विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर डेढ़ दर्जन से अधिक बेजुबानों को मिला एंटी रेबीज का नि:शुल्क टीका पेट क्लिनिक में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आज विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर पेट क्लिनिक में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित टीकाकरण शिविर में विशेष पशु चिकित्सकों के द्वारा एक दर्जन से अधिक कुत्ते एवं आधे दर्जन बिल्लियों को एंटी रेबीज का नि:शुल्क टीका दिया गया है। सभी पेट लवर्स एवं पेट आनर्स बेजुबानों को लेकर यहां पहुंचे थे। उपायुक्त शशि रंजन ने सभी पशुपालकों को अपने पशुओं की सही देखभाल करने की अपील की है। उन्होंने समय-समय पर अपने पशु का टीका लगवाने के साथ-साथ उनके खाना-पानी का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने विशेषकर गर्मी के मद्देनजर बेजुबान पशु-पक्षियों का विशेष ख्याल रखने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आमलोगों के प्रयास से बेजुबानों को जीवन मिल सकती है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभाकर सिंह ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा और लाइलाज बीमारी है, जो संक्रमित पेट्स, प्राइमेट्स और बैट्स के काटने से इंसानों में भी फैल सकती है। वर्तमान में इसका कोई इलाज नहीं है। टीकाकरण ही इसका एकमात्र उपाय है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सभी पेट मालिकों से अपील किया है कि वे अपने प्यारे पशुओं का सही से देखभाल करें और समय-समय पर टीकाकरण करवाते रहे। पशु शल्य चिकित्सालय के पेट क्लिनिक में टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दीन बंधु गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत के साथ virbac ने भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारी शुरू जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पंचायत मुख्यालयों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देशयोग कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इसके सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में पदाधिकारी की बैठक हुई। इसमें जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुचारू और व्यवस्थित रूप से योग कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई। उपायुक्त में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी। आयुष विभाग के पदाधिकारी को योग दिवस की तैयारी को लेकर आवश्यक सामान का प्रबंध करने सहित सभी आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिये। साथ ही नगर निगम के पदाधिकारियों को योग स्थल की सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं चलंत शौचालय का इंतजाम दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं योग दिवस की प्रचार -प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग से हम शारीरिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। योग हमें स्वस्थ बनाता है। इसलिए अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने योगा दिवस पर योगाभ्यास में शामिल होने वालो के बीच टी-शर्ट, टोपी आदि वितरण का भी निर्देश दिया। वहीं बेहतर योग करने वालों को योगा डायरी तथा पहली बार आयोजित आॅनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड मुख्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत मुख्यालयों, सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी सुचारू और व्यवस्थित रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम करने का निर्देशदिया। वहीं ब्राडकास्ट के माध्यम से योग से होने वाले लाभ एवं योगाभ्यास नहीं करने के कारण होने वाले हानियों के प्रसार का भी निर्देश दिया। 21 जून को योगाभ्यास का कार्यक्रम प्रात: 6:30 बजे से होगा। इसके लिए स्थल के रूप में स्थानीय शिवाजी मैदान में प्रस्तावित है। उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ योग समितियां, विद्यार्थियों, समाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, मीडिया कर्मियों, आमजनों सहित सभी जिलेवासियों से योग दिवस कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामनारायण कारक, आयुष के डीपीएम डॉ मृत्युंजय कुमार कुमार मेहता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चतरा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, भद्रकाली मंदिर से पूजा कर लौट रहे 3 लोगों की मौत...7 घायल एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। चतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर ईटखोरी भद्रकाली मंदिर में पूजा से करने गये थे। पूजा कर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी ने पेड़ में टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गर्यीं जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।
