Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आवास योजना के कार्यों में लायें प्रगति : डीडीसी
Published / 2025-05-19 20:33:28
आवास योजना के कार्यों में लायें प्रगति : डीडीसी

उप विकास आयुक्त ने आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज बैठक कर आवास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समाहरणालय के ब्लॉक सी स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी तरह की आवास योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाकर पूर्ण कराने का निर्देश दिया दिया। उन्होंने राज्य स्तर से नीचे वाले पंचायत सचिव को एक सप्ताह में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य प्रगति नहीं होने पर वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने प्रखंड कर्मी से टू डायरी जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि जिला से अप्रूवल के पश्चात वेतन भुगतान किया जा सके। उप विकास आयुक्त ने सभी बीपीओ, ब्लॉक कोआॅर्डिनेटर को बायोमैट्रिक उपस्थिति की विवरणी जिला को भेजने एवं अप्रूवल के पश्चात ही वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया। बैठक में डीआरडीए निदेशक रतन सिंह, जिला प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।

हैदराबाद के दर्दनाक हादसे में 17 की मौत पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक
Published / 2025-05-19 20:32:43
हैदराबाद के दर्दनाक हादसे में 17 की मौत पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

टीम एबीएन, रांची। हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में हुई भीषण आग दुर्घटना में अग्रवाल मोदी परिवार तथा अन्य परिवार के 17 जिंदगियों के असामयिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस हृदय विदारक दुखदाई घटना से संपूर्ण समाज का मन बेहद व्यथित है। इस दर्दनाक घटना में परिवार की खुशियां कुछ ही समय में राख में बदल गयी। सहारे के लिए अपनों की चीखें परिवार की वेदनाएं और दर्द भरे आंसुओं ने आज समूचे देश के नागरिकों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने इस भीषण त्रासदी पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बेहद मुश्किल की घड़ी में मारवाड़ी सम्मेलन परिवार के सभी सदस्य शोक संतप्त परिजनों  के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार के दिवंगत आत्माओं को चिर शांति व अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार के अन्य घायल पीड़ितों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

रिम्स-2 के निर्माण पर ग्रामीण लगा रहे ग्रहण
Published / 2025-05-19 20:31:50
रिम्स-2 के निर्माण पर ग्रामीण लगा रहे ग्रहण

रिम्स-2 के लिए जमीन की मापी का विरोध, आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रुकवाया टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने रांची के कांके में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के दूसरे फेज के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। लेकिन जमीन मापी की प्रक्रिया शुरू होते ही विवाद भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को जमीन मापी नहीं करने दिया। प्रशासन का दावा है कि कांके में रिनपास के पीछे बिरसा एग्रीकल्चर की जमीन पर रिम्स पार्ट-2 का निर्माण होना है। लेकिन ग्रामीणों की दलील कुछ और ही है। लिहाजा, मापी स्थल पर दिनभर गतिरोध बना रहा। ग्रामीणों ने यह कहते हुए मापी के कार्य को रुकवा दिया कि न तो जमीन खाली करने को लेकर कोई मुआवजा दिया गया और न ही नोटिस। प्रशासन जबरन जमीन को हड़पना चाह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित जमीन के कागजात उनके पास मौजूद हैं। जबकि कांके अंचल के सीओ का कहना है कि जिस जमीन पर मापी हो रही है, वह बिरसा एग्रीकल्चर की है। इस दौरान स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों को समझाने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन ग्रामीण पीछे नहीं हटे। जवाब में ग्रामीणों ने संबंधित जमीन पर सरना झंडा गाड़ दिया। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने 110 एकड़ में 1074 करोड़ की लागत से रिम्स-2 बनाने का फैसला लिया है। यहां मरीजों के लिए 700 बेड की सुविधा होगी। साथ ही यूजी की 100 और पीजी की 50 सीटों के लिए पढ़ाई होगी। स्वास्थ्य मंत्री की दलील थी कि रिम्स का भवन बहुत पुराना हो चुका है। इसलिए फेज-2 का निर्माण करना बेहद जरूरी है।

जेएससीए के नवनिर्वाचित पदधारियों को सीएम ने दी बधाई
Published / 2025-05-19 20:30:42
जेएससीए के नवनिर्वाचित पदधारियों को सीएम ने दी बधाई

