टीम एबीएन, रांची। श्री दिगम्बर जैन भवन मे आज अणुव्रत चेतना दिवस मनाया गया, अणुव्रत अर्थात छोटे-छोटे से व्रत जिससे अपनाकर व्यक्ति महान बन सकता है। श्री दिगम्बर जैन भवन मे पर्युषण पर्व का आज पांचवां दिन अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी के उपसिका श्रृंखला के उपासिका संतोष श्रीमाल एवं सीमा डुंगरवाल ने आज अणुव्रत आंदोलन के इतिहास के बारे में उपस्थित श्रावक समाज को बताया उन्होंने अपने प्रवचन में स्मरण करवाते हुए कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ के महान आचार्य गणाधिपति श्रीतुलसी अणुव्रत आंदोलन के जनक थे। 1 मार्च, 1949 को राजस्थान के सरदार शहर में उन्होंने अणुव्रत के रूप में एक नये आन्दोलन का सूत्रापात किया। उस समय नैतिकता का विकास न के बराबर था।सम्पूर्ण राष्ट्र मे समाज मे नैतिकता मे बढ़ाने के लिए आचार्य श्री तुलसी ने 11 आचार संहिता का निर्माण किया आगे अणुव्रत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अणुव्रत निर्विशेषण धर्म है, डा जाकिर हुसैन ने भी इसे मानव को नैतिक मानव बनाने का पर्याय बताया था। छोटे छोटे व्रतों से संयम की चेतना विकसित करना ही अणुव्रत है.अणुव्रत आंदोलन का इतिहास बताते हुए उपासिका ने कहा कि नैतिक मूल्यों की स्थापना और चरित्र निर्माण में अणुव्रत आंदोलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्यसन मुक्त समाज का निर्माण करना भी अणुव्रत का एक बड़ा उद्देश्य है। व्याख्यान के समापन पर उपासक द्वय ने उपस्थित समुदाय को अणुव्रत दिवस पर तीन कार्य करने की प्रेरणा दी। पहला कार्य चरित्रवान बनना, दूसरा व्यवहार शुद्ध बनना और तीसरा धर्म समन्वय रखते हुए जप-तप कर अपनी आत्मा का उत्थान करना। ज्ञानशाला के बच्चों ने सुंदर गीतिका प्रस्तुत किए । तप-त्याग-तपस्या की धारा निरंतर जारी है जिसके अंतर्गत आज विशाल जी दस्सानी के 25 उपवास, विकास नाहटा के 6 उपवास, रश्मि सिंघी एवं रूबी बांठिया के 5 उपवास, खुशबू दस्सानी के 4 उपवास गतिमान हैं! संध्याकाल में भांचा का कार्यक्रम के अलावा बच्चों के लिए कई कार्यक्रम किए गए । आज के प्रवचन मे मुख्य रूप से अमरचंद बेगानी, ललित सेठिया, विनोद बेंगवानी, मयंक संचेती, पंकज बोहरा, सौरभ सुराणा, अमन सेठिया, शौभाग्य गंग, पूजा नाहटा, सरिता दस्सानी,सुमन बच्छावत आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 24 और 25 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 26 से 29 अगस्त तक राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।साथ ही कई स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ बिजली और भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हजारीबाग में उग्रवादियों का आतंक, एक साथ छह गाड़ियों को फूंकाएबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। चरही थाना अंतर्गत सीसीएल के तापीन नॉर्थ परियोजना में उग्रवादियों ने छह गाड़ियों में आग लगा दी। जिसमें पोकलेन, हाइवा समेत छह गाड़ियां पूरी तरह जल गये हैं। ये घटना शनिवार देर रात बारह से एक बजे की है। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर टीपीसी के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा है।बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने पहले वाहन से तेल निकाला और फिर व्यू प्वाइंट पर खड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस की गाड़ियों और मशीनों में आग लगा दी। आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस पिछले चार वर्षों से कोयला खनन करने का काम करती आ रही है। उग्रवादियों ने तृतीय प्रस्तुति कमेटी टीपीसी के नाम पर एक पत्र भी छोड़ा है। जिसमें कहा गया है कि परियोजना के तहत काम करने वाले सभी कंपनी को सूचित किया जाता है कि जब तक संगठन से बात नहीं हो जाती है, तब तक सभी लोग अपना-अपना काम बंद रखेंगे। जो भी इसकी अवहेलना करेगा तो परिणाम बुरा होगा। यह पत्र गुरुदेव जी के नाम पर जारी की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
टीम एबीएन, रांची। आज भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कांके के पूर्व अंचलाधिकारी, दिवंगत जयकुमार राम को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति दें।
रांची में सघन वाहन जांच अभियान, 3 गाड़ियां जब्त, 18 गाड़ियों पर 2.48 लाख जुर्माना टीम एबीएन, रांची। रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की अनियमितता पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने दलादली, रिंग रोड और पंडरा इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 123 गाड़ियों की जांच की गयी। जांच में कई गाड़ियों के पास जरूरी कागजात जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले। साथ ही ओवरलोडिंग के भी कई मामले सामने आये। विभाग ने जांच के दौरान कुल 18 गाड़ियों पर कार्रवाई की और उनसे 2,48,950 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं गंभीर गड़बड़ियों के कारण 3 गाड़ियों को जब्त कर पंडरा ओपी में रखा गया। नियमों का उल्लघंन करने पर होगी कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना हमारा मकसद है। आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात हमेशा अपडेट रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों पर विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई करता रहेगा।
