Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
श्रावणी मेले से झारखंड को देश-दुनिया में मिली है  एक विशिष्ट पहचान : हेमंत सोरेन
Published / 2025-05-24 19:27:36
श्रावणी मेले से झारखंड को देश-दुनिया में मिली है एक विशिष्ट पहचान : हेमंत सोरेन

11 जुलाई से शुरू होगा राजकीय श्रावणी मेला- 2025 तैयारियों को लेकर श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में बाबा बैद्यनाथ धाम - बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार और अधिकारियों  के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, दिये कई अहम दिशा निर्देश   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए  मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर श्रावणी मेले से संबंधित सारी तैयारियों को ससमय पूरा करने का दिया निर्देश  श्रावणी मेला में नई कड़ियों को जोड़कर दे रहे और भव्य स्वरूप : सीएम टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला -2025 की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। श्री लोक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनकी  सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्रावणी मेला को और भव्यता दें  मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला  हमारी आस्था का एक बड़ा केंद्र है। श्रावणी मेले से झारखंड को देश- दुनिया में विशिष्ट पहचान मिली है।  हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा नगरी आते हैं। हर वर्ष इस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को काफी बेहतर तरीके से आयोजित करते आ रहे हैं।  इस वर्ष भी लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।  ऐसे में वे यहां से बेहतर अनुभव लेकर जायें, इसके लिए श्रावणी मेला में नयी कड़ियों को जोड़ने के साथ इसे और भी भव्य स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ें। इसके लिए जो भी जरूरतें होगी, उसे उपलब्ध कराया जायेगा। सभी विभाग समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दें मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला में सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली, पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि वे श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर  विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें।  मेला रूट में खाली पड़ी जमीन का उपयोग हो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे श्रावणी मेला के समापन तक के लिए मेला रूट में खाली पड़ी जमीन को लेने के लिए रैयतों से बात करें। अगर वे इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो उस जमीन पर विश्राम गृह, शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करें, ताकि श्रद्धालुओं को अच्छी व्यवस्था मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के समापन के बाद उक्त जमीन की पूरी साफ सफाई कर उसके रैयत को वापस कर दें। मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्देश  अधिकारियों को दिया। भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन व्यवस्था पर विशेष बल मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को पुख्ता रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेला रूट में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जायें।  वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर उसका कड़ाई से पालन हो। पर्याप्त संख्या में वाहन प्लेट नंबर रीडिंग हाई डेफिनेशन कैमरा लगाये जायें, ताकि ट्रैफिक सिस्टम का उल्लंघन करने वालों की पहचान में सुविधा हो सके। श्रद्धालुओं की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लें  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्यूआर बेस्ड कंप्लेन सिस्टम शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को अगर कोई परेशानी या समस्या हो रही है तो वह अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मेला प्रबंधन को लेकर कई अन्य अहम निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक देवेंद्र कुंवर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव मस्त राम मीणा, प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, सचिव मनोज कुमार के अलावा कई अन्य वरीय अधिकारी तथा बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के सदस्य गण मौजूद थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कल होगा नागरिक अभिनंदन : संजय सेठ
Published / 2025-05-24 19:25:09
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कल होगा नागरिक अभिनंदन : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि रांची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।श्री सेठ ने कहा कि हमलोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है झारखंड की राजधानी रांची में प्रथम बार हमारे बीच हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हो रहा है। रांची की सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया जायेगा। जैसा कि ज्ञात है यह आयोजन राजस्थान फाउंडेशन, रांची चेप्टर के सान्निध्य में किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू व कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार रांची आ रहे हैं। इस अवसर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन रखा गया है।कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अभिनंदन किया जायेगा। जैसा कि ज्ञात है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर रांची पधार रहे हैं। इस आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारीयो सहित कई प्रबुद्ध जन उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया। वहीं सहयोगी के रूप में पुनीत पोद्दार, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, राहुल मारू, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, विकास गोयल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के समस्त लोगों से आज रविवार को शाम 5 बजे स्वर्ण भूमि सभागार में स्वागत अभिनंदन समारोह में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने अभिनंदन समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि कृपया आप अभिनंदन समारोह के सभागार में 4:30 बजे तक पहुंच कर अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर लेवे जिससे कार्यक्रम को अद्भुत और सुंदर बनाने का प्रयास सफल हो सके स्वागत में आप अंगवस्त्र या पुष्प कुछ में से कोई एक ही लेकर के आवे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।

इस बार भी भव्य रूप से मनाएंगे दुर्गा पूजा : कुणाल आजमानी
Published / 2025-05-24 16:31:30
इस बार भी भव्य रूप से मनाएंगे दुर्गा पूजा : कुणाल आजमानी

