टीम एबीएन, चौपारण। प्रखंड के दैहर पंचायत क्षेत्र की कमला क्लब दुर्गा पूजा समिति ने क्षेत्र के समाजसेवी सह शिक्षक बिशेश्वर यादव को सम्मानित किया। बताते चलें कि पूजा समिति हर वर्ष दशहरा के मौके पर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष वृंदावन और मथुरा के कलाकार रासलीला कर रहे हैं। इस दौरान श्री यादव को कलाकारों के अगुआ ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया।
टीम एबीएन, रांची। तीन दिन पूर्व पिठौरिया निवासी कुणाल केसरी की गो-तस्करों ने मॉब लिंचिंग की कोशिश की थी। इस घटना में कुणाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका उपचार राज अस्पताल में चल रहा है। आज केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया। अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों से बात कर इनके उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने मौके पर से ही अधिकारियों से बात कर दोषियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई करने को कहा।
टीम एबीएन, मुरी-सिल्ली (रांची)। विगत 20 सितम्बर 2025 को आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल टेका डहर छेका आन्दोलन दक्षिणी पूर्वी प्रमंडल रांची पूर्वी जोन मूरी - सिल्ली रेल खंड पर आंदोलन में भारी संख्या में लोग जुटे थे, आंदोलन को असफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन दो दिन पहले से ही एड़ी चोटी एक कर दी थी। झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो को डिटेन करने के लिए पुलिस दो दिन पूर्व ही तलाश कर रही थी लेकिन देवेन्द्र नाथ महतो बचते रहे तथा 20 सितम्बर 2025 को अपने गृह विधान सभा सिल्ली क्षेत्र से हजारों की संख्या में लगभग 20 किलो मिटर पैदल चल कर हजारों समर्थक के साथ मुरी-सिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था और रेल पटरी पर जमे रहा। कुछ ही देर में आंदोलनकारियों के जनसैलाब उमड़ पड़ा और कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति के सूची में सूचीबद्ध करो, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करो, सरना धर्म कोड लागू करो का नारा देर रात बुलंद किया, अंतत: रात्रि 10 बजे देवेंद्र नाथ महतो और सरकार के अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित हुआ तथा रेल सेवा सुचारू रूप से संचालित हुआ। लेकिन पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए छह नेताओं पर आरपीएफ पोस्ट/ मूरी ओपी में 20 सितम्बर 2025 को केस संख्या 2158/25 के तहत धारा 145, 146, 147 एवं रेल अधिनियम 174 (क) के तहत देवेंद्र नाथ महतो (नेता, जेएलकेएम), सुदेश कुमार महतो, (नेता आजसू पार्टी पूर्व विधायक), रामपदो महतो (वरिष्ठ नेता जेएलकेएम), कृष्ण महतो (जेएलकेएम सिल्ली विधान सभा प्रभारी) डोला महतो (आदिवासी कुड़मी समाज), श्रीकांत महतो (आदिवासी कुड़मी समाज) के विरुद्ध नामदर्ज एफआईआर किया गया। आंदोलन स्थल मूरी -सिल्ली रेलवे स्टेशन पर एडीएम रांची, सिल्ली बीडीओ, राहे बीडीओ, सीओ सिल्ली, रांची ग्रामीण एसपी, रांची आरपीएफ डीएसपी, मूरी आरपीएफ एएसपी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के सिंघरावा स्थित फ्लायओवर की सुरक्षा दीवार अचानक ढह गयी। जानकारी के अनुसार, दीवार को सीमेंट इंटरलॉक प्लेट लगाकर भरा गया था, लेकिन यह तकनीकी रूप से मजबूत नहीं थी। भारी वाहनों के दबाव से यह दीवार भरभरा कर गिर गयी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य शुरुआत से ही मानक के अनुरूप नहीं किया गया था। दीवार ढहने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तुरंत जांच कर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि विकास योजनाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा किया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं।
चौपारण के समाजसेवा के प्रतीक अमल दा नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर टीम एबीएन, चौपारण। हजारीबाग जिले के चौपारण की धरती ने समाजसेवा का एक बड़ा स्तंभ खो दिया। क्षेत्र में पांच दशकों से अधिक समय तक गरीबों और जरूरतमंदों का सहारा बने अमल कुमार चटर्जी उर्फ अमल दा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से पूरे इलाके में गहरा शोक है।अमल दा का जन्म सितम्बर 1953 में चौपारण में हुआ था। वे प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ सुशील चटर्जी के पुत्र थे, जिन्होंने गांधीजी से प्रेरित होकर 1945 में बापूजी मेडिकल की स्थापना की थी। परिवार ने चौपारण में चिकित्सा और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। इसी कड़ी में अमल दा ने 1975 में अपनी दिवंगत बहन की स्मृति में सविता मेडिकल खोली, जो सिर्फ दवा दुकान नहीं बल्कि गरीबों का सहारा बन गयी। कहा जाता है कि किसी मरीज को महंगी दवा देनी पड़ती तो उनकी आंखें नम हो जाती थीं। वे हमेशा कम खर्च में लोगों को राहत देने का प्रयास करते। आधी रात में भी मदद को तत्पर रहना उनकी पहचान थी। यही वजह रही कि चौपारण का हर गरीब उनके दरवाजे तक भरोसे के साथ पहुंचता था।समाजसेवा के साथ उन्हें फुटबॉल का भी शौक था और वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने हमेशा मैदान में मौजूद रहते। पीछे पुत्र अभिषेक चटर्जी और पुत्री प्रियंका मुखर्जी हैं। उनके निधन पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला समेत कई शिक्षाविदों व चिकित्सकों ने शोक जताया और कहा कि अमल दा का जाना चौपारण के लिए अपूरणीय क्षति है।
