Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
चतरा : ओझा-गुणी के चक्कर में पहले जीभ काटी, फिर लाठी से पीटकर मार डाला
Published / 2025-09-11 20:51:19
चतरा : ओझा-गुणी के चक्कर में पहले जीभ काटी, फिर लाठी से पीटकर मार डाला

पहले जीभ काटी, फिर लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या... शव को किया आग के हवाले; ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय व्यक्ति की नृशंस हत्या एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। चतरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी टोला गांव का है। बताया जा रहा है कि ओझा-गुनी के शक में 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की नृशंस हत्या कर दी गयी है। कुछ दबंगों ने पहले धर्मदेव उरांव की जीभ काटी, फिर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और तीनों बेटे गायब हैं। पुलिस को शक है कि या तो दबंगों ने उन्हें बंधक बना लिया या डर के मारे पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले मृतक धर्मदेव उरांव के गोतिया (परिवार के सदस्य) में एक युवक की मौत हुई थी। गांव के कुछ लोग इस मृत्यु के लिए धर्मदेव को जिम्मेदार मान रहे थे। आशंका जतायी जा रही है कि उसी घटना को लेकर बदले की भावना से यह हत्या की गयी है।

एसबीआई महिला समिति ने की अपना घर आश्रम में सेवा भाव का सराहनीय प्रयास
Published / 2025-09-11 20:48:10
एसबीआई महिला समिति ने की अपना घर आश्रम में सेवा भाव का सराहनीय प्रयास

टीम एबीएन, रांची। स्टेट बैंक आफ इंडिया की महिला समिति ने मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) को एक वॉशिंग मशीन, एक मिक्सी एवं आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की।यह सहयोग दिव्यांग एवं निराश्रित जनों की सेवा हेतु प्रदान किया गया, जिससे आश्रम में निवास कर रहे 40 से अधिक दीनबंधुओं को दैनिक जीवन में सुविधा प्राप्त होगी। इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से न केवल संसाधनों की पूर्ति होती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता एवं दायित्वबोध का संदेश भी प्रसारित होता है सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम वर्षों से दिव्यांग एवं निराश्रितों की सेवा में संलग्न है, और एसबीआई महिला समिति का यह योगदान उनके प्रयासों को और अधिक सशक्त बनायेगा। यह सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता संजय सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडेय, महेश वर्मा, मुरली प्रसाद, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, परमेश्वर साहु, आशीष कुमार एसबीआई महिला समिति की उपाध्यक्ष राजश्री, सचिव उषा रानी, कोषाध्यक्ष रश्मि कुमारी, रेनू बरनवाल, मालती, रेनू सिन्हा, विनीता, कंचन, प्रीति, गीता, पुष्पा, सरिता, नीता, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग नहीं कर रहे डीजीएमएस का आदेश का पालन
Published / 2025-09-11 20:47:25
अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग नहीं कर रहे डीजीएमएस का आदेश का पालन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बीसीसीएल क्षेत्र सं0 04 में चल रहे अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी में कुछ दिन पूर्ण एक बड़ी दुर्घटना घटी थी, जिसमें कई मजदूरों की मौत भी हुई थी, जिसके बाद जांच उपरांत बीसीसीएल के डीजीएमएस ने खदान को बंद कर दिया था। फिर बिना डीजीएमएस के आदेश के खदान कैसे चालू हो गयी यह डीजीएमएस के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है, बिना आदेश के कम्पनी ने कार्य को शुरू कर दिया जब तक आउटसोर्सिंग कंपनी को आदेश नहीं दिया जाता, तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक को खदान चालू नहीं करनी चाहिए थी, परंतु एक सोची-समझी साजिश के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी को चालू कर दिया गया। यदि आउटसोर्सिंग कंपनी चालू करने का डीजीएमएस का आदेश है, तो उसे महाप्रबंधक सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करें; नहीं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा। क्योंकि कहीं भी खदान या खान में कोई घटना घटती है, तो डीजीएमएस को पूर्ण अधिकार है कि उसे कंपनी का कार्य पर रोक थम लगा सकती है लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जब तक जिस आउटसोर्सिंग कंपनी में घटना घटी है, जब तक उस कंपनी में वहां डीजीएमएस खुद से जांच नहीं कर लेते, तब तक खदान बंद रहनी चाहिए। लेकिन आखिर खदान कैसे चालू कर दी गई, यह जांच का विषय है। ये तो साफ प्रतीत होता है कि कंपनी के महा प्रबंधक ने खुलेआम मनमानी करते हुए डीजीएमएस के आदेश का उल्लंघन कर कंपनी का कार्य शुरू किया है इसलिए ऐसे कम्पनी को अबीलम ब्लैक लिस्टेड किया जाना चाहिए और कंपनी प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाई होने चाहिए और कोयला मंत्री से  सदर अनुरोध करते हुए कहा कि अपने स्तर से इस मामले पर पुन: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की कृपा करें, ताकि आये दिन खदानों में ऐसी घटनाएँ घट न सकें और इस पर रोक लगायी जा सके।