1000 से भी अधिक कार्यकर्ताओं को समिति में जोड़ा जाएगा : कुणालटीम एबीएन, रांची। श्री रामलला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में आज मेफेयर बैंक्विट हॉल, धुर्वा में पूजा समिति के पदाधिकारी एवम सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी ने की।बैठक के स्वागताध्यक्ष व समिति के महामंत्री कुणाल अजमानी ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए बताया कि श्री रामलला पूजा समिति के सानिध्य में  विगत वर्ष जिस तन, मन, धन के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया था। इस बार भी हम पूरी भव्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहे हैं।पूर्व में दुर्गा पूजा पंडाल में श्री राम मंदिर के प्रारूप को लोगों ने खूब सराहा। पांच राज्यों से श्री राम मंदिर के पूजा पंडाल के प्रारूप को देखने के लिए लोग लाखो की संख्या में पहुँचे थे। मां भवानी के भक्तों के द्वारा मिले  अपार समर्थन और सहयोग के लिए हम सभी दर्शनार्थियों का स्वागत व आभार प्रगट करते हैं।आयोजन समिति के लिए गौरवान्वित होने की बात है की 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु भक्त पंडाल में आकर मां भवानी के दर्शन किये। यह भीड़ अबतक की सबसे बड़ी भीड़ रही। रांची के कई समाचार पत्रों ने  पंडाल की सुंदरता ,भव्यता को अब तक के सबसे बेस्ट पंडाल की श्रेणी में लाकर हमारे मान सम्मान को बढ़ाते हुए हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया। यह आप सदस्यों की मेहनत का प्रतिफल है।सभा में जो भी सुझाव आएंगे हम उसे अमल करते हुए इस बार भी बड़े ही धूमधाम और सभ्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन आप सभी लोगों के सहयोग से करने जा रहे हैं इस बार के आयोजन में माता के भक्तों की सुविधा के लिए आये हुए सुझावों को अमल कर पंडाल के दर्शन की व्यवस्था को ओर भी सुलभ बनाने का कार्य करेंगे। HEC और धुर्वा के सभी क्षेत्रवासियों का हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ इस सफलता का श्रेय आपको भी जाता है।इस अवसर पर विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती नीलम चौधरी ,कृष्णा महतो, उमेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, डॉ दिलीप कुमार सोनी, रवि कुमार टुंना, रोहित शारदा ,रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल सहित कई विशिष्ट लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे उन्होंने कहाँ  रांची से यहां आकर दुर्गा पूजा के आयोजन को भब्य रूप देना आपने जो बीड़ा उठाया वह सफल हुआ पूजा के इस आयोजन की भव्यता सुंदरता का दर्शन हम लोग रांची जाकर देखते थे जिसे आपने इस छेत्र में किया।उन्होंने कहा कि HEC और धुर्वा के लोगो को भी आयोजन से जोड़ने का अवसर दिया जाय वे भी समिति को अपनी सेवा अर्पित करना चाहते हैं।दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारी के लिए कई लोगों से सुझाव भी मांगे गये। चर्चा और परीचर्चा के बीच में कई लोगों ने अपने सुझाव रखें पूजा को वृहद बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सारस्वत ने किया वही सतीश सिंहा ने  सभी लोगो को बैठक की सफलता पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अशोक चौधरी, कुणाल अजमानी, धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, विकास सिंह, उमेश यादव, विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, कृष्णा महतो, अनिल गोयल,राजू पोद्दार, नीलम चौधरी, शोभा यादव, निर्मल जालान, रोहित पांडे, दीपक चौधरी, मनीष लोधा, अमरनाथ सरकार, रोहित शारदा,सुनील जायसवाल, पवन सिंह,प्रवीण कुमार, महेश सोनी, सतीश सिंह, रवि कुमार टुन्ना, आशीष भाटिया, सुजीत कुमार,अमर कुमार,अनिल चौधरी,डॉ दिलीप कुमार सोनी, ललित चौधरी, आशुतोष दवेदी, सागर चंद्रवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री राम लला पूजा समिति, रांची के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।

मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में पेंशनरों का धरना
Published / 2025-05-23 21:47:16
मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में पेंशनरों का धरना

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 मई को राष्ट्रीय आह्वान पर आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के बैनर तले 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय डोरंडा में धरना दिया गया। धरना के पश्चात सचिव, डाक विभाग के नाम  11सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय झारखंड को सौंपा गया। धरना को के डी राय व्यथित, एम जेड खान, जयनारायण प्रसाद, एस पी मंडल ने संबोधित किया। धरना में बी बारा, हसीना तिग्गा, नीलू पासवान, शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण, सुखदेव राम, सुभाष गुप्ता, रमेश काशी, जय राम प्रसाद आदि शामिल हुए। मुख्य मांगें पोस्ट आफिस ए टी एम को पुन: चालू करना  पोस्टमैन का जनवरी 96 से बढ़े वेतन मान का बकाया भुगतान सुनिश्चित करना सर्किल पेंशन अदालत का आयोजन हर 6 माह के अंतराल पर सुनिश्चित करना जनवरी 1986 से पूर्व इंडक्शन ट्रेनिंग की अवधि का प्रोन्नति में समायोजन करना पारिवारिक पेंशन की मंजूरी में अप्रत्याशित विलंब पर अंकुश लगाना पेंशनर्स / फैमिली पेंशनर्स  को नियमानुसार पहचान पत्र जारी करना आदि इन मुद्दों को लेकर देशभर में आज  धरना दिया गया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के स्टेट सचिव एम जेड खान ने दी।

