Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
खेल से शरीर ही नहीं, मस्तिष्क भी होता है स्वस्थ : शिल्पी नेहा तिर्की
Published / 2025-09-12 20:34:38
खेल से शरीर ही नहीं, मस्तिष्क भी होता है स्वस्थ : शिल्पी नेहा तिर्की

कृषि मंत्री ने डॉ करमा उरांव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का किया उद्घाटन, कहा- खेल केवल स्वस्थ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि...टीम एबीएन, रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची में स्थित डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डॉ करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में छात्रावास से जुड़े 16 लड़कों और 8 लड़कियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्देश्य आदिवासी युवाओं में खेल को प्रोत्साहित करना और छुपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत डॉ करमा उरांव की तस्वीर पर माल्यार्पण और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। कृषि मंत्री तिर्की ने कहा कि खेल केवल स्वस्थ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने इस आयोजन को डॉ करमा उरांव की विचारधारा को जीवंत रखने का सफल प्रयास बताया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि फुटबॉल में जीत-हार निश्चित है, लेकिन इस आयोजन से खिलाड़ियों को एक दूसरे को जानने, सीखने और बेहतर बनने का मौका मिलेगा। इसी के साथ खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर भी पाएंगे। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य डॉ करमा उरांव के आदर्शों को युवाओं के दिलों-दिमाग में हमेशा जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से छात्र स्वास्थ्य और आत्मविश्वास दोनों पाते हैं। उन्होंने झारखंड के गांव-गांव में फुटबॉल और हॉकी के लंबे समय से चले आ रहे लगाव पर गौर करते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना चुके हैं और आगे भी बनाते रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में जैप वन बैंड के द्वारा सुंदर बैंड प्रदर्शन भी हुआ। इस अवसर पर डॉ हरि उरांव, डॉ शीतल उरांव, शांति उरांव, एलेक्स लकड़ा, बलराम उरांव, जीता उरांव, दिनेश उरांव, बिरसा उरांव, आलोक दुबे, और लाल किशोरनाथ शाहदेव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

सीएम हेमंत से मिले रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्य
Published / 2025-09-12 20:28:34
सीएम हेमंत से मिले रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्य

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजरत  रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मुलाकात की। कमेटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के 5 दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

सीएम हेमंत से मिले रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्य
Published / 2025-09-12 19:40:28
सीएम हेमंत से मिले रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्य

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजरत  रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मुलाकात की। कमेटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के 5 दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

दिवाली मेला के लिए आईएएस वाइफ एसोसिएशन ने सीएम को किया आमंत्रित
Published / 2025-09-12 19:36:03
दिवाली मेला के लिए आईएएस वाइफ एसोसिएशन ने सीएम को किया आमंत्रित

IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने दिवाली मेला के लिए CM को दिया न्योताटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने  शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया। एसोसिएशन ने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।

साहिबगंज : घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत
Published / 2025-09-12 19:00:52
साहिबगंज : घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत

साहिबगंज में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, मामले में जांच में जुटी पुलिसएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती ग्राम में बीती रात बदताशों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यक्ति यहां अकेले ही रहता था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों दरवाजे पर खून से लथपथ शव देखा तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजकुमार यादव के रूप में हुई। जांच में पता चला कि राजकुमार यादव अपने परिवार वालों से अलग यहां अकेले रहता था। आज सुबह मामले का खुलासा तब हुआ, जब आसपास के ग्रामीणों ने राजकुमार यादव के दरवाजे पर खून से लथपथ उसका शव देखा।स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचना देने उपरांत घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। हालांकि घटना के कारण का कुछ भी पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजन भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वहीं हत्या उपरांत गांव में जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बातें कही जा रही हैं। हालांकि हत्या के कारण का कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पुलिस को प्राप्त होने उपरांत मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे पुलिस बाल के साथ और साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक राजकुमार का कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके साथ ही वह जमीन खरीद खरीद बिक्री करने वाले लोगों के साथ रहता था। पुलिस सभी एंगल से अनुसंधान में जुट गई है।

पाकुड़ : हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूटे सात लाख
Published / 2025-09-12 18:56:17
पाकुड़ : हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूटे सात लाख

हथियारबंद बदमाशों ने CSP संचालक से लूटे 7 लाख; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसएबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। जिले में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना हुई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत के पकलो गांव के पास एसबीआई के सीएसपी संचालक रंजीत भगत को तीन हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता रोककर लाखों की रकम और कीमती सामान छीन लिया।मिली जानकारी के मुताबिक, रंजीत भगत रोज की तरह सुबह अपने मोटरसाइकिल से सीएसपी केंद्र जा रहे थे, तभी बोका मोड़ के पास दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका रास्ता रोका। बदमाशों ने धमकी देते हुए सात लाख रुपए, उनका लैपटॉप और बाइक लूट ली। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पहले से रंजीत की आवाजाही की रेकी की थी। लूट के बाद आरोपी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दसगोड़ा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी अभियान में बदमाशों की एक बाइक और पीड़ित की बाइक बरामद कर ली है। आरोपी अभी भी जंगलों में छिपे हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से जंगल की घेराबंदी कर शिकंजा कस रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

युवा समाजसेवी सह छात्रनेता कलीम मिरदाहा का सड़क दुर्घटना में निधन
Published / 2025-09-12 18:53:04
युवा समाजसेवी सह छात्रनेता कलीम मिरदाहा का सड़क दुर्घटना में निधन