धड़ल्ले से चलाया जा रहा अवैध कोयला कारोबारएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26न0 एवं एरिया 6 BLA अलकुशा से लेकर अनेकों जगह पर कोयला माफिया पप्पू मंडल के द्वारा प्रतिदिन हजारों तन कोयला की तस्करी अवैध रूप से जारी है आखिर कौन है ये पप्पू मंडल जिसका केंदुआडीह गोधर में चल रहा अवैध कोयला का साम्राज्य। आखिर पप्पू मंडल पर किसका हाथ है जो आज तक पप्पू मंडल का नहीं हुआ कोई कार्यवाई ओर खुलेआम चल रहा है अवैध कोयला कारोबार, दिन हो या रात हर वक्त होता है कोयला का कला खेल, प्रतिदिन कुसुंडा डिपो से kdks साइडिंग में जाने वाला कोयला को पप्पू मंडल के गुर्गे द्वारा गोधर 26 नंबर में ही हाइवे से कोयला को उतर लिया जाता है।26 नंबर में ही कोयला एक जगह भंडारण किया जाता है ओर दिखावे के लिए kdks साइडिंग में मात्र आधा हाइवे कोयला को गिराया जाता है ओर फिर 26नंबर में अवैध भंडारण किया हुआ कोयला को रात्रि में अवैध भट्टे में ख्यापा जाता है ओर ये सब अवैध कारोबार में एक (वी) नमक व्यक्ति है जो हरेक चीज को मैनेज करने में लगे रहते।छूटवइया नेताओं से लेकर हरेक चीज को मैनेज करने का जिम्मा वी नमक व्यक्ति है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है । मैने पहले भी ट्विट एवं पत्र के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन आज तक पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया। पप्पू मंडल का केंदुआडीह गोधर 26न0 ओर BLA अलकुशा तक बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है हर दिन रात्रि मे ट्रकों ओर हाइवा के माध्यम से भट्टे में अवैध कोयला को खपाया जाता है अगर ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होते रहेगी तो बीसीसीएल ओर राजस्व हो हमेशा नुकसा होते रहेगी।मुझे संदेह है कि में पहले भी पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक थम लगाने के लिए ट्विट ओर पत्र के माध्यम से कार्य वाई की मांग करते आ रहा हूं मुझे संदेह है कि मुझे झूठे मामले में फसाने का प्रयास किया जा सकता है या मेरा साथ किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटी है तो उसका जिम्मेवार कोयला माफिया पप्पू मंडल की होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरोरा क्षेत्र में कतरास बाघमारा मुख्य मार्ग के किनारे खुलेआम अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। तस्करों द्वारा मुख्य मार्ग से लगभग 15 फीट दूर हरा पर्दा लगाकर अवैध डिपो चलाया जा रहा है। दिन के उजाले में होता है कोयला का अवैध तस्करी ओर रात्रि में अवैध कोयला ट्रकों में कोयला लोड कराकर अवैध भट्टे में कोयला को खपाया जाता है एक तरफ प्रशासन दुर्गा पूजा में व्यस्त है।दूसरी ओर कोयला तस्कर कोयला चोरी करने में लगे हुए है जिससे हमारे धनबाद के एसएसपी महोदय का छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही बरोरा थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने x पर प्रधानमंत्री, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विधायक रागिनी सिंह, विधायक टाइगर जयराम महतो सहित धनबाद पुलिस को ट्विट कर जांच एवं कार्यवाई की मांग की।
23, 24, 25, 26 सितंबर तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम को लेकर आया ताजा अपडेट टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है, इस बीच चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची और गुमला के लिए 24 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए और छह जिलों के लिए 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 26 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम खराब है। झारखंड में 25 सितंबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है। रांची में मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है और बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि एक जून से 22 सितंबर के बीच राज्य में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी।इस अवधि में पूर्वी राज्य में सामान्य 970 मिमी की तुलना में 1,143 मिमी वर्षा हुई। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 53 प्रतिशत अधिशेष वर्षा दर्ज की गई, सरायकेला-खरसावां में 48 प्रतिशत और रांची में 46 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, पाकुड़ जिले में 22 सितंबर तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गयी।
टीम एबीएन, रांची। मेकॉन चौक पर नई गैन्ट्री का निर्माण किया गया है, लेकिन पुरानी गैन्ट्री अब तक नहीं हटाई गई है। दोनों गैन्ट्री मात्र 5 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जिसके कारण नई गैन्ट्री का दृश्य पुराने गैन्ट्री से बाधित हो रहा है। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें दिशा-निर्देश पढ़ने और समझने में दिक्कत आ रही है।पुरानी गैन्ट्री की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पूरे ढांचे में जंग लग गया है और पोल व नट-बोल्ट भी कमजोर हो चुके हैं। यह किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।नई गैन्ट्री एल एंड टी द्वारा लगाई गई है, जिसमें नई दिशा और दूरी की सही जानकारी दी गई है। वहीं पुरानी गैन्ट्री में पुराने व गलत दिशा-निर्देश प्रदर्शित हो रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, हाईकोर्ट बाईं दिशा में दिखाया गया है जबकि वर्तमान में हाईकोर्ट धुर्वा में स्थानांतरित हो चुका है। ऐसी गलत सूचनाएं यात्रियों को भ्रमित कर रही हैं।पुरानी गैन्ट्री को हटाने का काम भी एल एंड टी को दिया गया है, लेकिन अभी तक इसे हटाया नहीं गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.