Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
देवघर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की बाबा वैद्यनाथ की पूजा
Published / 2025-12-06 21:47:50
देवघर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की बाबा वैद्यनाथ की पूजा

जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में की पूजा अर्चना, नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं। अभी थोड़ी देर पहले जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में जलाभिषेक किया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद जेपी नड्डा ने मंदिर के पुजारियों और मंदिर प्रशासन से बातचीत की। पूजा अर्चना कर बाहर निकलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं दिन के 11 बजे नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बीते शुक्रवार की देर शाम जेपी नड्डा दिल्ली से देवघर पहुंचे थे।स्थानीय परिसदन में उन्होंने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की और संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बीजेपी पदाधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई। वहीं जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। झारखंड में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने के लिए गांव-गांव निगरानी करने की जरूरत है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे।

इंटक यूनियन का मजदूर हित सर्वोपरि : आलोक कुमार साहू
Published / 2025-12-06 20:53:45
इंटक यूनियन का मजदूर हित सर्वोपरि : आलोक कुमार साहू

गुरदारी माइंस में हुई इंटक की बैठक, मजदूरों का हक दिलाने के लिए लिया गया निर्णय एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की एक महत्वपूर्ण बैठक हिंडालको द्वारा संचालित गुरदारी माइंस के खदान में यूनियन के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे। बैठक में मजदूरों ने बहुत सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने की मांग की। रैयतों की जमीन समतलीकरण कराने,  मजदूरी बढ़ाने, ड्रेस उपलब्ध कराने, जूता उपलब्ध कराने, मजदूरी में किये जा रहे विसंगति को दूर करने, पहाड़ी भत्ता देने, मेडिकल भत्ता देने, एक माह के बाद वेतन मिलता है उसको समय से दिलाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने, शिक्षा सड़क पर ध्यान देने, अच्छा दवाई उपलब्ध कराने, बस को ककरंग से डूमरपाठ तक चलाने जैसे अनेक समस्याओं से अवगत कराया गया।बैठक को संबोधित करते हुए आलोक कुमार साहू ने कहा कि इंटक यूनियन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। पूरे राष्ट्र में मजदूरों के हक हुकुक के लिए लड़ाई लड़ता है। गुरदारीमाइंस में भी मजदूरों का उसका  हक नहीं मिल रहा है। इंटक यूनियन संघर्ष कर मजदूरों के हक एवं उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेगा। हिंडालको कंपनी को मजदूर का जो हक है उसे देना होगा। गुरदारी एवं आसपास के माइंस क्षेत्र में पेयजल स्वास्थ्य शिक्षा सड़क जैसे बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए हिंडालको कंपनी कोई ध्यान नहीं देती है। रैयत जिसके कारण हिंडालको कंपनी चलता है, न रैयत का जमीन समतलीकरण किया जाता है ना ही उसका गाड़ी का नंबर लगाया जाता है न ही उसको एग्रीमेंट पेपर दिया जाता है।  हिंडालको शीघ्र अगर मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो इंटक यूनियन व्यापक आंदोलन करेगी। बैठक समाप्त होने के उपरांत इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मैनेजर विद्यासागर सिंह से मिलकर मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने का निर्देश दिये। बैठक में मजदूर नेता दीप दयाल सारस, महात्मा उरांव, गुड्डू शर्मा, अमित एक्का, बबलू मुंडा, पास्कल विडियो सहित अनेक मजदूर उपस्थित थे।

धनबाद : जहरीली गैस से प्रभावित क्षेत्र को खाली करने की अपील
Published / 2025-12-06 20:52:39
धनबाद : जहरीली गैस से प्रभावित क्षेत्र को खाली करने की अपील

