रांची में युवती के अपहरण की आशंका, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपटीम एबीएन, रांची। रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक 28 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बारीडीह गांव निवासी बलिया मुंडा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी सरिता होरो 16 दिसंबर 2025 को करीब 11 बजे दिन में स्कूटी से रांची सिविल कोर्ट के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, युवती की स्कूटी और मोबाइल फोन का भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।आवेदन में बताया गया कि लापता युवती के मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और खुद को ड्राइवर बताया। उसने मोबाइल किसी पुल के पास मिलने की बात कही, इसके बाद से फोन बंद है। परिजनों ने चार लोगों—भाdo पाहन, रेतो पाहन, अरुण आर्मी और मनोज मिंज—पर अपहरण की आशंका जताई है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर इन लोगों ने पहले भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि इन सभी ने मिलकर युवती का अपहरण किया है और उसकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने पुलिस से बेटी को जल्द खोजने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिजनों ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण SP) को लिखित आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में परिजनों ने मामले को गंभीर बताते हुए शीघ्र जांच, बेटी की बरामदगी और नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है। परिजनों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।
झारखंड के इस जिले का पुलिस स्टेशन बना सबसे बेहतर, रैंकिंग आफ पुलिस स्टेशन 2025 में मिला चौथा स्थान टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का चौका थाना पूरे देश में अपनी उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए चर्चाओं में आ गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग आफ पुलिस स्टेशन 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में चौका थाना को पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही चौका थाना को झारखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देशभर के पुलिस थानों के कार्य प्रदर्शन का आकलन कर यह प्रतिष्ठित रैंकिंग जारी की जाती है। यह रैंकिंग डीजीपी/ आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित होती है, जिसमें देश के शीर्ष 10 पुलिस थानों का चयन किया जाता है। वर्ष 2025 की इस रैंकिंग में चौका थाना ने देशभर के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। इस रैंकिंग के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा देशभर में विस्तृत ग्राउंड सर्वे किया गया था। मूल्यांकन के दौरान कई कड़े मानकों को शामिल किया गया, जिनमें अपराध नियंत्रण, अपराध से संबंधित डाटा प्रबंधन, सामाजिक संवेदनशीलता, बुनियादी ढांचा, आधुनिक तकनीक का उपयोग और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल थे। चौका थाना ने इन सभी मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनायी। स्थानीय स्तर पर चौका थाना की पहचान एक संवेदनशील और जनता के प्रति उत्तरदायी थाने के रूप में रही है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, महिला और कमजोर वर्गों के प्रति विशेष ध्यान तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को प्रभावी बनाना इसकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। यही कारण है कि थाना न केवल अपराध नियंत्रण में सफल रहा, बल्कि जनता का भरोसा भी जीत पाया।
फतेह चंद्र अग्रवाल के 90 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमद् भागवत की कथा का आयोजनटीम एबीएन, रांची। रांची के वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेह चंद्र अग्रवाल अपने जीवन काल के 90 वर्ष बसंती व आध्यात्मिक जीवन की पूर्णता होने के शुभ उपलक्ष्य पर पलासरा सीकर राजस्थान में 23 - 29 दिसंबर तक सात दिवसीय रहस्यमयी आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान- यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है। इस श्रीमद् भागवत कथा मे व्यास गद्दी पर सुशोभित श्री वेदव्यास के प्रतीक परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज हरिद्वार के पावन मुखारविंद से नि:सृत अमृतमयी मधुर वाणी से कथा, भजन कीर्तन व स्तुति का रसपान करा रहे हैं। इस अवसर पर रांची के फतेहचंद अग्रवाल, भगवती देवी, वासुदेव, प्रेमलता, बैजनाथ, प्रेमा, प्रेम प्रकाश, प्रियंका, कमल अग्रवाल, रेखा सहित रांची से बड़ी संख्या में भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित है।
रांची में युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, घर आकर बनाया 10 मिनट का वीडियो, युवती पर लगाया धोखा देने का आरोप; फिर... टीम एबीएन, रांची। रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, इसके बाद अपने घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वीडियो बनाने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 से 9:15 बजे के बीच हुई। युवती अपने घर से बाहर निकली थी, तभी केडीएच ग्राउंड के पास युवक ने उसे रोक लिया और उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची भेज दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घर पहुंचा और करीब 10 मिनट का एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वीडियो बनाने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवक और युवती के बीच पिछले करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच पिछले करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गयी थी, जिससे आरोपी युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 35 वर्ष थी और वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार गांव का निवासी था। उसका परिवार वर्तमान में खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या 123 में रह रहा था।युवक का भाई और युवती के पिता दोनों सीसीएल में कार्यरत हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