...आखिरकार तीन अनाथ पोतियों को मिली शिक्षा की रोशनी
Published / 2025-05-23 20:39:51
...आखिरकार तीन अनाथ पोतियों को मिली शिक्षा की रोशनी

सौरिया पहाड़िया समुदाय की गुली पहाड़िन की जीत : तीन अनाथ पोतियों को मिली शिक्षा की रोशनी राजमहल पहाड़ियों से एक प्रेरणादायक पहल की कहानी शिखा पहाड़िनटीम एबीएन, रांची। साहिबगंज और राजमहल की पहाड़ियों में निवास करने वाला सौरिया पहाड़िया समुदाय आज भी शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस समुदाय को कई बार ब्लूपति की कगार पर खड़ा कहा जाता है और इसका एक प्रमुख कारण शिक्षा की भारी कमी है, जो समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में सबसे बड़ी बाधा बनती है। ऐसे ही हालातों से जूझ रही हैं गुली पहाड़िन, जो पिछले एक वर्ष से अपनी तीन अनाथ पोतियों के भविष्य को लेकर चिंतित थीं। गुली पहाड़िन का बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा और उसकी पत्नी भी उन्हें छोड़ गयी। अब इन तीन मासूम बच्चियों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी गुली के कंधों पर है। गुली पहाड़िन चाहती थीं कि उनकी पोतियों को अच्छी शिक्षा मिले, लेकिन आर्थिक तंगी और कागजी प्रक्रियाओं की उलझनों ने उन्हें बार-बार निराश किया। झारखंड सरकार द्वारा संचालित विशिष्ट पहाड़ीयाण आवासीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन गुली का सपना था, लेकिन उम्र और जानकारी की कमी के कारण दो वर्षों तक बच्चियों का नाम सूची में नहीं आया। फरवरी 2025 में इस मामले पर एक सामाजिक कार्यकर्ता शिखा पहाड़िन की नजर पड़ी और इसके बाद गुली पहाड़िन व उनकी पोतियों को उचित मार्गदर्शन और समर्थन मिलना शुरू हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन दिया गया और विशिष्ट पहाड़ी कल्याण पदाधिकारी से संपर्क किया गया। इसके बाद उपायुक्त तक भी गुहार लगायी गयी ताकि अनाथ बच्चियों को उनका शिक्षा का अधिकार मिल सके। लगातार तीन महीनों के प्रयासों और अधिकारियों के सहयोग से अंतत: तीनों बच्चियों के नामांकन की मंजूरी मिल गयी। यह न केवल गुली पहाड़िन की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि यह उन तमाम आदिवासी महिलाओं और बच्चों की उम्मीद भी है जो अब भी ऐसे ही हालातों में जीवन बिता रहे हैं। यह घटना यह दर्शाती है कि भाषा और शिक्षा की कमी आज भी लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। यदि गुली पहाड़िन को समय पर सहायता न मिली होती, तो शायद इन बच्चियों को शिक्षा का अधिकार नहीं मिल पाता।

गैर जमानती वारंट पर देवेंद्रनाथ महतो को मिली जमानत
Published / 2025-05-23 20:32:04
गैर जमानती वारंट पर देवेंद्रनाथ महतो को मिली जमानत

सोनाहातु थाना कांड संख्या 61/24 के आलोक पर मामला दर्ज था टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो आज अदालत में सरेंडर किया। सोनाहातु थाना के केस कांड संख्या 61/24 के आलोक में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था और पिछले कई दिनों से उनपर गैर जमानती वारंट भी जारी था। जिस पर आज शुक्रवार को जिला व्यवहार न्यायालय रांची में सशरीर उपस्थित हुए।न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता जेएमएफसी के समक्ष सुनवाई हुआ। न्यायालय ने आज उन्हें जमानत पर मंजूरी दी। श्री महतो के अधिवक्ता षष्टी रंजन महतो ने कहा कि सोनाहातु थाना में दिनांक 13/11/2024 को उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था। भारतीय न्याय संहिता-2023 के बीएनएस 176 एवं 223 के अंडर सेक्शन 123 के तहत उक्त वाद में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। मौके पर मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास था। आज हमें न्यायालय में जमानत दी है। हम अपने विचारधारा के आधार पर लड़ाई निरंतर जारी रखेंगे।

