Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
जेएलकेएम की पहली जीत झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग नियमावली मंजूर : देवेन्द्र नाथ महतो
Published / 2025-09-02 20:37:09
जेएलकेएम की पहली जीत झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग नियमावली मंजूर : देवेन्द्र नाथ महतो

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो विगत मॉनसून सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प में विस्थापन आयोग गठन को लेकर जोरदार बहस किया था टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा देवेन्द्र नाथ महतो ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन के लिए डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजीकरण एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुवा को धन्यवाद देते हुए कहा कि  झारखंड राज्य गठन के 25 साल बाद झारखंड के विस्थापितों का दर्द सुनने और न्याय को लेकर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन के लिए कार्य नियमावली को स्वीकृति दी गयी। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा उक्त मांग को लेकर विगत कई वर्षों से निरंतर आंदोलनरत हैं। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो विगत मॉनसून सत्र के दौरान गैर - सरकारी संकल्प में विस्थापन आयोग गठन को लेकर जोरदार बहस किया था। झारखंड राज्य में सीसीएल, बीसीसीएल, एचईसी, एनटीपीसी, टाटा, बिड़ला, पंचेत डैम, चांडिल डैम, कांके डैम, इत्यादि कंपनी और डैम से धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम क्षेत्र भरी आबादी विस्थापित हुए है, आयोग के गठन से उक्त क्षेत्र के लोगों में खुशी का लहर हैं।

अनाथ पुष्पिता राय मुक्तिधाम हरमू घाट में पंचतत्व में विलीन
Published / 2025-09-02 17:20:54
अनाथ पुष्पिता राय मुक्तिधाम हरमू घाट में पंचतत्व में विलीन

टीम एबीएन, रांची। आज पुष्पित राय जो 79 वर्ष की हिन्दू महिला थी, उनका प्राकृतिक कारणों से अपना घर वृद्ध आश्रम में देहावसान हो गया। उनके आगे पीछे कोई नहीं था। वह डोरंडा रांची के संभ्रांत परिवार से थी। कालांतर में उनका सारा परिवार कालकलवित हो गया और सीसीएल से रिटायर होने के बाद उनकी व्यक्तिगत आय व संपत्ति नष्ट हो गयी। स्वयं उन्होंने अपना ठिकाना अपना घर वृद्धाश्रम लटमा रोड़ हेसाग को बना लिया था। स्व। पुष्पित राय पिछले सात आठ वर्षो से अपना घर में रहती थीं और पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थीं। उनका कहना था कि उनके शरीर के शांत होने पर उनका दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज से कर दिया जाए इसके लिए अपना घर के संचालकों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल से संपर्क किया और उनके दाह संस्कार की व्यवस्था के लिए सभी लोग लग गये। संतोष अग्रवाल जिन्होंने अब तक 100 से अधिक अनाथ और असहाय  लोगों का दाह संस्कार किया है वह तुरंत आगे आये और उन्होंने अपने हाथों उनके पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम हरमू घाट पर मुखाग्नि  प्रदान कर उनके पार्थिव शरीर को पंच तत्व में पूरे विधि विधान के साथ समर्पित किया। इसमें उनका साथ विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, नारनौली अग्रवाल सभा के प्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (हरमू) ने साथ दिया। चिता को व्यवस्थित करने का कार्य हरमू घाट पर विजय मिंज और उनके बेटे आशीष मिंज व अभय मिंज ने किया। संतोष अग्रवाल ने इस सारे कार्य में जो भी सामग्री लगी उसकी तन मन धन से व्यवस्था की, विश्व हिंदू परिषद झारखंड के सेवा विभाग के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि विहिप का यह संकल्प है कि जब भी किसी असहाय और अनाथ व्यक्ति का शरीर रांची महानगर में शांत होगा तो उसका विधिवत दाह संस्कार हिंदू विधि विधान से किया जाएगा। वर्ष 2016 से आजतक सेवा विभाग विश्व हिंदू परिषद इसके लिए निरंतर आगे बढ़कर कार्य करता आ रहा है। उक्त जानकारी सेवा विभाग, विहिप झारखंड के प्रवक्ता संजय सर्राफ (8271790800) और प्रांत सह-सेवा प्रमुख विहिप झारखंड अशोक कुमार अग्रवाल (8862823043) ने दी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, हुआ भावपूर्ण सत्कार
Published / 2025-09-02 14:49:55
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, हुआ भावपूर्ण सत्कार