पंडरा स्थित होटल स्टार लोटस में फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन की बैठक संपन्न पंडरा बाजार समिति की विभिन्न समस्याओं से उपस्थित सदस्यों ने पदाधिकारियों को कराया अवगत फेडरेशन का वर्किंग कमेटी का गठन किया गया टीम एबीएन, रांची। रांची पंडरा रोड स्थित होटल स्टार लोटस में फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में अवगत हुई, जिसमें पंडरा के उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पंडरा बाजार समिति में सिक्योरिटी गार्ड का टेंडर 31 मार्च, 2025 को खत्म हो गया है। इसके बाद यहां पर चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है और 2 दुकानों में चोरी की वारदात हुई है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बैलट बॉक्स को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रखने के लिए 3 महीने तक यहां पर व्यापारी परेशान होते हैं, इसके विकल्प के रूप में उपस्थित व्यापारियों ने बताया कि खेलगांव स्थित स्टेडियम में इसकी व्यवस्था की जाय, तो पंडरा का व्यापार प्रभावित नहीं होगा। महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि व्यापारियों को यदि कोई समस्या होती है तो उसको लिखित रूप में संगठन को प्रेषित करें, ताकि उस पर फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन समुचित कार्रवाई कर सकें। बैठक में उपस्थित ऋषि शाहदेव ने कहा कि बैंक्वेट हॉल ओनर को अभी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रांची नगर निगम उनसे आनलाइन रजिस्ट्रेशन के तहत नक्शे की मांग कर रहा है और हर जगह का बैंक्वेट हॉल का पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं है और अधिकतर जगह अस्थाई कंस्ट्रक्शन बनाकर ओपन फील्ड में बैंक्वेट हॉल का संचालन हो रहा है, जिसका नक्शा रांची नगर निगम पास नहीं करती है, आनलाइन रजिस्ट्रेशन में हर बैंक्वेट हॉल अपना नक्शा नहीं दे सकता है। मौके पर उपस्थित सदस्यों को उनका सदस्यता प्रमाण पत्र और आई कार्ड वितरित किया गया। बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, कार्यकारिणी सदस्य शाहिद आलम, आज के कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर सुमित कुमार, सहित जयंत कुमार कार, श्रेयांश बोथरा जैन, आशीष जायसवाल, बजरंग जैन, मुकेश कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार भदानी, कौशिक भदानी, राकेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आयुष कुमार, डॉ अजय कुमार विश्वकर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, चंदन जैन, सुषमा सिंह, संतोष साहू, ऋषि शाहदेव, इत्यादि सदस्य उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
*प्रेस प्रकाशनार्थ* *25/4/2025**श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची ने आक्रोश रैली व शांति मार्च निकाला*---------------------------------------------श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महावीर चौक स्थित श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के कार्यालय से संध्या 7 बजे आक्रोश रैली शांति मार्च के रूप में निकाली गई।रैली में मुख्य रूप से लोग बाहों में काला बिल्ला लगाए हुए थे।सभी के हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर थे साथ ही पाकिस्तान के शैतानी हरकतों के विरोध में शांति मार्च में शामिल लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के बैनर के संग यह रैली गांधी चौक,शहीद चौक होते हुए अल्वर्ट एक्का चौक पहुँची।श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए धर्म आधारित आतंकी हमले की हम कड़ी निन्दा करते है। निर्दोष हिंदू नागरिकों की निर्ममता से की गई हत्या पर रैली में शामिल लोग आक्रोशित थे। पूरा सनातन समाज इस निर्दोष हत्या से मर्माहत है हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देकर फाँसी पर चढ़ा देना चाहिए। साथ ही साथ इस षड्यंत्र में जो भी विदेशी ताकत शामिल है। उनको भी सबक सिखाने का अब समय आ गया है। पहलगाम में नृशंस आतंकवादी हमले से कहीं ना कहीं हर सनातनी और भारत के एक-एक ब्यक्ति का हृदय आहत हुआ है। इस घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है ।इस जघन्य कृत्य से हम सभी भारतवासी आहत हुए है। और हम चाहते हैं भारत सरकार एक कठोर कदम उठाकर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हत्यारे को किसी भी हालत में ना छोड़े।फिरायेलाल पहुंचकर सभी लोगो ने हमले में जान गवाने वाले सभी मृतकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्राथना की उनके परिवार जनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करे ।सनातन समाज उनके साथ है। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची, भारत सरकार से यह मांग करता है की सरकार इस कायराना हमले में शामिल सभी आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दे और भारत को आतंकवाद से मुक्त करे।रैली में मुख्य रूप से अध्यक्ष जयसिंह यादव , राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री सुभाष कुमार साहू, उदय रविदास, संतोष गुप्ता, बलिराम प्रसाद, प्रमोद सारस्वत, सुनील वर्मा ,राकेश सिंह, दीपक ओझा, बिंदुल वर्मा, शंकर साहू, सागर कुमार ,प्रेम सिंह, प्रेम चौधरी,गोपाल पारीक, संजय पोद्दार, शंकर दुबे, रवि कुमार पिंकू, राजकिशोर प्रसाद, दीपक यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, महेंद्र कुमार थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष:जय सिंह यादवमंत्री:सुभाष कुमार साहु