श्री कृष्ण की लीलाओं में सभी में रांची बना ब्रज धाम
Published / 2025-09-11 20:45:15
श्री कृष्ण की लीलाओं में सभी में रांची बना ब्रज धाम

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला मंच के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में गोवर्धन लीला में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मां चैतन्य मीरा के द्वारा वर्णन किया गया। गुरु मां के नाम से प्रसिद्ध मां चैतन्य मीरा ने कृष्ण जन्मोत्सव के पश्चात जब कृष्ण की बाल लीलाओं को बताया तो मानो ऐसा प्रतीत हुआ कि सभी ब्रज धाम में कान्हा के साथ-साथ उनकी लीलाओं का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब कंस ने पूतना को लाला के वध हेतु भेजा तो वह मनमोहक रूप धारण करके आई। कोई भी उसको पहचान नहीं सका। परंतु जैसे ही उसने कन्हैया को देखा अपना आने का कारण भूल गई और मातृत्व प्रेम दशार्ने लगी। परंतु जब उसे स्मरण हुआ तो उसने अपना विश् भरा दूध कान्हा को पिलाया परंतु ठाकुर ने पुतला का वध कर उसे अपने स्थान में निवास दिया ।क्योंकि कुछ क्षण उसने वह मातृत्व सुख प्राप्त किया था ।इसी हेतु प्रभु ने उसको अपने चरणों में स्थान दिया। यदि कोई क्षण भर भी प्रभु को अपना मान लेता है तो भगवान उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। इस प्रकार श्री कृष्ण के द्वारा मारे गए अनेकों राक्षसों के वध की कथा को बताया। गुरु मां के द्वारा अंत में  बताया कि किस प्रकार इंद्र का मानवर्धन करके उन्होंने समस्त बृजवासियों को गिरिराज पर्वत की पूजा करना बताया। जो उनको जितना देते हैं उससे कई गुना ज्यादा वह गिर्राज पर्वत हमें लौटा देते हैं ।उन्होंने बताया कि इस कलयुग में गिर्राज पर्वत, यमुना महारानी और तुलसी मैया साक्षात समक्ष देवता है ।जिन्हें पूजने से समस्त विकारों का नाश हो होता है । सभी भक्तों के द्वारा गिरिराज जी की सुंदर झांकी के दर्शन किए गए। उन्हें 56 भोग लगाया गया और गिरिराज धरण में हूं तेरी शरण जैसे भजनों के माध्यम से भक्ति रस में और स्रोत होकर आनंद प्राप्त किया: कथा के दौरान समिति की बहनों द्वारा नेत्रदानअंगदान त्वचा दान आदि के पोस्टर द्वारा लोगों को जागरूक किया आ गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल,अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, नैना मोर, प्रीती बंका, मंजू केडिया, बीना मोदी, रीना सुरेखा, बीना बूबना, प्रीती पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, मीरा टिंबरेवाल, करुणाअग्रवाल, सीमा टॉटीया, प्रीती अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रेनू राजगढ़िया, पूनम टेकरीवाल, रेखा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सुनैना लॉयलका, प्रीति फोगला, रीता केडिया, शशि डागा, सरिता मोदी, प्रीति केडिया, बबीता नारसरिया, जय बिजावत, सुषमा पोद्दार, मंजू गाड़ोदिया आदि बहने शामिल थी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा (88253 83669) ने दी।

लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने गुरूदरी और अमतीपानी माइंस का किया दौरा
Published / 2025-09-11 13:06:40
लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने गुरूदरी और अमतीपानी माइंस का किया दौरा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने कल हिंडाल्को के अमतीपानी एवं गुरूदरी माइंसों का दौरा किया। इस दौरान गुरूदरी में जीएम  प्रवीण भालेकर, माइंस मैनेजर विद्यासागर सिंह, अजीत कुमार के साथ बैठक करते हुए एसोसिएशन ने कहा की गुरदरी में ट्रक ड्राइवर 3 से 5 दिन आकर खड़े रहते ताकि उनका नंबर आये, यह परंपरा बिल्कुल गलत है।आप उतनी ही गाड़ी को बुलाए जितनी गाड़ी को प्रतिदिन आप माल दे सकते हैं ताकि किसी भी आँनर या ड्राइवर को परेशानी ना हो, इस पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हम ऐसा एक सिस्टम बनाएंगे जिसमें प्रतिदिन ट्रक आए और अपना लोडिंग लेकर चले जाये।वहीं एसोसिएशन ने यह भी कहा गुरदरी में ट्रिप बढ़ाएं क्योंकि बहुत कम ट्रिप मिल रहा है, इस पर भी कंपनी ने आश्वासन दिया  कि कंपनी ट्रिप बढ़ाने की व्यवस्था में लगी हुई है कुछ लीगल दिक्कते हैं जिनको पूरी करने के बाद ट्रिप सुधरने की उम्मीद है, इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई चाहे वह कागजात का मामला हो, टोकन का मामला हो या माल सिस्टम से गिराने का मामला हो।वही एसोसिएशन ने कंपनी को आश्वस्त किया कि हम लोग भी गाड़ी सिस्टम से चलवाएंगे और जहां जरूरत होगी हम लोग कंपनी को भी सहयोग करेंगे। इसके पश्चात एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रक चालकों से भी मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना और कहा कि पूर्व में जो चलते आया है अब ऐसा नहीं चलेगा।सबको सामान्य और बराबर ट्रिप मिलेंगे और किसी भी तरह से कोई ड्राइवर या आँनर सिस्टम के खिलाफ जाकर काम करेगा तो वैसे ट्रकों को चिन्हित कर कार्रवाई भी करेंगे, इसके पश्चात एसोसिएशन की टीम अमतीपानी माइंस पहुंची और वहां पर माइंस मैनेजर वाई के लिहारे के साथ बैठक की।कहा कि अभी बरसात के समय में अमतीपानी में प्रतिदिन गाड़ियां रुक जा रही है एवं बारिश ज्यादा होने के कारण गाड़ियां खदान में फंस रही हैं, जिसके कारण गाड़ियों को मशीन के द्वारा धक्का लगाकर निकलवाना पड़ता है जिससे गाड़ियों का नुकसान हो रहा है, इसलिए आप बरसात तक एबीसी ग्रुप में गाड़ी चलाने की कृपा करें। वहीं जीएम भालेकर जी को भी एसोसिएशन ने चिरोडीह माइंस के लिए भी कहा कि वहां भी काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल आप एबीसी  ग्रुप में गाड़ियां चलायें, जिससे चालको एवं आँनर को परेशानी न हो। इस पर उन्होंने कहा कि 2 से 3 दिन का वक्त दीजिए हम लोग आपस में विचार करके आगे निर्णय लेकर आपको सूचित करेंगे।आज एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव रोहित अग्रवाल, मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, ओम सिंह, हरिचरण साहू, मो. इरशाद डब्लू, मनीष सिंह, मुख्तार अंसारी, मो मुन्ना खान, प्रदीप कुमार साहू आदि शामिल थे।

