की ऊंचाई से गिरा किशोर, मौके पर ही तोड़ा दम एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे रील बनाने का शौक न हो। रील बनाकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन झारखंड के बोकारो में रील ने एक किशोर की जान ले ली। 30 फीट की ऊंचाई से गिरा किशोर घटना चंद्रपुरा थाना अंतर्गत मकोली ओपी थाना क्षेत्र के कारीपनी स्थित बंद कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के सेलो एरिया की है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय पंकज चौहान अपने दोस्तों के साथ रील्स बनाने के लिए बंद कोल हैंडलिंग प्लांट के सेलो एरिया में ऊपर चढ़ा था। इस दौरान पंकज का संतुलन बिगड़ गया और वह 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया। नीचे पेड़ से टकराने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना में पंकज का हाथ और पैर भी टूट गये थे। मामले में मृतक के पिता अंबिका चौहान का कहना है कि पंकज खेलने के लिए कहकर घर से बाहर निकला था। वहीं, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

रजरप्पा : बंद खदान में अगलगी से मची अफरातफरी
Published / 2025-04-21 20:17:10
रजरप्पा : बंद खदान में अगलगी से मची अफरातफरी

झारखंड के रजरप्पा में एक बंद कोयला खदान में भीषण लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के रजरप्पा में एक बंद कोयला खदान में भीषण आग लग गयी, जिससे इलाके में घना काला धुआं छा गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि जहरीले धुएं से इलाके में रहने वाले करीब 10,000 लोग प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया तथा आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जब जमीन के नीचे मामूली आग लगी थी, तब उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया था। उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेज दी गयी है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि चितरपुर प्रखंड के घनी आबादी वाले भुचुंगडीह गांव तक पहुंचने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम आग पर नजर रख रहे हैं। हमारे अधिकारी आग बुझाने का उपाय खोजने के लिए सीसीएल के खनन विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। भुचुंगडीह गांव के निवासी राजू महतो ने कहा कि अगर आग को तुरंत नहीं बुझाया गया तो ग्रामीणों को अपने घरों से भागना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 10,000 लोग रहते हैं। एक अन्य ग्रामीण जीवन महतो ने बताया कि आग अभी गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने भूमिगत आग देखी थी और स्थानीय अधिकारियों तथा सीसीएल को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने आरोप लगाया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रजरप्पा क्षेत्र के सीसीएल महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने कहा, हमने प्रारंभिक तौर पर मिट्टी और रेत डालकर आग को कम करने के लिए कदम उठाये हैं। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका तो हम दूसरा तरीका खोजने की कोशिश करेंगे।

सद्गुुरु अपना घर आश्रम में पंकज पोद्दार ने दी एक इलेक्ट्रॉनिक आॅटो और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी
Published / 2025-04-21 20:14:58
सद्गुुरु अपना घर आश्रम में पंकज पोद्दार ने दी एक इलेक्ट्रॉनिक आॅटो और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी

टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग रांची में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में बाबूलाल प्रेम कुमार ग्रुप के प्रोपराइटर समाजसेवी पंकज कुमार पोद्दार एवं उनके पूरे परिवार द्वारा अपना घर आश्रम मे रह रहे दिव्यांगों एवं निराश्रितों की सुविधा हेतु एवं निराश्रित प्रभु जी को रेस्क्यू करके लाने ले जाने के लिए एवं उनकी सेवा करने वाले सेवादार सेवा साथियों के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक आटो एवं एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की। मौके पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने पोद्दार परिवार के सेवा समर्पित भाव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का जीवन खुशियों से भरा रहे हैं तथा गुरु जी की कृपा एवं आशीर्वाद आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे, उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि विगत 15 माह से सद्गुरु अपना घर आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित दीनबंधुओं की बेहतर देखभाल एवं सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रित प्रभु जी की पुनीत सेवा कार्य जो भी लोग करना चाहते हैं वे अपना घर आश्रम में आकर कर सकते हैं। मौके पर ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय अग्रवाल एवं निर्मल छावनिका, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, पुरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, अरविंद अग्रवाल, मनीष जालान, पवन कुमार पोद्दार, मनीष सोनी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.