ट्रस्ट का कार्य सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा, समाज में करुणा एवं संवेदना का अलख जगाता है : संजय सेठटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित झारखंड के सबसे भव्य और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, पुंदाग, रांची में एक विशेष एवं गौरवशाली क्षण तब आया, जब रांची के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर परिसर में पधारे।संजय सेठ ने सपत्नीक मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर की दिव्यता, भव्य स्थापत्य कला एवं आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की कलात्मकता न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने ट्रस्ट की ओर से उन्हें पारंपरिक विधि से अंगवस्त्र एवं श्री राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात वे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम पहुंचे, जो दिव्यांग, निराश्रित, वृद्ध एवं मानसिक रूप से असहाय लोगों के लिए एक संजीवनी समान है। श्री सेठ ने आश्रम में निवासरत जनों से आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और प्रेमपूर्वक भोजन भी कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों का कार्य सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है, और यह समाज में करुणा एवं संवेदना की अलख जगाता है। मंदिर परिसर में स्थित गौशाला का भी उन्होंने अवलोकन किया, जहाँ गायों की सेवा ट्रस्ट द्वारा अत्यंत श्रद्धा और समर्पण भाव से की जाती है। मंत्री महोदय ने गोसेवा के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसका संरक्षण आवश्यक है। ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने मंत्री महोदय को ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। श्री सेठ ने ट्रस्ट के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि ऐसे सेवाभावी प्रयासों को हरसंभव सहयोग करेंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, ट्रस्ट के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और आत्मीयता का एक विशेष समन्वय देखने को मिला। मौके पर-ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, मुकेश काबरा, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, मनीष सोनी, सुरेश भगत, विशाल अग्रवाल, संजय सिंघानिया, सुशील नारसरिया, सुनील पोद्दार, महेश पोद्दार, महेंद्र अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस प@श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी : हेमंत सोरेन
Published / 2025-09-01 22:09:35
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी : हेमंत सोरेन

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित करम पूर्व संध्या समारोह-2025 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभायें : सीएम टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित करम पूर्व संध्या समारोह-2025 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ायें। आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाये गये हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज  कई कारणों से, कई नीतियों  की वजह से इधर-उधर बिखर जा रहे हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ियों ने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग प्लेटफार्म, अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।  सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मनायें मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है। राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया जा रहा है। करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है। सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग इसी तरह एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे तो परिणाम अवश्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करम पूर्व संध्या समारोह में यहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चे-बच्चियां एकत्रित हुए हैं, एक खुशनुमा माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम महोत्सव के अवसर पर ऐसा ही हर्ष और खुशी का माहौल पूरे राज्य में बना रहे, यही हमसभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। हर हाल में समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि हमारे अगुवा मार्गदर्शकों ने जो सांस्कृतिक विरासत हमें सौंपी है, इस समृद्ध विरासत  को हर हाल में आगे बढ़ाना है। यही राज्य सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के अंदर की कमियों को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन इस प्रयास में सफलता तभी मिलेगी जब पूरा समाज एक होकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जिस उत्साह के साथ संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं यह हमें प्रेरित करती है। आज बहुत ही खुशी का दिन है आप सबों को मैं अपनी ओर से करम महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। जोहार! जय झारखंड! इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक जिगा सुसारन होरो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

देवेंद्रनाथ महतो ने जेपीएससी सचिव संदीप से की मुलाकात
Published / 2025-09-01 20:16:01
देवेंद्रनाथ महतो ने जेपीएससी सचिव संदीप से की मुलाकात

जेपीएससी सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आॅफिसर परीक्षाफल तत्काल जारी करे : देवेंद्र नाथ महतो आयोग के सचिव द्वारा सितम्बर के अंत तक सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आॅफिसर परीक्षाफल जारी करने  का आश्वासन टीम एबीएन, रांची। रांची जेपीएससी सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आॅफिसर परीक्षाफल की मांग को लेकर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो व प्रतिनिधिमंडल जेपीएससी सचिव संदीप कुमार से मुलाकात की।मुलाकात के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने प्रेस संबोधन में कहा कि फूड सेफ्टी आफिसर और सीडीपीओ का तत्काल रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए हमने आयोग के सचिव संदीप को अवगत कराया कि जेपीएससी के कार्यशैली से झारखंड के प्रतियोगी छात्रों का भरोसा उठ रहा है। सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आफिसर का परीक्षा के 18 माह बाद भी परीक्षाफल पेंडिंग में है। 18 माह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे जेपीएससी अभ्यर्थियों का धैर्य टूट रहा है, आयोग के प्रति भरोसा उठ रहा है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आयोग के सचिव हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए 20 सितंबर 2025 तक फूड सेफ्टी आॅफिसर का रिवाइज अंसर कुंजी जारी करने एवं सीडीपीओ तथा फूड सेफ्टी आफिसर दोनों का परीक्षाफल सितम्बर के अंत तक जारी करने का आश्वासन दिया। उसके पश्चात अभ्यर्थी प्रदर्शन को स्थगित किया।मौके पर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि छात्र के हक अधिकार को लेकर सदैव संघर्ष जारी रहेगा। सचिव से मिलनेवालों में देवेंद्रनाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला, सौरभ कुमार और तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शामिल रहा।