धनबाद में जहरीली गैस रिसाव के बाद प्रशासन ने की क्षेत्र खाली करने की अपील, प्रभावित लोगों को भ्रमण कराया गया पुनर्वास स्थल एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से हुई मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट है। विज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने लोगों को पुनर्वासित करने अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं बताया है। जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी दी। लोगों ने पुनर्वास की मांग रखी थी। जिसके बाद डीसी के निर्देश पर जेआरडीए की बस भेजी गयी। लोगों को पजागरूक, बेलगड़िया टाउनशिप और कर्माटांड़ का भ्रमण कराया गया, ताकि लोग वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जान सकें। लोगों को झरिया रिहैबिलिटेशन साइट विशेषकर बेलगड़िया और कर्माटांड़ ले जाकर वहां की व्यवस्था दिखाई जा रही है, ताकि लोग खुद देख सकें कि उनके रहने, पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं की क्या स्थिति है। जेआरडीए की टीम मौके पर मौजूद रही और लोगों को पुनर्वास स्थल की सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। उधर, गैस रिसाव की जांच और नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम जारी है। शुक्रवार को तकनीकी अधिकारी पहुंचे थे और आज शनिवार को भी रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है। चूंकि यह पूरा इलाका अग्निप्रभावित है इसी कारण प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर रहा है। प्रभावित इलाकों में विभिन्न तकनीकी टीमें तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जिला प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से लगातार माइकिंग कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द क्षेत्र को खाली करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

रांची : पंडरा बाजार समिति की तीन दुकानों में चोरी से सनसनी
Published / 2025-12-06 20:50:04
रांची : पंडरा बाजार समिति की तीन दुकानों में चोरी से सनसनी

झारखंड में नहीं थम रहा बेखौफ चोरों का आतंक!तीन दुकानों को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर की लाखों की चोरी; दहशत में लोग टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चोर बेखौफ हो गये हैं। यहां चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। आये दिन कोई न कोई चोरी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से आया है जहां चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया मामला जिले के पंडरा बाजार समिति का है। यहां चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया और दुकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित दुकान संख्या एन-24, एन-25 और एन-27 में एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने तीनों दुकानों में दीवार तोड़कर प्रवेश किया और कैश, कीमती सामान, लैपटॉप और कई अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिये। चोरी किये गये सामानों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। दुकानदारों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली, जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो देखा कि कई सामान बिखरा पड़ा है और जरूरी कागजात वाला लैपटॉप वहां पर मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि सामान और नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण कागजात चोरी होने से उनका बड़ा नुकसान हुआ है।

झारखंड में ठंड मचा रहा तबाही
Published / 2025-12-06 20:48:43
झारखंड में ठंड मचा रहा तबाही

झारखंड में ठंड ने मचायी हाय तौबा, इस जिले का तापमान पहुंचा 3 डिग्री; सर्द रातों ने किया जीना दुश्वार टीम एबीएन, रांची। झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। सबसे अधिक असर पलामू, कोल्हान और मध्य झारखंड के हिस्सों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 18 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, चतरा और लातेहार में सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। कांके में तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड है। देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सुबह यातायात पर हल्का प्रभाव पड़ा है। गुमला में अभी भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। खूंटी में 7.3, हजारीबाग में 7.1, डाल्टनगंज में 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। रांची में 10.2, लोहरदगा और लातेहार में 9.0, बोकारो में 9.2, गोड्डा में 9.9, जमशेदपुर में 11 और चाईबासा में 11.8 डिग्री तापमान रहा। पाकुड़ 12 डिग्री के साथ अपेक्षाकृत गर्म रहा। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सुबह की ठंड तीखी महसूस हो रही है। रात में कोहरा और पाला गिरने की संभावना मौसम विभाग ने शीतलहर के दौर को कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट बनाये रखेंगी। दिन में हल्की धूप निकलेगी, मगर तेज सर्द हवा राहत नहीं देगी। रात में कोहरा और पाला गिरने की संभावना है। 7 दिसंबर की रात के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनें, घर से कम निकलें और गर्माहट बनाये रखें।

जेएलकेएम खतियान को लेकर कटिबंध : देवेंद्र नाथ महतो
Published / 2025-12-06 20:40:12
जेएलकेएम खतियान को लेकर कटिबंध : देवेंद्र नाथ महतो