हजारीबाग : आगजनी मामले के सात आरोपी गिरफ्तार
Published / 2025-09-10 22:02:37
हजारीबाग : आगजनी मामले के सात आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में सीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहन आगजनी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार टीम एबीएन, रांची। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी अरविंद कोलियरिज लिमिटेड के व्यू प्वाइंट पर कुछ अपराधियों ने हमला किया था। लगभग 8 से 10 अपराधियों ने ट्रकों और वाहनों को आग लगायी, जिससे 3 हाइवा और 3 पिकअप वाहन पूरी तरह जल गये। इस हमले में कंपनी का एक कर्मचारी भी घायल हुआ और कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना की सूचना मिलने पर चरही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसे इस मामले की जांच सौंपी गयी। पुलिस ने अपनी गुप्त सूचनाओं के आधार पर 9 सितंबर 2025 को छापेमारी की और हजारीबाग के विभिन्न गांवों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 जिन्दा गोलियां, 7 टीपीसी के पर्चे, एक बोलेरो वाहन और छह मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने इस हमले में शामिल होने की बात कबूल की है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें इमदाद रजा (21 वर्ष), सचिन कुमार रविदास (24 वर्ष), अफसर आलम (21 वर्ष), अजमत अंसारी (22 वर्ष), साहिल रजा (18 वर्ष), रामप्रवेश यादव (30 वर्ष), और सुनील कुमार दास (29 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बृहद और सतर्क अभियान चलाने का भी आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर काबू पाया जा सके।

रामगढ़ : चुटूपालू एक्सीडेंट में दो की मौत
Published / 2025-09-10 22:01:46
रामगढ़ : चुटूपालू एक्सीडेंट में दो की मौत

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में पलटा ट्रक, हादसे में ड्राइवर और खलासी की दर्दनाक मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले की चुटूपालू घाटी बुधवार तड़के एक चावल-दाल लदा 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चालक और सह चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह ट्रक उड़ीसा के कटक के जय लक्ष्मी एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चावल और दाल भरी हुई थी। ट्रक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रहा था और रास्ते में रांची होते हुए चुटूपालू घाटी की ओर बढ़ रहा था। घाटी में प्रवेश करते ही गड़के मोड़ के पास यह ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह स्थान पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है, जहां अक्सर हादसे होते हैं। घटना के बाद मौके पर तत्काल रामगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने दबे हुए चालक और सह चालक के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 24 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। ट्रक जिन्ना ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया गया है। सब इंस्पेक्टर जॉनी कुमार ने बताया कि ट्रक के पलटने से दो ट्रकों के बीच टक्कर भी हुई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके से ट्रक और लदे हुए अनाज को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गयी है।

धनबाद में बार-बार हो रही मजदूरों की मौत पर रोक लगाने की मांग
Published / 2025-09-10 20:21:40
धनबाद में बार-बार हो रही मजदूरों की मौत पर रोक लगाने की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित चापापुर ओसीपी में बड़ा हादसा हो गया।अवैध कोयला उत्खनन के दौरान खदान धंस गयी। धनबाद में आये दिन अवैध खनन के दौरान चाल धंसे से गरीब मजदूरों की जाने जा रही है आखिर लगेगी अवैध खनन पर रोक। अगर जल्द ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाया गया तो ऐसे ही घटना होते रहेगी और गरीब मजदूरों की जान जाते रहेगी। जो थोड़ा सा पैसा के चलते अपना घर परियार का पालन पोषण करने के लिए इतना जोखिम भरा काम करते हैं। अवैध खदान के अंदर जाके कोयला को काटते हैं। अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से मजदूरों की जान चली जाती है। अभी पूर्व में ही धनबाद जिले में कई जांच बड़े बड़े दुर्घटना घटी है लेकिन आज तक उसपर कोई कार्यवाई नहीं किया गया है। इसलिए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने एक्स पर प्रधानमंत्री, विधायक रागिनी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद डीसी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में माप तोल विभाग ने लगाया शिविर
Published / 2025-09-10 20:20:55
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में माप तोल विभाग ने लगाया शिविर

माप तोल विभाग का प्रयास सराहनीय : संघ टीम एबीएन, रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मेकी रोड कार्यालय में आज माप तोल विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। उपरोक्त कैंप में संघ के सदस्यों का माप तोल लाइसेंस के साथ मीटर, बाट, व कांटा का भी सत्यापन किया गया। इस अवसर पर 100 से भी ज्यादा सदस्यों के लाइसेंस का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर माप तोल विभाग की ओर से विजय बहादुर गुप्ता, विधिक माप विज्ञान पदाधिकारी व संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कानोडिया, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, महेश बजाज, मानद सचिव हैप्पी किंगर, सह सचिव  विपुल जैन, विक्रम जैन, प्रमोद सारस्वत सहित विभाग से मथाई मुर्मू (बड़ा बाबू) सुरेश (अनु सेवक) सहित लाइसेंस सत्यापित करवाने वाले सदस्य भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के मानद सचिव हैप्पी किंगर ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.