टीम एबीएन, रांची। रांची में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस कार्रवाई में लाखों में नकली नोट बरामद किये गये हैं। डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर इलाके में रेड कर फेक इंडियन करेंसी पकड़ा गया है। क्या है पूरा मामला कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि बिहार से एक बस में जाली नोटों के रांची लाने की सूचना डीआईजी सह एसएसपी रांची को मिली थी। जानकारी मिलने पर रातू रोड बस स्टैंड के पास बिहार से आने वाली चंद्रलोक बस की रेकी शुरू की गयी। इसी दौरान कार्टून में रखे लगभग दो करोड़ के जाली नोट बस से उतार कर कुछ लोग कार में रखने लगे, जिन्हें मौके से रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्टून खोलने पर उसमें से 500 रुपये के 42 बंडल बरामद किये गये, सभी 500 रुपये के नोट जाली थे। कोतवाली डीएसपी ने बताया कि मौके से मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों राजधानी रांची में जाली नोटों का कारोबार करते हैं।दिल्ली का है मास्टरमाइंडकोतवाली डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली के एक संगठित आपराधिक गिरोह के द्वारा जाली नोट के गिरोह का संचालन किया जाता है। जिसका मुखिया नीरज कुमार चौधरी है जो दिल्ली में रहता है। उसके द्वारा ही फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार के जरिए नकली नोट ग्राहकों को भेजा जाता है।गिरोह के द्वारा नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट डालकर शेष नकली नोट रख जाता है और इसके बदले ग्राहकों से 40000 से लेकर 50000 लेते थे। जाली नोट के कारोबार में 20 से 30% कमीशन गिरफ्तार आरोपियों को मिलता था, जिसके बदले में संगठित गिरोह जाली नोट को बाजार में खपाने का काम करते थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ चतरा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के पत्रांक वि. भा. वि. रा. से. यो. 1286/25 दिनांक 18.06.2025 के निर्देश के आलोक में भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 23.08.2025 से 29.08.2025 तक ग्राम बलिया में किया गया। आज दिनांक 23.08.2025 को कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम ने की। मुख्य अतिथि धुना पंचायत की मुखिया श्रीमती सोनी कुमारी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीराम कुमार सिंह एवं योगगुरु शंकर चंद्रवंशी उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी सह शिक्षक विशेश्वर यादव, प्रो ललित मोहन चौधरी, प्रोफेसर अखिलेश पांडेय, एनएसएस इकाई एक कार्यक्रम प्रभारी डॉ संदीप कुमार, एनएसएस इकाई 2 के कार्यक्रम प्रभारी डॉ बालेश्वर पासवान, पुस्तकालय प्रभारी शिवकुमार सिंह, शुभम, सौरभ, मोहन भुइयां उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं मौके पर उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्विद्यालय के सत्र 2022-2026 के 4 सेमेस्टर भूगोल के कॉपी गायब होने की सूचना मिलने के उपरांत आजसू ने विश्वविद्यालय पहुंच कर विश्वविद्यालय में तालाबंदी करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं कुलानुशासक को घंटों बंदी बनाये रखा।आजसू ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मांग की इस पूरे प्रकरण का उच्च स्तरीय जांच कमेटी बना कर अविलंब जांच कराया जाये। साथ ही इस प्रकरण में जो भी दोषी है, उनपर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाये। आजसू के कार्यकर्ताओं के घंटों बंदी के उपरांत अंतत: विश्वविद्यालय प्रशासन आजसू के समक्ष झुका और जांच कमेटी का गठन कर 1 सप्ताह के अंदर जांच का आदेश दिया। उसके उपरांत आजसू के कार्यकर्ताओं ने इस बंदी को समाप्त किया। आज इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, रवि रोशन, सौरभ यादव, राज दुबे, प्रियांशु, मुकेश, इंसान नायक इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखण्ड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि कतरास क्षेत्र अंतर्गत शाखाटाड़ अवैध कोयले का गढ़ बन गया है। दिनदहाड़े ट्रकों में लोड होकर अवैध कोयला बरबड्डा, गोविंदपुर के भट्टों में भेजा जा रहा है।चिमनी भट्टे के बगल में बनी बाउंड्री वॉल के अंदर साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला इकट्ठा कर रोजाना 3-4 ट्रकों कोयले से लदा ट्रक अवैध भट्टे में भेजा जाता है। प्रकाशित खबरों से अनुसार यह अवैध धंधा मां लिलोरी मंदिर के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास चलता है। इस कारण क्रॉसिंग पर आये दिन जाम की स्थिति रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहता है। कुछ कोयला माफिया कतरास के थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। अगर समय रहते इन कोयला माफिया पर कार्रवाई नहीं होता है, तो ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होते रहेगा। सरकार और राजस्व को नुकसान पहुंचाते रहेंगे ये कोयला माफिया। इसलिए आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.