Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
एस.आर. डीएवी. पुंदाग के विद्यार्थी गायन प्रतियोगिता में पुरस्कृत
Published / 2025-07-29 18:51:09
एस.आर. डीएवी. पुंदाग के विद्यार्थी गायन प्रतियोगिता में पुरस्कृत

टीम एबीएन, रांची। एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल,पुंदाग के विद्यार्थियों ने समूह गान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।समूह गान प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित की गई,जिसमें राँची के लगभग 12 लब्धप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना एक सराहनीय कार्य है।उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी गायन के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करके अपने अभिभावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए चन्द्रेश बजाज
Published / 2025-07-29 18:45:17
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए चन्द्रेश बजाज

रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा रमादा होटल के सफल संचालन के लिए मिला सम्मानटीम एबीएन, रांची। शाकंबरी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, रांची के निदेशक पवन बजाज के पुत्र चन्द्रेश बजाज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025 से मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा  वर्तमान सांसद नारायण राणे तथा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान बिहार और झारखंड में शाकंबरी ग्रुप द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र में किए गए विश्वसनीय और उल्लेखनीय कार्य तथा उत्कृष्ट शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने वाली रमादा होटल की रांची शाखा के सफल संचालन के लिए दिया गया। गौरतलब है कि रमादा की विश्वभर में 9000 से अधिक शाखाएं हैं, परंतु रांची स्थित रमादा होटल, जिसे पवन बजाज ने स्थापित किया है, झारखंड का पहला पूर्णतः शाकाहारी रमादा होटल है, जो अपनी गुणवत्ता, स्वाद और सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।विदित हो कि शाकंबरी ग्रुप के संस्थापक पवन बजाज को वर्ष 1996 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती की स्मृति में, उनके कार्यक्षेत्र में दिए गए महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया था। इस प्रकार यह उपलब्धियां न केवल रांची और झारखंड बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए गर्व का विषय हैं।

तेतुलमारी में नहीं रुक रहा कोयले का कारोबार
Published / 2025-07-29 18:42:36
तेतुलमारी में नहीं रुक रहा कोयले का कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र छोटा नगरी पंचायत के गांडुआ बस्ती के शिव मंदिर के समीप दिनदहाड़े जय बजरंग बली चारदीवारी परिसर में खुलेआम अवैध कोयला भंडारण और लोडिंग का अवैध खेल जारी है।यह पूरा कारोबार दिन के उजाले में हो रहा था और बीसीसीएल क्षेत्र की खदानों से कोयला मोटरसाइकिल व साइकिल के माध्यम से कोयला खरीदा जा रहा है और फिर इसे भारी मुनाफे पर बाजार में बेचा जा रहा है ओर फिर ट्रकों में कोयला लोड कर भट्टे में भेजा जा रहा है ओर यह कार्य लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चल रहा है।क्षेत्र में इस तरह के खुलेआम हो रहे अवैध कारोबार से न सिर्फ बीसीसीएल को राजस्व का नुकसान हो रहा है,जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जांच कर कार्यवाई की मांग की।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जेपीएससी में सफल दो बहनों को किया सम्मानित
Published / 2025-07-28 23:31:36
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जेपीएससी में सफल दो बहनों को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली चान्हो की दो सगी बहनों विद्या भगत (रैंक 309) और दिव्या भगत (रैंक 312) को सूबे की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सम्मानित किया।चान्हो प्रखंड के पतरातु पंचायत स्थित महुआ टोली गांव के घुमकुड़िया में आयोजित एक सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां रोज नए इतिहास रच रही हैं।कल तक जो बेटियां गुमनामी और अभाव में अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रही थीं, आज वे अफसर बेटियों के रूप में समाज के लिए गर्व बन गई हैं। उनके संघर्ष, अनुशासन और मेहनत ने यह सफलता दिलाई है। पूरा आदिवासी समाज आज इन बेटियों पर गर्व महसूस कर रहा है।मंत्री ने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों में भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों बेटियां प्रशासनिक सेवा में अपने कार्यों से समाज का नाम रौशन करेंगी।वहीं मौके पर सम्मान पाने के बाद दिव्या और विद्या भगत ने कहा कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हमेशा उनकी प्रेरणाश्रोत रही हैं और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। दोनों ने बताया कि उनका सपना था कि वे प्रखंड विकास पदाधिकारी बनें। जो सपना अब पूरा हुआ। उन्होंने गांव के अन्य बच्चों से भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर समाज में बदलाव लाने की अपील की। मौके पर उनके परिजनों के अलावा महादेव उरांव, अब्दुल्ला अंसारी, मंगलेश्वर उरांव, एतवा उरांव, इरशाद खान, निधिया उरांव, जुल्फेकार अंसारी, सहित अन्‍य मौजूद थे।