युवाओ के बीच शोक का लहरछात्र विकास परिषद,एन एस यू आई, अभाविप, आजसू समेत सभी छात्र संगठनों ने किया शोक व्यक्तएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत बरही के समीप सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी एवं छात्रनेता कलीम मिरदाहा का देहांत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से श्री मिरदाहा को आनन- फानन में लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। हालांकि कलीम मिरदाहा की रास्ते में ही मौत हो गई। भंडरा थाना क्षेत्र के सोरन्दा बांध टोली निवासी कलीम मिरदाहा अपने घर से लोहरदगा आ रहे थे इसी दौरान बरही के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, पश्चात सदर अस्पताल लोहरदगा में प्राथमिक इलाज के पश्चात रांची रिम्स रेफर किया गया। किन्तु रास्ते मे ही कलीम का निधन हो गया।श्री मिरदाहा के निधन पर  रामाधार पाठक, जनक प्रजापति, अंकित मित्तल, निश्चय वर्मा, विनय उरांव जान्हवी कंचन गोयल, अंकित साहू,अभाविप, एन एस यू आई, आजसू समेत  बी एस कालेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं जिला के प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त किया।

AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन, संपादक पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Published / 2025-09-12 18:49:05
AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन, संपादक पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

**एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बीते दिनों निजी चैनल लाइव इलेवन के संपादक शमशेर आलम के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई मारपीट, अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी के मामले को लेकर आज क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), बेरमो को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपते समय ए आई एस एम के बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, सचिव शिव शंकर नोनिया ने कहा कि 8 सितंबर की रात्रि संपादक आलम के साथ दरगाह मोहल्ला, खेतको में हुई घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर सीधा हमला है।आरोपियों द्वारा आई-कार्ड तोड़ना, नगद लूटना, कपड़े फाड़ने का प्रयास करना और घातक हथियार से धमकाना गंभीर अपराध है। ए आई एस एम ने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे और पीड़ित संपादक को सुरक्षा उपलब्ध कराए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।पत्रकारों ने बताया कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।इस अवसर पर एसडीओ व एसडीपीओ, बेरमो ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार प्रशांत सिन्हा, सुभाष कटियार, शिव शंकर नोनिया, दिलीप ठाकुर, शमशेर आलम, समरुद्दीन अंसारी, प्यारेलाल, मोहम्मद सेराज, बीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, शैलेश चंद्र, रतन कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद रहे और उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

झारखंड स्टेट आरोग्य समिति की शासी परिषद की बैठक संपन्न
Published / 2025-09-12 18:47:03
झारखंड स्टेट आरोग्य समिति की शासी परिषद की बैठक संपन्न

लंबे समय से अस्पतालों के लंबित भुगतान का मार्ग प्रशस्तस्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदमटीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की शासी परिषद की बैठक आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को विकास आयुक्त श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी संस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।प्रमुख एजेंडे और लिए गए निर्णय इस प्रकार रहे:111 अस्पतालों के लंबित भुगतान का निर्णय212 अस्पतालों के दावों पर चर्चा की गई। आपको बता दें कि 111 अस्पतालों का भुगतान पिछले 1 वर्ष से जांच के कारण लंबित था। जांच के दौरान जिन अस्पतालों में कोई त्रुटि नहीं पाई गई, उनके भुगतान का निर्णय लिया गया। जिन अस्पतालों में त्रुटियाँ पाई गईं, उनमें एनएचए के दिशानिर्देशों के अनुसार समीक्षा उपरांत भुगतान का निर्णय लिया गया।विभिन्न पदों के सृजन पर सहमतिकई नई योजनाओं के संचालन हेतु मानव संसाधन की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसी क्रम में नए पदों के सृजन का प्रस्ताव बैठक में लाया गया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित योजनाओं की जानकारीपरिषद को वय वंदना योजना MoRTH (सड़क दुर्घटना में त्वरित चिकित्सकीय सहायता) और SMILE (ट्रांसजेंडर के लिए विशेष) योजना से अवगत कराया गया।गैर-सूचीबद्ध मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में उपचारदेश भर के कई ऐसे मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हैं जो सूचीबद्ध नहीं हैं। ऐसे चिन्हित अस्पतालों में वास्तविक दर पर इलाज के उपरांत बीमा कंपनी को अग्रिम राशि देकर भुगतान की व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही लाभुकों को सीजीएचएस दर पर प्रतिपूर्ति देने पर भी विचार किया गया।राज्य के बाहर प्रतिष्ठित अस्पतालों में इलाजराज्य के बाहर स्थित प्रतिष्ठित अस्पतालों में उपचार के उपरांत भुगतान की व्यवस्था कॉर्पस फंड से सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यअविनाश कुमार – अध्यक्ष, शासी परिषद एवं विकास आयुक्तअजय कुमार सिंह – उपाध्यक्ष, शासी परिषद एवं अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभागडॉ. नेहा अरोड़ा – कार्यकारी निदेशक, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटीसमिति के महाप्रबंधकवित्त विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, योजना एवं विकास विभाग, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधिकार्यकारी निदेशक का वक्तव्य:कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि सभी जिलों से जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और रिपोर्ट संतोषजनक है। जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के अतिरिक्त डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रत्येक अस्पताल का गहन अन्वेषण किया गया। अन्वेषण के उपरांत भुगतान करने अथवा एनएचए के निर्देशानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया, जिसे जीबी द्वारा अनुमोदित किया गया। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और संबंधित अस्पताल भी सुचारू रूप से कार्य कर सकेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.