Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
सेवा जागरूकता मंच ने किया सेवा संस्थाओं को सम्मानित
Published / 2025-07-06 21:10:33
सेवा जागरूकता मंच ने किया सेवा संस्थाओं को सम्मानित

प्रत्येक व्यक्ति भारतीय संस्कृति का पोषक बने : गुरुरण प्रसादटीम एबीएन, रांची। सेवा भारती,झारखंड के अंतर्गत सेवा जागरूकता मंच के तत्वावधान में रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन सभागार में सेवा सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत परिचय सेवा जागरूकता मंच के महासचिव वी एन पाण्डेय ने किया एवं संस्था की विगत क्रियाकलाप व सेवा गतिविधियों की जानकारी  देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों से सामजिक कार्यो को गति देने में मंच  महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सेवा जागरूकता मंच के अध्यक्ष व पूर्व सीएमडी,सीसीएल ने मंच के कार्य-उदेश्य बताते हुए कहा कि सेवा जागरूकता मंच गैर राजनीतिक सेवा संगठन है,इसकी मूल भावना निस्वार्थ सेवा कार्य है। मंच के माध्यम से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करना, युवाओं को कौशल युक्त बनाना,सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं,व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित व प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। मौक पर नेतरहाट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान,डॉ विजय सिंह,ब्रिज किशोर पासवान ने भी अपना महत्वपूर्ण उद्गार व्यक्त किया। सेवा सम्मान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि वंचित, अभावग्रस्त के विकास के लिये केवल सरकारी तंत्र पर भरोसा कर के बैठने से नहीं होगा। समाज को आगे आना होगा। सेवा कार्य के लिए मन का भाव होना चाहिए। सक्षम समाज और निर्बल समाज के बीच सेवा कार्य एक सेतु है। स्वयं जागकर लोगों को सेवा के प्रति जगाना है, समाज दूसरों की भलाई के लिये कुछ न कुछ करे। समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय संस्कृति का पोषक बनना है। मौके पर रांची की 12 सेवा संस्थाओं - मुक्ति सेवा संस्था,शंख फाउन्डेशन, जन सरोकार, स्तंभ संस्था, सन्मार्गम फाउन्डेशन, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति,माँ शारदे मंच सहित व्यक्तिगत रूप से सेवा कार्य करने वाले 24 समाजसेवियों को सेवा जागरूकता मंच के पदाधिकारियों ने मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी सेवा गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी साझा किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंच के सदस्य व पूर्व आईजी शंभू ठाकुर ने दिया। इस अवसर पर एचईसी के पूर्व सीएमडी अभिजीत घोष,पूर्व डीजीपी निर्मल कौर,झारखंड  प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए के मिश्र,मेकॉन लिमिटेड के पूर्व  निदेशक श्याम टोरका,एस के राय सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तेज बारिश में भी मुहर्रम के जुलूस में भीड़ और खेल का प्रदर्शन काबिलेतारिफ : एसएसपी
Published / 2025-07-06 21:02:50
तेज बारिश में भी मुहर्रम के जुलूस में भीड़ और खेल का प्रदर्शन काबिलेतारिफ : एसएसपी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश जमीयतुल  कुरेश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी के द्वारा कांटा टोली क्षेत्र से निकाले जाने वाले मुहर्रम जुलूस के में शामिल खलीफा, खिलाड़ियों के स्वागत में हर साल की तरह इस साल भी कुरैशी मुहल्ला  स्थित युनियन बैंक के सामने स्वागत शिविर का लगाया गया। उक्त स्वागत शिविर में कांटा टोली क्षेत्र के हजारों की संख्या में मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक सह  वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,  नगर पुलिस उपाधीक्षक के वी रमन , लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महताब आलम, टीओपी प्रभारी दिवाकर कुमार, सहनि भीम सिंह सभी को पगड़ी बांधे कर और वरीय पदाधिकारियों को तलवार देकर स्वागत किया गया। मौके पर मीडिया प्रभारी सह मंच संचालन गुलाम जावेद , लीलू अली अखाड़ा अंतर्गत जमीयतुल कुरेश   मुहर्रम कमेटी के खलीफा बबलू कुरैशी, बारिक, जमीअतुल कुरैशी पंचायत कांटा टोली के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी , जमीयतुल कुरैश पंचायत का महासचिव परवेज कुरैशी, उपाध्यक्ष लड्डन , आदिल कुरैशी, फरहाद कुरैशी, फैजान कुरैशी, तजमुल राजू, इरफान कुरैशी, फेकू, अफजल कुरैशी, अफरोज, कमरान कुरैशी, अरशद, राजा, खिलाड़ियों में जाबीर कुरैशी, निजाम कुरैशी, मुस्तफा,  बुधन कुरैशी, बुतरु, मोकिम, मोइनुद्दीन कुरैशी ,परवेज कुरैशी, आशिक कुरैशी, जुबेर कुरेशी, बारीक कुरैशी , साजिद ,मुनाज के अलवा नौशाद खान, भोलू, नन्हे, राजू, इरफान खान, सद्दाम कुरैशी, बशीर, दानिश,  उरुब, डब्लू, राजा, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक सह  वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि  झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश का यह पहल सराहनीय है और इतनी तेज बारिश में आप लोगों ने जमकर खेल का प्रदर्शन किया लाजवाब है।वहीं झारखंड प्रदेश जमीयतुल  कुरेश के प्रदेश  अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी ने कहा कि झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरेश का मंच उर्दू लाइब्रेरी के पास लगाते थे, झारखंड गठन के बाद से अपने कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला के अलावा क्षेत्र बढ़ने लगा तो यही बैंक के पास स्वागत मंच लगाते आ रहें हैं, बारिश बहुत है बावजूद सभी लोग  खेल का प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन भी इस मंच का शोभा बढ़ाया सभी का आभार।