आज तीसरे दिन रामगढ़ जिला किया प्रवेश कुल 90 किलोमीटर की पदयात्रा हुआ तय टीम एबीएन, रांची। शीतकालीन सत्र के साथ ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुद्दों को लेकर विधायकों की जुवानी जंग तेज हो गयी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के इकलौते विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में छात्रवृत्ति निकासी और मैया सम्मान योजना उदासीनता पर सरकार की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। विकास में बाधा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर प्रहार किया।  इधर, संगठन का एक मोर्चा सड़क में इन दोनों आंदोलन कर रही है। खतियान एवं छात्रों के मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पदयात्रा चल रही है। आज यह पदयात्रा कुल 90 किलोमीटर दूरी तय कर रामगढ़ जिला को प्रवेश किया। आज (शनिवार) को हजारीबाग सदर से चलकर डेमोटांड़, मोरांगी होते हुए चरही मोड़ (रामगढ़) तक पहुंचा। नेतृत्व कर रहे संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्याय से देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा संगठन खतियान के मांग को लेकर कटिबंध है। छात्र के मांगों व क्षेत्रीय अधिकार को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पदयात्रा के दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव की दिपक रवानी ने कहा कि हमारा पदयात्रा 09 दिसंबर (मंगलवार) को राजधानी बूटी मोड़ पहुंचेगी। बूटी मोड़ से छात्रों एवं कार्यकतार्ओं जुटान होगा एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ विधानसभा तक पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।  आज के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, राजेश रतन, पूजा महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, कृष्ण यादव, उदय मेहता, संजय महतो, कृष्णा यादव, सुरज साहु आदि संगठन के पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।

भक्तिमय वातावरण मे मना परमपुज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस
Published / 2025-12-05 20:37:47
भक्तिमय वातावरण मे मना परमपुज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस

टीम एबीएन, रांची। दिनाँक 4 तथा 5 दिसम्बर को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, राँची) में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती    के उपलक्ष्य पर दो दिवासिय कार्यक्रम आयोजित किया गया|कार्यक्रम में नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से आये पूज्य उत्साही राम जी के द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। संकीर्तन का समापन आज प्रातः 9.30 बजे हुआ।कल के कार्यक्रम में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किया गया था जिसमें कुल 206 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा वितरण किया गया।चिकित्सा शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल कुमार, डॉ. सौरभ सिंह, एवं डॉ. स्मृति कुमारी ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में रक्त जाँच की भी सुविधा दी गयी जिसमे ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड इत्यादि का लाभ लोगों ने उठाया। आज प्रातः अष्टयाम संकीर्तन के समापन के बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का शुभारम्भ मंगलाचरण से किया गया जिसे शाम्भवी शाहदेव, प्राची प्रसाद, देवयानी नारायण एवं शीतल सिंह ने प्रस्तुत किया। वक्ताओं में जमशेदपुर शाखा से इंद्रजीत सिंह, मरहटीया शाखा से बिरेन्द्र चौबे, रांची शाखा से सुदर्शन सिंह एवं मनमथनाथ देवघरिया ने अपने अनुभव एवं विचार रखे।अंत में नारायणपुर, छतिसगढ़ से पधारे पूज्य उत्साही राम जी ने अपने आशीर्वचन से सबका मार्गदर्शन किया। रांची शाखा के  संयुक्त मंत्री यदुनाथ शाहदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं मंच संचालन हेमन्त नाथ शाहदेव द्वारा किया गया। गोष्ठी के उपरांत श्रद्धालु-सदस्यों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रात्रि 10 बजे नगर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, डालटनगंज, गुमला, घाघरा, धनबाद, सिमडेगा, मरहटिया, गड़हनी इत्यादि शाखाओं से सैकड़ों श्रद्धालु सदस्यगण सम्मिलित हुए।

वामदलों ने किया HEC को बंद करने की साजिश का विरोध
Published / 2025-12-05 19:57:49
वामदलों ने किया HEC को बंद करने की साजिश का विरोध

