Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रामगढ़ : हाथियों ने एक को कुचला, मौत
Published / 2025-08-30 12:31:37
रामगढ़ : हाथियों ने एक को कुचला, मौत

रामगढ़ में हाथियों ने व्यक्ति को कुचला...मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामाएबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। रामगढ़ जिले में प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर को जोड़ने वाले राजमार्ग पर बीते शुक्रवार को हाथियों के एक झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के अनुसार, इस घटना से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में भय व्याप्त हो गया है। व्यक्ति की पहचान गोला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी (52) के रूप में हुई है। रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि मानव-हाथी संघर्ष की घटना चितरपुर-रजरप्पा मंदिर राजमार्ग पर जनियामारा के पास हुई। घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने कई घंटों तक राजमार्ग अवरुद्ध किया, उन्होंने पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि देने और दृश्यता और सुरक्षा बढ़ाने की दृष्टि से राजमार्ग के किनारे स्ट्रीट-लाइट लगाने की मांग की।एक वन अधिकारी ने कहा, घने वन क्षेत्र में लाइट लगाने से हाथियों की मुक्त आवाजाही प्रभावित हो सकती है, लेकिन मानव जीवन की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाकर काम करेंगे जिससे मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने बताया कि घटना के समय लगभग 15 हाथियों का झुंड क्षेत्र में घूमता देखा गया था। वन अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित परिजनों को 25,000 रुपये का अग्रिम अनुग्रह राशि दे दी गई है जबकि शेष 3.75 लाख रुपये दस्तावेजीकरण के बाद दिये जायेंगे।

किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक और मानसिक चरित्र का विकास जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की
Published / 2025-08-29 19:40:31
किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक और मानसिक चरित्र का विकास जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक - मानसिक - चरित्र का विकास जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्कीटीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 का उदघाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज किया।हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए खेल की शुरुआत हुई।आर्य ज्ञान प्रचार समिति के द्वारा स्पोर्ट्स कार्निवल में तीन स्कूल के 600 छात्र हिस्सा ले रहे है। इस मौके मंत्री ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया।

खूंटी : हाथियों के झुण्ड ने मां-बेटे को मार डाला
Published / 2025-08-29 19:35:56
खूंटी : हाथियों के झुण्ड ने मां-बेटे को मार डाला

हाथियों के झुंड ने ध्वस्त किया घर, मलबे में दबा परिवार, मां-बेटे की दर्दनाक मौतटीम एबीएन, खूंटी/रांची। झारखंड में जंगलों से सटे कई रिहायशी इलाकों में हाथियों के झुंड का भयावह तांडव देखने को मिल रहा है। हाथियों के द्वारा न सिर्फ खेतों में लगी किसानों के फसलों, बल्कि उनके आशियानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रांची से सटे खूंटी जिला के अंतर्गत कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में तो हाथियों के झुंड ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरे गांव में डर और दहशत का आलम हो गया है। यहां हाथियों के झुंड ने एक घर को ध्वस्त कर दिया। घर के अंदर मौजूद मां-बेटे की मौत हो गयी। जबकि, बेटी गंभीर रूप से घायल है। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव स्थित रेलवे स्टेशन टोली में बुधवार की देर रात एकाएक हाथियों का झुंड पहुंच गया। उन्होंने तांडव मचाते हुए पहले एक घर को ध्वस्त कर दिया, जिस कारण घर के अंदर सो रही एतवारी बरला और उनके लगभग 4 वर्षीय मासूम बेटे तुलसी बारला की घर के गिरे हुए मलबे में दबने के कारण मौत हो गयी।जबकि इस हादसे में मृतक महिला की एक दूसरी बेटी जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष है, वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घर को ध्वस्त करने और मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत होने के बाद भी हाथियों का तांडव जारी रहा। गांव के ही एक और घर के बाहर सो रही एक वृद्ध महिला को भी हाथियों ने अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया। हालांकि, इस घटना में महिला को गंभीर चोट नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन टोली के रहने वाले किसान डोडेया बारला के घर के बाहर हाथियों का एक झुंड पहुंचा।उन्होंने घर की दीवार को धक्का मार-मार कर ध्वस्त कर दिया, जिस कारण घर के अंदर सो रहे तीन लोग दब गये। इसमें एतवारी बारला और 4 वर्षीय बेटे तुलसी बारला की मौत हो गयी। जबकि घर के अंदर सो रही उनकी 8 वर्षीय बेटी बांधनी बारला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए खूंटी जिला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा की करनी और कथनी में भारी फर्क : हेमंत सोरेन
Published / 2025-08-29 19:31:00
भाजपा की करनी और कथनी में भारी फर्क : हेमंत सोरेन