पलामू : आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त चालक को दी गयी विदाई
Published / 2025-09-01 18:08:17
पलामू : आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त चालक को दी गयी विदाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के वाहन चालक के पद पर स्थाई रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे नंदकिशोर राम 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत हो गये। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुक्त के आवासीय कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने सेवानिवृत्ति चालक को अंगवस्त्रम्, ट्राली बैग, छाता आदि उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके स्वास्थ व खुशहाल जीवन तथा उन्नति व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने कहा के चालक अपनी सेवाकाल में कर्मठ, निष्ठावान व समय के पाबंद रहे हैं। इनसे अन्य चालकों को सीख लेते हुए रुचि के साथ कार्य करने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।विदाई समारोह में सभी ने उनके कार्यों की सराहना की तथा फूलों का माला पहनाकर, गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार, एपीआरओ बिजय कुमार ठाकुर, पेशकार देवेश कुमार वर्मा, पीए आदित्य कुमार, राकेश दुबे, अरूण कुमार, तनवीर अंसारी, राहुल कुमार, अमित कुमार, वसीम अंसारी, दुर्गेश कुमार, रामजी बैठा, गणेश, शिवशंकर सिंह, कमल हसन, चतुरेश, एडवर्ड केरकेट्टा, शंकर आदि कर्मीगण उपस्थित थे। 

राहुल की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
Published / 2025-09-01 18:07:19
राहुल की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप टीम एबीएन, रांची। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और उनकी माता के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की है। भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल अपमानजनक है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा और संस्कारों के खिलाफ भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वोच्च पद पर हैं, ऐसे में उनके प्रति या उनकी माता के प्रति अपशब्द कहना पूरे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है। कुमुद झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता यही दशार्ती है कि वह बिना गाली गलौज किए अपनी बात रखने में असमर्थ है। कुमुद झा ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, भाजपा महिला मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के इस असंस्कारी रवैये का विरोध करेंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच करेंगी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जायेगा।भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है, लेकिन इस बार मामला केवल राजनीतिक मतभेद का नहीं बल्कि व्यक्तिगत मर्यादा और देश की संस्कृति पर चोट का है। भाजपा का यह आंदोलन आने वाले समय में और तेज हो सकता है यदि राहुल गांधी अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते।

तीन सितंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा प्रकृति पर्व करमा पूजा
Published / 2025-09-01 18:00:50
तीन सितंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा प्रकृति पर्व करमा पूजा

करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की देती है प्रेरणा : संजय सर्राफ एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक करमा पूजा पर्व 3 सितंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व करमा पूजा झारखंड बिहार के अलावे उड़ीसा बंगाल छत्तीसगढ़ एवं असम मे धूमधाम के साथ मनाया जाता है।करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। इस पर्व में बहनें अपने भाइयों की सुख- समृद्धि की कामना करती है एवं उनके दीघार्यु के लिए पूजन करती है। महिलाएं 24 घंटे उपवास करती है इस दौरान महिलाएं कर्म डाल की पूरे विधि विधान से पूजा करती है। करमा पर्व सृष्टि का पर्व है ये समस्त मानव, जीव जंतुओं का पर्व है क्योंकि इस संसार में कर्म ही धर्म है धर्म ही कर्म है आदिवासी समाज प्रकृति को ही आराध्य देव और भगवान मानते हैं। उनका मानना है कि कर्म का वृक्ष 24 घंटा आक्सीजन देता है यही कारण है कि आदिवासी समुदाय करम वृक्ष को आराध्य देव के रूप में मानते हैं कर्म पूजा के दिन बांस की बनी डाली को सजाकर घर के आंगन के बीच में रखा जाता है। उसके साथ ही कर्म वृक्ष के पेड़ को भी घर के आंगन में गाड़ा जाता है। और उसके चारों तरफ घर की महिलाएं बैठकर पूजा आराधना एवं अपने भाई के सुख समृद्धि की कामना करती है।प्रकृति के साथ इनका गहरा संबंध है। तथा प्रकृति के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देने के साथ ही मानव समाज में सद्भाव और अच्छे चरित्र का निर्माण पीढ़ी दर पीढ़ी होते रहने की सीख देती है। जिस तरह सूर्य का काम निरंतर प्रकाश देना है पेड़ का काम हमें फल और छाया देना है उसी तरह हम मानते हैं कि कर्म और धर्म एक सिक्के के दो पहलू है।आदिवासी समाज करम पर्व मे पाप और पुण्य, सत्य, असत्य को अपने आराध्य देव कर्म वृक्ष के रूप में स्वीकारते हैं और उससे जो अलौकिक शक्तियां निकलती है जिसे हम सरना मां या धर्मेश कहते हैं उसमें हम उनके स्वरूप को देखते हैं क्योंकि वो संसार के किसी भी जीव जंतुओं से बैर नहीं करता है।करमा पूजा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मानव- प्रकृति और परिवार के बीच संबंधों को मजबूत करने वाला संस्कार भी है। यह हमें याद दिलाता है की समृद्धि केवल आर्थिक नहीं, बल्कि पारिवारिक सामाजिक और पर्यावरणीय सामंजस्य से मिलती है। यह पर्व समुदाय में एकता, प्रेम और तहजीब का संदेश ले जाता है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक जमशेदपुर में संपन्न
Published / 2025-09-01 17:58:35
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक जमशेदपुर में संपन्न

समाजसेवा कोष का हुआ गठन, प्रांतीय व जिला स्तर पर महापंचायत, विधि विशेषज्ञों पैनल का शीघ्र होगा गठन: सुरेश चंद्र अग्रवाल  टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्य समिति की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की अतिथि में रीवा रिजॉर्ट जमशेदपुर में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज हित के जुड़े विषयों पर भावी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की दिशा और कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित अतिथियों ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आतिथ्य जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल ने बैठक में पधारे सबों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रथम बैठक के आयोजन से न केवल संगठन को नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य को सकारात्मकता एकता और सेवा भावना को भी अधिक प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रांतीय स्तर पर महापंचायत का गठन करना, जिला एवं प्रांतीय स्तर पर विधि विशेषज्ञों के पैनल का गठन करना तथा अन्य जन सेवा के कार्यों को शीघ्र ही प्रमुखता से लागू करना है। उन्होंने सभी जिलों से मारवाड़ी सम्मेलन में युवाओं एवं महिलाओं को वृहद स्तर पर जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में प्रांतीय स्तर पर समाज के आश्रितों के लिए जैसे असहाय, विधवा एवं असहाय वरिष्ठजन के लिए समाज सेवा कोष का गठन किया गया। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष  सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा 51000/ प्रमंडलीय उपाध्यक्ष कोल्हान के रमेश खिरवाल ने 41000/ एवं अशोक मोदी जमशेदपुर ने 11000/- रुपये उपरोक्त निधि कोष में देने की घोषणा की। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को संविधान का अध्ययन कर आवश्यक संशोधन हेतु सुझाव देने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से कमल केडिया को संयोजक एवं पवन कुमार शर्मा को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। सर्व समिति से रांची के मारवाड़ी भवन में प्रांतीय कार्यालय देने के लिए मारवाड़ी सहायक समिति को करतल ध्वनि के साथ बधाई दी गयी। जिसके फलस्वरूप वर्तमान परिवेश में प्रांतीय समिति अपना कार्य सुचारू रूप से संचालित करेगी। बैठक में प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने अपना प्रतिवेदन पेश किया तथा कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने मारवाड़ी सम्मेलन का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, रमेश खिरवाल, राम रतन महर्षि, किशन अग्रवाल ने अपने-अपने जिलों के कार्यों का रिपोर्ट पेश किया। बैठक बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक स्थान पर एकत्रित होना न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है बल्कि यह झारखंड भर में मारवाड़ी समाज की एकता और सक्रियता का भी सशक्त संदेश देगा।बैठक का संचालन एवं धन्यवाद- ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने किया। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि प्रांतीय कार्य समिति की प्रथम बैठक में झारखंड के कई जिलों से 100 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रकाश बजाज, रमन वोडा, अजय डीडवानिया, विनोद महलका, कमल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, नारायण महेश्वरी, संतोष कुमार अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.