अब आपातकालीन स्थितियों में नहीं है डरने की जरूरत...टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए बीते गुरुवार को एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम तैनात की गयी।जानकारी के मुताबिक टीम में 4 अधिकारी और 26 कर्मी (जवान) शामिल हैं। ये सभी बाढ़ जैसी स्थितियों, जलभराव, गैस रिसाव, राहत एवं बचाव कार्यों तथा (लोगों के) डूबने के मामलों जैसे मुद्दों से निपटेंगे। बता दें कि अब तक आपातकालीन स्थितियों में एनडीआरएफ की सहायता के लिए टीम को रांची, पटना या अन्य दूर के स्थानों से बुलाना पड़ता था।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मानसून के दौरान संभावित बाढ़, नदियों में जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव को देखते हुए एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती जिले के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने कहा कि अब जिले को आपात स्थिति में त्वरित और विशेषज्ञ सहायता मिल सकेगी।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा उद्घाटनकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगेटीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया है कि मारवाड़ी सम्मेलन धनबाद जिला के आतिथ्य मे 6 जुलाई दिन रविवार को राजविलास रिजॉर्ट गोविंदपुर धनबाद मे आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन नई उमंग की तैयारीयां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय अधिवेशन में रांची जिला से 60 से भी अधिक सदस्यगण भाग लेंगे तथा अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से 500 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन नई उमंग मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल सत्र- 2025- 27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।अधिवेशन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, तथा उद्घाटनकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10बजे नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। एवं प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल का संबोधन होगा। अपराह्न 12 बजे अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कराया जाएगा। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का अभिनंदन एवं उद्बोधन होगा एवं अध्यक्ष द्वारा प्रांतीय महामंत्री का घोषणा करेंगे। प्रांतीय महामंत्री द्वारा अन्य सभी प्रांतीय पदाधिकारीयों की घोषणा की जायेगी एवं अतिथियों द्वारा स्मारिका नई उमंग का विमोचन किया जाएगा। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सभी का संबोधन होगा। तत्पश्चात उद्घाटन कर्ता संजय सेठ एवं मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन होगा। तत्पश्चात सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिवेशन का द्वितीय सत्र- अपराह्न 2:30 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें खुला सत्र एवं अधिवेशन का समापन समारोह होगा। जिसमें अधिवेशन मे सहभागिता हेतु जिलों को प्रोत्साहन सम्मान, सर्वाधिक सदस्यता बनाने हेतु जिलों को सम्मान, अतिथियों का सम्मान, एवं शाम 6 बजे धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन का समापन होगा। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन नई उमंग के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा और समाज के लिए एक यादगार सिद्ध होगा। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
राँची *TeamJharkhandExclusive*राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्णय लिया है।?1.श्री सतीश चन्द्रा, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-802A/03), तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हजारीबाग के विरूद्ध गठित आरोप पत्र में प्रतिवेदित आरोपों की जाँच हेतु विभागीय कार्यवाही संचालित किया जाता है।2.श्री विवेक कुमार मेहता, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-313/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, बरही हजारीबाग के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-17 के तहत् विभागीय कार्यवाही संचालित किया जाता है।3.श्री संजय कुमार सिंह, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-434/20, 2nd Limited Batch), तत्कालीन अंचल अधिकारी, बरही हजारीबाग के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-17 के तहत् विभागीय कार्यवाही संचालित किया जाता है।इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।
