Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
सात को रांची में विचार गोष्ठी करेगी भाकपा माले
Published / 2025-07-05 20:20:23
सात को रांची में विचार गोष्ठी करेगी भाकपा माले

फादर स्टेन स्वामी की पाँचवीं शहादत दिवस पर 7 जुलाई को एक विचार गोष्ठी रांची मेंटीम एबीएन, रांची। भाकपा (माले) झारखंड राज्य कमिटी रांची स्थित महेन्द्र भवन में फादर स्टेन स्वामी की पाँचवीं शहादत दिवस पर 7 जुलाई को एक विचार गोष्ठी का आयोजन करेगा।विचार गोष्ठी का विषय है- संविधान की दिशा पर संघी हमला, बिहार में वोटबंदी और भारत का प्रत्युत्तर।मौके पर राज्य सचिव कामरेड मनोज भक्त ने आज कहा कि जब ऑपरेशन कगार के नाम पर जल, जंगल, ज़मीन और खनिज को अडाणी जैसी पूंजीपतियों के हवाले करने के लिए आदिवासियों को कुचला जा रहा है, तब फादर स्टेन स्वामी की शहादत हमारे लिए लड़ाई की मशाल है।

दुआएं काम आयीं, सुधर रही गुरूजी की सेहत
Published / 2025-07-05 20:07:03
दुआएं काम आयीं, सुधर रही गुरूजी की सेहत

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में सुधारटीम एबीएन, रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है। मालूम हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टरों ने गुरुजी की हालत को लेकर संतोष जताया है। वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इधर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी शुक्रवार को शिबू सोरेन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं।सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी का हालचाल जाना। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी अस्पताल पहुंचे। राज्य से कई नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा हुआ है।झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने भी सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी पिछले दिनों अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने गुरुजी का हालचाल लिया था। सोरेन परिवार लगातार दिल्ली में कैंप कर रहा है।

रामगढ़ : करमा खदान में चाल धंसने से 4 की मौत, 6 घायलi
Published / 2025-07-05 20:04:18
रामगढ़ : करमा खदान में चाल धंसने से 4 की मौत, 6 घायलi

रामगढ़ के करमा खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 4 की मौत, 6 घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के कुजू प्रक्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की करमा परियोजना की खुली खदान में शनिवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हुआ। इस भयावह घटना में चार ग्रामीणों की जान चली गयी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।गुस्साये ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शवों के साथ करमा परियोजना कार्यालय के सामने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हादसा सुबह करीब 7 बजे महुआटुंगरी के पास सीसीएल की सुगिया खदान में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना की तरह कई ग्रामीण अवैध रूप से कोयला निकालने खदान में पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मलबा धंस गया, जिसके नीचे 12 लोग दब गये। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया, लेकिन चार की मौत हो चुकी थी।मृतकों की पहचान निर्मल मुंडा (42, सुगिया), वकील करमाली (55), इम्तियाज अंसारी उर्फ लालू (38, महुआटुंगरी), और रामेश्वर मांझी (35, जोभिया, रजरप्पा) के रूप में हुई। घायलों में रोजिदा खातून (35), सरिता देवी (40), और अरुण मांझी (22) शामिल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

झारखंड :कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Published / 2025-07-05 20:01:10
झारखंड :कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून को लेकर नया अपडेट… IMD ने जारी किया कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टटीम एबीएन, रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल यानी रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।विभाग ने बताया कि इन जिलों में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, चक्रवाती हवाओं और मौसम संबंधी अन्य गतिविधियों के कारण रविवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। अधिकारी ने कहा कि झारखंड में एक जून से चार जुलाई के बीच 75 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 226.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 395 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 177 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई, जबकि लातेहार में 153 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हालांकि देवघर और गोड्डा अब भी कम बारिश की स्थिति से गुजर रहे हैं, जहां क्रमशः 35 प्रतिशत और 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया भोजन
Published / 2025-07-05 15:09:43
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया भोजन

टीम एबीएन, रांची। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र मे 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा श्रीमती अमृता गुप्ता (अमृता मेटल) के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 210 लाभुकों ने भोजन  किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा की माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत चार वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, संजय सर्राफ, रमेश बंका, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की खूंटी की बैठक सम्पन्न
Published / 2025-07-05 15:03:24
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की खूंटी की बैठक सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5/7/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक बिरसा कॉलेज खूंटी में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, एवं राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू उपस्थित हुए।बैठक में संगठन के मजबूती एवं विस्तार, कॉलेज कमिटी, महानगर कमिटी, जिला कमिटी को पुनः गठन एवं आगामी कार्यक्रम इत्यादि विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक बिरसा  कॉलेजों में कमिटी बनाने तथा महानगर  कमिटी बनाने हेतु 5 सदस्य संयोजक मंडली का गठन किया गया जो इस प्रकार है।बिरसा कॉलेज खूंटीविशेष चौहान अनिल लिंडाडेविड दौड़ाई रोहित सहदेवखूंटी महानगर कमेटीअनमोल कुमारविवेक गुप्ताआकाश गुप्तामाखन कुमारअतुल सिंह।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, कुश साहू, अनुज कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू,जगरनाथ भेंगरा,सचिन टोप्पो, अनुराग नाग, आकाश कुमार,योगेश कुमार, सौरभ, हर्षवर्धन, सचिन टोप्पो इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

पर्यावरण बचाओ के लिए अधिकाधिक पौधे लगायें : सिस्टर जयंती
Published / 2025-07-05 14:51:00
पर्यावरण बचाओ के लिए अधिकाधिक पौधे लगायें : सिस्टर जयंती