जेएससीए अध्यक्ष चुने गये अजय नाथ शाहदेव, टीम अजय के सभी अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को शिकस्त देकर जेएससीए में जीत का परचम लहरा दिया। सोमवार को टीम अजय के सभी नव निर्वाचित अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी। झारखंड का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम जेएससीए में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव समाप्त हो चुका है। परिणाम घोषित होने के बाद यह साफ हो गया कि अब जेएससीए की कमान नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव संभालेंगे। टीम अजय के सभी अधिकारियों ने जीत हासिल कर ली है। आज जेएससीए के सभी नव निर्वाचित अधिकारियों ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और इंडियन क्रिकेट टीम में रह चुके मशहूर क्रिकेटर सौरभ तिवारी समेत अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी। इस दौरान अजयनाथ शाहदेव, संजय पांडे, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

राजधानी में चाकूबाजी से सनसनी, एक को मार डाला
Published / 2025-05-19 20:29:22
राजधानी में चाकूबाजी से सनसनी, एक को मार डाला

रांची में दिल दहलाने वाली वारदात, चाकू से गोद-गोदकर शख्स की ली जान; फैली दहशत टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां अपराधियों ने घर में घुसकर शख्स की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मामला कांके डैम इलाके का है। मृतक शख्स की पहचान रमेश उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में कुछ बदमाश घुसे और रमेश उरांव को निशाना बनाया। अपराधियों ने रमेश उरांव को चाकुओं से गोद-गोद कर मार डाला। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये।   वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है। हालांकि अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।

अवैध खनन के मामले में डीजीपी से मिले देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-05-19 20:28:31
अवैध खनन के मामले में डीजीपी से मिले देवेंद्रनाथ महतो

अवैध बालू खनन व ढुलाई मामला को लेकर देवेन्द्र नाथ महतो मिला डीजीपी अनुराग गुप्ता से टीम एबीएन, रांची। सिल्ली, सोनाहातू, राहे, बुंडू, अनगड़ा, कांके, ईचागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू ढुलाई रोक का मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा। बुंडू व चांडिल टॉल प्लाजा, अनगड़ा व बुढ़मू ब्लॉक परिसर में मजिस्ट्रेट नियुक्त और स्पेशल टास्क फोर्स गठन कर संध्या 6 बजे से रात्रि 2 बजे तक बालू उठाव क्षेत्र में कड़ी निगरानी करने की मांग की। अवैध बालू खनन/ ढुलाई का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। आज दिनांक 19/05/2025 को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो डीजीपी अनुराग गुप्ता जी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।  देवेंद्र नाथ महतो ने डीजीपी अनुराग गुप्ता जी से रांची क्षेत्र के सिल्ली, सोनाहातू, राहे, बुंडू, कांके, ईचागढ़ समेत सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध बालू / पत्थर खनन व ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की। डीजीपी को ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया कि रांची क्षेत्र के सिल्ली, सोनाहातु, राहे, बुंडू, अनगड़ा, कांके, ईचागढ़ समेत संपूर्ण झारखंड प्रदेश में अवैध खनन और ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। संबंधित कई अप्रिय घटनाएं देखने को मिल रही है। राज्य का राजस्व में भारी नुकसान एवं पंचायत के अधिकार का हनन हो रहा है। तथा प्राकृतिक अस्तित्व में खतरा भी मंडरा रहा है। साथ ही देवेन्द्र द्वारा यह भी जानकारी दिया कि हमारे संगठन द्वारा अवैध खनन बंद करो अभियान के तहत उक्त क्षेत्रों में कई बार संवैधानिक आंदोलन के माध्यम से अवैध खनन और ढुलाई को रोका है तथा विभागीय अधिकारीयों को कानूनी कार्रवाई हेतु अवगत भी कराया है। हमारे द्वारा दिनांक 07/03/2025 को निदेशक, खनन विभाग झारखंड को अवैध बालू /पत्थर खनन का सम्पूर्ण जानकारी देते हुए रोकने की मांग की थी।जिसकी प्रतिलिपि रांची जिला पदाधिकारी- खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग एवं उपायुक्त को भी दिया था जिसके आलोक में दिनांक 21/03/2025 को सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई की जांच करने हेतु रांची सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी, रांची जिला खनन पदाधिकारी, जिला खनन टास्क फोर्स के साथ जांच में पहुंचे थे तभी एक हाईवा के द्वारा जांच कर रहे पदाधिकारीयों को कुचलकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया था।इस मामले पर जांच अधिकारियों के द्वारा सिल्ली थाना में एफआईआर दर्ज भी किया गया है जो खबर अखबार के सुर्खियों मे रहा। अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना परवान में है कि हमारे संगठन द्वारा चलाये जा रहे अवैध खनन बंद करो अभियान को कुचलने और संवैधानिक आवाज को दबाने के लिए बालू कारोबारियों के द्वारा मेरे समेत मेरे कई साथियों के ऊपर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत नामजद मनगढ़ंत झूठा एफआईआर भी दर्ज किया गया है एवं मुझे लगातार जान से मारने की धमकी भी दिया जाते रहा है। अभी भी उक्त क्षेत्रों में अवैध खनन/ढुलाई निरंतर जारी है। अवैध बालू ढुलाई/खनन पर रोक लगाने हेतु डीजीपी अनुराग गुप्ता जी समक्ष निम्नलिखित मांग की गयी : स्पेशल टास्क फोर्स गठन कर प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 2 बजे तक बालू उठाव क्षेत्र में कड़ी निगरानी किया जाये। बुंडू टॉल प्लाजा, अनगड़ा ब्लॉक परिसर, बुढ़मू ब्लॉक परिसर एवं चांडिल टॉल प्लाजा के समीप अनिवार्य रूप से मजिस्टेÑट ड्यूटी लगाकर अवैध बालू ढुलाई करने वालों पर कार्रवाई की जाये।