टीम एबीएन, रांची। दरभंगा हाउस रांची में सीसीएल के वरीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर की एक-एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ओबीसी वर्ग के अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की गयी। विधायक मनोज कुमार यादव और राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।इस तरह के बैठक का उद्देश्य आमतौर पर ओबीसी वर्ग के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों द्वारा की जाने वाली पहल की समीक्षा करना होता है। इसमें आरक्षण नीतियों के कार्यान्वयन, कल्याणकारी योजनाओं और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।हंसराज गंगाराम अहीर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लिए गए निर्णय और सिफारिशें ओबीसी वर्ग के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बैठक इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है कि ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से पालन हो और पारदर्शिता बनी रहे।
राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरीटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।राज्यपाल ने राज्यवासियों को रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास समर्पित करने के साथ-साथ राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और प्रगति में उनके द्वारा किए जा रहे सक्रिय प्रयासों के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से न केवल राज्य में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
पलामू में 80 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब जब्त करने से हड़कंपटीम एबीएन, पलामू। पलामू पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, पलामू जिले में उत्पाद विभाग और हरिहरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है।यह कार्रवाई हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ममरखा गांव में गुरुवार की शाम करीब सात बजे की गयी। इसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है। छापामारी में लगभग एक हजार पेटी से अधिक अंग्रजी शराब जब्त की गयी। पुलिस को आशंका है कि शराब को तस्करी करने के लिए स्टोर कर रखा गया था। जब्त की गयी शराब का बाजार मूल्य करीब 80 लाख रुपये बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में पलामू उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, सीओ मनीष कुमार सिन्हा व उत्पाद विभाग के एसआई अमित सिंह शामिल थे।उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाये गये हैं। इनके आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षाटीम एबीएन, रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभागों के प्रमुख और देवघर तथा दुमका के उपायुक्त, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान ठोस निर्णय लिए गए और उसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेही तय की गई।भगदड़ की स्थिती नहीं बने, इसके लिए तय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करेंअलका तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पुख्ता बनायें। आपात स्थिति से निपटने के लिए जो जहां तैनात हों, वे प्रशिक्षित, जवाबदेह और संवेदनशील हों। मुख्य सचिव ने कहा कि भगदड़ की स्थिती नहीं बने, इसके लिए तय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। श्रद्धालु एक जगह अधिक संख्या में इकट्ठे नहीं हों, इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनायें कि वे छोटे-छोटे समूह में रहें। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मी शिफ्ट बदलने पर तभी अपना स्थान छोड़े, जब उनका विकल्प वहां आ जाये। भीड़ नियंत्रण के लिए एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन आदि के फुटेज की लगातार मॉनिटरिंग हो और लगे कि कहीं भीड़ ज्यादा हो रही है, तो बिना समय जाया करे तत्काल उसे नियंत्रित करें। इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं का मार्ग समतल हो, ताकि ठोकर लग कर गिरने की आशंका खत्म हो जाये जहां सीढ़ी आदि हो वहां फिसलन नहीं हो। श्रद्धालुओं के आने-जाने की अलग व्यवस्था हो। अचानक बिजली गुल नहीं हो। बिजली कटने के साथ उसकी पुनर्बहाली की वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें। कहीं भी बिजली का नंगा तार नहीं हो और वह नीचे की ओर झूलता हुआ नहीं हो।बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छता पर पूरा फोकस करेंअलका तिवारी ने कहा कि इंट्री पवाइंट पर मेटल डिटेक्टर से लोगों को गुजारने के दौरान इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां अत्यधिक भीड़ की स्थिति नहीं बने। वहीं पूर्व में मंदिर का कपाट खुलने के साथ भीड़ का दबाव बढ़ने का अनुभव रहा है। इसे देखते हुए जिले के उपायुक्त और एसपी उस समय अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए व्यवस्था नियंत्रण की बागडोर संभाले। साथ ही रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की तदाद काफी बढ़ती है, इसे भी संज्ञान में रखते हुए व्यवस्था बनायें। उन्होंने निर्देश दिया कि आपात विभाग से जुड़े मुख्यालय के आला अधिकारी मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लें और कमियों को समय रहते दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि कि बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छता पर पूरा फोकस करें। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। श्रद्धालुओं के लिए बने टेंट सिटी में शौचालय, पेयजल, शयन आदि की व्यवस्था के लगातार मेंटेनेंस पर बल देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए कारगर व्यवस्था बनाएं।