Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का निधन
Published / 2025-07-12 13:47:03
रांची : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का निधन

रांची : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का निधनटीम एबीएन, रांची। भाकपा माले के केंद्रीय स्टेयरिंग कमेटी सदस्य, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह सीटू के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिंह का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कल 11 जुलाई को वह अपना डायलिसिस कराने के लिए प्राइम अस्पताल कैथा रामगढ़ जा रहे थे। इसी बीच रांची रोड में वह अपने परिजन के घर पर रुके थे। वहां से निकलने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। मालूम हो वह पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से रामगढ़ कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।मिथिलेश सिंह बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिला के रहने वाले थे। वह वर्ष 1973-74 में हेसालौंग की निजी माइंस में काम करने के लिए झारखंड आये थे। वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान वह गिरफ्तार भी हुए थे और लगभग 22 माह तक पूर्व सांसद एके राय के साथ हजारीबाग जेल में रहे थे। उन पर मीसा भी लगाया गया था। जेल से रिहा होने के बाद गिद्दी क्षेत्र में मोटर ट्रांसपोर्ट कामगार यूनियन, बीसीकेयू व मासस की राजनीति करने लगे। उन्होंने लगभग पांच दशक तक इस इलाके में लाल झंडे की राजनीतिक की। मजदूर आंदोलनों के दौरान भी वह कई बार जेल गये।

सांसद सुखदेव भगत ने स्व ददई दुबे के पार्थिव शरीर को किया नमन
Published / 2025-07-11 22:51:17
सांसद सुखदेव भगत ने स्व ददई दुबे के पार्थिव शरीर को किया नमन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक मजदूर नेता ददई दूबे का कल निधन हो गया था। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत कोयला, खान और इस्पात संसदीय स्थायी समिति का अध्ययन यात्रा कर बंगलोर कुर्ग से दिल्ली पहुंचे थे ।ददई दुबे की मृत्यु की जानकारी मिलते ही सांसद शीघ्र दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से सीधे सांसद स्वर्गीय ददई दुबे के बरियातूआवासरांची पहुंचकर पार्थिव शरीर को नमन किये एवं परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सांसद ने कहा कि स्वर्गीय ददई दुबे का पार्टी में किया गया योगदान को बुलाया नहीं जा सकता ।वे मजदूरों के बहुत बड़ा नेता थे।

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह
Published / 2025-07-11 19:37:58
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह

सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की एक अद्भुत मिसाल टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम के श्री राधा- कृष्ण मंदिर के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा पर्व के पुनीत अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए एक निर्धन कन्या का विवाह पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। वर- कमलेश कुमार (पलसा ग्राम खूंटी निवासी) एवं कन्या- आरती कुमारी (ग्राम बोडेया कांके निवासी) का विवाह मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने पूरे विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर वधु और वर के सात फेरे के लिये तथा सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाना का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सहृदयता एवं सेवा भावना को भी नया आयाम प्रदान करता है।यह विवाह समारोह मंदिर प्रांगण में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ सहित सभी पदाधिकारीयों ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ट्रस्ट की ओर से वर-वधू को जीवनोपयोगी वस्तुएं, वस्त्र, तथा आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, ताकि नवजीवन का प्रारंभ आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ हो सके। साथ ही वर- वधु को विवाह का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ट्रस्ट के इस मानवीय कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। विवाह समारोह के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों व श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें 500 से भी अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट वर्षों से सामाजिक सेवा में अग्रणी रहा है, और यह विवाह समारोह भी उनके द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की एक कड़ी है। ट्रस्ट ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

तेरापंथ महिला मंडल की नयी कार्यकरिणी का हुआ गठन
Published / 2025-07-11 19:34:03
तेरापंथ महिला मंडल की नयी कार्यकरिणी का हुआ गठन

टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल रांची का आज नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। कार्यकारिणी की बैठक मे सर्वसम्मति से 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद के लिए सरिता दस्सानी को चयनित किया गया। मंत्री पद के लिए पूजा नाहटा को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री के पद पर सरिता सिंघी एवं सह मंत्री के रूप में रति बोहरा को कार्यभार दिया गया। अध्यक्ष सरिता दस्सानी ने बताया कि नवनियुक्त सदस्यों के कार्यकाल में हमारा यह नया मंत्रिमंडल नये-नये कार्यों के साथ सभी कार्यों का दायित्व सुचारू रूप से करने को तत्पर रहेगा। सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभायें तथा महिला मंडल को ऊंचाई पर पहुंचायें। साथ ही मंत्री पूजा नाहटा ने बताया कि आगामी रक्तदान शिविर मे महिला मंडल के सभी सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे, अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाया जायेगा। पूर्व अध्यक्ष सुमन बरमेचा ने अपने कार्यकाल मे किये गये कार्यों की उपलब्धियों के बारे मे बताया।

नहीं रहे पूर्व मंत्री ददई दुबे, शोक
Published / 2025-07-10 22:06:34
नहीं रहे पूर्व मंत्री ददई दुबे, शोक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए स्व ददई दुबे ने लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक
Published / 2025-07-10 20:55:23
रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक

सीएम हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें झारखंड को विशेष सहायता और योजनाओं की मंजूरी की उम्मीद थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में चार पूर्वी राज्यों झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लगभग 70 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी इसमें शामिल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।एक अधिकारी ने बताया, गृह मंत्री की अध्यक्षता में रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड के रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता हेतु माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का स्वागत किया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि झारखंड सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) पर बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की कोयला राशि का मुद्दा उठा सकती है जबकि बिहार सीमावर्ती राज्यों के साथ जल बंटवारे से जुड़े मुद्दे उठा सकता है। उन्होंने बताया कि बिहार दोनों राज्यों के बीच संपत्ति विभाजन से संबंधित मुद्दों को भी उठा सकता है, जिनमें से कई 15 नवंबर 2000 को झारखंड के गठन के बाद से अभी तक अनसुलझे हैं। झारखंड आदिवासियों के लिए एक अलग सरना धार्मिक संहिता की मांग भी उठा सकता है। हेमंत सोरेन सरकार इस संबंध में पहले ही राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेज चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, झारखंड यह मांग भी कर सकता है कि कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन और विकास) अधिनियम में संशोधन कर यह प्रावधान जोड़ा जाए कि खनन कार्य पूरा होने के बाद कंपनियां, राज्य सरकार को जमीन वापस करें। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोरेन के अलावा, झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रमुख सचिव (गृह) वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता बैठक में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में लगभग 15 दिन से दिल्ली में थे लेकिन बैठक में भाग लेने के लिए वह बुधवार देर रात रांची लौट आये। अधिकारी ने बताया कि बिहार का प्रतिनिधित्व मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी कर रहे हैं जो बुधवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ओडिशा के प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा शामिल हैं। पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य कर रही हैं। यह बैठक पहले 10 मई को होनी थी, लेकिन उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये माँगे रखीपर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोरआदिवासी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने का सुझाव।MSME के माध्यम से रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती की बात।मैयां सम्मान योजना के तहत 18-50 वर्ष की महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता देने की योजना का जिक्र।खनन और राजस्व संबंधी मांगेंकोल कंपनियों से ₹1.40 लाख करोड़ की बकाया राशि की शीघ्र वसूली।DMFT नीति में संशोधन और PSU में स्थानीयों को प्राथमिकता देने की मांग।बंद पड़ी खदानों के सुरक्षित बंदीकरण (Mines Closure) पर जोर।शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यानट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग की अपील।RIMS-2 और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में केंद्र सरकार से भागीदारी की उम्मीद।SC/ST/OBC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं में विस्तार और केंद्र की सहायता की मांग।कनेक्टिविटी और अधोसंरचना विकास पर फोकससाहेबगंज-रांची एक्सप्रेसवे और रांची मेट्रो परियोजना का प्रस्ताव।रेलवे नेटवर्क विस्तार और लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने की अपील।रामरेखा धाम को रामायण सर्किट और बौद्ध स्थलों को बौद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग।गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सहायता योजनाएंप्रधानमंत्री आवास और मनरेगा की मजदूरी दरें महंगाई के अनुरूप बढ़ाने का अनुरोध।पेंशन योजनाओं में केंद्र का अंशदान ₹1000 मासिक करने की अपील।गरीब परिवारों के लिए 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की योजना।पर्यावरण और जल प्रबंधनदामोदर नदी को नमामि गंगे योजना में शामिल करने की मांग।सिंचाई परियोजनाओं के लिए केंद्र से साझेदारी की अपेक्षा।संविधानिक अधिकार और संघीय ढांचे पर चिंताCBA एक्ट में संशोधन का विरोध और खनन के बाद भूमि का नियंत्रण राज्य को देने की अपील।COMFED, होटल अशोक और अन्य संपत्तियों के बंटवारे पर नीति निर्धारण की जरूरत बताई।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा
Published / 2025-07-10 20:50:26
गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा

महाप्रसाद वितरण के बाद भजन- कीर्तन में कृष्ण राधा के भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही श्रद्धा पूर्वक एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार विशेष पूजा-अर्चना, महाभोग प्रसाद, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच अन्नापूर्णा महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद पवित्र और आध्यात्मिक महत्व का दिन माना जाता है। यही दिन व्यास पूर्णिमा और वेदव्यास जयंती के रूप में श्रद्धा से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन आत्मिक विकास, आत्म संयम और श्रम की योग्यता को निखारने की प्रेरणा देता है, यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जहां तक हमने देखा है वह केवल गुरु की छाया है और जहां तक देखना है वह गुरु के अनुग्रह दीप्त पथ पर चलना है। हम सभी गुरुओं का सम्मान करें जो दीपक की भांति हमें हर अंधकार से रास्ता दिखाते हैं। मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, शिवभगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंद किशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, निर्मल मानपुरिया, आनंद अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, कविता गाड़ोदिया, रमा डोकानिया, बिमला जालान, संतोष देवी अग्रवाल, रश्मी जालान, निकिता जालान, निलम गोयल, अमिता जालान, बबीता मानपुरिया, उत्सव पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