मुख्यमंत्री से मिले जेएससीए के नव निर्वाचित पदधारी
Published / 2025-05-19 15:51:11
मुख्यमंत्री से मिले जेएससीए के नव निर्वाचित पदधारी

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, जेएससीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जेएससीए चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जेएससीए के सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी।

पावर हाउस निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Published / 2025-05-19 13:10:05
पावर हाउस निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

लोयाबाद वार्ड नं0 8 अंतर्गत पावर हाउस में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार के साथ किया गया फर्जीवाड़ाएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद वार्ड नं0 8 अंतर्गत  पावर हाउस में ठेकेदार द्वारा नली निर्माण में घटिया सीमेंट, छड, बालू समाग्री का इस्तेमाल किया गया है जिससे सरकार को चुना लगाया जा रहा है जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कारवाई की मांग की है।

झारखण्ड : हज प्रणाम जायेंगे 1307 यात्री
Published / 2025-05-19 12:59:06
झारखण्ड : हज प्रणाम जायेंगे 1307 यात्री

झारखंड से जायेंगे 1307 हज यात्रीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के विभिन्न राज्यों से इस वर्ष कुल 1307 हज यात्री हज पर जा रहें हैं. इनमें राजधानी रांची से हज जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। रांची से कुल 217 हज यात्री हज के लिए रवाना होंगे, जिसमें कुल 118 पुरुष और 99 महिलाएं शामिल हैं। इस बार हज यात्रा में राज्यभर से कुल 1299 पुरुष और 724 महिलाएं जा रही हैं। वहीं किसी भी जिले से एक भी बच्चा हज पर नहीं जा रहा है।हज यात्री अगर अपना ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर लेंगे, तो इससे उनका एक दिन का समय बच जायेगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने वाले हज यात्रियों को दो दिन पूर्व अपने गंतव्य इंबारकेशन प्वाइंट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन रिपोर्टिंग हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर खुद कर सकते हैं।इसके अलावा हज हाउस के कार्यालय में आकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें जेआरएफ नंबर लेकर जाना होगा जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग हो जायेगी, वह एक दिन पूर्व पहुंचकर हज हाउस से अपना पासपोर्ट से लेकर अन्य कागजात ले सकते है। इसके बाद उनका सामान वहीं पर उनसे ले लिया जायेगा और वहीं से उन्हें एयरपोर्ट ले जाया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.