BJP जो कहती है, वो करती नहीं, शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग पर बोले CM हेमंतटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के पूरक मॉनसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने सदन में भोजनावकाश के बाद अपने समापन भाषण में गुरुजी (शिबू सोरेन) को याद करते हुए तेलंगाना राज्य के निर्माण में उनके योगदान को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार संघर्ष करने वाले साथियों के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासियों और दलितों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। कहा कि विपक्ष का एकमात्र उद्देश्य राजनीतिक फायदे उठाना है। वे बिना किसी मुद्दे के सरकार का विरोध करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि उनकी सरकार गांवों में रहने वाले लोगों के लिए काम करती है। शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग पर हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी जो कहती है, वो करती नहीं है। उन्होंने लद्दाख के सोनम वांगचुक के संस्थान को नोटिस भेजने का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर कभी भी बुलडोजर चलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री सोरेन ने बीजेपी पर पीएम-सीएम को जेल भेजने वाले बिल के पीछे एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसआईआर पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण देने और फिर कार्यक्रम रद्द करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खूंटी आए और कई योजनाओं की घोषणा की, लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ, यह कोई नहीं जानता। सोरेन ने कहा कि झारखंड के खनिजों से कई लोग अमीर बन गये, लेकिन झारखंड को क्या मिला? उन्होंने कहा कि झारखंड देश को पालता-पोसता है और खुद खोखला होता जा रहा है जहां यूरेनियम की खुदाई होती है, वहां बच्चे अपंग पैदा होते हैं। पीएम मोदी के कार्यालय से खदानों की नीलामी की निगरानी होती है।सोरेन ने छत्तीसगढ़ के जंगलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ही इतनी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में लोग राम-राम नहीं, बचाओ-बचाओ बोल रहे हैं। झारखंड देश के बड़े पूंजीपतियों के विकास के लिए बड़ी कीमत चुका रहा है। सोरेन ने फ्लाईओवर के विरोध पर कहा कि इस बारिश में इसके बनने से कितना फायदा हुआ। उन्होंने रिम्स टू के विरोध पर भी बीजेपी को घेरा और कहा कि बीजेपी विरोध करने के लिए फंडिंग भी कर रही है। उन्होंने गुजरात में फर्जी राजनीतिक दलों के फंडिंग के मुद्दे की चर्चा की और कहा कि बीजेपी गुजरात में किस तरह काम कर रही है। उन्होंने भारी बारिश में गिर रहे पुलों पर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी नेताओं को याद दिलाया कि वे झारखंड के विधायक हैं, दिल्ली- गुजरात के पूंजीपतियों के प्रतिनिधि नहीं।

झारखण्ड : राज्य में फिर भारी बारिश का अलर्ट
Published / 2025-08-29 19:27:20
झारखण्ड : राज्य में फिर भारी बारिश का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड में एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, आज से मानसून फिर से सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव सक्रिय होगा और उसका विकराल रूप झारखंड में देखने को मिलेगा। इन तीन दिनों के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार से फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राज्य के 7 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 4 दिनों तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। वहीं, आज के लिए रांची मौसम विभाग ने कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया है। आज दिन में धूप और शाम में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो सकता है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 को जमशेदपुर में
Published / 2025-08-29 19:24:52
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 को जमशेदपुर में

*झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को जमशेदपुर में, तैयारियां पूरी*झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी  सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्य समिति की बैठक 31 अगस्त दिन- रविवार को प्रातः-11 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एन. एच. 33, जमशेदपुर में होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। ‌ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारीगण, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्यगण, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्यगण एवं झारखंड के विभिन्न जिले के अध्यक्ष/सचिव को आमंत्रित किया गया है। सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक स्थान पर एकत्रित होना न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह झारखंड भर में मारवाड़ी समाज की एकजुटता और सक्रियता का भी सशक्त संदेश देगा। इस बैठक के माध्यम से समाज हित से जुड़े विषयों, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की दिशा और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी। इस ऐतिहासिक आयोजन से न केवल संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य में सकारात्मकता, एकता और सेवा भावना को और अधिक प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस बैठक में रांची जिला से भी बड़ी संख्या मे प्रतिनिधिगण भाग लेंगे। उक्त जानकारी प्रेस प@झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

58वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव द्वितीय दिवस धूमधाम से मना
Published / 2025-08-29 18:15:40
58वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव द्वितीय दिवस धूमधाम से मना