HEC को बंद करने की साजिश का विरोधवामदलों ने उठाये गंभीर सवालएबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार एचईसी (HEC) को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने, परिसर को उजाड़ने और 5000 एकड़ से अधिक भूमि को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के खिलाफ वामदलों ने कड़ा विरोध जताया है।रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में सीपीआई, सीपीएम और माले के नेताओं ने कहा कि एचईसी को पुनर्जीवित करने की बजाय केंद्र सरकार उसे जान बूझकर बीमार दिखाने की नीति पर काम कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि 1200 करोड़ रुपये के रणनीतिक ऑर्डर वर्षों से रोक दिए गए, वर्किंग कैपिटल बंद कर दिया गया और एसबीआई की बैंक गारंटी भी बिना कारण वापस ले ली गई।इसके चलते उत्पादन ठप हो गया और वर्कशॉप–टाउनशिप को धीरे–धीरे उजाड़ने की कार्रवाई जारी है। मजदूर–अधिकारी 28 महीने से बिना वेतन काम कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार चुप्पी साधे हुए है। वामदलों ने कहा कि उद्देश्य स्पष्ट है HEC को समाप्त कर उसकी 5000 एकड़ भूमि और अरबों की परिसंपत्तियां निजी कॉरपोरेट के हवाले करना।उन्होंने याद दिलाया कि नीति आयोग की समिति, जिसकी अध्यक्षता डॉ वीके सारस्वत ने की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि केवल 1200 करोड़ के आधुनिकीकरण से HEC को 2-3 साल में लाभकारी बनाया जा सकता है. सरकार ने यह रिपोर्ट दबा दी।नेताओं ने कहा कि HEC के बंद होने का असर राष्ट्रीय सुरक्षा, औद्योगिक आत्मनिर्भरता और ISRO–DRDO जैसी संस्थाओं के स्वदेशी उपकरणों पर पड़ेगा। प्रेस वार्ता में सीपीआई के अजय सिंह, सीपीएम के समीर दास और माले के शिवेंदु सेन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

राजधानी की पदयात्रा में उमड़ेगी भीड़ : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-12-05 19:26:16
राजधानी की पदयात्रा में उमड़ेगी भीड़ : देवेंद्रनाथ महतो

रांची में पदयात्रा व धरना-प्रदर्शन हेतु बैठक संपन्नपदयात्रा आज पहुंचा हजारीबाग सदर तकटीम एबीएन, रांची। राज्य में शीतकालीन सत्र शुरू हो चुकी है। इधर सड़क पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का खतियान व छात्रों के मांगो को लेकर पदयात्रा जारी है। पदयात्रा करते हुए आज दूसरे दिन हजारीबाग सदर तक पहुंचे।यह पदयात्रा 9 दिसंबर को रांची प्रवेश करेगी। राजधानी में विशेष शक्ति-प्रदर्शन को लेकर आज संगठन का सामूहिक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में पदयात्रा व विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर चर्चा परीचर्चा हुआ एवं सुचारू सफलता हेतु रणनीति तय हुआ। पद यात्रियों का ठहराव की व्यवस्था, निर्धारित रूट गमन, प्रशासन से सामंजस आदि विषयों पर चर्चा हुआ।बैठक में संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की हम लोग राजधानी में पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेंगे। मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखेंगे। ताकि सदन पर बैठे माननीयों तक हमारी आवाज गूंज सके।जिला अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि आंदोलन की तैयारी हेतु संगठन के सभी विंग को सूचनार्थ किया गया है। हटिया, सिल्ली, ईचागढ़, मांडर, तमाड़, खिजरी विधानसभा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहेंगे। बताते चलें कि मंगलवार को पद यात्रियों का बृहद संख्या जुटान बूटी मोड़ में होगी एवं बरियातू रोड रातू रोड होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ेंगे।आज (शुक्रवार) को मोरहाबादी मैदान के बैठक में देवेंद्र नाथ महतो, रतिया गंझू, संजय महतो, जयंती देवी, सुमित खतियानी, पप्पू कुडमी, सीमा देवी, गुना भगत, रंभा देवी, पंचम एक्का, राजु चैंडी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding