एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश संगठन सचिव बसंत चौहान ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत इकरार मियां का अवैध लोहा गोदाम चल रहा है। कबाड़ की आड़ में अवैध लोहा खपाया जाता है। जब से इकरार मियां का अवैध लोहा गोदाम का संचालन हुआ है तबसे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोहा की चोरी हो रही है। आये दिन लोहा की चोरी बढ़ती जा रही है, जैसे कि बीसीसीएल क्षेत्रों में बंद पड़े खदान एवं स्टोर भवन में रखे लोहे व भारी वाहनों के पार्ट्स पुर्जे चोर चोरी कर उक्त अवैध सामान इकरार मियां के अवैध गोदाम में खपाया जाता है। जहां से गोदाम संचालक संग्रह माल ऊंचे दर पर बिहार/बंगाल के लौह भट्ठियों में भेजता है। अगर जल्द ही इकरार मियां के अवैध गोदाम पर रोक नहीं लगायी गयी तो ऐसे ही क्षेत्रों में लोहा की चोरी होती रहेगी। बतातें चलें कि यहां जोरों पर फल फूल रहे अवैध लोहे के कारोबार के कारण इस अवैध कारोबार पर अबतक लगाम नहीं लग पा रही है। जिससे यहां इकरार मियां के लोहे का यह अवैध गोरखधंधा निर्बाध रूप व धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
रामगढ़ में बस-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जोरदार टक्कर के कारण बस में बैठे करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। इसके साथ ही टक्कर की वजह से ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और फिर उसे सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक हादसा रामगढ़ बोकारो मार्ग के छत्तर मांडू के पास हुआ है। बोकारो से रामगढ़ की ओर से जा रही बस, ट्रक से टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद, रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क दुर्घटना में कई यात्रियों के साथ-साथ चालक समेत बस कंडक्टर घायल हुए हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रक में फंसे घायल चालक को निकाला गया। हालांकि ड्राइवर की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इधर सड़क दुर्घटना की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी, जिसकी वजह से पुलिस को जाम हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक ट्रक में कोयला लदा हुआ था जिसकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में देरी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना काफी भीषण थी। जोरदार आवाज के साथ दोनों गाड़ियां आमने-सामने भीड़ गयी थी। लोगों के द्वारा शीशा तोड़कर किसी तरह बस में सवार यात्रियों और उसके चालक और बस कंडक्टर को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया है।
गिरिडीह में मासूम की मौत पर उमड़ा जनसैलाब, रेस्क्यू में लापरवाही का आरोप एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में बीते रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। तेज बारिश के दौरान गांधी चौक के पास खेल रहे दो वर्षीय मासूम नाले में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।हालांकि, रात 11 बजे के बाद प्रशासन ने अभियान रोक दिया, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग बड़ा चौक पर जुटकर सड़क जाम कर दिया। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और आरोप लगाया कि जिला प्रशासन मासूम की जान बचाने में गंभीर नहीं था।स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गिरने जैसी घटना किसी के भी साथ हो सकती है, लेकिन समय पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने के कारण बच्चे की जान बचाई नहीं जा सकी। कई घंटों के बाद बच्चे का शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर खेत से बरामद किया गया।मासूम का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन वह मंगरोडीह निवासी दिलीप ठाकुर का पुत्र था। दिलीप ठाकुर अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा बाजार आया हुआ था, तभी उनका दो साल का बच्चा नाले में गिर गया।स्थानीय मनोज सिंह, रामाशीष सिंह और बिंदु झा ने बताया कि प्रशासन ने घटना को हल्के में लिया। नाले की सफाई और उस पर ढक्कन लगाने जैसे एहतियाती कदम समय पर नहीं उठाये गये। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो और भी बड़े आंदोलन किये जायेंगे।दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन जनता का गुस्सा प्रशासन की चुप्पी से और बढ़ता जा रहा है।
जामताड़ा में हावड़ा-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, घबरा कर बोगियों से कूदने लगे यात्री; लोको पायलट ने रोकी ट्रेन एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। जिले में सोमवार को एक बड़ी घटना टल गयी, जब हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर टाटा 18184 सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गयी। घटना जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे ट्रैक के पास हुई, जिससे ट्रेन में सवार यात्री घबरा गये और बोगियों से कूदने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन से जुड़ी तीसरी बोगी से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे स्टाफ ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। मौजूद रेलवे अधिकारी के मुताबिक, बोगी के अंडर-गियर से चिंगारी उठने के कारण आग लगी थी। लगभग 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उसे दोबारा रवाना किया गया।जामताड़ा स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन की पूरी तकनीकी जांच की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। कर्बला चौक स्थित गुलशन हॉल में झारखंड साहित्य संगम की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं शायर नसीर अफसर ने की और संचालन एम.जे. अजहर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड साहित्य संगम की नई राज्य स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। संस्थापक : अमीन रहबर अध्यक्ष : अधिवक्ता एवं वरिष्ठ साहित्यकार काफिलुर रहमान उपाध्यक्ष : प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. वीणा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष : शिक्षक एवं साहित्यकार मो. इरफान महासचिव : डॉ. ओम प्रकाश (शिक्षक, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके रांची) सचिव : प्रसिद्ध साहित्यकार मीना बंधन संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष : सैफुल्ल हक (इनकम टैक्स अधिकारी) प्रवक्ता : प्रसिद्ध गजलकार नेहाल सुरयावी एवं डॉ. गालिब नश्तर (जे.