सड़क चौड़ीकरण को लेकर समुचित मुआवजा मांग के लिए रैयतों की बैठक
Published / 2025-07-10 20:49:40
सड़क चौड़ीकरण को लेकर समुचित मुआवजा मांग के लिए रैयतों की बैठक

टेलिफोनिक वार्ता में देवेंद्रनाथ महतो ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम टीम एबीएन, राहे/ रांची। अनगड़ा-राहे (एमडीआर-21) प्रोजेक्ट से सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन अभी तक किसी भी रैयत को मुआवजा भुगतान नहीं हो सका है। इस पर विस्थापितों व रैयतों ने नाराजगी जाहिर किया है। समुचित मुआवजा के मांग को लेकर आज सताकी में ग्राम सभा बैठक हुई। बैठक में संताकी मौजा और कोतांटोली मौजा के लोग शामिल हुए। बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे। ग्रामीणों से कागजी निरीक्षण के साथ चर्चा-परीचर्चा हुआ। मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने जिला भूवर्जन पदाधिकारी एवं स्थानीय राहे अंचलाधिकारी से टेलीफोनिक वार्ता कर आंदोलन का अल्टीमेटम देते हुए विस्थापितों को समुचित मुआवजा की मांग की। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सड़क चौड़ीकरण में फिलहाल 4,485 रुपये प्रति डिसमिल दी जाने की नोटिस जारी किया गया है। जबकि वर्तमान सरकारी दर के अनुसार से 22000 रुपये प्रति डिसमिल मुआवजा राशि होनी चाहिए। आज की इस बैठक में स्थानीय मुखिया पांडुराम मुंडा, सुभाष चंद्र महतो, अशोस संवासी, सहचरी देवी, दुर्लभ महतो, प्रीति कुमारी, रमेश महतो, पारसनाथ मुंडा, प्रफुल्य महतो आदि विस्थापित रैयत मौजूद रहे।

विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले का उद्घाटन होते ही उमड़ी लोगों की भारी भीड़
Published / 2025-07-10 20:48:26
विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले का उद्घाटन होते ही उमड़ी लोगों की भारी भीड़

बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को देवघर पहुंचे कांवरियां और श्रद्धालु टीम एबीएन, रांची। झारखंड के देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन कर दिया गया। राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय यादव और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया। 11 जुलाई से देवघर का विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो रहा है, जहां अब श्रद्धालु सुल्तानगंज से दुम्मा द्वार होते हुए देवघर के बाबा धाम मंदिर में जलाभिषेक करने सीधे पहुंच सकेंगे। मौके पर विधायक सुरेश पासवान, विधायक देवेंद्र कुंवर, विधायक उदय शंकर सिंह, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी एपी डुंगडुंग, सीडीओ रवि कुमार, डीडीसी पीयूष सिंहा, एनडीसी शैलेश कुमार, एसडीपीओ अशोक सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, जेएमएम संजय शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद थे। एआई के माध्यम से श्रद्धालुओं के पास पहुंचेगी सुविधा श्रावणी मेला के उद्घाटन के मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष सबसे खास इंतजाम किए गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करायी जायेगी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने आगे कहा कि किसी भी बड़े सफल आयोजन का संचालन तभी होता है जब समाज और स्थानीय लोगों की मदद मिले, इसलिए उन्होंने देवघर वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाकर रखें। अगले साल तक दो फ्लाईओवर की मिलेगी सुविधा: मंत्री सुदिव्य कुमार मंत्री ने बताया कि अगले सावन को लेकर भी उनके मन में कई तैयारियों की योजना है। देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अगले साल तक दो फ्लाईओवर का निर्माण करवाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा कि इस मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को भी आना था लेकिन रांची में केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में होने वाली बैठक में शामिल होने की वजह से वह नहीं आ पाये। दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु : दीपिका पांडे सिंह पंचायती एवं राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि श्रावणी मेले में जो इंतजाम जिला प्रशासन के द्वारा किए गए हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये वो कम है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सबसे बड़े आयोजनों में श्रावणी मेला का नाम आता है। इस मेले में आसपास के राज्यों के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालु यहां आस्था के साथ पहुंचते हैं। इसलिए राज्य सरकार का यह प्रयास है कि बेहतर व्यवस्था के माध्यम से देश दुनिया से आए लोगों की नजर में झारखंड की अच्छी छवि बनी रहे। स्थानीय लोग बनाते हैं आयोजन को सफल : संजय यादव वहीं कार्यक्रम में पहुंचे श्रम मंत्री संजय यादव ने कहा कि सिर्फ देवघर ही नहीं बल्कि पूरे संथाल क्षेत्र के लोग इस मेले से लाभान्वित होते हैं। इसलिए साल में एक बार आने वाले इस मेले का इंतजार पूरे क्षेत्र के लोग करते हैं। इस मेले को सफल बनाकर देवघर और आसपास के लोग अपनी सभ्यता का परिचय दें।वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुई विधिवत पूजादुम्मा द्वार का फीता काटने से पहले तीनों मंत्री समेत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने मंदिर के तीर्थ पुरोहितों के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं दुम्मा द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय यादव ने बम बम बोले का नारा लगाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.