Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
तेरापंथ युवक परिषद् रांची 17 को रांची में 8-10 जगह पर लगायेगा रक्तदान शिविर
Published / 2025-09-12 18:21:21
तेरापंथ युवक परिषद् रांची 17 को रांची में 8-10 जगह पर लगायेगा रक्तदान शिविर

प्रेस  रिलीज*तेरापंथ युवक परिषद् रांची के द्वारा 17 सितंबर को रांची मे 8-10 जगह पर रक्तदान शिविर लगाया जायेगा**अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) अपने 61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 17 सितंबर को दुनिया का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान चला रहा हैं!अभातेयुप केंद्र सरकार के सहयोग से "रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0" आयोजित कर रहा हैं! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय भी इस अभियान से जुड़े हैं!**अभातेयुप के तत्वाधान मे तेरापंथ युवक परिषद रांची के द्वारा रांची जिले मे 8-10 जगह पर रक्तदान शिविर 17 सितंबर को सभी संस्थाओं के साथ मिलकर लगाया जाएगा! तेरापंथ युवक परिषद रांची के द्वारा इस बार 1000 यूनिट रक्तदान करवाने का लक्ष्य रखा गया हैं!* *माननीय रांची सांसद श्री संजय सेठ के सहयोग से उनके आवास पर शिविर, राष्ट्रीय युवा सेवा वाहिनी के सहयोग से विश्वविद्यालयों, रेलवे के सहयोग से RPF कैंप,अन्य संस्थानो एवं ब्लड बैंक के सहयोग से आईआईएम रांची, सेवा सदन, मोशन क्लासेस लालपुर एवं वाईबीएन यूनिवर्सिटी आदि मे शिविर लगाये जा रहे हैं! रिम्स ब्लड बैंक, सदर हॉस्पिटल, हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल,नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक एवं उनके डॉक्टर्स, तकनीकी टीम आदि का रक्तदान संग्रहित करने मे सहयोग रहेगा!**तेरापंथ युवक रांची परिषद के साथ श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ रांची, श्री तेरापंथी सभा रांची, साधूमार्गी जैन संघ रांची, तेरापंथ महिला मण्डल आदि के संयुक्त सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक रक्तदान करवाया जा सके!**तेयुप के अध्य्क्ष अमित बैंगानी, रक्तदान के संयोजक  एवं समन्वयक विशाल दस्सानी, ललित सेठिया, विकाश नाहाटा ने बताया कि पुरे झारखण्ड मे 17 सितम्बर को 30-40 शिविर एक साथ लगाए जायेंगे तथा रांची मे लगभग 10 शिविर लगाये जायेंगे**विदित हो कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) अपने 61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दी जन्मदिवस 17 सितंबर को दुनिया का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान चला रहा हैं! इसके तहत दुनिया के 75 देशों में 7,500 से अधिक रक्तदान शिविर लगाये जा रहे है। इस दौरान पुरे विश्व मे 3 लाख यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया है! अभियान को सफल बनाने के लिए 50,000 से अधिक युवा कार्यकर्ता अभी जुटे हैं। दिल्ली में बने राष्ट्रीय का नियंत्रण कक्ष से देश-विदेश में आयोजित सभी रक्तदान शिविरों पर नजर रखी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में एक साथ साइक्लोथॉन आयोजित किये जा रहे हैं। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया इस साइक्लोथॉन की कमान संभाल रहे हैं। अभियान के माध्यम से नशामुक्त युवा भारत का संकल्प भी दिलाया जाएगा। अभातेयुप की विज्ञप्ति के अनुसार, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तथा कच्छ से लेकर कटक तक देशभर में अभियान को लेकर अभी से प्रचार-प्रचार किये जा रहे हैं!**अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के अनुसार 17 सितंबर को 4000 रक्त बैंक, 5000 डॉक्टर्स, 25 हजार टेक्नीशियन और एक लाख स्वयंसेवक इस सेवा अभियान से जुड़ेंगे। रक्तदान मानवता का महायज्ञ है। इसे साधु-संतों, धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धर्मगुरुओं ने अपना समर्थन दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य, रेल, युवा मामले और खेल मंत्रालय भी इस अभियान से जुड़े हैं। स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों को इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने का पत्र भी लिखा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल समेत अनेक नेता इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दे रहे हैं। रक्तदान के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रेरक सत्र और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाना चाह रहे हैं।**ऐसा पहली बार है, जब किसी भारतीय संगठन के आह्वान पर देश के अलावा 75 अन्य देशों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा और एक नया रिकॉर्ड बनाया जायेगा!**विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) द्वारा पुरे विश्व भर मे  रक्तदान शिविर लगाया जाता हैं! 2022 मे पुरे विश्व भर मे 2 लाख 50 हज़ार यूनिट का संग्रहण हुआ था जो कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल हैं।  ब्लड कैंप कोऑर्डिनेटर रांची के सुरेश जैन 