आजसू छात्र संघ ने जताया रांची विवि के कुलपति का आभार
Published / 2025-05-23 20:31:08
आजसू छात्र संघ ने जताया रांची विवि के कुलपति का आभार

बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स प्रारंभ करने हेतु रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार एवं धन्यवाद आजसू टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/5/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) एवं विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिलकर उनको गुलाब का फूल देकर उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया विदित हो कि आजसू लगातार छात्र हित में बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स प्रारंभ करने के लगातार रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती रही उसी का असर है कि रांची विश्वविद्यालय के द्वारा आज बैठक कर इस कोर्स को शुरू करने हेतु पहल की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कुलपति महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे राज्य में कोई भी विश्वविद्यालय में बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स की पढ़ाई नहीं होती है रांची विश्वविद्यालय में ये कोर्स प्रारंभ होने से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा जो खिलाड़ी इस कोर्स करने के लिए बाहर जाते थे उनको अब जाना नहीं पड़ेगा और कम खर्च में अपने ही विश्वविद्यालय में ये कोर्स कर पायेंगे और अपने राज्य का नाम खेल में और आगे बढ़ा पायेंगे। आजसू राज्यपाल झारखंड एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से आग्रह करती है कि इसी सत्र से बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स प्रारंभ की जाए। आज मीटिंग के बाद विभिन्न कॉलेज के खिलाड़ी एवं विभिन्न खेल संघ कबड्डी खो खो एथलेटिक्स वॉलीबॉल के पदाधिकारियों ने आज सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया एवं बुके एवं गुलदस्ता रेड रोज देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरीश कुमार, ओम वर्मा, निशिकांत पाठक, राजू साहू, तपन रावत, राम प्रसाद, सम्मी सिंह, शिव सागर, रोहित शर्मा, अजित कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

धनबाद : जोगता के श्याम बाजार आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भारी घोटाला
Published / 2025-05-23 20:29:36
धनबाद : जोगता के श्याम बाजार आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भारी घोटाला

जोगता क्षेत्र अंतर्गत नया श्यामबाजार में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में ठेकेदार कर रहे भारी घोटाला एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर जांच की मांग की। पत्र में लिखा कि नया श्याम बाजार में बन रहे नये आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री जैसे घटिया क्वॉलिटी के सीमेंट, बालू, ओर इंट का उपयोग किया जा रहा है। जिसको लेकर विरोध भी किया गया था, लेकिन ठेकेदार फिर भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार को चूना लगा रहा है।निर्माण कार्य में एकदम घटिया सामग्री का इस्तेमाल एवं नियम के विपरीत काम कर रहे ठेकेदार और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही जर्जर हो सकती है और बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा है कि अपने स्तर से गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई की जाये। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जाये। साथ ही ठेकेदार का लाइसेंस भी रद किया जाए।

तबीयत बिगड़ने के बाद आइएएस विनय चौबे रिम्स में भर्ती
Published / 2025-05-22 20:46:09
तबीयत बिगड़ने के बाद आइएएस विनय चौबे रिम्स में भर्ती

बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागृह में आईएएस विनय चौबे की तबियत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती मेडिकल बोर्ड टीम के अनुसार विनय कुमार चौबे गंभीर रूप से किडनी रोग से ग्रसित हैं विनय कुमार चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है टीम एबीएन, रांची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागृह में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गयी। विनय चौबे को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है। चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप और गुर्दा संबधी परेशानी को लेकर भर्ती किया गया है। उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है। प्रारंभिक परीक्षण के बाद विनय चौबे को पेइंग वार्ड में रखा गया है। गिरफ्तारी के दिन ही श्री चौबे के वकील ने कोर्ट को उनकी तबीयत के सम्बन्ध में जानकारी दी थी। आज पहले कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई। रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय चौबे के इलाज से संबंधित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में बिरसा सेंट्रल जेल से आज 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया। मालूम हो कि उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 3 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। शराब घोटाला मे एसीबी ने और तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। विनय कुमार चौबे और गजेंद्र  सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट द्वारा जेल भेजे जाने की खबर पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी थी कि वो जल्द बीमार होंगे और उन्हें रिम्स के साफ सुथरा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायेगा। डॉक्टरों की जांच टीम ने विनय कुमार चौबे के संबंध में अपनी रिपोर्ट में किडनी रोग के साथ-साथ अन्य गंभीर रोग से ग्रसित बताया है। रिम्स में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए है तथा उनकी मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट के समक्ष  उपस्थित कर रही है। सूत्र ने बताया कि विनय कुमार चौबे को रिम्स में भी जेल मैनुअल के तहत ही रखा जायेगा। जेल मैनुअल के तहत ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा और उसी नियम के अनुसार मुलाकात करने वालों की संख्या भी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.