आम का मजा लेना है तो पृथ्वी को हरा भरा रखें, पानी बचायें टीम एबीएन, रांची। संत अलोईसियुस‍ मोंटसरी स्कूल डॉक्टर कामिल रोड में आज फलों का राजा आम को लेकर स्कूल के नन्हे बच्चों और शिक्षकों के साथ उनके अभिभावकों ने मैंगो डे फेस्टिवल अर्थात फलों का राजा आम महोत्सव मनाया।पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। समारोह की मुख्य अतिथि उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल खलारी थी और प्रिंसिपल सिस्टर  जयंती केरकेट्टा रही जबकि विशिष्ट अतिथि उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल ‌हेसाग की हेडमिस्ट्रेस सिस्टर सुशीला ओएसयू रही।समारोह की मुख्य अतिथि सिस्टर सुशीला केरकेट्टा इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चों को और उनके अभिभावकों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा संसार पर्यावरण के विकट समस्या से जूझ रहा है ऐसे में या जरूरी है कि हम इस विकट समस्या से का समाधान कैसे करें उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष रोपण कर उन्हें बचाकर और बढ़कर पर्यावरण संकट की समस्या का निदान संभव है क्योंकि हमारी धरती माता जो हमें न सिर्फ समस्त मानो जाति को बल्कि जीव जंतुओं को भी अपने गोद में संरक्षण देती है।साथ ही साथ उनकी जरूरत की पूर्ति के लिए पेड़ पौधे नदी नाले झरने आदि से उनका क्वेश्चन करती है। यही नहीं धरती माता इसके अलावा अपने गर्भ में इतनी खनिज संपदा रखे हुए हैं जो हमें हमारी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त हैं उसे धरती माता को शस्य श्यामल  रखने के लिए जरूरी है कि वृक्षारोपण करें। पानी बचाएं।यह तभी संभव है जब हम में से प्रत्येक व्यक्ति  एक एक पेड़ लगाने और उसके संवर्धन का संकल्प लेते हैं। यह पेड़ पौधे अन्न फल व‌ कंदमूल  शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैंव  शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है  यह बहुत जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें और पर्यावरण बचाएं।स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम ने विद्यालय में बच्चों के लिए आयोजित मैंगो डे को प्रकृति के बच्चों में प्रेम और उत्साह बढ़ाने वाला तथा उनमें छुपी प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।कहा कि वृक्षारोपण हमारी धरती माता को हरा भरा रखने के लिए जरूरी है।साथ ही उन्होंने पृथ्वी के गर्भ में छुपे विभिन्न प्रकार के खनिज रत्नों‌ मैं कोयला, पेट्रोल, सोना, एल्यूमिनियम, लोहा,प्लैटिनम जैसे विभिन्न खनिजों की जानकारी दी। कहा कि हमें इन खनिजों को बचाना है  इसके उपयोग से देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। मौके पर उपस्थित ब्रदर ऑल फोंस में अपने संबोधन से बच्चों के उत्साह और इस कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया। मौके पर आम काटकर बच्चों के बीच रिट्रीट किया गया साथ ही आम खाने से संबंधित है प्रतियोगिता में जिसमें शिक्षकों ने बच्चों ने और बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं में प्रतिभा मैडम के अलावे प्रभा सुमन कुजूर, प्रीति रोज, पारुल, ज्योति और मैक् मिलन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

केन्दुआडीह : गोधर 26. नंबर हाजरा बस्ती में कोयला का अवैध कारोबार
Published / 2025-07-05 00:52:35
केन्दुआडीह : गोधर 26. नंबर हाजरा बस्ती में कोयला का अवैध कारोबार

केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26न0 हाजरा बस्ती में शुरू हुआ कोयला का अवैध कारोबारएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास / धनबाद। गोधर 26न0 हाजरा बस्ती में खुलेआम कोयला माफिया पप्पू मंडल का चल रहा कोयला का अवैध कारोबार, दिन के उजाले में ही होता है कोयला का अवैध तस्करी ओर फिर रात्रि में कोयला को ट्रकों में लोड कर अवैध भट्टे में भेजा जा रहा है लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं होता है।कोयला तस्करी से बीसीसीएल ओर  राज्यस्व को काफी नुकसान हो रहा है, जिसको लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने जब इसका विरोध किया तो पप्पू मंडल के आदमी से व्हाट्सएप कॉलिंग पे दिया जान से मारने की धमकी लेकिन फिर भी रत्नेश कुमार ने बोला कि में हमेशा आवाज उठाते आ रहा हूं।अगर समय रहते कोयला माफिया पप्पू मंडल के  गोधर 26न0 हाजरा बस्ती में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया तो ऐसे ही कोयला तस्करी होते रहेगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने कि धमकी
Published / 2025-07-05 00:47:00
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने कि धमकी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, दर्ज करायी शिकायतटीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती रात उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गयी। यह धमकी रात करीब 11:30 बजे एक अनजान नंबर (7903928578) से कॉल के जरिए दी गयी।इस गंभीर मामले को लेकर मंत्री ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को लिखित शिकायत दी है। मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जब उन्हें धमकी मिली, उस वक्त वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे थे।मंत्री ने कहा, रात करीब 11:30 बजे मेरे मोबाइल पर किसी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। मैंने तुरंत इसकी जानकारी रांची के एसएसपी को दी है। उन्होंने आगे कहा, "मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैं सभी दलों के लोगों से मिलता हूं, यहां तक कि भाजपा नेताओं से भी। मैं सभी का सम्मान करता हूं। जिसने भी यह गंदा काम किया है, मुझे भरोसा है कि पुलिस उसे जल्द पकड़ लेगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.