हिंदी दिवस भाषा का गौरव और सांस्कृतिक पहचान : संजय सर्राफ
Published / 2025-09-12 13:47:51
हिंदी दिवस भाषा का गौरव और सांस्कृतिक पहचान : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड अभिभावक मंच के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष  को पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल हमारी राजभाषा हिंदी को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि देशवासियों को अपनी मातृभाषा के महत्व को समझने और उसे सम्मानित करने की प्रेरणा भी देता है।हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत 14 सितंबर 1949 को हुई थी, जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। यही कारण है कि इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह था कि देश की स्वतंत्रता के बाद, हमें एक ऐसी भाषा की आवश्यकता थी जो जनमानस से जुड़ी हो, जिसे आम जनता सहज रूप से समझ और बोल सके। हिंदी उस समय देश की एक बड़ी आबादी द्वारा बोली और समझी जाती थी, अतः इसे राजभाषा का दर्जा दिया गया। हिंदी भाषा की जड़ें हमारी सांस्कृतिक विरासत में गहराई से जुड़ी हुई हैं। यह केवल एक संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि एक समृद्ध साहित्य, कविता, संगीत और दर्शन की भाषा है। कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन जैसे साहित्यकारों ने हिंदी को अपनी रचनाओं के माध्यम से अमर कर दिया। आज के वैश्वीकरण के युग में जहाँ अंग्रेज़ी का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे समय में हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपनी भाषा और संस्कृति को सहेजने की आवश्यकता है। हिंदी को सिर्फ सरकारी दस्तावेज़ों या भाषणों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं, बल्कि इसे जन-जीवन, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और डिजिटल दुनिया में भी सशक्त बनाना आवश्यक है।देशभर में इस दिन विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और सरकारी संस्थानों में निबंध, कविता, वाद-विवाद, लेखन प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और जागरूकता बढ़ाना होता है। हिंदी दिवस भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी भाषा के लिए समर्पित दिन है।यह भारत की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की आधारशिला है। यह दिन भारत की संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी गयी हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने के फैसले की सालगिरह का प्रतीक है। हिंदी दिवस का उद्देश्य भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उस क्षण को याद करना है, जब इसे भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था।हिंदी दिवस का इतिहास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती दिनों से जुड़ा है। वर्ष 1918 में हिंदी के विद्वानों के एक समूह ने राष्ट्र में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंदी साहित्य सम्मेलन का गठन किया। इस सम्मेलन ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने में प्रमुख भूमिका निभायी। स्वतंत्रता के बाद भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया. इसके बाद 14 सितंबर, 1953 को आधिकारिक रूप से पहली बार राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह हमारी भाषायी अस्मिता, राष्ट्रभक्ति और संस्कृति की रक्षा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपनी सक्रिय भूमिका निभायेंगे।

रांची : खेलगांव में मंदिर जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत
Published / 2025-09-12 13:05:37
रांची : खेलगांव में मंदिर जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत

रांची में स्कूल बस का कहर, मंदिर जा रही छात्रा को रौंदाटीम एबीएन, रांची। सुबह-सुबह रांची में एक दुखद घटना घटी है। खेलगांव में आज सुबह करीब पौने सात बजे स्कूल बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और बस उसे कुचलते हुए निकल गयी। हादसे में बस का चक्का हेलमेट पहनी छात्र के सिर पर चढ़ गया जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। बच्ची के पिता का नाम श्याम है और वह लालपुर के डिस्टलरी बाजार में मछली बेचने का कार्य करते हैं। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। खेलगांव थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बूझकर सड़क से हटाया है।इस दौरान कई स्कूली बसें जाम में फंसी रहीं। स्कूटी सवार एक लड़की की सड़क हादसे में मौत हुई है। जिसके बाद लोगों ने अक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया है।

रांची : डीसी-एसएसपी ने जानी पूजा पंडालों की बारीकियां
Published / 2025-09-11 22:03:16
रांची : डीसी-एसएसपी ने जानी पूजा पंडालों की बारीकियां

टीम एबीएन, रांची। आज वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ संयुक्त रूप से रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रांची के प्रमुख पूजा पंडालों जैसे रातु रोड, गौशाला रोड, बकरी बाजार, झंडा चौक डोरंडा, काली बाड़ी, जिला स्कूल, एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया गया। पूजा समितियों के सदस्यों को दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन के लिए सुरक्षा, सुविधा, और व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो  सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए गए। पंडालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।  प्रवेश और निकास व्यवस्था  श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रत्येक पंडाल में अलग-अलग एंट्री गेट और एग्जिट गेट की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।  विद्युत व्यवस्था  दुर्गापूजा पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विद्युत तारों और उपकरणों की सुरक्षा जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।  सहयोग और समन्वय  पूजा समितियों को जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया। पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक, चंदन कुमार सिन्हा ने पूजा समितियों से अपील की कि वे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें  सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। ताकि दुर्गा पूजा का यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित, और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो। जिला प्रशासन ने कहा है कि दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पूजा समितियों को हर संभव सहायता जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जायेगी।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
Published / 2025-09-11 22:01:39
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा कदम हर पूजा पंडाल के पास लगेगा हेल्थ कैंप टीम एबीएन, रांची। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की घोषणा की है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा, जिसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर, मध्य प्रदेश से करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई तैयारी की समीक्षा इस निमित्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वीसी आहूत किया। वीसी के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, अपर सचिव आराधना पटनायक और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान हर जिला अस्पताल और प्रमुख पूजा पंडालों के पास हेल्थ कैंप आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। एनएचएम के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा इस दौरान उपस्थित थे। अभियान के प्रमुख बिंदुहर पूजा पंडाल के पास विशेष हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे, जिससे आमजन खासकर महिलाएं आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी — जिसमें स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, मधुमेह, टीबी, और एनीमिया की स्क्रीनिंग शामिल है। विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जैसे स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य और डेंटल चेकअप। मातृ एवं शिशु देखभाल पर विशेष ध्यान: अठउ जांच, टीकाकरण और पोषण परामर्श शामिल होगा। सिकल सेल और आदिवासी क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रयास और संसाधनों का समावेश किया जाएगा। राष्ट्रीय मेगा रक्तदान अभियान के तहत 1 लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। निक्षय मित्र नामांकन अभियान के जरिए टीबी मुक्त भारत के लिए जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी जिलों में व्यापक भागीदारी अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएचसी/पीएचसी, और निजी अस्पतालों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

राहे अंचल/ प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया हावी : देवेन्द्र नाथ महतो
Published / 2025-09-11 20:57:16
राहे अंचल/ प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया हावी : देवेन्द्र नाथ महतो