वर्ष 2025 में हेमंत सरकार के कई फैसलों ने बदली झारखंड की तस्वीर, टॉप पर रही ये योजना; साल के अंत में सीएम हेमंत ने राज्यवासियों को दी बड़ी सौगात टीम एबीएन, रांची। साल 2025 खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में हम बात करेंगे 2025 में हेमंत सरकार के उन फैसलों की जिन्होंने झारखंड की तस्वीर बदल दी है। हेमंत सरकार ने साल 2025 यानी अपनी दूसरे पारी के पहले साल में राज्य के लोगों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य वासियों को जमीनी स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से काफी मजबूती मिली है। चर्चा के केंद्र में रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025 में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई ऐसे कदम उठाये हैं, जिसकी मदद से अब राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। साथ ही महिला सशक्तिकरण, मुफ्त बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सरकार ने कई कदम उठाये, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता, विशेषकर गरीबों, महिलाओं और विस्थापितों के कल्याण पर रही। वहीं इस साल चर्चा के केंद्र में रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। 2025 में भी छायी रही यह योजना अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई थी, लेकिन 2025 में भी यह योजना छायी रही। मुख्यमंत्री हेमंत ने इस योजना के जरिए गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक राहत दी। योजना की राशि से हर महीने महिलाओं को काफी मदद मिलती है जिससे वह घर का खर्चा या अपनी जरूरतों को पूरा करती है। इसके अलावा सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक सुधारने के लिए झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा नियम, 2025 को मंजूरी दी गयी।राजधानीवासियों को कांटाटोली और सिरम टोली फ्लाईओवर की सौगात दी गयी, जबकि करमटोली, सहजानंद चौक और अरगोड़ा में भी नये फ्लाईओवर बनाने की योजना शुरू हुई। साथ ही विस्थापित परिवारों के हित में झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग, 2025 का गठन किया गया। वहीं, राज्य सरकार लगातार नक्सलियों पर नकेल कसती हुई नजर आ रही है। इस साल काफी हद तक झारखंड नक्सली मुक्त होता दिख रहा है। साल के अंत में हेमंत सरकार ने राज्यवासियों को दी बड़ी सौगात साल के अंत में यानी दिसंबर में हेमंत सरकार ने राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है। दशकों से चल रहे आंदोलन का अंत करते हुए हेमंत कैबिनेट ने साल की आखरी बैठक में पेसा ऐक्ट लागू कर दिया है। ऐसे में यह निर्णय भी हेमंत सरकार का ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।
झारखंड में रिहायशी इमारत में लगी आग, सामने आ रही ये वजह टीम एबीएन, रांची। रांची में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गयी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी। सुबह करीब 7.30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली। तिवारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ हो। तिवारी डोरंडा स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी भी हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने स्वयं को इंटक अध्यक्ष बताने वाले आलोक कुमार साहू पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि आलोक साहू खुद को इंटक का अध्यक्ष बता रहे हैं, जबकि उन्हें शायद यह भी जानकारी नहीं है कि इंटक से जुड़ा मामला अभी न्यायालय में लंबित है। व्यवहार न्यायालय में इस संबंध में मुकदमा चल रहा है और हाल ही में दिल्ली न्यायालय में भी इस मामले की सुनवाई की तारीख पड़ी थी। कवलजीत सिंह ने कहा कि इंटक वर्तमान में दो गुटों में बंटी हुई है और इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी गयी है। ऐसे में आलोक साहू को पहले यह स्पष्ट कर लेना चाहिए कि वे खुद किस हैसियत से बोल रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप खुद रहेंगे या नहीं, यह पहले देख लीजिए। सूरज को ढिबरी दिखाने का काम न करें। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी मजदूर और ट्रक मालिक अच्छी तरह जानते हैं कि कौन क्या है। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आलोक साहू को अपने गिरेबान में झांककर दे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड प्रदेश के जनसंघी नेता सह लोहरदगा जिला भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष तथा झारखंड प्रदेश के भी प्रथम झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का आज 80 वर्ष की उम्र में रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया।कल 11 बजे उनके पैतृक गांव पेशरार प्रखंड स्थित मुर्मू नदी के तट पर अंत्येष्टि की जायेगी। उनके निधन पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृज बिहारी प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, मदन मोहन पाठक, अशोक खत्री, राजकिशोर महतो, लाल नवल शाहदेव, चंद्रशेखर अग्रवाल, देवाशीष कार, संजय बर्म्मन, अतीस सिंह, राजमोहन प्रियदर्शी, उमेश कांस्यकार, अजय पंकज आदि भाजपाइयों ने कहा कि उनका पूरा परिवार जनसंघ व भाजपा के स्तंभ रहे हैं। स्वर्गीय शाहदेव पार्टी को मजबूती प्रदान कराने में विपरीत परिस्थितियों में भी तन मन धन से पार्टी को सींचा तथा लोहरदगा, चतरा, पलामू, लातेहार, मनिका आदि क्षेत्र में पार्टी के लिए सांसद, विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई।स्व.शाहदेव सदैव राजनीतिक,सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में उच्चतम मापदंड को स्थापित किया। मृदुभाषी स्व शाहदेव को लोग सम्मान से ठाकुर साहब भी कहते थे। भाजपाइयों ने कहा कि इस क्षेत्र में उनकी रिक्तता को भरपाना काफी कठिन होगा, साथ ही इस दुख की बेला में ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने हेतु संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपने को इंटक नेता बताता है तो इंटक यूनियन उस पर करेगी सीधी कार्रवाई एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला के इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि समाचार पत्रों से जानकारी मिली की लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ इंटक नेता को सह संरक्षक बनाया जो सरासर गलत है। मजदूर और जनता के बीच भ्रमित करने का कुचितय प्रयास किया गया है।श्री साहू ने कहा कि मैं इंटक अध्यक्ष हूं। कोई इंटक नेता को सहसंरक्षक नहीं बनाया गया है। वे छोटानागपुर बॉक्साइट कोल माइंस यूनियन के नेता हो सकते हैं उन्हें इंटक का नेता बताया गया जो गलत है। श्री साहू ने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने आप को इंटक का नेता बता कर हिंडालको कंपनी को भ्रमित कर रहे हैं जबकि वे लोग छोटानागपुर बॉक्साइट कोल माइंस यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। भविष्य में कोई अपने आप को इंटक का नेता बताकर मजदूरों को भ्रमित करने का प्रयास करेगी उसे पर सीधी कार्रवाई किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.