पुष्प वर्षा, नगाड़े की थाप और पांच निशानची और पांच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नगर भ्रमण कराया गयाटीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में आज 25 अप्रैल, शुक्रवार को तड़के 4:30 बजे पांच निशानची सतविंदर सिंह चूचरा,रविंदर सिंह चूचरा,हरविंदर सिंह मिढ़ा,हरप्रीत सिंह मुंजाल,राहुल दुआ और पांच प्यारों स्वर्णदीप सिंह चूचरा,अमरजीत सिंह मुंजाल,कवलजीत सिंह मिड्ढा,अमन माकन एवं रमनदीप सिंह की उपस्थिति में गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने वाहेगुरु से अरदास कर नगर कीर्तन की आज्ञा मांगी।तत्पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प सवारी पर विराजमान कर पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से सुबह 4:45 बजे भव्य नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन में सबसे आगे एक चार पहिया वाहन में शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक नगाड़ा बजाया जा रहा था और माना जाता है कि नगाड़े की लयबद्ध धड़कन सिख योद्धाओं की भावना के साथ प्रति ध्वनित होती है जिन्होंने अपने धर्म की रक्षा की और पूरे इतिहास में न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। इस वाहन के पीछे पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शबद कीर्तन के साथ कॉलोनी के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कराया गया। नगर कीर्तन में स्त्री सत्संग सभा और माता गुजरी जत्था की महिला श्रद्धालु ने जल छिड़काव कर झाड़ू से पूरे रास्ते की साफ सफाई की एवं पुष्प वर्षा की।सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,सुरजीत मुंजाल,बेअंत मिढ़ा,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रश्मि गिरधर,मंजीत कौर,बंसी मल्होत्रा और बबीता पपनेजा ने खालसा मेरो रूप है ख़ास, खालसे मह हौ करो निवास....... एवं इनही की कृपा के सजे हम है नही मो से गरीब करोर परे...... एवं गुर पूरा पाईये वडभागी गुर की सेवा दुःख ना लागी....... तथा वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला...... जैसे कई शबद गायन कर कॉलोनी के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नगर कीर्तन का कॉलोनी के सभी चौक चौराहों में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर तथा साध संगत पर पुष्प वर्षा कर एवं प्रसाद वितरण कर नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया। सत्संग सभा के मनीष मिढ़ा ने रास्ते में सभी श्रद्धालुओं के सामने वाहेगुरु से कुशल क्षेम की अरदास की। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब की सेवा की। सुबह 8.30 बजे जानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा अरदास के बाद पांच निशानची और पांच प्यारों द्वारा श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को सुखासन स्थान में विराजमान किया गया और नगर कीर्तन की समाप्ति हुई। मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा आतिशबाजी भी की गई.शुभम घोष की टीम द्वारा पूरे नगर कीर्तन की ड्रोन से रिकॉर्डिंग की गयी।नगर कीर्तन के संचालन में सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल,सचिव अर्जुन देव मिढ़ा,सुरेश मिढ़ा,लेखराज अरोड़ा,अशोक गेरा,चरणजीत मुंजाल,वेद प्रकाश मिढ़ा,मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिढ़ा, राजकुमार सुखीजा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, कंवलजीत मिढ़ा, जीतू अरोड़ा, नवीन मिढ़ा, आशु मिढ़ा, ईशान काठपाल, कमल मुंजाल,रमेश तेहरी,अश्विनी सुखीजा,सूरज झंडई,करण अरोड़ा,पीयूष मिढ़ा,कमल तलेजा,जयंत मुंजाल, वंश डावरा, कनिष गाबा,इनिश काठपाल,हर्षित बजाज,पीयूष तलेजा,विनीत खत्री,ऋषभ शर्मा,जतिन मिढ़ा,जयंत छोकरा,अमन डावरा,विन्नी काठपाल,बख्श मिढ़ा,प्रथम मिढ़ा,ग्रंथ मिढ़ा की विशेष भागीदारी रही।सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में कल 26 अप्रैल, शनिवार को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा 27 अप्रैल, रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ के विश्व विख्यात कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले शबद गायन कर रांची की साध संगत को निहाल करेंगे। दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। साथ ही जानकारी दी कि 27 अप्रैल को गुरुद्वारा साहब के बेसमेंट में गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जो सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।
आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं के लिए किफायती दर पर भोजन उपलब्धटीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंटीन का उदघाटन प्रो इंचार्ज ईलानी पुर्ती द्वारा किया गया ।कैंटीन में चाय , कॉफी, पानी , सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी यहां मिलेंगे। कॉलेज के छात्र- छात्राओं को नाश्ता-भोजन आदि के लिए अब कॉलेज कैंपस से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। दूर - दराज से आने वाले विद्यार्थियों , कर्मियों के लिए सुविधा होगी । इससे समय की बचत और उत्पादकता भी बढ़ेगी ।उदेश्य यह है कि आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को न्यूनतम किफायती दर पर नाश्ता एवं मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा सके।मौके पर प्रो इंचार्ज ईलानी पूर्ती, वर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, प्रो आशा रानी केरकेट्टा, डॉ अजय कुमार , डॉ अमरेश चंद्र मिश्र , डॉ मो रेहान, डॉ नवल लुगुन , डॉ श्यामलाल सिंह , डॉ अभिषेक टोपनो सहित सभी शिक्षकेतर कर्मी भी उपस्थित थे। कैंटीन का संचालन का प्रभार अमित कुमार सिन्हा को सौंपा गया है।
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय की बैठक सम्पन्न।प्रेस विज्ञप्ति।आज दिनांक 25/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय प्रांगण में हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो उपस्थित हुए।बैठक में संगठन के मजबूती,कमिटी के पुनः गठन एवं आगामी कार्यक्रम इत्यादि विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं बैठक में सर्वसहमति से पुरानी कमिटी को भंग कर विश्विद्यालय में पुनः कमेटी गठन हेतु संयोजक मंडली का गठन किया गया जो इस प्रकार है 1.राजेश सिंह 2.ज्योतिष महतो3.रवि रोशन 4.संदीप यादव5.प्रेम लिंडा6.पंकज कुमार 7.रोशन नायक 8.मुकेश कुमार*महिला संयोजक*1. अनुष्का सिन्हा 2. ईशा गुप्ता3. खुशबू कुमारीइस बैठक में हरीश कुमार, ओम वर्मा,बबलू महतो,योगेश, यस,रोशन नायक, शिवम् सिंह, आदित्य यादव,राज ,प्रियांशु तिवारी, हिमांशु सिंह,प्रिंस, सूरज, सत्यम ,विपुल ,बिट्टू , रवि रंजन, सिया कुमारी,अंशु कुमार, इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा धन्यवाद । बबलू महतो प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)
टीम एबीएन, रांची। यह बहुत ही गर्व एवम हर्ष की बात है कि हमारी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा राँची अपने (75) पचहत्तरवें साल में प्रवेश कर रही है। इस हीरक जयंती वर्ष में आगामी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा श्री परशुराम जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है।इस अवसर पर सर्वप्रथम 27 अप्रेल 2025 दिन रविवार को बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।जो निम्न प्रकार हैफैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - 5 वर्ष तक एवं 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिएचित्रांकन प्रतियोगिता - 5 से 8 वर्ष तक एवं 8 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिएप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता - 6 से 12 वर्ष तक एवं 12 से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिएभाषण प्रतियोगिता - 10 वर्ष तक एवं 11 वर्ष से उपर के बच्चों के लिएकैरम एवं चेस प्रतियोगिता - 15 वर्ष से उपर के बच्चों के लिएनिबंधन - 15 वर्ष से उपर के बच्चों के लिएम्यूजिकल चेयर गेम - सबके लिएप्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए (Form) प्रविष्ट पत्र भवन कार्यालय से प्राप्त कर, भर कर के भवन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए वाट्सएप नम्बरों पर भी नाम, पता, उम्र एवं प्रतियोगिताओं के नाम लिख कर भेज सकते हैं।30 अप्रेल 2025 दिन बुधवार को सुबह 9 बजे हवन पूजन, दोपहर 3.00 बजे 501 ध्वजा सहित विशाल शोभायात्रा तत्पश्चात सामुहिक प्रसाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित की जायेगी।आप सभी समाज बन्धुओं से सादर अनुरोध है कि इस हिरक् जयंती कार्यक्रम को आप सपरिवार उपस्थित होकर सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने की कृपा करेंगे।ध्वजा उठाने के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।*अशोक पुरोहित (अध्यक्ष)**कृष्णा लाल शर्मा (मंत्री)**कार्यक्रम संयोजक**धर्मचंद शर्मा (भोपाली)**कमल शर्मा (कल्लू)**9431360034**6202188950**7633971253*
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.