बता दें कि झारखंड में राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 9 अगस्त तक चलेगा। हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु बाबा नगरी और बाबा बासुकीनाथ धाम आते हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रेहला फोरलेन का किया उद्घाटनटीम एबीएन, रांची। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के गढ़वा पहुंचकर रेहला फोरलेन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गडकरी ने 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने गढ़वा के लोगों को कुल 2460 करोड़ की सौगात दी। इस मौके पर राज्य सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का स्वागत किया। गडकरी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से से ही हेलीकॉप्टर से गढ़वा गये। इसके बाद गडकरी गढ़वा में रेहला फोर लेन रोड का उद्घाटन करने के बाद रांची लौटे।हमने राज्य में 40,000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की हैंइस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र झारखंड के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं लागू की जाएंगी। गडकरी ने कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड में राजमार्ग क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास होगा। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन का आश्वासन देता हूं। गडकरी ने कहा, हमने राज्य में 40,000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की हैं। वर्तमान में हम 70,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राजमार्ग परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, जबकि 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी-रांची-कोलकाता हरित गलियारे (ग्रीनफील्ड कॉरिडोर) का काम मार्च 2028 तक पूरा हो जायेगा जबकि जनवरी, 2028 तक 12,800 करोड़ रुपये की लागत से रांची-वाराणसी आर्थिक गलियारा बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-कोलकाता के बीच 31,700 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन वाली कॉरिडोर परियोजना का काम जून 2026 तक पूरा हो जायेगा।हम झारखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेंगे गडकरी ने कहा कि चुनाव तक राजनीति होनी चाहिए, लेकिन चुनाव के बाद विकास की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार द्वारा उठाए गए लोकलुभावन कदमों की ओर इशारा किया। उन्होंने झारखंड सरकार से राज्य में भूमि अधिग्रहण, वन विभाग से मंजूरी और अन्य मुद्दों से संबंधित बाधाओं को दूर करने का भी आग्रह किया। मंत्री ने कहा, हम झारखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेंगे। गडकरी ने कहा कि राज्य में 2014 में 2,600 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क था, जो अब 4,470 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के 19 आकांक्षी जिले अब राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। मंत्री ने गढ़वा में शंख से खजूरी तक 1,130 करोड़ रुपये की लागत से बने 23 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले राजमार्ग का उद्घाटन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा से गुमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के 32 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाने के लिए 1,330 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला भी रखी।
अध्यक्ष प्रतीक जैन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कारटीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची, जेसीआई इंडिया के मंडल 3 की सबसे बड़ी शाखा है। पहली बार जेसीआई रांची ने मंडल के कार्यक्रम मिडकॉन की मेजबानी जोहार मिडकॉन 2025 के नाम स्वरूप की। इस कार्यक्रम में मंडल 3 के सभी जेसीआई शाखाओं ने भाग लेते हुए 165 लोग शामिल हुए जिसमें बीते 6 माह के उपलब्धियों पर शाखाओं को पुरस्कृत किया गया। इस बार जेसीआई रांची को कुल 22 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन को बेस्ट अध्यक्ष मंडल 3 रीज़न ए से सम्मानित किया गया व जेसीआई रांची को बेस्ट शाखा के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष झारखंड गौशाला न्यास बोर्ड व कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे झारखंड के पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सौरभ तिवारी।इस कार्यक्रम के संचालक जेसी सिद्धार्थ जयसवाल व प्रशांत पाटोदिया ने कॉन्फ्रेंस एडवाइजर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया व जेसी संजय जैन और जेसी राजीव रंजन के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संचालन किया। जेसी ऋषभ जैन, ऋषभ अग्रवाल, तपिश केडिया, ऋषभ जालान, किशन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रौनक सिंह व सचिव सन्नी केडिया ने कार्यक्रम के संचालन में साथ निभाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.