गोधर 26no हाजरा बस्ती में धड़ल्ले से जारी है कोयला का अवैध तस्करी
Published / 2025-07-06 20:59:04
गोधर 26no हाजरा बस्ती में धड़ल्ले से जारी है कोयला का अवैध तस्करी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26no हाजरा बस्ती से कोयला माफिया पप्पू मंडल का चल रहा अवैध कोयला कारोबार , की सीआईएसएफ अधिकारी की मिली भगत से गोधर 26no हाजरा बस्ती से अवैध कोयला कारोबार जारी है , ओर ट्रांसपोर्टिंग द्वारा रेलवे साइडिंग में गिराए जाने वाले कोयला जो गोधर 26no हाजरा बस्ती से ही गुजरते हुए जाता है तो पप्पू मंडल के कोयला का अवैध कारोबार की देख रेख करने वाले हाइवे को जबरन रोक कर कोयला को उतरवा कर एक जगह जमा करते है ओर ये खुलेआम दिन के उजाले में होता है ओर फिर रात्रि में अवैध कोयला ट्रकों में लोड करा कर अवैध भट्टे में भेजा जाता है। कोयला का अवैध कारोबारी पप्पू मंडल प्रशासन को गुमराह करके गोधर में जोरों सोरों से चला रहे है कोयला का अवैध कारोबार जिससे धनबाद एसएसपी महोदय और केंदुआडीह के थाना प्रभारी की भी छवि को धूमिल कर रहे है । आखिर क्यों नही थम रहा है गोधर में कोयला की अवैध तस्करी कब लगेगा पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक। इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

धोनी समेत जेएससीए के पदाधिकारियों ने किया अमिताभ चौधरी को नमन
Published / 2025-07-06 16:12:00
धोनी समेत जेएससीए के पदाधिकारियों ने किया अमिताभ चौधरी को नमन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित जेएससीए स्टेडियम के पदाधिकारी सहित मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को नमन किया।इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मौके पर मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी, अजय नाथ शाहदेव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। बताते चलें कि कल यानी 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का जन्म दिवस भी है। इस मौके पर भी कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की पूरी संभावना है।

पहाड़ी मंदिर की नींव को खोखला कर रहे चूहे
Published / 2025-07-06 16:03:21
पहाड़ी मंदिर की नींव को खोखला कर रहे चूहे

संकट में रांची का पहाड़ी मंदिर, चूहे कर रहे नींव को खोखलाटीम एबीएन, रांची। रांची पहाड़ी और उस पर स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र पहाड़ी मंदिर (शिवालय) पर ध्यान देने की जरूरत है। यह पहाड़ी अब किसी भी तरह के नये निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं कर पायेगी। ये हम नहीं,बल्कि सरकार की ओर से गठित उस तकनीकी दल ने कहा है, जो कुछ दिन पहले रांची पहाड़ी और उस स्थापित महादेव के मंदिर की भौतिक जांच करने पहुंची थी।तकनीकी दल के एक सदस्य ने बताया कि रांची पहाड़ी संकट में है। उनके दल ने मौका-मुआयना करने के बाद यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब पहाड़ी और इस पर स्थित मंदिर में निर्माण से संबंधित कोई गतिविधि नहीं होनी चाहिए। क्योंकि, पहाड़ी की मिट्टी ढीली हो गयी है। दल के सदस्य ने बताया कि फिलहाल वस्तुस्थिति का अध्ययन किया जा रहा है। टीम छह माह में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप देगी।पहाड़ी मंदिर इन दिनों नयी समस्या से जूझ रहा है। यहां दिन-ब-दिन चूहों की तादाद बढ़ रही है, जो मंदिर की दीवारों, फर्श और नींव में सुरंगें बनाकर इसे अंदर से खोखला कर रहे हैं। चूहों ने मंदिर परिसर में लगे पेड़ों की जड़ों को भी खोखला कर दिया है।समय रहते उपाय नहीं किया गया, तो मंदिर को भारी नुकसान हो सकता है। सुरंग की वजह से मंदिर परिसर में कई जगहों पर फर्श धंस गयी है। जिस जगह जमीन खोखली हो गयी है, उसे टाइल्स के जरिये ढंकने की कोशिश की जा रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी मुहर्रम की मुबारकबाद
Published / 2025-07-06 16:00:13
सीएम हेमंत सोरेन ने दी मुहर्रम की मुबारकबाद