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची के 57 वें वार्षिक मोहत्सव के दृतीय दिवस दिनांक 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा - यात्रा प्रारम्भ हुई।शोभा यात्रा में आगे आगे विभिन्न देवताओं के जयकारे के बैनर लेकर भक्तगण चल रहे थे तथा पारंपरिक वाद्यंत्रो एवम बैंड बाजे के धुन वातावरण को अत्यन्त गौरव प्रदान कर रहे थी साथ ही श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। इस शोभा यात्रा में मण्डल के सदस्यगण पूरे मार्ग में झूमते नाचते भजनों की अमृत वर्षा कर शोभा यात्रा में चल रहे थे।इतनी कृपा सांवरे बनाए रखनाबड़ी दूर से चलकर आया हूंमांगने की आदत जाती नहींजन्म जन्म का साथ हैश्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवारइत्यादि भजनों की लय पर बड़ी संख्या में भक्तगण सम्पूर्ण मार्ग में झूमते नाचते श्री श्याम प्रभु का आशीष प्राप्त कर रहे थे। साथ ही श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर विराजमान होकर नगर वासियों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे साथ ही नगर के विभिन्न सामाजिक संस्था एवम बड़ी संख्या में जन मानस अपने घर और प्रतिष्ठान के सामने गुजर रहे दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु की आरती कर रहे थे।पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत कर रहे थे साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में मण्डल के सदस्यगण द्वारा प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। रात्रि 8 बजे नगर भ्रमण के पश्चात श्री श्याम मन्दिर पहुंच कर महाआरती एवम प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील मोदी , अनिल मोदी , प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, पवन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राकेश मुरारका, अनिल ढांढनीयां, राकेश सारस्वत का सहयोग रहा।कल दिनांक 30 अगस्त शनिवार 2025 के कार्यक्रमरात्रि 9 बजे मण्डल के संरक्षक द्वारा गणेश पूजन - अष्ठ प्रहर की ज्योत प्रज्वलितमुख्य अतिथि अनुभा रावत चौधरी, न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय  द्वारा 58 वां प्रेम पुष्प का विमोचन धनबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा अग्रवाल, श्री श्याम मण्डल कोलकाता द्वारा भजनों की अमृत वर्षा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर , अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार 9835331112 ने दी।

श्री जैन श्वेताम्बर संघ का क्षमापना कार्यक्रम 31 को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में
Published / 2025-08-29 17:57:44
श्री जैन श्वेताम्बर संघ का क्षमापना कार्यक्रम 31 को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में

टीम एबीएन, रांची। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन के शुभ अवसर पर सकल जैन श्वेताम्बर जैन समाज का क्षमापना कार्यक्रम दिनांक 31 अगस्त को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में मनाया जायेगा। भव्य शोभायात्रा मंदिर जी से सुबह 8:30 बजे धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाईकोर्ट होते हुए वापस मंदिर जी में प्रवेश करेगी!तत्पश्चात 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है तथा 1 बजे से स्वामीवात्सल्य रखा गया है।समाज के गणमान्य प्रमुख सम्पतलाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, विमल दस्सानी एवं अशोक सुराणा ने सकल श्वेताम्बर जैन समाज के लोगों को अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में क्षमापना कार्यक्रम में शामिल होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं एवं कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध मेंआजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Published / 2025-08-29 17:53:57
विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध मेंआजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

आजसू ने विवि विधेयक में हस्तक्षेप का राज्यपाल से आग्रह कियाटीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल माननीय श्री संतोष गंगवार से राजभवन में मिला और उन्हें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया कि यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। इस विधेयक के माध्यम से कुलपति एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से छीनकर सरकार को देना न केवल संविधान और संघीय ढांचे का उल्लंघन है, बल्कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को भी समाप्त कर देगा।प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि विधेयक में छात्रसंघ चुनाव को समाप्त कर चयन प्रक्रिया लागू करने का प्रावधान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और लिंगदोह कमेटी की अनुशंसाओं की खुली अवहेलना है। छात्र संघ चुनाव छात्रों की राजनीतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रमुख मंच है। इसे समाप्त करना छात्रों के अधिकारों और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।छात्र संघ की प्रमुख मांगें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को तत्काल वापस लिया जाए।विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को बरकरार रखा जाए।छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया को बहाल किया जाए।वार्ता के दौरान महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे पूरे मामले की गहन समीक्षा करेंगे तथा छात्रों के हितों और शिक्षा की स्वायत्तता की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में उचित कार्रवाई करेंगे।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, अमन साहू, रवि रोशन और बिट्टू वर्मा उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ आजू के प्रदेश अध्यक्ष (आजसू) ओम वर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.