Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
राणी सती दादी जी का भादो बदी मावस घरों और मंदिरों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया
Published / 2025-08-23 18:09:42
राणी सती दादी जी का भादो बदी मावस घरों और मंदिरों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्यौहार श्री राणी सती दादी जी का भादो बदी अमावस्या सभी के घरों एवं दादी जी के मंदिरों मे श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि राणी सती दादी जी को मारवाड़ी समाज की कुलदेवी भी है तथा इस पूजा का पितरों के संदर्भ में बहुत महत्व है। आज महिलाएं एवं पुरुष दादी जी की मंदिरों एवं अपने-अपने घरों में विधिवत पूजा की तथा पितरों को धोक एवं दादी जी की जात दी गयीं। घरों में भी दादी जी की तस्वीर को फूलों से सजाया गया, एवं  चुनड़ी चढ़ायी गयी। महिलाएं ओढ़ना ओढ़कर पूरे परिवार के साथ ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा में रोली, मोली, मेहंदी, चावल, नाल जोड़ी काजल, चूड़ी, सिंदूर, नारियल, गट, प्रसाद, फल, दक्षिणा, दीपक, कलश, मीठा पूड़ा, घूघरे डिजाइन का पूड़ा, पूड़ी, दादी जी को अर्पित किया गया। तथा एक साफ पाटे पर रोली की सथिया बनाई, दीपक प्रज्ज्वलित की गयी। सबों ने  रोली, चावल, मेहंदी, काजल की टिकी दी। दादी के भजनों के साथ सामूहिक आरती की गयी तथा सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि की दादी जी से प्रार्थना की, तथा राणी सती दादी जी के मंदिर मे जाकर पूजा अर्चना की गयी। राणी सती दादी का वास्तविक नाम नारायणी है परम आराध्या दादी जी के प्रताप उनके वैभव और अपने भक्तों पर नि:स्वार्थ कृपा बरसाने वाली मां नारायणी सती दादी को मारवाड़ी समाज की कुलदेवी भी माना जाता है। नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इष्ट देवी के रूप में श्री राणी सती दादी देवी दुर्गा का अवतार है। इस मान्यता के चलते माता के प्रतिरूप को त्रिशूल स्वरूप में प्रतिष्ठापित किया गया है। दादी का मंदिर स्त्री सम्मान ममता और स्त्री शक्ति का प्रतीक है।

सरायकेला : बारिश में मकान ढहा, पांच वर्ष के बच्चे की मौत
Published / 2025-08-23 18:07:40
सरायकेला : बारिश में मकान ढहा, पांच वर्ष के बच्चे की मौत

सरायकेला में भारी बारिश का कहर, मकान ढहने से 10 लोग दबे, 5 साल के बच्चे की मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के डांडू गांव में लगातार हो रहे भारी बारिश के कारण मिट्टी का कच्चा मकान गिरने से 10 लोग मलबे में दब गये। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 7 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ मलय कुमार और स्थानीय मुखिया सानो टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। वहीं जिले में लगातार बारिश से मिट्टी के मकान गिरने की घटना लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कील शिमला में शनिवार (23 अगस्त) सुबह 4 बजे मुन्ना बोदरा का मिट्टी का मकान ढह गया, जहां मलबे में दबने से उसके 5 वर्षीय पुत्र बजाय बीदरा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस घटना में मुन्ना  बोदरा उनकी पत्नी अनुष्का बोदरा और ढाई वर्षीय पुत्री  गुरबारी बोदरा भी घायल हो गयी है। घटना सुबह 4 की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मिट्टी के मकान का मलबा हटाया और मलबा हटाने के बाद सभी को एक-एक कर मालवा से बाहर निकाले और सरायकेला सदर अस्पताल ले गये। जहां पांच वर्षीय बजाय बीदरा की चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मुन्ना बीदरा की हीश में आया इधर उसके ढाई वर्षीय पुत्री एवं पत्नी अनुष्का को भी चोट लगा है, घटना के बाद खरसावां पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य किया।

पलामू : जंगल से पुलिस जवान का शव बरामद
Published / 2025-08-23 18:04:51
पलामू : जंगल से पुलिस जवान का शव बरामद

झारखंड के पलामू जिले के जंगल से पुलिस जवान विजय उरांव का शव बरामद टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। उस व्यक्ति की पत्थर से कूटकर हत्या की गयी थी। बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई।विजय उरांव पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के रहने वाले थे। विजय उरांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी में ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी तैनाती देवघर श्रावणी मेला में हुई थी।

ट्रंप को जयशंकर का जवाव : भारत झुकेगा नहीं...
Published / 2025-08-23 18:03:09
ट्रंप को जयशंकर का जवाव : भारत झुकेगा नहीं...

जयशंकर का अमेरिका को करारा जवाब- भारत नहीं झुकेगा... रूसी तेल के लिए चीन पर टैरिफ क्यों नहीं? एबीएन सेंट्रल डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्तता से कोई समझौता नहीं करेगा। रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका की नाराजगी पर उन्होंने सवाल उठाया कि जब चीन सबसे बड़ा रूसी तेल आयातक है तो उस पर टैरिफ क्यों नहीं लगाया गया? जयशंकर ने अमेरिका से जारी ट्रेड विवाद पर कहा कि भारत की तीन सख्त प्राथमिकताएं हैं। किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा, तेल आयात पर राष्ट्रीय हित और भारत-पाक रिश्तों में किसी भी तरह की बाहरी मध्यस्थता का विरोध। उन्होंने कहा कि अमेरिका से बातचीत जारी है, लेकिन इन मुद्दों पर कोई समझौता संभव नहीं है। अमेरिका के साथ चल रही बातचीत पर विदेश मंत्री ने साफ कहा- नेगोशियेशंस अभी जारी है, लेकिन हमारी रेड लाइंस स्पष्ट हैं। सबसे अहम है किसानों और छोटे उत्पादकों के हित। इस पर कोई भी सरकार समझौता नहीं कर सकती। विपक्ष को भी अगर एतराज है तो साफ कहें कि वे किसानों की सुरक्षा के पक्ष में नहीं हैं। रूस से तेल आयात पर अमेरिका की पाबंदियों को लेकर जयशंकर ने दोहरा रवैया उजागर किया। अगर तेल का मुद्दा है तो चीन, जो रूस से सबसे ज्यादा आयात करता है, उस पर टैरिफ क्यों नहीं लगाया गया? यूरोप और अमेरिका खुद रूस से खरीद करते हैं, तो भारत पर सवाल क्यों? उन्होंने साफ कहा कि ऊर्जा नीति पर फैसले भारत अपने हित में करेगा, किसी के दबाव में नहीं। गौरतलब है कि रूस से तेल आयात जारी रखने पर अमेरिका ने भारत पर  25% अतिरिक्त टैरिफ  लगाया है। वॉशिंगटन का दावा है कि इससे रूस की आमदनी को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि तेल आयात जारी रहेगा।

रांची : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Published / 2025-08-23 18:00:57
रांची : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। जिले के अनगड़ा में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पिठौरिया थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई, जहां से शराब बनाने के सामान और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस की कार्रवाई जारी है।अनगड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजाडेरा में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके पर से बड़ी संख्या में नकली शराब, स्प्रिट, ड्रम, खाली बोतल एवं शराब बनाने का कच्चा सामान बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की निशानदेही पर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में भी छापामारी की गयी। यहां से भी नकली शराब, स्प्रिट, बोतल, शराब बनाने का कच्चा सामान आदि बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा स्थित एक बंद पड़े निजी स्कूल में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित है, सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह के नेतृत्व में पुलिस ने वहां छापामारी की।

झारखण्ड में मानसून के कहर ने ली पांच कि जान
Published / 2025-08-23 12:11:29
झारखण्ड में मानसून के कहर ने ली पांच कि जान

झारखंड में काल बनकर आया मानसून, भारी बारिश से 5 लोगों की मौत...कई अन्य घायलटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय देखने को मिल रहा है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश से हुई अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति लापता है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

झारखंड : मानसून सत्र की अवधि बढ़ने के आसार
Published / 2025-08-22 22:07:19
झारखंड : मानसून सत्र की अवधि बढ़ने के आसार

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 अगस्त के बाद बढ़ सकती है सत्र की अवधि टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी 22 से 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पहले दिन पूर्व सीएम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन को लेकर सदन में शोक प्रकाश और अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके बाद कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन में सरकार को विपक्ष के कई जन मुद्दों से दो चार होना पड़ेगा। इसमें मुख्य रूप से बजेपी नेता सूर्या हांसदा का पुलिस इनकाउंटर, लचर विधि व्यवस्था सहित कई मुद्दे पर सरकार को जवाब देने में विपक्ष पसीना छुड़ा सकता है। वहीं, सत्ता पक्ष के द्वारा सदन में एसआईआर और लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा पेश 130 वां संविधान संशोधन बिल के खिलाफ हल्ला बोल सकता है। जबकि सत्र को ले कर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष तैयार है। पहले दिन ही चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट लाने की तैयारी कर ली गयी है। पहले दिन प्रथम अनुपूरक विवरणी का उपस्थापन और शोक प्रकट सदन में होगा। 23 और 24 अगस्त को अवकाश रहेगा। 25 अगस्त को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। कटौती प्रस्ताव की सूचनाएं 22 अगस्त को अपराह्न 4 बजे तक सचिवालय में जमा करायी जा सकती हैं। आवश्यकता पड़ने पर 28 अगस्त के बाद भी सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। उसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

दुमका में डबल मर्डर से सनसनी
Published / 2025-08-22 22:01:02
दुमका में डबल मर्डर से सनसनी

बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर खून से सनी मिली लाशें एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले में एक दंपति की अपने ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गांव में नव गोपाल साहा (62) और उनकी पत्नी बिमू बाला साहा (58) अपने घर में मृत पाये गये।स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति को मंगलवार शाम को देखा गया था। दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया, उनका बेटा बुधवार रात आया और उसने घर का मुख्य द्वार बंद पाया। वह दूसरे दरवाजे से घर के अंदर गया और अपने माता-पिता को खून से लथपथ (मृत) पाया। उन्होंने बताया कि साहा दंपति के बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी और बुधवार रात करीब नौ बजे एक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने कहा, हमने अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (रांची) की एक टीम को घटनास्थल का दौरा करने के लिए कहा है। फोरेंसिक टीम के दिन में आने की उम्मीद है। हम उनके निरीक्षण के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज देंगे। खेरवार ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि दंपति की हत्या में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया होगा, लेकिन हत्याओं के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसपी ने कहा, अपराध के मकसद या दंपति की हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियारों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे। स्थानीय लोगों का दावा है कि दंपति की हत्या मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह की गयी होगी। मुफस्सिल के थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और वह अपराध के पीछे के मकसद के बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा, अभी तक परिवार के सदस्यों ने अपने घर से किसी भी सामान की चोरी की शिकायत नहीं की है।

झारखंड : विधानसभा में भी गूंजी गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग
Published / 2025-08-22 20:47:27
झारखंड : विधानसभा में भी गूंजी गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग

झारखंड विधानसभा में उठी दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग, सदन में छलके उठे सीएम हेमंत सोरेन के आंसू टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है और यह 28 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके अलावा सदन में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा और भारत रत्न देने की मांग भी उठी। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो का अभिनंदन किया। इसके अलावा सत्र शुरू होने से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आदि के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा परिसर में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा और भारत रत्न देने की मांग भी उठी। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए। साथ ही उन्होंने गुरुजी की संघर्ष गाथा और जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। पक्ष-विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने दुख जताते हुए बताया कि शिबू सोरेन का विशाल व्यक्तित्व था। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आंखों में आंसू छलकने लगे। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आये और रुमाल से आंसू पोंछते रहे। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पहले 1 अगस्त से 7 अगस्त तक निर्धारित था और इसका शुभारंभ 1 अगस्त को हुआ भी था, लेकिन 4 अगस्त को दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण सत्र को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.