CM हेमंत ने मुहर्रम के अवसर पर शहीद हजरत इमाम हुसैन को किया नमनटीम एबीएन, रांची। आज देश भर में मुहर्रम मनाया जा रहा है। दुनिया भर के मुसलमान कर्बला की जंग को याद कर रहे हैं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद व नमन किया है।सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत मानव जाति को भाईचारे का संदेश देता है, जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत को नमन।

जयंती पर याद किये गये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Published / 2025-07-06 13:17:07
जयंती पर याद किये गये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

भारतीय जनसंघ के संस्थापक (1951) अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि टीम एबीएन, रांची। 1947 में आजादी के बाद बनी जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार में आप उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बनाए गए थे और आपने उद्योग में आत्मनिर्भरता की दिशा में फैक्ट्रियों की नींव रखी जिसका आज एक बृहत स्वरूप देश का धरोहर है।1951 में आपके द्वारा गठित राजनीतिक संगठन भारतीय जनसंघ आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है। आपके द्वारा स्थापित आदर्श एवं सिद्धांत के राह पर चलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया भर में निवेश के माध्यम से एक सुखद मजबूत गंतव्य की ओर अग्रसारित है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन स्मृतियों को सादर नमन जो हम लोगों का प्रेरणा स्रोत है।

सिद्धार्थ जयसवाल बने जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक
Published / 2025-07-05 20:33:09
सिद्धार्थ जयसवाल बने जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक

सिद्धार्थ जयसवाल चुने गए जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालकटीम एबीएन, रांची। जेसीआई एक्सपो उत्सव जिसे रांची का त्यौहार भी कहा जाता है विगत पिछले 27 वर्षों से झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट माना गया है। मोरहाबादी मैदान में लगने वाला 7 दिनों का ये एक्सपो, जहां आप कपड़े, इलेक्ट्रोनिकस, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी हर जरूरत की वस्तु, नई गाड़ियां एवं फर्नीचर इत्यादि खरीद सकते है, 5 लाख से ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है इस बार सितम्बर के महीने में लगने जा रहा है। इस साल जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक के तौर पर जेसी सिद्धार्थ जयसवाल को चयनित किया गया है। सिद्धार्थ पूर्व में जेसीआई रांची के सचिव के तौर पर अपना कार्यभार संभाल चुके है और विगत 14 वर्षों से जेसीआई एक्सपो उत्सव में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।पेशे से सिद्धार्थ स्टील कारोबारी है। वे 15 सालों से जेसीआई रांची के मेंबर है। सह संचालक के रूप मैं जेसी दीपक पटेल, जेसी अभिषेक जैन, जेसी अनीश जैन और जेसी सौरव नरेडी है।

पलामू : डिवाइडर से टकराई पिकअप, तीन की मौत, 29 घायल
Published / 2025-07-05 20:23:26
पलामू : डिवाइडर से टकराई पिकअप, तीन की मौत, 29 घायल

पलामू में मजदूरों से भरा पिकअप डिवाइडर से टकराया, 3 की मौत; 29 घायल एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में नेशनल हाईवे 98 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर धान की रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका और रमकंडा इलाके से मजदूरों का एक जत्था पिकअप वाहन से सासाराम के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान कउवल के पास नेशनल हाईवे 98 पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलट गई और मजदूर उसमें फंस गये।हादसे में राजू भुइयां (सिगसिगा कला, गढ़वा), गुड्डू राम (कंचनपुर, रंका), और पूरण भुइयां (सिगसिगा, रंका) की मौत हो गई। 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान एमएमसीएच में हुई। पिकअप में कुल 30 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया। अस्पताल में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में घायलों का इलाज करना पड़ा। घायल मजदूरों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.