टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि पुटकी क्षेत्र अंतर्गत पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी द्वारा संचालित एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी से कोयले का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है। एसटीजी कंपनी प्रबंधक और स्थानीय सीआईएफ की मिलीभगत से अवैध कोयला तस्करी धड़ले से जारी है। इस अवैध कोयला तस्करी से बीसीसीएल को कंगाल कर खुद माला मल होने में लगे हुए हैं एसटीजी प्रबंधक और कोयला तस्कर। इस अवैध कारोबार से पुटकी के थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं कोयला तस्कर प्रशासन को गुमराह करके कोयला काअवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। कोयला माफिया एसटीजी आउटसोर्सिंग से अवैध उत्खनन कर साइकिल और गाड़ियों से अवैध कोयला को एक जगह जमा कर रात्रि में हाइवा में लोडकर गोयल भट्ठा कपुरिया (महुदा) में खपाया जा रहा है। अवैध खनन एवं भंडारण पर कब लगेगा रोक, कब होगा अवैध कारोबार पर रोकथाम। आखिर क्यों नहीं हो रहा कोयला माफिया पर कार्रवाई। अगर जल्द कोयला माफिया पर कार्यवाई नहीं किया गया तो ऐसे ही खुलेआम अवैध कारोबार जारी रहेगा। बीसीसीएल ऐसे ही कंगाल होते रहेगा ओर राजस्व को नुकसान पहुंचाते रहने कोयला तस्कर, अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। केन्द्र सरकार ने बिहार तथा झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनीवार्ता, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के बिहार-झारखंड के समन्वयक विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है।इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री हैं। मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन अध्यक्ष हैं जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री समिति के उपाध्यक्ष हैं। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल हैं।गौरतलब है कि साढ़े तीन दशकों से अधिक समय से बिहार और झारखंड में कई दैनिक समाचार पत्रों के अलावा राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनीवार्ता, यूएनआई, हिंदुस्थान समाचार के ब्यूरो प्रमुख व विशेष संवाददाता के रूप में कार्य कर चुके श्री कुमार ने इसके पूर्व भी केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास, इस्पात मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों की विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इन्होंने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन को भी एक पत्रकार के रूप में कवर किया था। श्री कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। ज्ञातव्य है कि विनय कुमार जमुई जिले के खैरा प्रखंड के खैरा गांव के रहने वाले हैं।
झारखंड: कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, आदिवासी दर्जा की मांग, कई जगह रेलवे ट्रैक जामटीम एबीएन, रांची। झारखंड में कुड़मी समाज ने खुद को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की अपनी पुरानी मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन 20 सितंबर से शुरू कर दिया है। आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया।जानकारी के मुताबिक रांची के पास स्थित राय रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो के चंद्रपुरा में भी सैंकड़ों आंदोलनकारियों ने रेलवे लाइनों को जाम कर दिया है, जिससे इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुड़मी मंच ने इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया है। योजना के मुताबिक, झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी लगभग 100 स्टेशनों पर रेल सेवाएं पूरी तरह ठप करने का लक्ष्य रखा गया है। इस आंदोलन के लिए गांवों के स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाया गया था।रांची जिले के मुरी, राय, टाटीसिलवे और मेसरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को भी बाधित करने की तैयारी कर रखी है, ताकि सरकार पर उनकी मांगों को मानने का दबाव बनाया जा सके। इस बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर आरपीएफ जीआरपी, और राज्य पुलिस बल की भारी तैनाती की गयी है।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रेलवे परिचालन बाधित करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जायेगा और उनसे नुकसान की भरपाई भी की जायेगी। इसके अलावा, आंदोलन पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर यात्री कर रहे थे ट्रेन का इंतजार, तभी स्पीकर से महिला ने कही ऐसी बात, हैरान हो गये लोग टीम एबीएन, पलामू / रांची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को लेकर अनाउंसमेंट होता रहता है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अजीबोगरीब अनाउंसमेंट सुनाई देता है। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर हलचल मच जाती है। यह वायरल वीडियो झारखंड के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का है, जहां अनाउंसमेंट में आवाज आती है, ऐ गोलू हिया आवा...। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के कानों तक यह आवाज पहुंचती है, तो लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ लोगों के हंसने तो कुछ यात्रियों के बात करने की आवाज भी कैमरे में कैद हो जाती है। अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को लेकर अनाउंसमेंट होता रहता है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अजीबोगरीब अनाउंसमेंट सुनाई देता है। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर हलचल मच जाती है। यह वायरल वीडियो झारखंड के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का है, जहां अनाउंसमेंट में आवाज आती है, ऐ गोलू हिया आवा।डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के कानों तक यह आवाज पहुंचती है, तो लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ लोगों के हंसने तो कुछ यात्रियों के बात करने की आवाज भी कैमरे में कैद हो जाती है। अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।वीडियो पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, तो वहीं कई लोग इसे मां की मासूमियत से जोड़कर देख रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रांची में डिफेंस एक्सपो का आगाज: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन; युवाओं में बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बाटीम एबीएन, रांची। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को डिफेंस एक्सपो का शुभारंभ राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय सेठ भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 सितंबर तक चलेगी। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग एक्सपो को देखने पहुंचे। अपने संबोधन में जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति लगातार मजबूत हो रही है। मेक इन इंडिया के तहत भारत रक्षा उत्पादन का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने हाल ही में सफल रहे आॅपरेशन सिंधु का भी उल्लेख किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय सेठ ने कहा कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और उन्हें रक्षा सेवाओं की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि आज युवा अधिकतर मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जबकि सेना जैसे गौरवपूर्ण क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो के अंतिम दिन राजधानी के स्कूली बच्चों के लिए विशेष रूप से प्रदर्शनी दिखाने की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की अपार संभावनाएं हैं। यहां यूरेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज उपलब्ध हैं, जो परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में उपयोगी हैं। उन्होंने रांची स्थित एचईसी का जिक्र करते हुए कहा कि यह कारखाना कभी भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक धरोहरों में से एक था, जिसने उपग्रह से लेकर परमाणु ऊर्जा क्षेत्र तक में अहम योगदान दिया। अफसोस की बात है कि आज यह उद्योग हाशिये पर चला गया है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार नये-पुराने सभी उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है और इस दिशा में काम जारी रहेगा। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल रक्षा उत्पादन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत आज 92 देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। उन्होंने चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 मिशन और आपरेशन सिंधु की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मंच पर नयी ताकत के रूप में उभर रहा है।