रांची सिटीजन फोरम के गठन के 3 वर्षों के अंदर जुड़े रांची के 13232 सदस्य : दीपेश निराला
Published / 2025-07-28 19:47:20
रांची सिटीजन फोरम के गठन के 3 वर्षों के अंदर जुड़े रांची के 13232 सदस्य : दीपेश निराला

कृष्ण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली में हुई रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों और वार्ड 15 के लोगों की बैठकरांची के 53 वार्ड क्षेत्रों में फैली है अव्यवस्था, रांची नगर निगम हो मुस्तैद और जिस प्रकार टैक्स लेने में है नंबर 1 उसी प्रकार सुविधा देने में बने नंबर 1दशमेश अपार्टमेंट के सामने नाली का पानी बह रहा है खुले सड़क परटीम एबीएन, रांची। रांची रेलवे स्टेशन के निकट वार्ड 15 अंतर्गत कृष्ण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली स्थित होटल सीनेट में रांची सिटीजन फॉर्म के पदाधिकारियों और वार्ड 15 के स्थानीय निवासियों की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें वार्ड 15 के उपस्थित लोगों ने जाम नाली, बदहाल टूटे गड्ढे युक्त सड़कों की स्थिति, अनियमित कचरा उठाव की समस्या, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, दशमेश अपार्टमेंट के सामने जाम नाली के वजह से नाली का कचरा युक्त जल का सड़क में बहने से फैल रहा प्रदूषण और डेंगू तथा मलेरिया के संक्रमण के खतरे सहित दर्जनों समस्याओं से फोरम की पदाधिकारियों को अवगत कराया और बताया कि वे लोग घर से नहा धोकर पूजा के लिए गुरुद्वारा आते हैं, लेकिन सड़क में नाली का पानी बहने से उसके संपर्क में आ जाते हैं और उसके बाद गुरुद्वारा प्रवेश करते हैं, जिस कारण उनको काफी परेशानी हो रही है, जबकि यह क्षेत्र होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ यूजर टैक्स देने में भी अव्वल है।विभिन्न वार्ड से आए फोरम के पदाधिकारियों ने भी इसी प्रकार अपने-अपने वार्ड की समस्याएं साझा की जिसका जल्द समाधान निकालने की जरूरत है रांची नगर निगम को, क्योंकि पूरे झारखंड में रांची नगर निगम टैक्स लेने में अव्वल है और सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन रांची नगर निगम में होता है, तो हम मांग करते हैं कि यह सुविधा देने में भी नंबर 1 हो और उसी अनुरूप काम करें, क्योंकि यह राजधानी रांची का नगर निगम है। इस अवसर पर रांची सिटीजन फोरम ने अपने सदस्यों की सदस्यता की समीक्षा करते हुए हुए पाया कि दिनांक 07 अगस्त, 2022 को गठित हुए रांची सिटीजन फोरम के कुल 53 वार्ड क्षेत्रों से अब तक 13232 सदस्य जुड़ चुके हैं और फोरम का सभी 53 वार्ड में 53 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोग चर्चा, संवाद और जागरूकता के काम में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। फोरम ने रांची शहरी क्षेत्र के आम जनमानस से अपील की है कि वह भी रांची सिटीजन फोरम से जुड़े और वे व्हाट्सएप नंबर 8002830808 पर सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं, फोरम की सदस्यता निःशुल्क है। उक्त बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला, सहित वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी, वार्ड 14 के संयोजक प्रवीण प्रसाद, वार्ड 9 के संयोजक शेखर कुमार, वार्ड 7 के संयोजक रंजय कुमार पाठक, और वार्ड 15 से अरविंदर सिंह खुराना, राजेंद्र प्रसाद कुनार, सरबजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह राजपाल, हरमीत सिंह, हरदीप सिंह, और रंजीत सिंह राजपाल, यूटीडी सम्मिलित हुए।

केसरगढ़ में दबे मजदूरों को निकालने में सुस्त पड़ी बीसीसीएल
Published / 2025-07-28 19:42:07
केसरगढ़ में दबे मजदूरों को निकालने में सुस्त पड़ी बीसीसीएल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केसरगढ़ा में अवैध खनन के दौरान चल धसने के बाद कई मजदूरों की मौत हो गई। अभी तक दबे मजदूरों को बाहर नहीं निकाला गया। बीसीसीएल के पास इतने आधुनिक मशीन रहने के बाद भी सिर्फ जेसीबी से खुदाई कर टाइमपास किया जा रहा है और जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।कोयला माफिया चुनचुन के संरक्षण में चलाया जा रहा था कोयला का अवैध खनन। अभी तक मजदूरों को इंसाफ नहीं मिला है न ही मजदूरों के परिवार को उचित मुआवजा दिया गया है, जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मजदूरों के उचित मुआवजा ओर मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए ट्विट और पत्र के माध्यम से हमेशा आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्य पुन: की बात है।