एन. कॉलेज धुर्वा, रांची) मीडिया प्रभारी : युधिष्ठिर महतो (धनबाद) इसके अतिरिक्त संस्थापक संरक्षक के रूप में नसीर अफसर तथा संरक्षक के रूप में सैयद गुफरान असरफी, डॉ. वासुदेव प्रसाद, डॉ. अंजेश कुमार, अहमद बद्र, डॉ. इकबाल हुसैन, सियाराम सरस और हसीब अख्तर को नामित किया गया। राज्य समन्वयक अमीन रहबर ने कहा कि साहित्य संगम मील का पत्थर साबित होगा। यह ऐतिहासिक क्षण है, जो झारखंड ही नहीं, पूरे भारत की साहित्यिक धरोहर को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रमुख उद्देश्य होंगे - साहित्यिक पुस्तकों का प्रकाशन, कवि एवं साहित्यकारों का सम्मान, कवि सम्मेलन, सेमिनार एवं संगोष्ठी का आयोजन, पुस्तक लोकार्पण समारोह, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रोत्साहित करना। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि साहित्य संगम केवल एक साहित्यिक संगठन नहीं, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ाने वाला मजबूत मंच बनेगा। साहित्यकारों, लेखकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को जोड़ते हुए विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करना संगठन का सर्वोच्च लक्ष्य होगा।बैठक में राज्यभर से जुड़े दर्जनों कवि, साहित्यकार और शिक्षाविद् उपस्थित थे। इनमें प्रमुख डॉ. वासुदेव प्रसाद, बरकतुल्लाह बरकत, एम.जे. अकबर, डॉ. अंजेश, मो. इरफान, मो. फिरोज, संतोष शर्मा, मो. मुख्तार, अनूप कुमार, एस.एम. बादर वकर, मो. मेरजुल हक, मो. बरकत आलम, मो. मंजर हुसैन, एस. होदा इत्यादि रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन राज्य समन्वयक अमीन रहबर ने किया।
टाटा, बिड़ला, अडानी, अंबानी झारखंड को बपौती न समझें, अन्यथा झारखंड से बाहर करेंगे : देवेन्द्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। हजारीबाग जिला बड़कागांव प्रखंड गोंदलपुरा कोल ब्लॉक अंतर्गत मेसर्स अडानी पावर कोल ब्लॉक के खिलाफ पिछले 12/04/2023 से आंदोलनरत रैयत ग्रामीण जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में विजय कुमार साहू, विनय कुमार, वैद्यनाथ राय, मुजीबुरहमान अंसारी, कमलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सात सदस्य प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि 40% खनिज संपदा वाले झारखंड राज्य में बिना ग्राम सभा और स्थानीय रैयतों के सहमति के बिना अवैध खनन कार्य पर रोक लगाया जाय। अडानी, अंबानी, टाटा, बिड़ला झारखंड को बपौती न समझें अन्यथा झारखंड से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। पूंजीपतियों के मनमानी के वजह से ही झारखंडी मूलवासी पलायन के लिए मजबूर हैं अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिला बड़कागांव प्रखंड गोंदलपुरा में कोल खनन को लेकर मेसर्स अडानी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आवंटित लगभग 551 एकड़ रैयती जमीन, लगभग 542 एकड़ वनभूमि तथा लगभग 173 एकड़ गैर मैजरुआ जमीन है कुल लगभग 1268 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से कोल खनन करने का प्रस्ताव है जिसका ग्राम सभा और स्थानीय रैयतों से सहमति भी नहीं लिया गया है। ग्रामीण के संवैधानिक आवाज को कुचलने के लिए निर्दोष फर्जी मुकदमा किया जा रहा है, 6 निर्दोष ग्रामीण को जेल भी भेजा जा चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्यपाल से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि गोंदलपुरा क्षेत्र बहु फसलें उपजाऊ क्षेत्र हैं, घनी जंगल क्षेत्र में हाथी के अलावा अन्य वन्य जीवजंतु और मनुष्य का जीवन अस्त व्यस्त हो जायेगा इसीलिए ग्रामीण के सहमति के बैगर अवैध खनन करने वाले कंपनी पर रोक लगायी जाये। राज्यपाल संतोष गंगवार ने मामला को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले का समाधान को लेकर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को लिखित रूप से अवगत करायेंगे।
*प्रेस विज्ञप्ति* *श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण**भजन- संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 228 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण माता स्व० डॉ० लता मां की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र समीर निरंजन एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस, चिप्स, बिस्कुट,आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, नंदकिशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, मुंजाल जी, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, संजय सर्राफ, पवन पोद्दार, मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, बसंत वर्मा,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारीसंजय सर्राफ
आज दिनांक 21/9/2025 को युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। बैठक का संचालन सागर वर्मा एवं रवि ने की। धन्यवाद ज्ञापन अमित और हर्ष ने की।बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2025 की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया पूजा के दौरान होने वाले सभी बिंदु पर विचार किया गया एवं युवा सुरक्षा बैठक में जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करने की हुई।युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 volunteer दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालू की सेवा हेतु सहायता शिविर फिरायालाल चौक में लगाया जाएगा एवं मेडिकल कैंप तथा खोया पाया कार्ड भी वितरण किया जायेगा।बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में बंटी यादव, सुनील यादव, हरीश कुमार ओम वर्मा, सागर वर्मा, अमित कुमार, हर्ष चटर्जी, बिरेंद्र प्रसाद, सत्यम वर्मा, सक्षम झा, राजेश सिंह, रोशन नायक,अमन साहू, शिवम वर्मा, रोहन, कुमकुम सागर, अभित शुभम उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी ओपी परिसर में रविवार को दशहरा एवं दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने की, जबकि संचालन देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए गए और सभी से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंसस अजित सिंह, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी, पूजा पंडालों के अध्यक्ष-सचिव तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.