सीओ बिना वार्ता किए कार्यालय से वापस जाने का खबर से प्रदर्शनकारी उग्र होकर ब्लॉक के अंदर घुस कर नारेबाजी किया तब पुन: वार्ता के लिए सीओ को वापस आना पड़ा 11 सूत्री मांग पत्र पूरी नहीं करने पर निरंतर आंदोलन की चेतावनी राहे बीडीओ अशोक कुमार एवं सीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार संयुक्त रूप से मांग पत्र स्वीकार करते हुए 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा करने साकारात्मक आश्वासन दिया एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। रांची जिले के राहे अंचल /प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ आज दिनांक 11/09/25 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली विधान के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधान सभा पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भारी वर्षा में भी आंदोलनकारी धरना स्थल पर डंटे रहे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अंचल / प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया हावी है, आम आदमी बीडीओ, सीओ से मुलाकात के लिए पसीना छूटता है। हर काम के लिए बिचौलिया पकड़ना पड़ता है।जमीन को जानबूझकर दांव पेंच में फंसाया जाता बाद में जमीन खाता, प्लॉट, रकवा, खारिज दाखिल काम के लिए वसूली की जाती, सरकारी योजना वितरण में पारदर्शी नहीं अपनाया जाता है, योजना प्राप्त लाभुकों को सही समय पर पैसा भुगतान भी नहीं किया जाता है। सीओ बिना वार्ता किए कार्यालय से वापस जाने का खबर से प्रदर्शनकारी उग्र होकर ब्लॉक के अंदर घुस कर नारेबाजी की। तब पुन: वार्ता के लिए सीओ को वापस आना पड़ा।  मौके पर लिखित रूप 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया  प्रत्येक महीना ग्राम सभा सुचारु रूप से संचालन किया जाय। प्रखंड कार्यकारिणी बैठक में पूर्व की भांति ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय। सभी किसानों को सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध किया जाय। राहे प्रखंड के अवैध बालू खनन पूर्णत: रोक लगाया जाय। अत्यधिक वर्षा से क्षति पूर्ति मुआवजा तत्काल भुगतान किया जाय। हाथी, सांप, भालू, बिजली शर्ट सर्किट क्षति पूर्ति मुआवजा तत्काल भुगतान किया जाय। जाति, स्थानीय, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्धारित समय पर निर्गत किया जाय। जमीन सुधार खाता, रकवा, प्लॉट संख्या, पंजी टू, खारिज दाखिल का कार्य समय पर निष्पादन किया जाय। मजदूर लेबर का मास्टरल में लेबर का नाम, आधार संख्या, खाता संख्या सूची सार्वजनिक किया जाय। आवास, कुआं, तालाब, दीदी बाड़ी इत्यादि योजना लाभुकों को समय पर पेमेंट भुगतान किया जाय। राशन कटौती बंद किया जाय।  साथ ही देवेंद्र नाथ महतो सभी मांगो को पूरी नहीं करने पर निरंतर आंदोलन की चेतावनी दी है। राहे बीडीओ अशोक कुमार एवं सीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार संयुक्त रूप से मांग पत्र स्वीकार करते हुए 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा करने साकारात्मक आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में देवेन्द्र नाथ महतो के अलावा सुशीला देवी, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष बिनोद महतो, उमेश महतो, नागेश्वर महतो, रंजीत महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर, नरेश, हरेन, शुभम, अनंत, अनिल, सनातन, प्रकाश, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पलामू : भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने जानी क्षेत्र की समस्याओं की हकीकत
Published / 2025-09-11 20:55:58
पलामू : भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने जानी क्षेत्र की समस्याओं की हकीकत