केमिकल फैक्टरी में अचानक लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ उठी आग की लपटें; मची अफरातफरी टीम एबीएन, रांची। रांची के इरबा इलाके में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गयी, जब एक केमिकल फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गयी। सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने फैक्टरी से धुआं उठता देखा, तभी तेज धमाके के साथ आग की लपटें निकलनी शुरू हो गयीं। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आये। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाकों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। फैक्टरी के पास बने कई छोटे-छोटे मकान भी खतरे में आ गए, लेकिन समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता था। फायर ब्रिगेड के कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले फैक्टरी से धुआं निकलता दिखा और फिर अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्टरी की खिड़कियां और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। हादसे की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिर भी फैक्टरी को आग से भारी नुकसान हुआ है। लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। प्रशासन और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन की वजह से यह भीषण हादसा हुआ। जांच टीम फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इलाके के लोग अब भी दहशत में हैं। फिलहाल प्रशासन ने आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
आजसू छात्र संघ द्वारा झारखंड में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने आज शहीद स्मृति सभागार, सेंट्रल लाइब्रेरी रांची में वर्तमान झारखंड में युवाओं की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य मुद्दों पर सार्थक चर्चा संगोष्ठी में झारखंड की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने बेरोजगारी, पलायन, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, छात्र संघ चुनाव, शिक्षकों की कमी तथा युवाओं की राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे और इनके समाधान के लिए ठोस पहल की आवश्यकता पर बल दिया। नेतृत्व एवं सहभागिता कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। मंच पर कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, रोहित, दीपक थे। मंच संचालन प्रताप सिंह ने किया अमन साहू, रोशन नायक, सक्षम झा, रवि रोशन, अंजू तिर्की, रोशनी मुंडा, शिवम अनुष्का, प्रशांत महतो, खुशूब रोशन अमर राज दुबे एवं मोहन उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को राज्य निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। युवाओं की उपस्थिति रांची के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए कई छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। संवाद के माध्यम से युवाओं ने झारखंड के सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। उद्देश्य और संदेश संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज और राज्य के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम से यह संदेश दिया गया कि झारखंड के समग्र विकास में युवाओं की भागीदारी केवल आवश्यक नहीं, बल्कि अनिवार्य है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
हजारीबाग में हाइवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर की जलकर मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क। बरकट्ठा-एनएच 2 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। यह हादसा बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहारा में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात के समय हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था, जबकि हाइवा कोलकाता से दिल्ली की ओर आ रहा था। डायवर्सन के पास, ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे आग लग गई और ट्रेलर में तेजी से फैल गई। हाइवा का चालक और कंडक्टर भागने में कामयाब रहे, जबकि ट्रेलर चालक बुरी तरह जलकर मर गया। घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई। दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक दमकलकर्मी ने बताया कि ट्रेलर में आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DC ने की महत्वपूर्ण बैठकटीम एबीएन, रांची। रांची जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन को लेकर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, चंदन सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वरनाथ आलोक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक, अजीत कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, प्रवीण पुष्कर, यातायात पुलिस अधीक्षक, कैलाश करमाली, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगे और अवैध खनन जैसी गतिविधियों को हर हाल में समाप्त किया जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में भजंत्री ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सीओ, मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी पूजा समितियों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूजा के दौरान बाइक से गश्ती करें। भजंत्री ने पूजा से पूर्व सड़कों के गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पंडालों के पास से गुजरने वाले बिजली के तारों को पाइप से ढकने का कार्य बिजली विभाग के सहयोग से करने के निर्देश दिए।भजंत्री द्वारा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया कि बेतरतीब ढंग से पाकिर्ंग न होने दें और श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करें। उन्होंने मूर्ति विसर्जन से पूर्व संबंधित पूजा समितियों के साथ स्थल निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। भजन्त्री द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए भजन्त्री ने जिला परिवहन पदाधिकारी को एंटी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान तेज करने का निर्देश दिये। उन्होंने तीखे मोड़ों पर खराब सड़क की मरम्मत कार्य, स्पीड ब्रेकर की माकिर्ंग और स्कूल समय में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त द्वारा दुर्गा सोरेन चौक पर भी सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवैध खनन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। भजन्त्री ने कहा कि 15 अक्टूबर तक जीरो टॉलरेंस के तहत कारर्वाई सुनिश्चित की जाए। माननीय एनजीटी के रोक के बावजूद अवैध खनन करने वालों पर सख्त कारर्वाई की जाए। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी और सीओ को सतर्क रहने और बालू का अवैध भंडारण करने वालों पर भी कारर्वाई करने के निर्देश दिये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.