श्रावनी मेला 2025 : तीसरी सोमवारी पर उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Published / 2025-07-28 19:34:15
श्रावनी मेला 2025 : तीसरी सोमवारी पर उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बासुकीनाथ और आम्रेश्वर धाम समेत विभिन्न शिवालयों में उमड़े भक्तटीम एबीएन, रांची। सावन माह की तीसरी सोमवारी पर पूरा झारखंड शिवमय नजर आ रहा है। देवघर से लेकर रांची तक भगवा वस्त्र पहने कांवरिया बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सभी शिवालयों में अहले सुबह से ही पूजा पाठ कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी को दुमका जिला के बासुकीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का महासैलाब उमड़ पड़ा है। जिसको देखते हुए दुमका जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार लगातार मेला क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं।श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं विकास द्वार सहित सभी प्वाइंट्स पर मौजूद दंडाधिकारियों और पुलिस टीम को हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं तीसरी सोमवारी को भागलपुर के बरारी स्थित गंगा घाट से हंसडीहा के रास्ते भारी संख्या में डाक बम श्रद्धालु बासुकीनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।दुमका डीडीसी अनिकेत सचान ने बताया कि बासुकीनाथ धाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका भरपूर ख्याल रखा जा रहा है। वहीं सावन माह के तीसरी सोमवारी के महत्व को लेकर पंडा धर्म रक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने बताया कि धर्म ग्रंथों की मान्यता के अनुसार भोलेनाथ को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने सावन माह में तपस्या आरंभ किया था।सावन की तीसरी सोमवारी को ही भगवान शिव ने दर्शन देकर माता पार्वती को अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। जिसको देखते हुए इस सोमवारी का विशेष महत्व है। सावन माह की तीसरी सोमवारी को लेकर खूंटी जिला के बाबा आमेश्वर धाम में रविवार रात से हो श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचने लगा है।देर रात एक बजे से ही श्रद्धालु पेलोल नदी से जल लेकर बाबा आमरेश्वर धाम पहुंचे। इस बीच सोमवारी की पूर्व संध्या पर धाम परिसर स्थित मुख्य मंदिर में भगवान भोले शंकर की भव्य श्रृंगार पूजा की गई। शृंगार पूजा में धाम प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान धाम परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा।

सम्मान समारोह के बहाने राज्य सरकार पर बरसे सुदेश महतो
Published / 2025-07-28 18:43:58
सम्मान समारोह के बहाने राज्य सरकार पर बरसे सुदेश महतो

झारखंड की कानून-व्यवस्था चरमरा गई, सुदेश महतो का आरोपटीम एबीएन, रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने बीते रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में वह इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।श्री महतो ने पार्टी के मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमित दिनों के लिए मानसून सत्र बुलाने पर भी सवाल उठाए। इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा, आगामी मानसून सत्र के लिए हमारा एजेंडा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रित होगा। भूमि से संबंधित अपराध, भूमि मुआवजा और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शामिल होंगे। श्री महतो ने कहा, मानसून सत्र बहुत कम अवधि के लिए बुलाया जाएगा। इसके दिनों की संख्या सीमित है। सरकार ने अभी तक खुली बहस के लिए विषय तय नहीं किया है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा। सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे।अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक करने के सवाल पर महतो ने कहा, मुख्य मुद्दा यह है कि क्या इन क्लीनिक में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दवाएं और डॉक्टर हैं। केवल नाम बदलने से कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आएगा। बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में आजसू पार्टी का केवल एक सदस्य है।

रीना महतो के निधन पर डाटमदा गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा
Published / 2025-07-28 18:41:18
रीना महतो के निधन पर डाटमदा गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा

टीम एबीएन, रांची। राजकीय मध्य विद्यालय, टाटीसिलवे की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना महतो के असामयिक निधन पर उनके पैतृक गांव डाटमदा, बुंडू में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, सहकर्मी शिक्षकों, छात्रों , समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा की शुरुआत उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट के मौन रखकर की गई, जिसके बाद लोगों ने उनके सरल, समर्पित एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व को याद किया। डा धनेश्वर मेहता  ने कहा कि रीना महतो एक कुशल शिक्षिका ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित थीं। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।सभा में विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षिका , ग्रामीण महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में रीना महतो के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में रीना महतो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डा राजाराम महतो, ज्ञानेश्वर सिंह, सिदाम महतो, अधिवक्ता एवं पत्रकार मृत्युंजय प्रसाद, डॉ नीना महतो, डा  एच एन सिंह,पोखलाल महतो, प्रदीप महतो, रामवृक्ष महतो, गौरांग महतो, मधुमिता, डा श्रुति मेहता, सत्यनारायण महतो,अशोक महतो, लालटू महतो, मनोरंजन माहली,इमरान अहमद, तपन कुमार महतो, परितोष महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.