रामगढ, बड़गड़ और भंडरिया प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गांवों का किया दौरा एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। आज भाजपा नेत्री सुश्री स्मिता आनंद ने पलामू संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न प्रखंड जैसे -रामगढ़, बड़गड़ और भंडरिया के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री आनंद सोनी जी के ससुर स्व। नेपाल प्रसाद सोनी के देहांत पर आयोजित ब्राह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुई। उक्त के दौरान उन्होंने दिवंगत के तस्वीर पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। बड़गड़ जाने के क्रम में रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह टावर टोला, भंडारिया चौक, बड़गड़ चौक आदि जैसे जगहों पर लोगों ने भाजपा नेत्री स्मिता आनंद का भव्य स्वागत किया और लोगों ने अपनी -अपनी बातों को भी रखा। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में नावाडीह मिशन स्कूल की बच्चियों ने भी स्वागत गान गाकर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया, जहां सुश्री स्मिता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए योगाभ्यास भी कराया और खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक किया।विदित है कि विगत कुछ दिनों से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानने,समस्याओं के निराकरण करने एवं पलामू सांसद  विष्णु दयाल राम जी के कार्यों से लोगों को अवगत कराने हेतु सतत क्षेत्र भ्रमण कर रही है जिसमें इन्हें लोगों का अपार स्नेह व समर्थन प्राप्त हो रहा है। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, चेतन चौहान, भोला पाण्डेय, वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय,नावाडीह मुखिया दया साव, गुजरी देवी, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, कौशल झा, मनोरंजन दुबे ग्रामीण राकेश कोरवा, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, सुशील सिन्हा, कुंवर सिंह, आनंद सोनी समेत अनेकों लोगों की उपस्थिति रही।

लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सहित बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने किया जेल का निरीक्षण
Published / 2025-09-11 20:54:54
लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सहित बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने किया जेल का निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव सहित बोर्ड आफ विजिटर्स ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। बोर्ड आफ विजिर्टस ने बंदियों से यह जाना कि उनके साथ किसी तरह का जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता है। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसके साथ ही बोर्ड आॅफ विजिर्टस ने जेल के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या न होने की जानकारी ली।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीष ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही। जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।श्री सिंह ने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चैरसिया एवं प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि मौजूद थे।

झारखंड में जारी रहेगा नियुक्तियों का सिलसिला : हेमंत सोरेन
Published / 2025-09-11 20:54:03
झारखंड में जारी रहेगा नियुक्तियों का सिलसिला : हेमंत सोरेन

सीएम ने अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- जारी रहेगा नियुक्तियों का सिलसिला टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में नियुक्तियों के साथ-साथ सभी सेक्टरों में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है। वे गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आज से सरकार के एक अभिन्न के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य का समुचित विकास हो,  इसके लिए आप पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे, मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा तथा सेवा देने की दिशा में आपकी  भूमिका काफी अहम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव से शहरों की ओर लोग आ रहे हैं। इस वजह से शहर का आकार और जनसंख्या तेज गति से बढ़ रहा है। ऐसे में शहरों का व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से विकास आज निहायत ही जरूरी है, ताकि शहरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ शहरवासियों को अच्छी नागरिक सुविधा और सेवाएं दे सकें।  उन्होंने कहा कि अगर शहर अव्यवस्थित तरीके से फैलेंगे तो उसके कई दुष्परिणाम और समस्याएं सामने आएगी, जिसका समाधान काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए, शहरों को पूरी प्लानिंग के साथ विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है।  कुदरत ने झारखंड को न सिर्फ खनिज संपदा, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनोखा उपहार दिया है। झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन कहीं न कहीं किसी न किसी कारण से यह क्षेत्र अब तक विकास से अछूता रहा था। लेकिन,  हमारी सरकार अपने राज्य की समृद्ध सामाजिक सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को देश- दुनिया के मानचित्र पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। इसी कड़ी में आज पर्यटन विभाग से जुड़े लोगो एवं वेबसाइट का अनावरण किया गया है। इसके माध्यम से हम ना सिर्फ झारखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने दिखा सकते हैं, बल्कि सैलानियों को भी आकर्षित करने में कामयाब होंगे।राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यही वजह है कि हमारी सरकार यहां के पर्यटक स्थलों के आकर्षक विकास के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को जितना बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नये अवसर सृजित  होंगे। इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा फायदा यहां के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। यही वजह है कि सरकार का पर्यटन पर विशेष फोकस है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए चयनित 19 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र। पर्यटन, कला -संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लोगो तथा वेबसाइट का अनावरण। राज्य कलाकारों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली (सीटीएमएस) एप्लीकेशन का शुभारंभ। होटल प्रबंधन संस्थान, बॉम्बे, रांची की ओर से झारखंडी व्यंजन पर आधारित पुस्तक सोवयोरिंग झारखंड का विमोचन।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.